उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के जमानिया में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां एक युवक ने अपनी बहन को किसी युवक के साथ देख लिया. इसके बाद वह गुस्से से आग-बबूला हो गया. फिर वह कुल्हाड़ी से अपनी छोटी बहन के गर्दन पर वार कर दिया. बहन की मौके पर ही मौत हो गई. वारदात को अंजाम देने के बाद वह फरार हो गया. जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा. घटना जमानिया के चकिया गांव की है. लड़की के पिता महतिम ने बताया कि मंगलवार की […]
Browsing: उत्तरप्रदेश
उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले में आज यानि बुधवार को फायरिंग की घटना से दहशत फैल गई. अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय की मेडिकल कॉलोनी में मामूली विवाद के बाद रजिस्ट्रार कार्यालय में तैनात कर्मचारियों के बीच फायरिंग हुई. गोली लगने से दो कर्मचारी घायल हो गए हैं. घायल कर्मचारियों को इलाज के लिए जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया है. पुलिस अधिकारी फोर्स के साथ मेडिकल कॉलेज में मौजूद हैं. घटना की जानकारी ली जा रही है. घटना थाना सिविल लाइन क्षेत्र की है. AMU के प्रॉक्टर प्रोफेसर मो. वसीम अली ने कहा- घायल नदीम और कलीम AMU कैंपस […]
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में इग्निस हॉस्पिटल के डॉक्टर रवि देव से मारपीट का मामला सामने आया है. डॉक्टर रवि किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (केजीएमयू) के पूर्व प्रोफेसर रहे हैं. गोमतीनगर स्थित इग्निस हॉस्पिटल में उपचार के दौरान एक मरीज की मौत हो गई. गुस्साए परिजनों ने फिर डॉक्टर रवि देव के साथ मारपीट की. पूर्व प्रोफेसर से हुई इस मारपीट का वीडियो भी सामने आया है. वीडियो में लोग डॉक्टर की पिटाई करते दिखे. वायरल वीडियो में छह से सात आरोपी नजर आ रहे हैं, जो केजीएमयू के पूर्व प्रोफेसर डॉ. रवि देव को बेरहमी से पीट रहे […]
उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में एक शादीशुदा महिला को इश्क रोग ऐसा चढ़ा कि वो पति को छोड़ प्रेमी संग शादी करने की जिद पर अड़ गई. परिवार ने लाख समझाया लेकिन महिला किसी की भी बात सुनने को राजी नहीं थी. वो पंचायत के सामने कहने लगी- मैं पति नहीं अपने प्रेमी से प्यार करती हूं. उसी के साथ ताउम्र रहना चाहती हूं. जब इसकी बात की भनक सऊदी अरब में बैठे उसके पति को लगी तो वो तुरंत भारत पहुंचा. घर आकर उसने पत्नी को समझाया. पति की भी बात जब बीवी ने नहीं सुनी तो वो उसे […]
उत्तर प्रदेश के मथुरा में श्री कृष्ण जन्म स्थान पर तैनात पीएसी के जवान ने गोली मारकर आत्महत्या कर ली है. हालांकि, अभी तक पुलिस महकमा ये बताने में असमर्थ है कि ये मामला हत्या है या आत्महत्या. कुछ लोग इसे हत्या कह रहे हैं, तो वहीं कुछ इसे आत्महत्या बता रहे हैं. इस घटना के बाद से ही पुलिस में महकमे में हड़कंप मचा हुआ है. पीएसी जवान की मौत की सूचना मिलने पर उसके घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल है. है. हत्या की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और वहां मौजूद लोगों से पूछताछ की. पुलिस […]
