Browsing: उत्तरप्रदेश

उत्तर प्रदेश के बरेली में एक शादी समारोह के दौरान रसगुल्ले के लिए दूल्हा और दुल्हन पक्ष के लोगों के बीच जमकर मारपीट का मामला सामने आया है. दोनों ओर से खूब लात घूंसे और कुर्सियां चली हैं. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, हालांकि पुलिस के पहुंचने तक मामला शांत हो गया. हालांकि उस समय तक बारात में मौजूद किसी व्यक्ति ने अपने मोबाइल फोन के कैमरे से वीडियो बना ली. अब यही वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. हालांकि इस संबंध में किसी भी पक्ष ने पुलिस में कोई लिखित शिकायत नहीं दी […]

Read More

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर के चौरीचौरा में एक प्रेमिका ने प्रेमी के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए हैं. प्रेमिका का आरोप है कि बॉयफ्रेंड ने शादी का वादा किया और रेप की घटना को अंजाम दिया. यही नहीं, उसका वीडियो भी बना लिया. फिर शादी से मुकर भी गया. घरवालों ने युवती की शादी दूसरी जगह तय की तो बॉयफ्रेंड ने गंदा वीडियो मंगेतर को भेज दिया और शादी तुड़वा दी. अब पीड़िता ने पुलिस से शिकायत की है. इस मामले में एसपी नार्थ जितेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि पीड़िता की तरफ से शिकायत मिली है. पुलिस उसकी मेडिकल जांच करवाएगी. […]

Read More

उत्तर प्रदेश के आगरा में बेहद संवेदनशील ताज महल के ऊपर एक ड्रोन के उड़ने का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है. यह वीडियो उस समय सामने आया है जब ताज महल के 500 मीटर रेडियस को नो फ्लाइंग जोन घोषित है. बताया जा रहा है कि यह वीडियो रविवार सुबह छह बजे का है. हालांकि सुरक्षा के लिए लगे पुलिस के सीसीटीवी कैमरे में यह ड्रोन कहीं नजर नहीं आ रहा. ऐसे में आशंका है कि किसी व्यक्ति ने इस ड्रोन की एंट्री यमुना की साइड से ताज क्षेत्र में कराई है. फिलहाल इस मामले में उच्च […]

Read More

उत्तर प्रदेश के मेरठ में एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है. यहां राह चलते तीन साधुओं को मुस्लिम समझकर कुछ लोगों ने बंधक बना लिया और उन्हें बच्चा चोर कहकर खूब पिटाई की. आरोपियों ने पहले साधुओं से गायत्री मंत्र पढ़वाया, इसके बाद हनुमान चालीसा पढ़वाया. इसके बाद उनसे आधार कार्ड दिखाने को कहा, जब साधु आधार कार्ड नहीं दिखा पाए तो लोगों ने उन्हें बच्चा चोर बोलकर मारपीट शुरू कर दी. घटना की जानकारी होने पर पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने साधुओं के बयान के आधार पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है. यह वारदात […]

Read More

लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश में बीजेपी का प्रदर्शन निराशाजनक रहा. पार्टी 2019 के मुकाबले 62 सीटों से घटकर 33 सीटों पर आ गई है. इन्हीं नतीजों पर मंथन के लिए लखनऊ में बीजेपी प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक हो रही है. बैठक में लोकसभा चुनाव के नतीजों पर मंथन के साथ-साथ, यूपी की 10 सीटों पर होने वाले उपचुनाव और 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर भी चर्चा की जाएगी. उधर बैठक में शामिल होने आए पार्टी पदाधिकारियों का कहना है कि यूपी में कुछ ठीक नहीं है. प्रयागराज से मंडल अध्यक्ष सियाराज और पिछड़ा मोर्चा के अध्यक्ष सुभाष पटेल का […]

