Browsing: उत्तराखण्ड

उत्तराखंड में जहां हमें बेहद सुंदर नजारा देखने को मिलते वहीं यहां देवी देवताओं के प्राचीन और भव्य मंदिर भी विद्यमान है. यू कहें तो हमे उत्तराखंड में प्रकृति और आस्था का अनूठा संगम देखने को मिलता है. वहीं ऊंची चोटी पर कार्तिक स्वामी मंदिर स्थित है. इस मंदिर की भव्यता, पौराणिकता और महत्व अपना महत्वपूर्ण स्थान तो रखता ही है, लेकिन इसके साथ ही साथ मंदिर के चारों ओर का नजारा भी श्रद्धालुओं को अपनी ओर खींचने का काम करता है. कहां है यह मंदिर? कार्तिक स्वामी मंदिर उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में स्थित है. यह रुद्रप्रयाग-पोखरी मार्ग पर […]

Read More

प्रेगनेंसी को लेकर महिलाएं काफी खुश होती हैं तो यही प्रेगनेंसी कभी-कभी उनके लिए डार्क चैप्टर बनकर रह जाती है. कभी उनकी खुद की जिंदगी खतरे में आ जाती है, इसके चलते महिलाएं अबॉर्शन का सहारा लेती हैं लेकिन अबॉर्शन को लेकर हर देश में अलग-अलग कानून हैं. कुछ देशों में अबॉर्शन पर बैन लगाया गया है तो कहीं इसको लीगल करने की मुहिम चल रही है. अबॉर्शन को लेकर पूरी दुनिया में एक बहस छिड़ी हुई है. चलिए बात करते हैं कि भारत में अबॉर्शन की क्या स्थिति है, इसको लेकर क्या कहता है कानून? इसके साथ ही जानते […]

Read More

उत्तराखंड के पंतनगर में एक थाना प्रभारी ने अश्लीलता की सारे हदें लांघ दी. एक युवती से उसने फोन पर वह अश्लील बातें करता सुनाई दिया. इसका वीडियो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. युवती ने इस ऑडियो को किच्छा के विधायक तिलक राज को बेहड़ को भेज दिया और न्याय की गुहार लगाई. बात विधायक तक पहुंची तो उन्होंने डीजीपी अभिनव कुमार से मुलाकात की. आरोपी थाना प्रभारी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे जेल भिजवाने की मांग की. पिछले दिनों पंतनगर में दो परिवारों के बीच विवाद हो गया था. इसमें एक परिवार की शिकायत […]

Read More

इजराइल और लेबनान में क्या होने वाला है, इसको लेकर पूरी दुनिया में चिंता है. पिछले एक महीने से हिजबुल्लाह और इजराइल के बीच तनाव अपने चरम पर है, और इस तनातनी के युद्ध में तब्दील होने की पूरी आशंका है. इसकी तैयारियां और आहटें नजर भी आ रही हैं. दुनिया भर के करीब 10 देशों ने अपने नागरिकों से लेबनान छोड़ने के लिए कहा है. कई देशों की ये एडवाइजरी इस बात का संकेत है कि इजराइल के उत्तरी बॉर्डर पर कभी भी जंग भड़क सकती है. जर्मनी एंबेसी ने अपनी वेबसाइट पर एडवाइजरी जारी करते हुए कहा कि […]

Read More

कैसीनो में एक व्यक्ति ने इतने पैसे जीत लिए कि उससे खुशी बर्दाश्त नहीं हुई और वहीं पर हार्ट अटैक आ गया. चौंकाने वाली यह घटना सिंगापुर में हुई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. रिपोर्ट के मुताबिक, 3.2 मिलियन पाउंड (यानि लगभग 34 करोड़ रुपये) का जैकपॉट लगने के बाद शख्स खुशी से हवा में उछलने-कूदने लगा. लेकिन अगले ही पल गश खाकर गिर पड़ा. मिरर की एक रिपोर्ट के अनुसार, यह घटना सिंगापुर के सेंट्रल बिजनेस डिस्ट्रिक्ट में स्थित ‘मरीना बे सैंड्स कैसीनो’ में 22 जून को हुई. जैकपॉट जीतते ही शख्स ने […]

