Close Menu
Social Scan Local & National News in HindiSocial Scan Local & National News in Hindi
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    ब्रेकिंग न्यूज़ -
    • विकास या विनाश? घटिया पाइपलाइन और भ्रष्टाचार ने बुझाई गाँव की प्यास, ग्रामीणों ने खोला मोर्चा….
    • गढ़वाल में पर्यटन को नई पहचान: प्रतीक जैन के नेतृत्व में पनवाली कांठा ट्रैक, गांव-गांव तक पहुंचेगा रोजगार
    • लॉ एंड ऑर्डर पर सीएम धामी सख्त, अधिकारियों को कड़ी चेतावनी, कुठालगेट चौकी इंचार्ज और उप आबकारी निरीक्षक निलंबित
    • चंपावत में मुख्यमंत्री की पहल, बेटियों को तकनीक से जोड़ने पर जोर
    • चंपावत को मिली बड़ी सौगात, मुख्यमंत्री ने विकास कार्यों का किया शुभारंभ
    • मुख्य सचिव ने ली सचिवालय में लॉ एंड ऑर्डर को लेकर बैठक, रोड रेज और हुड़दंग की घटनाओं पर की गहरी नाराजगी व्यक्त
    • ब्रेकिंग न्यूज़ रुड़की: पिरान कलियर में नहाना पड़ा भारी, दो युवकों की डूबने से मौत
    • बीकेटीसी में ‘कामचलाऊ’ नहीं, ‘फुलटाइम अफसर’ की नियुक्ति करे सरकार : विकेश नेगी
    • उत्तराखंड साहित्य गौरव सम्मान-2025 में मुख्यमंत्री ने प्रतिभाओं को दिया सम्मान
    • Pushkar Singh Dhami ने रायपुर सम्मेलन में कार्यकर्ताओं को परोसा भोजन, बोले—कार्यकर्ता ही भाजपा की असली ताकत
    Wednesday, April 1
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    Social Scan Local & National News in HindiSocial Scan Local & National News in Hindi
    Demo
    • होम
    • उत्तराखण्ड
    • उत्तरप्रदेश
    • सहारनपुर
    • दुनिया
    • देश
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • व्यापार
    • यातायात
    • मनोरंजन
    • क्राइम
    Login
    Social Scan Local & National News in HindiSocial Scan Local & National News in Hindi
    Home»उत्तरप्रदेश»घाट के चेंजिंग रूम में CCTV, 300 महिलाओं का Video; गाजियाबाद के महंत के काले कारनामों की कहानी
    उत्तरप्रदेश

    घाट के चेंजिंग रूम में CCTV, 300 महिलाओं का Video; गाजियाबाद के महंत के काले कारनामों की कहानी

    Social ScanBy Social ScanMay 26, 2024Updated:January 7, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp

    गाजियाबाद के छोटा हरिद्वार घाट के आरोपी महंत को 3 राज्यों में खोजा जा रहा है. उसे पकड़ने के लिए 2 पुलिस टीमें बनाई गईं हैं. उसकी तलाश में गाजियाबाद समेत दिल्ली, हरिद्वार, बागपत, मुजफ्फरनगर, प्रयागराज में पुलिस छापेमारी कर रही है. आरोपी महंत के शर्मसार कर देने वाले कारनामों से हर कोई हैरान है. पुलिस को सीसीटीवी के डीवीआर से करीब 300 फुटेज बरामद हुए हैं, जिनमें चेंजिंग रूम में कपड़े बदलती महिलाओं के फुटेज हैं. आरोपी महंत इनको अपने मोबाइल में लाइव देखता था.

    पुलिस ने आरोपी महंत द्वारा घाट पर किए गए अतिक्रमण को बुलडोजर से ध्वस्त किया है. पुलिस ने उस चेंजिंग रूम को भो ढहा दिया है जिसमें सीसीटीवी लगा हुआ था. शुक्रवार को हुई इस कार्रवाई में पुलिस प्रशासन की टीम ने आरोपी महंत की गंगनहर के किनारे सिंचाई विभाग की जमीन पर बनी 10-11 अवैध दुकानों को ध्वस्त किया है. वह इन दुकानों को किराए पर उठाकर बड़ी रकम पैदा किया करता था.

    ‘छोटा हरिद्वार’ घाट के चेंजिग रूम पर थी गंदी नजर

    गाजियाबाद जिले के मुरादनगर में बहने वाली गंगनहर का घाट ‘छोटा हरिद्वार’ के नाम से मशहूर है. यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु गंगा स्नान करने आते हैं. घाट के किनारे चेंजिंग रूम बने हैं, जिनमें महिलाएं स्नान के बाद कपड़े बदलती हैं. इसी चेंजिंग रूम में घाट का महंत मुकेश गिरी गंदी नजर रखता था. महंत ने चेंजिग रूम में सीसीटीवी कैमरा लगा रखा था. इस कैमरे की लाइव फुटेज वो अपने मोबाइल पर देखा करता था. स्नान के बाद कपड़े बदलती महिलाओं के फुटेज मोबाइल में कैद मिले हैं जो इसका प्रमाण है.

