नेपाल के काठमांडू एयरपोर्ट पर एक घरेलू विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया है. जानकारी के मुताबिक टेक ऑफ के दौरान विमान में आग गई. इसमें कई लोगों के हताहत होने की खबर है. नेपाल की स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बुधवार को काठमांडू के त्रिभुवन अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे (TIA) पर सौर्य एयरलाइंस के विमान में आग लग गई. बताया जा रहा है कि पोखरा जाने वाले विमान के उड़ान भरने के दौरान रनवे से बाहर निकल जाने के कारण यह हादसा हुआ. विमान में क्रू मेंबर सहित 19 लोग सवार थे. जानकारी के मुताबिक काठमांडू एयरपोर्ट पर उड़ान भरते समय दौरान […]
Browsing: उत्तराखण्ड
कमला हैरिस के अमेरिकी राष्ट्रपति पद की दौड़ में शामिल होने के बाद से ही उनकी लोकप्रियता बढ़ती जा रही है. राष्ट्रपति जो बाइडेन का उम्मीदवारी से नाम वापस लेने के 24 घंटे बाद ही कमला हैरिस को चुनाव प्रचार के लिए 81 मिलियन डॉलर का चंदा मिला चुका है. 24 घंटे के अंदर मिलने वाली इस बड़ी रकम से अंदाजा लगाया जा सकता उनको राष्ट्रपति बनने की चाहत कितने अमेरिकी रख रहे हैं. हैरिस के इलेक्शन कैंपेन के प्रवक्ता केविन मुनोज़ ने कहा, “कमला हैरिस के पीछे एक बड़ा जनसमर्थन है, डोनाल्ड ट्रंप घबराए हुए हैं क्योंकि उन्हें पता […]
सावन का महीने 22 जुलाई से शुरू हो गया है, ऐसे में पूरे देश में कांवड़ियों की धूम मची हुई है. कांवड़ियों के लिए इस बार सभी राज्यों के प्रशासन ने खास इंतजाम किए हैं ताकि उन्हें रास्ते में किसी तरह की दिक्कत का सामना न करना पड़े. ऐसी स्थिति में कई जगहों पर बैरिकेडिंग भी की गई है और ट्रैफिक को कंट्रोल करने के लिए डायवर्जन भी किए गए हैं. इसके लिए प्रशासन की ओर से एडवायजरी जारी की गई है. दिल्ली वालों को अगर पहाड़ के दीदार करने हैं और देहरादून रूट पर जाना है तो उनके लिए […]
तेल अवीव पर हूती के ड्रोन हमले के बाद इजराइल के फाइटर जेट्स ने 20 जुलाई को यमन के होदेदाह बंदरगाह पर बमबारी कर उसको भारी नुकसान पहुंचाया. पिछले 8 महीनों से चल रही जंग में ऐसा पहली बार था कि इजराइल ने सीधे तौर पर यमन के हूतियों को निशाना बनाने के लिए हमले किए हो. इस हमले में करीब 6 लोगों की मौत हुई है और 80 लोग घायल हुए हैं. इस हमले के बाद इजराइल ने कहा कि उसने हूती के सैन्य ऑपरेशन्स के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले ठिकानों को निशाना बनाया है. जबकि इजराइली सैन्य […]
बांग्लादेश इस समय हिंसा की आग में धधक रहा है. देश में छात्रों का हिंसक प्रदर्शन जारी है. इस पर काबू पाने के लिए शेख हसीना की सरकार ने प्रदर्शनकारियों और उपद्रवियों को देखते ही गोली मारने का आदेश दिया है. छात्र सरकारी नौकरियों में आरक्षण खत्म करने की मांग को लेकर हिंसक प्रदर्शन कर रहे हैं. इस प्रदर्शन में अब तक 150 लोगों की मौत हो गई है जबकि 2500 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं. हालात को कंट्रोल करने के लिए सरकार ने देश में देशव्यापी कर्फ्यू को आज दोपहर तीन बजे तक के लिए बढ़ा दिया है. […]