उत्तर प्रदेश के मेरठ में दूसरे समुदाय का एक शख्स सावन पर्व की आड़ में लोगों को ठग रहा था. वह खुद को जोगी बताकर एक बैल साथ में लिए भी गली-गली भिक्षा मांग रहा था. हिंदूवादी नेताओं को जब इसकी भनक लगी तो वो नौशाद के पास पहुंचे. उसके पास एक झोला था. तलाशी ली गई तो सभी के होश उड़ गए. नकली जोगी के झोले में दो नामों का आधार कार्ड मिले. एक नाम था नौशाद और दूसरा भूरा. साथ में एक हिंदू महिला की फोटो और नींद की गोलियां भी मिलीं. जब उससे पूछा गया कि ये […]
उत्तर प्रदेश में कांवड़ यात्रा मार्ग पर खाने-पीने वाले सामान की बिक्री करने वाली दुकानों और ठेलों पर मालिकों की नेम प्लेट वाला विवाद थमता नजर नहीं आ रहा है. सुप्रीम कोर्ट की अंतरिम रोक के बाद इस मामले में यूपी के आयुष, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि मंत्री डॉ. दयाशंकर मिश्र दयालु ने कहा है कि राज्य सरकार अब भी अपने स्टैंड पर कायम है. उन्होंने कहा है कि प्रदेश में हलाल प्रमाणित उत्पादों पर पाबंदी है. अब प्रतिबंधित उत्पादों की बिक्री करने वालों के खिलाफ सघन अभियान चलाकर कार्रवाई की जाएगी. नेम प्लेट विवाद में उत्तर प्रदेश सरकार अपने […]
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर के कैम्पियरगंज में एक लड़की के साथ रेप की घटना सामने आई है. लड़की बगीचे में आम के फसल की रखवाली कर रहे बाबा को खाना देने के लिए गई थी. वापस आते समय एक युवक और उसके दो दोस्तों ने उसका अपहरण कर लिया. तीनों उसे सुनसान जगह पर ले गए, जहां पर उसके साथ दरिंदगी की. पीड़िता की दादी की शिकायत पर पहले तो यह मामला दो थानों के बीच उलझा रहा, लेकिन बाद में वरिष्ठ अधिकारियों की पहल पर कैंपिंयरगंज पुलिस ने केस दर्ज किया. पीड़िता की उम्र 16 साल बताई जा रही […]
उत्तर प्रदेश के नोएडा में पुलिस ने इलेक्ट्रॉनिक लॉक को हैक कर कार चोरी करने वाले गैंग को गिरफ्तार किया है. गैंग के मास्टरमाइंड समेत 6 शातिर चोर मंगलवार को पुलिस के हत्थे चढ़े हैं. इनके पास से पुलिस को चोरी की 10 लग्जरी कार भी बरामद हुई हैं. यह गैंग चोरी के वाहनों को यूपी के अलावा दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और राजस्थान से लेकर देश के कई राज्यों में फर्जी दस्तावेज बनाकर बेच देता था. सेक्टर-113 पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार बदमाशों में गिरोह का मास्टर माइंड सोनू समेत खलील, मोनू कुमार, राजेश कक्कड़, अली शेर उर्फ इमरान और […]
गोरखपुर जनपद के गीडा थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां पंजाब की रहने वाली दो ऑर्केस्ट्रा डांसर के साथ हैवानियत करने का मामला सामने आया है. युवतियां देर रात एक कार्यक्रम से वापस आ रही थीं. इसी दौरान तीन बाइक पर सवार पांच लोग पहुंचे और उनको रोक लिया और हैवानियत की. उनके चंगुल से छूटने के बाद युवतियां आर्केस्ट्रा संचालक के साथ गीडा थाने पहुंची और शिकायत दर्ज करवाई. पुलिस ने घेराबंदी कर एक आरोपी के पैर में गोली मार दी, जबकि चार को गिरफ्तार कर लिया. पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह पंजाब […]
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां पर कुछ समय पहले एक युवक पर अपनी पत्नी की हत्या का आरोप लगा था. इस मामले में उसके खिलाफ केस दर्ज था. वह अपने ससुर पर बार-बार केस वापस लेने का दबाव बना रहा था, लेकिन ससुर ने उसे सजा दिलाने का पूरी तरह से मन बना लिया था. ऐसे में दामाद ने ससुर की हत्या कर दी है. मृतक के घरवालों ने उसके खिलाफ केस दर्ज करवाया है. मृतक रामबदन की दूसरी बेटी प्रिया ने पुलिस को बताया कि ‘हम लोग चौरीचौरा थाना […]