Read More

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. एक बच्ची स्कूल बस से घर वापस आ रही थी. बस जैसे ही घर के समीप पहुंची, वह उतरने लगी, तभी ड्राइवर ने उसी समय गाड़ी को आगे बढ़ा दिया. बच्ची बस के पहिए के नीचे आ गई और उसकी मौत हो गई. बच्ची के घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल है. हादसे के बाद ड्राइवर मौके से फरार हो गया. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. घटना गोरखपुर के कैम्पियरगंज थाना क्षेत्र के दौलत नगर की है. यहां चिकनी गांव के रहने […]

Read More

उत्तर प्रदेश में विधानसभा की दस सीटें खाली हो रही हैं. चुनाव आयोग की घोषणा के बाद इन सीटों पर कभी भी मतदान की तारीखों का ऐलान हो सकता है. इस बार विधानसभा उपचुनाव के बहाने बीजेपी यूपी में फिर से अपनी धमक बनाए रखना चाहती है. हाल ही में हुए लोकसभा चुनाव में बीजेपी की 29 सीटें कम हो गई थी. जिसके चलते बीजेपी बहुमत के आंकड़े से पीछे रह गई थी. लेकिन अब बीजेपी कैंप ने तय किया है जो हुआ सो हुआ. अब आगे इंडिया गठबंधन को हर मोर्चे पर मात देनी है. इसके लिए बीजेपी के […]

Read More

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में दुल्हन के पिता का अपने दोस्त को शादी का निमंत्रण देना भारी पड़ गया. पीएसी में तैनात सिपाही दोस्त ने शराब के नशे में डीजे बजाने पर हंगामा कर दिया. उसने अपने साथियों के साथ मिलकर ताबड़तोड़ गोलियां चला दी. फायरिंग की घटना में 6 लोग घायल हो गए. इनमें तीन लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है. घायलों में बाराती-घराती शामिल हैं. घटना से दूल्हा पक्ष नाराज हो गया. उन्होंने शादी करने से इंकार कर दिया. रात में ही बिना दुल्हन के बारात वापस लौट गई. फायरिंग की सूचना पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंच […]

Read More

उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के बघौचघाट में एक दूल्हे का ऐसा रूप सबके सामने आया, जिसे देखकर सब दंग रह गए. बारात गोपालगंज बिहार से आई हुई थी. बारात को लेकर दूल्हा पक्ष के लोग काफी उत्साहित थे. यह उत्साह इस कदर था कि बाराती नाचते-गाते दुल्हन के घर पहुंचे. वहां पर दुल्हन के घरवालों और रिश्तेदारों ने बारातियों का जमकर स्वागत भी किया. सब कुछ अच्छा चल रहा था. जब बारातियों ने नाश्ता कर लिया तो द्वारपूजा की तैयारी शुरू हुई. द्वारपूजा का कार्यक्रम भी सकुशल पूरा हो गया. उसके बाद जयमाल के कार्यक्रम के लिए दुल्हन के […]

Read More

इस बार लोकसभा चुनाव में बीजेपी के सबसे अधिक उम्मीदें यूपी से थीं, लेकिन पार्टी की 29 सीटें यहां कम हो गईं. उसके बाद से संगठन और सरकार में हार की समीक्षा का दौर जारी है. आखिर बीजेपी का प्रदर्शन इतना खराब क्यों रहा? इसके कारण तलाशे जा रहे हैं. बीजेपी के चालीस नेताओं के टास्क फोर्स ने अपनी रिपोर्ट बंद लिफाफे में दे दी है. सीएम योगी आदित्यनाथ भी लगातार विधेयकों से फीडबैक से रहे हैं, लेकिन अब तक किसी की जवाबदेही तय नहीं हुई है. इसी बीच रविवार को लखनऊ में प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक होने जा रही […]

Read More

उत्तर प्रदेश के महाराजगंज में चौक थाना के पिपरिया गुरु गोविंद राय गांव में बुधवार को एक बागीचे में आम उठाने गए तीन छोटे बच्चों के साथ बर्बरता का मामला सामने आया है. बच्चों को माली ने पेड़ से रस्सी से बांध कर मारने पीटने का आरोप लगाया गया है. वृहस्पतिवार को जब सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुआ तो पुलिस के हाथ पांव फुल गए. पुलिस ने जब मामले की जांच की तो बागीचे के माली के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई में जुट गई है. जानकारी के अनुसार, बुधवार की सुबह करीब दस बजे चौक थाना क्षेत्र […]