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर पिछले हमले बड़ा हमला हुआ था. पेंसिलवेनिया की चुनावी रैली में उन पर फायरिंग की गई थी. इस हमले में ट्रंप बाल-बाल बच गए थे. इस घटना से अभी वो ठीक से नहीं उबरे हैं, उनके कान पर अभी भी पट्टी लगी हुई है. गोलीबारी की इस घटना के करीब हफ्ते भर बाद उन्होंने किसी रैली को संबोधित किया. हमले के बाद अपनी पहली रैली में ट्रंप ने कहा, पिछले हफ्ते मैंने लोकतंत्र के लिए गोली खाई थी और बाइडेन कहते हैं कि मैं डेमोक्रेसी के लिए खतरा हूं. खतरा बाइडेन हैं, मैं […]
उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में रविवार को बड़ा हादसा हुआ है. यहां केदारनाथ पैदल मार्ग पर पहाड़ी से मलबा गिरने के कारण तीन लोगों की मौत हो गई है, जबकि दो लोग घायल हो गए हैं. यह हादसा चिरबासा के पास हुआ है. राहगीरों ने तत्काल इसकी सूचना स्थानीय प्रशासन को दी. इसके बाद एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें मौके पर राहत और बचाव कार्य के लिए पहुंची हैं. साथ में प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद हैं. जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि चिरबासा के पास भूस्खलन की सूचना है. इस हादसे में कुछ यात्रियों की […]
पांवटा साहिब : हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिला के उपमंडल पांवटा साहिब के डांडा आंज पंचायत के रेतुआ गांव में मूसलाधार बारिश के चलते खड्ड में आई बाढ़ में बहने से एक व्यक्ति की मौत हो गई है। अचानक आई बाढ़ के दौरान व्यक्ति ने अपनी बेटी को धक्का देकर बचा लिया लेकिन खुद बाढ़ की चपेट में आ गया। रैस्क्यू ऑप्रेशन के दौरान व्यक्ति का शव टौंस नदी के किनारे से बरामद कर लिया गया है। प्राप्त जानकारी शुक्रवार देर रात करीब 11 बजे मूसलाधार बारिश होने से रेतुआ गांव के पास खड्ड में पानी बढ़ गया, जिस कारण अमान सिंह […]
सोशल मीडिया पर पति-पत्नी और गर्लफ्रेंड-ब्वायफ्रैंड के बीच फोन पासवर्ड से जुड़े कई चटपटे किस्से देखने और सुनने को मिलते रहते हैं, लेकिन हाल ही में एक लड़के के साथ जो हुआ उसके बारे में लोग हैरान रह गए। यह मामला इन दिनों इंटरनेट पर चर्चा का विषय बना हुआ है।हैरानी की बात तो ये है कि जब गर्लफ्रेंड ने उससे फोन का पासवर्ड मांगा तो लड़के ने समुद्र में छलांग लगा दी।बताया जा रहा है कि लड़का अपनी गर्लफ्रेंड और पुलिस के सामने समुद्र में कूद गया क्योंकि वह अपने फोन का पासवर्ड अपनी गर्लफ्रेंड को नहीं देना चाहता […]
ढाका: बांग्लादेश में सरकारी नौकरियों में आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन हर गुजरते दिन के साथ और अधिक हिंसक होते जा रहे हैं। देश भर में कर्फ्यू लगाने और व्यवस्था बनाए रखने के लिए सैन्य बलों की तैनाती की घोषणा के बीच 978 भारतीय छात्र घर लौट आए हैं। एएफपी की रिपोर्ट के अनुसार बांग्लादेश के 64 में से 47 जिलों में हुई हिंसा में अब तक कुल 105 लोगों की जान जा चुकी है और 1,500 से अधिक लोग घायल हुए हैं। समाचार एजेंसी ने झड़पों के बीच प्रधानमंत्री शेख हसीना के एक विदेशी राजनयिक दौरे को रद्द करने की भी खबर […]
