पीएम मोदी के शपथ ग्रहण के बाद दिल्ली में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अमित शाह से मिलने पहुंचे हैं. लोकसभा चुनाव के नतीजे घोषित होने के बाद दोनों की यह पहली और अहम मुलाकात है. अमित शाह से मुलाकात के बाद सीएम योगी राजनाथ सिंह और जेपी नड्डा से भी मिलेंगे. इसके अलावा सीएम योगी ने पीएम मोदी से भी मुलाकात का वक्त मांगा है. लोकसभा चुनाव में इस बार यूपी में बीजेपी के परिणाम अच्छे नहीं रहे, जिसके बाद से लगातार बैठकों का दौर चल रहा है. खराब नतीजे को लेकर […]
Browsing: उत्तरप्रदेश
यूपी में बीजेपी के खराब प्रदर्शन के बाद से ही योगी सरकार एक्शन में है. चुनावों में रोजगार से लेकर…
उत्तर प्रदेश के अमेठी में भीषण सड़क हादसा हुआ. इस हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई. एक बुलेट बाइक पर सवार होकर तीन लोग सड़क पार कर रहे थे, तभी एक बोलेरो ने जोरदार टक्कर मार दी. इसके बाद बोलेरो खुद भी अनियंत्रित होकर एक पेड़ से टकरा गई. बोलेरो में मुस्लिम परिवार के 6 लोग रिश्तेदार के अंतिम संस्कार में शामिल होने जा रहे थे. हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मृतकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा. हादसा जामो भादर चौराहे के पास हुआ. पुलिस ने बताया कि बुलेट […]
उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में एक डीएसपी की आशिकी की चर्चा खूब हो रही है. डीएसपी की पत्नी ने अधिकारी को गर्लफ्रेंड के साथ सरकारी आवास पर पकड़ लिया. इसके बाद पत्नी ने बवाल काट दिया . डीएसपी की पत्नी ने डॉक्टर गर्लफ्रेंड की बेरहमी से पिटाई कर दी. इस घटना से पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है. डीएसपी ने अपनी प्रेमिका को राजस्थान से बस्ती बुलाया था. जब दोनों इश्क फरमा रहे थे, उसी वक्त डीएसपी की पत्नी अपनी बेटी के साथ पहुंच गई, फिर क्या था अपने पति को दूसरी महिला के साथ देख वह भड़क […]
उत्तर प्रदेश के औरैया में एक शादी इसलिए टूट गई, क्योंकि दूल्हा नोट नहीं गिन सका. दूल्हे पक्ष के लोगों ने दुल्हन को काफी समझाने की कोशिश की. लेकिन दुल्हन ने शादी से साफ इनकार कर दिया. फिर बिना शादी के ही बारात वापस लौट गई. दोनों पक्षों ने एक-दूसरे से लिए सामान को वापस कर दिया. रामपुर बामपुर गांव के राम बहादुर ने अपनी बेटी की शादी इटावा के भरथना में तय की थी. भरथना से बारात पहुंची तो सभी का स्वागत जोरदार तरीके से किया गया. इसी बीच, जयमाला के दौरान लड़की को कुछ शक हुआ. उसने लड़के […]
डॉक्टर को भगवान का दूसरा रूप कहा गया है, लेकिन उत्तर प्रदेश के हरदोई में एक डॉक्टर ने अपने पेशे को शर्मसार कर दिया. यह डॉक्टर नवजात बच्चों की तस्करी कर रहा था. हालांकि अब यह मामला पुलिस तक पहुंच चुका है. पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि जांच की जा रही है. आरोपी डॉक्टर के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. डॉक्टर एक विशेष समुदाय का है. उसका एक कथित वीडियो भी वायरल हो रहा है. इस वीडियो में वह पैसे लेकर बच्चा बेचने की बात कर रहा है. वह यह भी कहता है कि उसे पता है कि […]
उत्तर भारत में रविवार से लू का एक नया दौर शुरू हो सकता है. मौसम विभाग ने बताया है कि अगले कुछ दिन उत्तर-पश्चिम भारत को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ेगा. बीते 24 घंटे के दौरान मध्य प्रदेश, राजस्थान और बिहार के कुछ क्षेत्रों में अधिकतम तापमान 43-46 डिग्री के बीच दर्ज किया गया. अगले दो दिन इसमें 2-4 डिग्री सेल्सियस बढ़त की संभावना जताई गई है. आपके मन में कभी न कभी यह सवाल उठा होगा कि गर्मी के हर सीजन में क्यों इन्हीं क्षेत्रों में तापमान के नए रिकाॅर्ड बनते हैं. तो इसकी एक वजह है इनका […]
उत्तर प्रदेश के बरेली में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है. यहां एक युवक उत्तराखंड की रहने वाली साली को अपनी प्रेम जाल में फंसा कर बरेली ले आया. बरेली में लाकर युवती को उसने 50,000 रुपए में बेच दिया. फिर युवती के खरीदार और उसके साथियों ने बारी-बारी से रेप किया. जैसे-तैसे पीड़िता आरोपियों से छुटकर मौसेरी बहन के पास पहुंची. पीड़िता ने पूरे मामले की शिकायत एसएसपी से की है. उसकी शिकायत पर पुलिस मामले की जांच कर रही है. पूरा मामला उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर का है. यहां शहदौरा थाना क्षेत्र की रहने वाली एक 23 वर्षीय […]
