Browsing: उत्तरप्रदेश

उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में देर रात एक गांव में अचानक से आग लग गई. देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया. इसकी चपेट में आधा गांव जलकर खाक हो गया. घटना की सूचना मिलते ही राजस्व विभाग सहित अन्य अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर अग्रिम विधिक कार्यवाही शुरू कर दी. अग्निकांड में अपना सब कुछ गवा चुके लोगों में दुख का माहौल है. अग्निकांड के कारण गांव के निवासी दाने-दाने को मोहताज हो गए हैं. उनका सब कुछ जलकर राख हो गया है. टड़ियावां थाना क्षेत्र के फुकहा गांव में देर रात भीषण आंधी के […]

Read More

उत्तर प्रदेश की कैराना लोकसभा सीट पर समाजवादी पार्टी ने जीत हासिल की है. सपा उम्मीदवार इकरा चौधरी ने करीब 70 हजार वोटों से जीत दर्ज की. इकरा चौधरी के खाते में 5 लाख 28 हजार 13 वोट आए तो बीजेपी के प्रदीप कुमार को 4 लाख 58 हजार 897 वोट मिले. इकरा ने इस जीत के साथ ही एक रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है. सबसे ज्यादा वोटों से जीत हासिल करने में उन्होंने अपने मां-बाप और भाई को पीछे छोड़ दिया है. दरअसल, इकरा के परिवार में अब तक इतने वोटों से किसी ने भी जीत नहीं […]

Read More

उत्तर प्रदेश के इटावा में शराब संचालक का अनोखा ठेला इन दिनों खूब वायरल हुआ है. यहां शराब दुकान में नहीं बल्कि ठेले पर मिल रही है. ऐसा करने के पीछे शराब संचालक ने वजह भी बताई. उसका कहना है कि गांव में उसे ठेका खोलने के लिए कोई भी अपनी दुकान किराए पर नहीं दे रहा था. मजबूरन उसे यह कदम उठाना पड़ा. गांव वालों का कहना है शराब संचालक का जहां मन होता है वो कार रोककर शराब बेचना शुरू कर देता है. गांव वालों का कहना है कि सरकारी विभाग के अधिकारियों को इसका पता है. फिर […]

Read More

उत्तर प्रदेश के नोएडा से हैरान करने वाली घटना सामने आई है. नोएडा में रहने वाले एक अधिकारी को सोशल मीडिया के जरिए मिली युवती से प्यार हो गया. पीड़ित अधिकारी का कहना है कि युवती ने पहले उन्हें अपने प्यार के जाल में फंसाया. इसके बाद लाखों रुपये ऐंठ लिए. अब वह अधिकारी से 5 करोड़ रुपये की मांग कर रही है. वहीं, पीड़ित अधिकारी ने मामले में शिकायत उत्तराखंड पुलिस से कर दी है. गोरखपुर के रहने वाले रविकांत पंडित नोएडा के सेक्टर 74 के गोल्फ सिटी सोसाइटी में रहते हैं. रविकांत पंडित मर्चेंट नेवी में अधिकारी हैं. […]

Read More

उत्तर प्रदेश के सीतापुर में एटीएम लूट की दो वारदातों से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया. यहां एक ही रात में लुटेरों ने दो अलग-अलग एसबीआई की एटीएम मशीन लूटने की कोशिश की. लूट के लिए बदमाशों ने दोनों मशीनें उखाड़ ली. आरोपी एक मशीन तो लेकर भाग निकले लेकिन दूसरी वारदात में मशीन उखाड़ने के बाद आरोपियों से चूक हो गई.इस वजह से आरोपी एटीएम को वहीं छोड़ भाग गए. फिलहाल पुलिस की टीम भी मामले की जांच में जुटी है. पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा. लुटेरों ने एटीएम उखाड़ने की […]

Read More

दो महीने पहले शुरू हुए लोकसभा चुनाव के रिजल्ट आज आ गए हैं। हालांकि, चुनाव आयोग की ओर से अभी तक फाइनल आंकड़ें सामने नहीं आए हैं। इतना ही नहीं इस बार की सरकार बनाने के लिए बीजेपी को अपने सहयोगी दल की मदद लेनी पड़ी है, लेकिन उनका 400 पार का नारा पूरा नहीं हो पाया है। अब सवाल ये है कि बीजेपी से आखिर चूक कहां हो गई है। आइए जानिए इन 5 कारणों को जिनकी वजह से बीजेपी का 400 पार का सपना अधुरा रह गया है। बीजेपी क्यों बहुमत के आंकड़े से दूर रह गई? 1. RSS का नहीं […]

Read More

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी का हार के बाद पहला बयान सामने आया है। उन्होंने प्रेस किशोरी लाल शर्मा को जीत की बधाई दी है। साथ ही कहा कि मैं अमेठी के लोगों की सेवा में लगी रहूंगी। उन्होंने उत्तर प्रदेश की अमेठी लोकसभा सीट से भाजपा की उम्मीदवार स्मृति ईरानी ने कहा, “…मैं भाजपा पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं और समर्थकों का आभार व्यक्त करती हूं, जिन्होंने पूरी लगन और निष्ठा के साथ इस क्षेत्र और पार्टी की सेवा में काम किया है…आज मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की आभारी हूं कि उनकी सरकारों ने 30 साल के […]