इजराइल और हमास के बीच छिड़ी युद्ध की चिंगारी पूरे गाजा में फैल गई है. जिसके चलते अब तक कई लोगों की मौत हो चुकी हैं, कई घायल हैं और हजारों लोग अपने घरों को छोड़ने पर मजबूर हैं. इजराइल और गाजा के बीच पिछले साल से छिड़े युद्ध के चलते सऊदी अरब, अमेरिका, कतर, मिस्र समेत कई देश युद्धविराम का समर्थन कर रहे हैं. अभी तक दोनों देशों के बीच युद्धविराम के कोई आसार नजर नहीं आ रहे हैं. इजराइल के लगातार गाजा पर हो रहे हमलों के चलते शुक्रवार को इंटरनेशनल कोर्ट ऑफ जस्टिस (आईसीजे) ने एक आदेश […]
तेल अवीव पर हाल ही में हुए ड्रोन हमले ने इजराइल की सुरक्षा में बड़ी खामियों को उजागर किया है. यह हमला इजराइल के एयर डिफेंस सिस्टम के लिए गंभीर चुनौती बन गया और इसे एक बड़ी सुरक्षा चूक के तौर पर देखा जा रहा है. इस हमले पर अमेरिकी विदेश विभाग ने कहा है कि तेल अवीव में ड्रोन का हमला हूती लड़ाकों ने किया था. ये हमला अमेरिकी दूतावास के पास हुआ था. अमेरिकी अधिकारियों ने बताया कि हमले से दूतावास को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है. ये हमला अमेरिकी दूतावास को निशाना बनाके किया गया था. खबरों […]
उत्तराखंड के जोशीमठ का बदरीनाथ जी का गांव जिसे सुभाई गांव के नाम से पुकारा जाता है पिछले पांच दिनों से चर्चा में हैं. यहां पर सामान्य वर्ग के लोगों और अनुसुचित जाति के लोगों के बीच कुछ दिनों से मतभेद गहराते जा रहे हैं. आरोप है कि गांव के कुछ लोगों ने ढोल बजाने वाले लोगों के लिए जाति सुचक शब्दों का इस्तेमाल किया और पंचायत बैठाकर इन सभी परिवारों के सामाजिक बहिष्कार का निर्णय लिया. वहीं पुलिस ने गांव के कुछ अनुसुचित जाति के लोगों की लिखित तहरीर मिलने और प्रारंभिक जांच के बाद गांव के 28 सामान्य […]
कंगाल पाकिस्तान के हाल बद से बदतर होते जा रहे हैं. पकिस्तान में महंगाई पहले ही सातवें आसमान पर थी कि अब रोजमर्रा की चीजों के दाम बढ़ने से एक बार महंगाई ने पाकिस्तानी आवाम की जेब पर फिर डाका डाला है. पाकिस्तान की इकोनॉमी चीन के कर्ज तले दबी जा रही है. सरकार को IMF के सामने भीख मांगनी पड़ रही है. आईएमएफ की शर्तें इतनी कठिन हैं कि सरकार को उन्हें मानना बहुत मुश्किल काम लग रहा है. देश में आटा 800 पाकिस्तानी रुपये किलो और तेल 900 पाकिस्तानी रुपये प्रति लीटर हो चुका है. आलम यह है […]
ओमान के समुद्री क्षेत्र से ‘प्रेस्टिज फाल्कन’ नाम के एक तेल टैंकर के डूबने की घटना सामने आई है. ओमान अधिकारियों ने बताया कि यह हादसा तब हुआ जब टैंकर दुबई से यमन के आदेन बंदरगाह की ओर जा रहा था. इसमें सवार करीब 16 चालक दल के सदस्य अब तक लापता हैं, जिनमें 13 भारतीय हैं. जानकारी के मुताबिक, ओमान की नौसेना और तटरक्षक बल ने तुरंत बचाव अभियान शुरू कर लापता लोगों को तलाश करना शुरू कर दिया है, लेकिन दो दिन बीत जाने के बाद भी कोई सुराग नहीं मिल पाया है. जहाज में लापता हुए 16 […]
ओमान की एक मस्जिद में आतंकी हमला हुआ है. जिससे हड़कंप मच गया. जिस समय मस्जिद में आतंकियों ने हमला किया उस समय मस्जिद में करीब 700 लोग मौजूद थे. हमले के बाद से सभी लोग जान बचाने के लिए इधर उधर भागने लगे. इस दौरान पुलिस और आतंकियों के बीच मुठभेड़ भी हुई जिसमें चार लोगों की मौत हो गई वहीं कई लोग जख्मी हो गए. जिस मस्जिद में यह आतंकी हमला गहुआ है वह मस्कटे के वाडी कबीर इलाके में स्थित है. इस घटना का वीडियो भी सामने आया है जिसमें साफतौर पर दिखाई दे रहा है कि […]