Read More

उत्तर प्रदेश के बरेली में मनचलों के हौंसले इतने ज्यादा बुलंद हैं कि उन्होंने महिला सिपाही के साथ भी बदसलूकी करने की कोशिश की. लेकिन इस बार उनकी एक भी न चली उल्टा महिला पुलिसकर्मी ने उन्हें उनकी इस हरकत के लिए एक के बाद एक कई थप्पड़ जड़ दिए. दरअसल, कार सवार दबंगो में शराब के नशे में महिला से छेड़छाड़ की. इसकी सूचना मिलने पर पहुंची महिला सिपाही के साथ भी की छेड़छाड़ करने की कोशिश की. जब उन्होंने विरोध किया तो मनचलों ने गंदी-गंदी गालियां दी. दबंगों की महिला पुलिस पर एक भी न चली और उन्होंने […]

Read More

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में एक महिला खाकी वर्दी पहन और स्टार लगाकर नकली दरोगा बन गई. उसने अपना रौब दिखाना शुरू कर दिया. चौराहे-तिराहे पर लोगों से वसूली करना, अतिक्रमण करने वालों को धमकाना और उनसे पैसे ऐंठना उसका पेशा बन गया. लोगों को शक हुआ तो सूचना पुलिस को दी गई. पुलिस ने उसे चौराहे पर वसूली करते देखा तो नकली महिला दरोगा असली पुलिस को देख भागने लगी. पुलिस ने नकली महिला दरोगा और उसकी एक साथी को गिरफ्तार किया है. मामला जिले के गुलरिहा थाना क्षेत्र का है. गिरफ्तार नकली महिला दरोगा ने पुलिस को अपना […]

Read More

उत्तर प्रदेश के अमेठी में दबंगों की दबंगई का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां पर दबंगों ने पूर्व सैनिक को जूतों से बुरी तरह पीट दिया. जब पीड़ित ने मामले की शिकायत करने चाही तो दबंगों ने उसे जान से मारने की धमकी डे डाली. वहीं ये पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है. मामला अमेठी के मुंशीगंज थाने के बगल में बने पेट्रोल पंप का है. यहां पर देर शाम से घात लगाए दबंगों ने एक पूर्व सैनिक को जमकर […]

Read More

यूपी के चित्रकूट में बने प्रदेश के पहले स्काई ग्लास ब्रिज में आईं दरारों को लेकर अब एक बड़ा खुलासा हुआ है. इस ग्लास ब्रिज में मानसून की पहली बारिश में ही दरारें आ गईं थीं जिसके बाद प्रशासन ने जांच की मांग की थी. अब इस मामले में सपा से सदर विधायक अनिल प्रधान ने वन विभाग के अधिकारियों पर भ्रष्टाचार करने का गंभीर आरोप लगाया है. चित्रकूट के मानिकपुर तहसील के तुलसी वॉटरफॉल पर 3.70 करोड़ की लागत से गाजीपुर की पवनसुत कंट्रेक्शन कंपनी ने यूपी का पहला स्काई वाक ब्रिज बनाया था जिसमें स्टार्ट होने के पहले […]

Read More

अंडा करी को लेकर उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में फायरिंग का मामला सामने आया है. होटल के वेटर के द्वारा गलत टेबल पर अंडा करी रखने से दो पक्षों के बीच पहले तो लड़ाई शुरू हुई और बाद में बात इतनी बढ़ गई कि मामला फायरिंग करने तक जा पहुंचा. फायरिंग करने के बाद आरोपियों ने भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस की मुठभेड़ के बाद फायरिंग करने वाले सभी आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. मामला फतेहगंज पश्चिम थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर बने एक होटल का है. होटल में अंडा करी खाने को लेकर दो […]

Read More