    महिला ने की पुलिस से शिकायत

    घाट के महंत मुकेश की इस काली करतूत का खुलासा 21 मई को हुआ. घाट पर स्नान करने के बाद एक महिला अपनी 14 साल की बेटी के साथ चेंजिंग रूम में कपड़े बदलने गई. इस बीच अचानक महिला की नजर वहां लगे CCTV पर पहुंची. जब उसने इसकी शिकायत घाट पर मौजूद जिम्मेदारों से की तो उन्होंने महिला को डरा धमका दिया. महिला ने मामले की शिकायत पुलिस से की. इस पर पुलिस ने संज्ञान लेते हुए एफआईआर दर्ज कर ली. डीसीपी ग्रामीण विवेक कुमार ने बताया है कि घटना गंभीर है, इसकी जांच की जा रही है. जो भी दोषी होगा उस पर सख्त कार्रवाई की जाएगी.

    मोबाइल में बना रखे थे 2 फोल्डर

    आरोपी महंत मुकेश गिरी घटना के बाद से फरार है. उसे पकड़ने के लिए पुलिस टीम जुटी हुई हैं. पुलिस ने आरोपी महंत का मोबाइल बरामद किया है, जिसमें 5 दिन का डेटा मिला है. मोबाइल से महिलाओं के कपड़े बदलते समय की CCTV क्लिप भी मिली हैं. आरोपी महंत ने मोबाइल में हरिद्वार और छोटा हरिद्वार के नाम से दो फोल्डर बनाए हुए थे, जिनके नीचे सीसीटीवी एप को छुपा कर रखा हुआ था. साइबर एक्सपर्ट जब उसके मोबाइल पर प्ले स्टोर से एप डाउनलोड करने के प्रयास कर रहे थे तभी उन्हें इस हाइड एप का मोबाइल से पता चला. पुलिस आरोपी महंत की तलाश में जुटी हुई है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Social Scan
    • Website

    Related Posts

    Shri Guru Ram Rai Medical College में सुरक्षित नहीं है मेडिकल की पढ़ाई करने वाले छात्र और छात्राएं

    March 26, 2026
    Read More

    मुख्यमंत्री धामी ने सचिवालय में सिंचाई परियोजनाओं के अन्तर्गत रिवर प्रोटक्शन कार्य एवं डीसिल्टिंग की प्रगति की समीक्षा की

    January 30, 2026
    Read More

    मसूरी से दिल्ली-अमृतसर तक स्केट्स पर इतिहास रचने वाले दिग्गज सम्मानित, स्वर्ण जयंती पर भावुक हुए खिलाड़ी, अतीत की यादों में लौटी मसूरी

    December 16, 2025
    Read More

    Comments are closed.

    Top Posts

    रघुवर दास ओडिशा पहुंचे, राज्यपाल पद की शपथ लेने से पहले जगन्नाथ मंदिर में किए दर्शन

    October 30, 2023

    केंद्रीय विजीलैंस आयोग का विजीलैंस जागरूकता सप्ताह शुरू

    October 30, 2023

    ‘एक तो चोरी और ऊपर से सीनाजोरी’, मनीष सिसोदिया की जमानत याचिका खारिज होने के बाद BJP ने साधा AAP पर निशाना

    October 30, 2023

    विकास या विनाश? घटिया पाइपलाइन और भ्रष्टाचार ने बुझाई गाँव की प्यास, ग्रामीणों ने खोला मोर्चा….

    April 1, 2026
    Follow Us
    Weather

    The Social Scan is a Hindi news channel launched in 2025. It delivers 24×7 comprehensive news coverage and in-depth analysis across diverse categories, including agriculture, education, business, entertainment, art, literature, culture, media, and more.

    Editor: Mrs Nidhi Jain
    Address: 7/1148-1149, Bartala Yadgar,
    Saharanpur, Uttar Pradesh, India, Pin: 247001
    Email Us: drnidhijainsre@gmail.com

    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp Telegram
    Our Picks

    विकास या विनाश? घटिया पाइपलाइन और भ्रष्टाचार ने बुझाई गाँव की प्यास, ग्रामीणों ने खोला मोर्चा….

    April 1, 2026

    गढ़वाल में पर्यटन को नई पहचान: प्रतीक जैन के नेतृत्व में पनवाली कांठा ट्रैक, गांव-गांव तक पहुंचेगा रोजगार

    March 31, 2026

    लॉ एंड ऑर्डर पर सीएम धामी सख्त, अधिकारियों को कड़ी चेतावनी, कुठालगेट चौकी इंचार्ज और उप आबकारी निरीक्षक निलंबित

    March 31, 2026
    Most Popular

    खानपुर में फिर छिड़ा ‘महाभारत’ नोट उड़ाने के वीडियो पर बवाल, अब चैंपियन ने ‘रंग महल’ पर महापंचायत बुलाने का किया आह्वान…

    February 23, 2026

    डॉ. आर. राजेश कुमार की सक्रिय मॉनिटरिंग से पर्वतीय विकास को मिली नई रफ्तार, चमियाला पार्किंग व डीडीहाट टैक्सी स्टैंड परियोजनाओं में तेजी

    March 2, 2026

    महंगाई पर महिला कांग्रेस का हल्ला बोल, देहरादून में सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन

    March 9, 2026
    © 2026 Social Scan. All rights reserved.
    • होम
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?