देश की बनने वाली 100 स्मार्ट सिटी में एक प्रयागराज की विकास की रफ्तार धीमी हो गई है. विकास के काम में प्रयागराज पिछड़ गया है. यूं तो प्रयागराज स्मार्ट सिटी में शामिल है लेकिन जिस तरह से स्मार्ट सिटी में काम होना चाहिए, वैसा काम प्रयागराज में नहीं हो रहा है. भारत सरकार द्वारा जारी आंकड़ो में प्रयागराज टॅाप 20 से बाहर चला गया है. करीब 930 करोड़ का बजट प्रयागराज के विकास कार्यों के लिए दिया गया था. जिसमें की करीब 860 करोड़ रूपयें खर्च किए जा चुके हैं, लेकिन फिर भी केंद्रीय आवास एवं शहरीय कार्य मंत्रालय […]
Browsing: उत्तरप्रदेश
हमने फिल्मों से सीखा है की किसी काम में किए गए भ्रष्टाचार को सामने लाने के लिए अक्सर एक बड़ी जंग लड़नी पड़ती है. लेकिन कई बार ऐसा भी होता है की जंग लड़ते-लड़ते लोगों की आधी जिन्दगियां बीत जाती हैं पर उन्हें इंसाफ नहीं मिलता. इस बात को हमारे समाज और कानून की लाचारी ही समझिए की लोग अपनी जान दे देते हैं लेकिन उनके नाम तक सामने नहीं आते. ऐसा ही एक मामला सामने आया उत्तर प्रदेश की तीर्थनगरी मथुरा से. श्रीकृष्ण की नगरी मथुरा के नौहझील थाना क्षेत्र में चार महीने से भ्रष्टाचार के खिलाफ अनशन पर […]
उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर की गंगनहर में तीन महीने पहले मिली एक शख्स की लाश की शिनाख्त न होने पर उसका लावारिस में अंतिम संस्कार कर दिया. वो लाश गाजियाबाद के बिल्डर की निकली, उसका कातिल उसी का दोस्त निकला. पुलिस ने इस सनसनीखेज वारदात का खुलासा किया है. हत्या में दोस्त समेत चार आरोपी शामिल थे, पुलिस ने सभी को गिरफ्तार किया है. हत्या की वजह 20 करोड़ रुपये की प्रॉपर्टी थी. मृतक बिल्डर के परिजन उन्हें लगातार तलाश कर रहे थे. गाजियाबाद पुलिस भी बिल्डर की खोज में घनचक्कर बनी हुई थी. सर्विलांस से मिले क्लू ने पूरे […]
उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले के पाली इलाके में हुए युवराज हत्याकांड को लेकर मंगलवार दोपहर के समय बड़ा बवाल हो गया. प्रदर्शन में शामिल होने आए करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष और बसपा नेता राजवर्धन को हिरासत में लिए जाने के बाद लोग आक्रोशित हो गए और पुलिस पर पथराव कर दिया. हालात इतने तनावपूर्ण हो गए कि पुलिस को आंसू गैस के गोले दागने पड़े. यही नहीं प्रदर्शनकारियों को काबू में करने के लिए पुलिस को हल्का बल तक प्रयोग करना पड़ा. फिलहाल स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है. इलाके में धारा 144 लगा दी गई है. एसपी शिवचंद्र […]
यूपी की रायबरेली में आयोजित आभार सभा को कुछ ही देर में राहुल गांधी संबोधित करने वाले हैं. यह आयोजन अमेठी और रायबरेली के मतदाताओं का आभार जताने के लिए किया गया है. माना जा रहा है कि रायबरेली में पहली बार अपने इस प्रयोग से राहुल गांधी अमेठी और रायबरेली की जनता से भावनात्मक रिश्ते को और मजबूत करने की कोशिश की है. प्रियंका गांधी और अमेठी से सांसद केएल शर्मा भी कार्यक्रम का हिस्सा बन रहे हैं. आभार सभा Live Updates : राहुल गांधी ने कहा कि हमारा रायबरेली अमेठी से पारिवारिक रिश्ता है, ये राजनीति से पहले […]