Read More

फिलिस्तीन और इजराइल का विवाद दशकों से चला आ रहा है. इजराइल की स्थापना के बाद से ही अरब देश और दुनिया भर के मुसलमान इजराइल के खिलाफ रहते हैं. लेकिन हाल में जारी गाजा जंग में बड़े पैमाने पर हुई फिलिस्तीनी लोगों की मौतों के बाद कुछ पश्चिमी देश भी मानवीय आधार पर फिलिस्तीन के साथ खड़े नजर आए हैं. गाजा जंग शुरू होने के बाद के डेटा के मुताबिक, UN के 193 देशों में से करीब 146 देशों ने फिलिस्तीन को एक आजाद राष्ट्र के तौर पर मान्यता दी है, इन देशों में यूरोप के भी 10 देश […]

Read More

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने पहुंचे. सीएम धामी ने तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री का दायित्व संभालने पर उन्हें शुभकामनाएं दी. सीएम धामी ने इस अवसर पर प्रधानमंत्री को महासू मंदिर की प्रतिकृति भी भेंट की. मुख्यमंत्री धामी ने इस दौरान राज्य के विकास से जुड़े मुद्दों की जानकारी दी. मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड के सामाजिक एवं आर्थिक विकास के लिए जल विद्युत परियोजनाओं से राज्य की जीडीपी में बढ़ोत्तरी होगी. उन्होंने बताया कि राज्य की विद्युत ऊर्जा की जरूरतों की पूर्ति के लिए उत्तराखंड को खुले बाजार से […]

Read More

उत्तराखंड के पंतनगर में एयरपोर्ट पर काम करने वाले एक अधिकारी ने अपने घर में सुसाइड कर लिया. उनकी लाश महिला की वेशभूषा में मिली, जिससे कई तरह के सवाल उठने लगे. शृंगार की किट और महिलाओं के कपड़े कहां से आए? यह सब अधिकारी खुद ही लाए थे या किसी से मंगवाया था? या फिर इस वारदात में कोई और किरदार भी शामिल है? पुलिस ने सेक्सुअल डिसऑर्डर, ब्लैकमेलिंग व ऑनलाइन एक्टिविटी जैसे कई एंगलों को ध्यान में रखते हुए इस मामले की जांच शुरू कर दी है. इस मामले में सवाल यह भी उठ रहा है कि यह […]

Read More

गाजा जंग को आठ महीने से ऊपर का वक्त बीत गया है, लेकिन इसके रुकने के आसार नजर नहीं आ रहे हैं, इसके साथ ही अब इजराइल नॉर्दर्न फ्रंट पर भी ईरान समर्थिक मिलिशिया हिजबुल्लाह से फुल फ्लेश वॉर की तैयारी कर रहा है. हाल ही में दोनों के बीच बढ़े तनाव के बाद हमास के खिलाफ शुरू हुई इस जंग का लेबनान, ईरान, साइप्रस और अमेरिका आदि तक फैलने का डर बन गया है. इजराइल ने हमास को खदेड़ते हुए सेंट्रल गाजा और उत्तरी गाजा का कंट्रोल लिया और अब दक्षिण गाजा में भी हमास के साथ सीधे लड़ाई […]

Read More

रूस के 23 जून को आतंकी हमला हुआ, जिसमें यहूदियों के प्रार्थना घरों और चर्चों को निशाना बनाया गया. इस हमले में 16 लोगों की मौत हो गई, जिनमें एक पादरी भी शामिल थे जिनकी बेरहमी से गला काट कर हत्या कर दी गई. यह आतंकी हमला रूस के दक्षिणी क्षेत्र के दागेस्तान के डर्बेंट और मखचकाला शहरों में हुआ. इस हमले में चर्च के ऑर्थोडॉक्स पादरी की गला काट कर हत्या कर दी गई है इस बात की जानकारी गृह मंत्रालय की प्रवक्ता गयाना गारीवा ने दी. हमले में मारे गए पादरी की पहचान 66 साल के फादर निकोले […]

Read More

अमेरिका में एक सिगरेट का पैकेट शख्स की मौत का सबब बन गया. जिस शख्स की मौत हुई है वह भारत का रहने वाला है. सिगरेट के सिर्फ एक पैकेट के लिए उसे गोली मार दी गई. इससे साबित होता है कि अमेरिका में गन कल्चर कितना चलन है. मृतक शख्स का नाम दासारी गोपीकृष्ण के रूप में हुई है जो यूएस के सुपरमार्केट में काम काम करता था. जानकारी के मुताबिक शनिवार दोपहर को 32 साल का गोपीकृष्ण स्टोर के काउंटर पर था. इसी दौरान एक अज्ञात हमलावर स्टोर के अंदर घुसा और और उसने गोलियां बरसानी शुरू कर […]