उत्तर प्रदेश में बीजेपी के खराब प्रदर्शन के बाद शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने मंत्रियों के साथ बैठक की. बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा कि यूपी में बीजेपी के खराब प्रदर्शन पर समीक्षा पार्टी के लोग करेंगे. इस बैठक में यह भी तय हुआ है कि 10 जून से सभी मंत्री जनता के बीच जाएंगे और उनकी समस्याओं को सुनकर उसके निवारण की कोशिश करेंगे. मुख्यमंत्री की इस बैठक में राज्य के दोनों डिप्टी सीएम नजर नहीं आए. डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य दिल्ली में हैं तो ब्रजेश पाठक ऋषिकेश में हैं. मीटिंग जैसे ही शुरू हुई वैसे […]
कहावत है की प्यार उम्र और समाज के बंधनों को नहीं मानता. प्यार बस प्यार होता है. प्यार करने वाले लोगों के लिए जाती-समाज कोई मायने नहीं रखता. आपने आजतक ऐसे किस्से तो बहुत सुने होंगे की बिरादरी के बाहर प्यार करने वालों ने जान दे दी हो, लेकिन यूपी के कानपुर से एक ऐसी प्रेम कहानी सामने आई जिसने सबको चौंका दिया. यहां एक लड़की को अपनी सगी बुआ के बेटे से प्यार हो गया. लेकिन दोनों की असंभव प्रेमकहानी का दर्दनाक अंत हुआ. कानपुर पुलिस कमिश्नरेट के अरौल थाना क्षेत्र के अन्तर्गत सहजना गांव में ये घटना हुई. […]
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में स्थित मेदांता हॉस्पिटल के खिलाफ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर शिकायत की गई है. पत्र में लिखा गया है कि एसिडिटी की समस्या से परेशान मरीज की जान को खतरा बताते हुए इलाज के लिए मेदांता हॉस्पिटल ने आठ लाख रुपए मांगे और कहा कि वॉल्व बदलना पड़ेगा. इसके बाद मरीज ने अपनी इस समस्या को एक निजी हॉस्पिटल के डॉक्टर को दिखाया, जहां मात्र 125 रुपए की दवाई से वह ठीक हो गया. बीते 25 मई को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम लिखा गया एक पत्र सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा […]
अलीगढ़ में मानवता को शर्मशार करने वाला एक वीडियो सामने आया है जिसमें एक महिला को हाथ-पैर बांध कर पीटा जा रहा है. महिला रोते-रोते गुहार लगा रही है कि मुझे मेरे ससुराल जनों ने जमकर मारा है. पीड़ित महिला के मायके वालों का आरोप है कि दहेज में बाइक न मिलने के कारण ससुराल पक्ष महिला के साथ आए दिन इस तरह की मारपीट कर रह है. जानकारी के मुताबिक यह पूरा मामला अलीगढ़ के अतरौली के गांव सूरतगढ़ का बताया जाा रहा है जहां पेड़ से बांधकर एक विवाहिता को बेरहमी से पीटे जाने का वीडियो सोशल मीडिया […]
उत्तर प्रदेश के हापुड़ में एक तेज रफ्तार कार ने टोल प्लाजा पर टोल टैक्स बचाने के चक्कर में एक टोल कर्मी को कुचल दिया. शख्स हवा में उछलकर जमीन पर गिर पड़ा और गंभीर रूप से घायल हो गया. शख्स को तुरंत हॉस्पिटल ले जाया गया है जहां उसका इलाज किया जा रहा है. वहीं डॉक्टर्स के मुताबिक फिलहाल टोल कर्मी की हालत गंभीर बनी हुई है. पुलिस फिलहाल सीसीटीवी फुटेज के जरिए आरोपियों की तलाश में जुटी है. जानकारी के मुताबिक यह पूरा मामला पिलखुवा थाना क्षेत्र के छिजारसी टोल प्लाजा का है. यहां गुरुवार की देर रात […]
उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के सहयोगी दल निषाद पार्टी के नेता संजय निषाद ने टीवी 9 पर बड़ा दावा किया है.अपने बेटे प्रवीण निषाद की हार पर संजय निषाद ने कहा है कि बीजेपी के लोगो ने साथ नहीं दिया… हम अपने बूथ जीत गये लेकिन बाक़ी जिम्मेदारी तो बीजेपी के कार्यकताओं की थी जिन्होंने ठीक काम नहीं किया. निषाद ने कहा कि “मेरे बेटे को टिकट मोदी जी ने दिया लेकिन यूपी में लोगो को ये पसंद नहीं आया वो अपना टिकट चाहते थे. बीजेपी के नेताओ की आंतरिक राजनीति की वजह से यूपी में नतीजे अच्छे […]
लखनऊ के इंदिरा नगर इलाके में एक बम फटने से हड़कंप मच गया. यहां के एक पार्क में बैठकर दो लड़के बम बना रहे थे. इसी दौरान ये बम फट गया जिसमें बन बनाने वाला लड़का बुरी तरह से घायल हो गया. वहां मौजूद दूसरा युवक मौके से फरार हो गया. लोगों ने तुरंत पुलिस को मामले की सूचना दी और भारी पुलिसफोर्स, बम निरोधक दस्ता और फोरेंसिक टीम को बुलाया गया है. थाना इंदिरा नगर क्षेत्र के वैशाली इन्क्लेव के पास बने पार्क में दो व्यक्ति बम बनाने की कोशिश कर रहे थे. इसी बीच, पार्क के अंदर बम […]
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक पिता ने ही अपनी नाबालिग बेटी की हत्या कर दी और उसके शव को घर के अंदर ही दफना दिया. जब मां को शक हुआ और बेटी घर नहीं आई तो उसने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई. पुलिस ने मामले में संज्ञान लेते हुए तुरंत कार्रवाई की और परिजनों से पूछताछ की. पूछताछ के दौरान पिता ने कबूल किया कि उसने ही बेटी की हत्य की है और शव को घर में गाड़ दिया है. यह पूरा मामला लखनऊ के मोहनलाल गंज थाना क्षेत्र का है, जहां पर रहने वाले संजीवनलाल की बेटी […]