यूपी की रायबरेली में आयोजित आभार सभा को कुछ ही देर में राहुल गांधी संबोधित करने वाले हैं. यह आयोजन अमेठी और रायबरेली के मतदाताओं का आभार जताने के लिए किया गया है. माना जा रहा है कि रायबरेली में पहली बार अपने इस प्रयोग से राहुल गांधी अमेठी और रायबरेली की जनता से भावनात्मक रिश्ते को और मजबूत करने की कोशिश की है. सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी भी कार्यक्रम का हिस्सा बन रही हैं. आभार सभा Live Updates : अमेठी से कांग्रेस सांसद किशोरी लाल शर्मा का कहना है, कार्यकर्ता आभार समारोह को लेकर कार्यकर्ता उत्साहित हैं. जनता […]
उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में समुदाय विशेष के युवक ने हिंदू समुदाय की लड़की को अपने प्रेम जाल में फंसा लिया. निजी होटल ले जाकर उसके साथ रेप करने की कोशिश की गई. आरोपी ने उसके अश्लील फोटो और वीडियो बना लिए. वायरल करने की धमकी देते हुए उससे घर में रखे जेवर और नगदी मंगा ली. परिजनों को जब मालूम हुआ तो उन्होंने आरोपी लड़के के घर शिकायत की. मामले को लेकर विवाद बढ़ गया. दोनों ओर से मारपीट हो गई. आरोपियों ने पथराव कर पीड़ित परिजनों के 6 लोगों को घायल कर दिया. घटना से भारतीय जनता पार्टी […]
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां एक गैंगरेप पीड़िता जहर खाकर डीएम कार्यालय पहुंच गई. पीड़िता जिलाधिकारी से मिल पाती, उसके पहले ही वह उल्टी करने लगी और बेहोश हो गई. यह देख कार्यालय में हड़कंप मच गया. तत्काल उसे पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया है. रेप पीड़िता अपने साथ एक आवेदन लेकर पहुंची थी. आवेदन में लिखा था कि वह चौरीचौरा थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली है. बीते 27 जनवरी को वह चिड़ियाघर घूमने गई थी. वहां पर मोहल्ले के ही हिमांशु, राकेश और आशीष मिले और काफी देर तक […]
अखिलेश यादव आज सवेरे से ही बधाई ले रहे थे. सैफई में पहले अपने घर पर समाजवादी पार्टी नेताओं से मिले. फिर घर के बगल में बने पार्टी ऑफिस पहुंच गए. यहां कई जिलों के पार्टी के नेता और कार्यकर्ता पहुंचे थे. वैसे तो उन्होंने सिर्फ मैनपुरी के नेताओं को ही बुलाया था. मैनपुरी की करहल सीट से वे पिछली बार विधायक चुने गए थे. कन्नौज से सांसद चुने जाने के बाद से उन्होंने विधायक पद से इस्तीफा देने का फैसला किया है. आज या कल में विधानसभा अध्यक्ष से मिल कर वे इस्तीफा भी दे देंगे. इसके बाद वे […]
उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में एक ही परिवार के पांच सदस्य घाघरा नदी में डूब गए. हादसे में चार लोगों की मौत हो गई. मौके पर पहुंची पुलिस और गोताखोरों ने नदी से पांचों को बाहर निकाला. एक बच्ची को बचा लिया गया है. उसकी हालत गंभीर बनी हुई है. हादसे से इलाके में कोहराम मच गया. पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है. हादसे के बाद परिजनों में चीख-पुकार मच गई. परिवार के सभी सदस्य नदी में नहाने के लिए गए थे. मृतकों में एक महिला एक युवक व दो बच्चे शामिल हैं. घायल बच्ची को […]
मुख्तार अंसारी के बेटे और सुभासपा विधायक अब्बास अंसारी को आज यानी सोमवार को कासगंज जिला जेल से उनके पैतृक आवास मोहम्मदाबाद फाटक कड़ी सुरक्षा में ले जाया गया. उन्हें तीन दिन की पैरोल मिली है. अब्बास अंसारी को अपने पिता मुख्तार अंसारी की प्रार्थना सभा मे शरीक होने के लिए सुप्रीम कोर्ट से 12 जून तक कस्टडी पैरोल मिली है. उन्हें एक दिन पहले कासगंज जेल से गाजीपुर जेल लाया गया. अब्बास अंसारी 10 से 12 जून तक दिन मे अपने घर पर परिजनों के साथ रह सकेंगे. शाम को उन्हें वापस गाजीपुर जेल लाया जायेगा, जहां वह रात […]
उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद के तीन लड़कों ने मिलकर एक यूट्यूब चैनल बनाया जिसका नाम रखा ‘राउंड टू हेल’ (Round 2 Hell). कॉमेडी वीडियो बनाकर यह चैनल कुछ ही समय में बुलंदियों को छू गया. ठीक इसी तर्ज पर अमरोहा जिले के छोटे से गांव अलीपुर के चार लड़कों ने यूट्यूब पर अपना चैनल बनाया जिसका नाम उन्होंने रखा ‘राउंड टू वर्ल्ड’ (Round 2 world). इस चैनल के चार लड़के, जिनकी अदाकारी से हर मुरझाया हुआ चेहरा हंस पड़ता. हर किरदार में इनके अलग-अलग नाम होते लेकिन असल जिंदगी में इन्हें लक्की चौधरी, सलमान, शाहरुख और शाहनवाज पुकारा जाता. अपने […]
समाजवादी पार्टी के नेता आजम खान को सोमवार को एक बड़ी राहत मिली है. उन्हें रामपुर कोर्ट ने डूंगरपुर प्रकरण मामले में बरी कर दिया गया है. इस मामले में आजम खान की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पेशी हुई. हालांकि अभी आजम खान को जेल में ही रहना होगा. दरअसल, अन्य दो मामलों में भी उन्हें सुनाई गई थी, जिसकी सजा वह काट रहे हैं. हालांकि सपा नेता की ओर से जमानत के लिए अपील दायर की जा चुकी है. सपा नेता आजम खान के खिलाफ 2019 में डूंगरपुर बस्ती में रहने वाले लोगों ने बस्ती को खाली कराने के […]
उत्तर प्रदेश के इटावा में ब्याज पर पैसे देने का काम करने वाले शख्स की निर्मम हत्या कर उसे चंबल नदी के किनारे गाड़ दिया. मामला खुलने पर पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. मृतक की पहचान सोनवीर सिंह के बेटे अरविंद गुर्जर के रूप में हुई है. अरविंद सहसों थाना के तहत आने वाले प्रतापपुरा का रहने वाला था. उसकी उम्र 55 साल बताई जा रही है. अरविंद के शव को नमक में लपेटकर चंबल नदी के किनारे करीब 6 फीट नीचे गाड़ा गया था. आरोपी प्रेम सिंह की निशानदेही पर सहसों गांव के करीब चंबल नदी के किनारे […]
उत्तर प्रदेश के बरेली से तीन तलाक का मामला सामने आया है. यहां शादीशुदा शख्स ने धोखा देकर दूसरा निकाह कर लिया. दहेज में उसे दान-दहेज दिया गया. चार लाख रुपये नगद और ई-रिक्शा शादी में मिलने के बाद भी वह 2 लाख रुपये और बुलेट की मांग कर रहा था. डिमांड पूरी न होने पर वह पत्नी के साथ मारपीट करने लगा. उसे तीन तलाक देकर घर से धक्का मार बाहर निकाल दिया. एसएसपी के निर्देश पर आरोपी पति समेत सात लोगों पर मामला दर्ज किया गया है. मामला बरेली के थाना बारादरी क्षेत्र के जोगी नवादा का है. […]
उत्तर प्रदेश के दादरी में तंत्र मंत्र करने के नाम पर महिला से अश्लील हरकत करने का मामला सामने आया है. आरोप है कि तांत्रिक, तंत्र मंत्र के नाम पर महिला को कमरे में ले जाता. वहां महिला के साथ फिर अश्लील हरकत करता. पहले तो महिला बर्दाश्त करती रही, ये सोचकर कि घर वाले न जाने उसके बारे में क्या सोचेंगे. लेकिन तांत्रिक की हरकतें ज्यादा बढ़ने लगीं तो महिला ने सारी बात पति को बता दी. पीड़िता ने फिर परिवार वालों के साथ थाने जाकर आरोपी तांत्रिक के खिलाफ मामला दर्ज करवाया. जीटी रोड के कोट गांव निवासी […]