योगी सरकार को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका लगा है. सरकार के एक फैसले पर सुप्रीम कोर्ट ने रोक लगा दी है. बीते दिनों सावन को देखते हुए योगी सरकार ने कांवड़ यात्रा मार्गों पर पड़ने वाली दुकानों, ढाबों और होटलों को अपने-अपने मालिकों के नाम लिखने को कहा था. योगी सरकार के इस आदेश पर सुप्रीम कोर्ट में सोमवार को सुनवाई हुई. सुनवाई के बाद सुप्रीम कोर्ट ने यूपी सरकार के इस फैसले पर रोक लगा दी. सुप्रीम कोर्ट का कहना है कि किसी भी दुकानदार को नाम लिखने की जरूरत नहीं है, बल्कि खाद्य पदार्थ के प्रकार की […]
वो कहने हैं न कि शादी 7 जन्मों का पवित्र बंधन होता है. लेकिन उत्तर प्रदेश के आगरा में दूल्हे के पिता ने शादी के दूसरे दिन ही अपनी बहू को घर से बाहर निकाल दिया. पति ने भी उससे मुंह मोड़ दिया. फिर ये कहते हुए शादी तोड़ दी कि दुल्हन दिव्यांग है. रोती-बिलखती दुल्हन अपने मायके पहुंची. नातिन को इस हाल में देख दुल्हन के नाना की सदमे से ही मौत हो गई. परिवार फिर थाने पहुंचा. दूल्हे और ससुराल पक्ष के खिलाफ उन्होंने मामला दर्ज करवाया. फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच कर रही है. हैरान कर […]
लोकसभा चुनाव के बाद से उत्तर प्रदेश बीजेपी में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है. बीजेपी कार्यसमिति में सरकार से बड़ा संगठन बताने वाले डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य अब खुलकर मैदान में उतर गए हैं. कैबिनेट की बैठक के बाद कुंभ को लेकर प्रयागराज में हुई मीटिंग से भी केशव ने दूरी बनाए रखी और अब अपनी सरकार से सवाल पूछने लगे हैं. केशव प्रसाद मौर्य ने अपनी ही योगी सरकार को पत्र लिखकर पूछा कि संविदा और आउटसोर्सिंग से होने वाली भर्तियों में आरक्षण के नियमों का पालन कितना किया गया है? सीएम योगी आदित्यनाथ और डिप्टी सीएम […]
उत्तर प्रदेश में कांवड़ रूट पर नेम प्लेट लगाने के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट ने रोक लगा दी है. नेम प्लेट विवाद पर सुप्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड, दिल्ली और मध्य प्रदेश सरकार को नोटिस जारी किया है और इस पर शुक्रवार तक जवाब देने को कहा है. राज्यों के जवाब देने तक आदेश पर रोक रहेगी. शीर्ष अदालत ने अपने अंतरिम आदेश में कहा है कि दुकानदारों को पहचान बताने की जरूरत नहीं होगी. केवल खाने के प्रकार बताने होंगे. कांवड़ियों को वेज खाना मिले और साफ सफाई रहे. खाना शाकाहारी है या मांसाहारी ये बताना जरूरी […]
उत्तर प्रदेश में सीएम योगी के कांवड़ यात्रा के दौरान कांवड़ रूट पर मौजूद दुकानों पर नेम प्लेट लगाने के आदेश को लेकर घमासान मच गया है. जहां एक तरफ विपक्ष इस आदेश के खिलाफ खड़ा है और विरोध जता रहा है, वहीं दूसरी तरफ अब एक एनजीओ (NGO) ने इस आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर दी है. एसोसिएशन ऑफ प्रोटेक्शन ऑफ सिविल राइट्स (Association for Protection of Civil Rights) नाम के एनजीओ ने नेम प्लेट को लेकर जारी आदेश के खिलाफ अब सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है. एनजीओ ने यह याचिका 20 जुलाई की […]
