मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने आज सचिवालय में स्टेट प्रगति पोर्टल की समीक्षा की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि विभागों द्वारा संचालित राज्य एवं केंद्रपोषित महत्वपूर्ण योजनाओं की समीक्षा स्टेट प्रगति पोर्टल के माध्यम से ही की जाएगी। उन्होंने विभागों को अपनी महत्वपूर्ण योजनाओं को इसमें शीघ्र अपलोड करने के निर्देश दिए।उन्होंने नियोजन विभाग द्वारा तैयार पोर्टल को इस प्रकार डिजाइन किए जाने के निर्देश दिए कि योजनाओं की विभागवार एवं योजनावार समीक्षा की जा सके। उन्होंने कहा कि विभागों को अपने प्रोजेक्ट्स के विभिन्न स्तर के माइलस्टोन निर्धारित करने होंगे, ताकि धीमी प्रगति वाले प्रोजेक्ट्स पर नजर रखी जा सके। इससे योजनाओं को निर्धारित समय पर पूर्ण करने में सहायता मिलेगी।मुख्य सचिव ने पोर्टल में सभी विभागों द्वारा संचालित सभी स्वरोजगार योजनाओं को भी शामिल किए जाने की बात कही। उन्होंने कहा कि हम इन योजनाओं से अब तक कितना रोजगार सृजन कर पाए हैं, इसका विश्लेषण भी किया जाना चाहिए। उन्होंने इसके लिए नियोजन विभाग को सभी विभागों की स्वरोजगार से सम्बन्धित योजनाओं का पिछले 3 से 5 सालों का विश्लेषण कर रिपोर्ट तैयार किए जाने के निर्देश दिए, ताकि योजनाओं की समीक्षा हो सके और उसकी खामियों को समझकर दूर किया जा सके।मुख्य सचिव ने पोर्टल का ट्रायल लेते हुए विभिन्न विभागों की योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली। स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा करते हुए उन्होंने प्रदेश के विभिन्न जनपदों में अस्पतालों, उप जिला अस्पतालों, मेडिकल कॉलेजों आदि के निर्माण कार्यों की अद्यतन स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने भवन निर्माण कार्यों के साथ ही स्वास्थ्य विभाग को मैन पावर और मशीन अपग्रेडेशन को भी अपनी योजनाओं में शामिल किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने इसके लिए हॉलिस्टिक प्लान तैयार किए जाने की बात कही। साथ ही भवन निर्माण में बेसमेंट पार्किंग को अनिवार्य रूप से शामिल किए जाने पर जोर दिया। इस अवसर पर प्रमुख सचिव आर. मीनाक्षी सुन्दरम, सचि सचिन कुर्वे, डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरूषोत्तम, अपर सचिव सुश्री झरना कमठान सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
ब्रेकिंग न्यूज़ -
- अल्मोड़ा मुख्य बाजार में जिलाधिकारी अंशुल का निरीक्षण, लोगों की समस्याएं सुनीं और लिया फीडबैक
- मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन सख्त: योजनाओं की निगरानी अब ‘स्टेट प्रगति पोर्टल’ से
- मुख्यमंत्री की पहल से ‘वाइब्रेंट विलेज’ को मजबूती, ITBP के साथ बड़ा समझौता
- “कर्मचारियों के सम्मान और हितों के लिए प्रतिबद्ध सरकार: मुख्यमंत्री”
- विकास या विनाश? घटिया पाइपलाइन और भ्रष्टाचार ने बुझाई गाँव की प्यास, ग्रामीणों ने खोला मोर्चा….
- गढ़वाल में पर्यटन को नई पहचान: प्रतीक जैन के नेतृत्व में पनवाली कांठा ट्रैक, गांव-गांव तक पहुंचेगा रोजगार
- लॉ एंड ऑर्डर पर सीएम धामी सख्त, अधिकारियों को कड़ी चेतावनी, कुठालगेट चौकी इंचार्ज और उप आबकारी निरीक्षक निलंबित
- चंपावत में मुख्यमंत्री की पहल, बेटियों को तकनीक से जोड़ने पर जोर
- चंपावत को मिली बड़ी सौगात, मुख्यमंत्री ने विकास कार्यों का किया शुभारंभ
- मुख्य सचिव ने ली सचिवालय में लॉ एंड ऑर्डर को लेकर बैठक, रोड रेज और हुड़दंग की घटनाओं पर की गहरी नाराजगी व्यक्त
Wednesday, April 1