Read More

लोकसभा चुनाव-2024 के नतीजे कल यानी मंगलवार को घोषित होंगे, लेकिन उससे पहले खूब बयानबाजी हो रही है. सत्तापक्ष हो या विपक्ष दोनों ही जीत का दावा कर रहे हैं. इस बीत, समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बीजेपी पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा है कि बीजेपी सरकार में महंगाई बढ़ी, अमीरों के लोन माफ हुए और मणिपुर जैसी घटनाएं हुईं. केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए अखिलेश यादव ने कहा, पेपर लीक कराए, बेरोज़गारी बढ़ी, महिला पहलवानों ने यौन शोषण का आरोप लगाया. यही नहीं मणिपुर में हिंसा हुई. सपा अध्यक्ष ने […]

Read More

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के कुंवर वीरेंद्र सिंह लावारिस लाशों का ‘वारिस’ कहलाते हैं. यह उन शवों का अंतिम संस्कार कराते हैं जिनका कोई नहीं होता. समाज सेवा का जुनून लिए वीरेंद्र सिंह अब तक 1650 अज्ञात शवों का अंतिम संस्कार करा चुके हैं. उनके इस काम से उन्हें प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत देश की कई महत्वपूर्ण हस्तियों ने सम्मानित भी किया है. गाजीपुर के कचहरी इलाके के रहने वाले कुंवर वीरेंद्र सिंह को लोग कुश के नाम से भी जानते हैं. कुश अपनी मां से बहुत ही प्यार करते थे, लेकिन कैंसर की वजह से मां की […]

Read More

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में सनसनीखेज घटना सामने आई है. एक युवक अपनी पत्नी को मायके जाने से रोक रहा था. बावजूद इसके पत्नी मायके चली गई. इससे नाराज युवक ने पंखे में फंदा लगाकर जान दे दी. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पीपीगंज थाना क्षेत्र के तुर्कवलिया गांव निवासी दीनानाथ गुप्ता गुप्ता की पत्नी मायके जा रही थी. पति ने पत्नी को रोकने की भरपूर कोशिश की, लेकिन वह नहीं मानी. आसपास के लोगों को कहना है दोनों में इस बात को लेकर कई दिनों से विवाद भी चल […]

Read More

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में एक युवती ने अपनी बहन के देवर पर रेप का आरोप लगाया है. युवती का आरोप है कि शादी का झांसा देकर देवर ने उसके साथ रेप किया और अब आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की धमकी दे रहा है. पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है. आरोपी का नाम मोनू उर्फ जगेश्वर है. गुलरिहा थाना क्षेत्र की रहने वाली युवती ने पुलिस को बताया कि उसकी बहन की शादी कुशीनगर के अहिरौली थाना क्षेत्र स्थित एक गांव में हुई है. शादी के बाद बहन का देवर मेरे घर आने-जाने लगा. उसने […]

Read More

उत्तर प्रदेश के कानपुर में क्राइम ब्रांच पुलिस ने बिटकॉइन और क्रिप्टो करेंसी के माध्यम से लोगो से करोड़ों की ठगी के करने वाले गिरोह का खुलासा किया है. इस गिरोह के फ्रॉड करने का तरीका अलग था. न्यूज़ की तरह वीडियो बनाते और फिर उसे रिलीज करके उपभोक्ताओं को क्रिप्टो बिटकॉइन में पैसा लगाने के लिए प्रेरित करते थे. इसके बाद जब लालच में फंसकर लोग पैसा लगा देते थे, तो उनका पैसा अपने अकाउंट में ट्रांसफर कर लेते थे. इस गिरोह को तीन लोगों ने मिलकर शुरू किया और इसके लिए बाकायदा कॉल सेंटर भी बनाया. इस कॉल […]

Read More

उत्तर प्रदेश के संभल में एक प्रेमी ने अपनी प्रेमिका की बेरहमी से हत्या कर दी है. सम्भल के बानियां ठेर में युवती का शव बरामद किया गया. प्रेमी ने प्रेमिका की शादी के बाद भी उसका पीछा किया. शादी होने के बाद वह प्रेमी को इग्नोर करने लगी थी. प्रेमी को यह बात बिल्कुल पसंद नहीं आई. उसने 29 मई को प्रेमिको को मिलने के लिए बुलाया और बोला कि वह दोनों दूर कहीं घूमने के लिए जाएंगे. घूमने के लिए ले जाने पर प्रेमी को उसकी हत्या करने का मौका मिल गया. वह प्रेमिका को सूनसान इलाके में […]

Read More

उत्तर प्रदेश के झांसी में एक पति ने अपने ससुराल में जाकर फांसी लगा ली. ससुराल से ही शख्स की पत्नी और बच्चे का भी शव पाया गया है. पुलिस को आशंका है कि पति ने पहले पत्नी और बच्चे की हत्या की उसके बाद खुद भी सुसाइड कर लिया. एक ही घर में तीन लोगों के शव की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने घरवालों और आस-पास के लोगों से पूछताछ की. पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया कि पति और पत्नी के बीच काफी समय से झगड़ा चल रहा था. पुलिस ने तीनों शव […]

Read More

उत्तर प्रदेश के इटावा में एक बुजुर्ग का शव खून से लथपथ बरामद हुआ है. बुजुर्ग का शव उनके ही घर में संदिग्ध हालत में पड़ा मिला. घर में कई दिन तक शव के पड़े रहने के कारण पड़ोसियों को बदबू से समझ में आया कि बुजुर्ग के घर में कुछ गड़बड़ है. हत्या की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और बुजुर्ग के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. बुजुर्ग की हत्या का शक पुलिस को उसके बेटे पर हुआ. बुजुर्ग का बेटा शराबी और गलत संगत में है, इसलिए पुलिस ने युवक को पूछताछ […]

Read More