Read More

मलेशिया के 80 वर्षीय सेवानिवृत्त योब अहमद और उनकी 42 वर्षीय पत्नी जालेहा जैनुल आबिदीन ने हाल ही में अपने नवजात बच्ची नूर का स्वागत किया. योब ने कहा कि उनकी उम्र में बच्चा होना एक अनपेक्षित घटना थी, लेकिन वे इसे अल्लाह का उपहार मानते हैं. हरियन मेट्रो की रिपोर्ट के अनुसार, योब का कहना है कि उन्होंने कभी सपने में भी नहीं सोचा था कि इस उम्र में उनका बच्चा होगा. उन्होंने कहा, ऐसा इसलिए नहीं मैं काफी ‘मजबूत’ हूं, बल्कि मैं तो मानता हूं कि यह सब ऊपरवाले की कृपा से हुआ है. मेरे बच्चे का जन्म […]

Read More

गाजा में इजराइल के नरसंहार के बीच इजराइली सेना की बेरहमी का एक वीडियो सामने आया. यह वीडियो उस समय का है जब इजराइली आर्मी फोर्स ने वेस्ट बैंक के शहर जेनिन में गिरफ्तारी के लिए रेड डाली. इस दौरान सेना ने एक घायल फिलिस्तीनी व्यक्ति को मिलिट्री जीप में बांधकर घूमते नजर आए. शनिवार यानी 21 जून को फिलिस्तीन के जेनिन शहर से इजराइली सेना का एक वीडियो काफी ज्यादा वायरल हो रहा है जिसमें सेना की गाड़ी के बोनट पर एक घायल आदमी को बांधा गया है. वीडियो में इजराइली सेना की गाड़ी को दो एम्बुलेंस के बीच […]

Read More

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन के गाजा युद्ध विराम प्रस्ताव पेश करने और इजराइल को हथियारों की सप्लाई रोकने की चेतावनी के बाद लग रहा था कि अमेरिका और इजराइल की दोस्ती में दरारें पैदा हुई हैं. लेकिन, अमेरिका एक अच्छे दोस्त की तरह इजराइल के बुरे समय में साथ देने के लिए तैयार हो गया है. दरअसल इजराइल के नॉर्दर्न बॉर्डर पर हिजबुल्लाह एक बड़ा खतरा बना हुआ है. हिजबुल्लाह 7 अक्टूबर के बाद से लेबनान से लगे इजराइल बॉर्डर पर रॉकेट दाग रहा है. हाल के दिनों में हिजबुल्लाह ने इन हमलों की रफ्तार तेज की है. पिछले […]

Read More

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने समुद्रतल से करीब 15 हजार फीट की ऊंचाई पर स्थित आदि कैलाश में योग कर पूरी दुनिया के शिवभक्तों को अनोखा संदेश दिया है. सीएम धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन से आज सीमांत के गांवों की तस्वीर बदल रही है. व्यास घाटी में आदि कैलाश, ॐ पर्वत, कैलाश दर्शन, काली मंदिर, व्यास गुफा जैसे तीर्थ स्थलों के दर्शन के लिए रोजाना बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं. मुख्यमंत्री धामी ने इस दौरान भगवान शिव की प्रवास स्थली में योग कर दुनिया के सैलानियों और […]

Read More

सऊदी अरब के मक्का में हज पर गए 98 भारतीयों की मौत हो गई है. भारत के विदेश मंत्रालय ने इसकी पुष्टी की है. विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को बताया इस साल भारत से 1 लाख 75 हजार लोग हज के लिए मक्का गए हैं. इनमें से 98 लोगों की मौत हो गई है. मंत्रालय ने कहा है कि ये मौते प्राकृतिक कारणों, पुरानी बीमारियों और वृद्धावस्था के कारण हुई हैं. इनमें अराफात के दिन 6 लोगों की मौत हुई थी जबकि 4 की जान दुर्घटना की वजह से हुई है. विदेश मंत्रालय ने कहा है कि मक्का में हमारा […]

Read More