उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां शाम को बाइक सवार बदमाशों ने एक युवक की गोली मारकर बेरहमी से हत्या कर दी. वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी फरार हो गए. वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी. साथ ही शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा. पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है. अपराधियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा. घटना कूरेभार थाना क्षेत्र के गुप्तारगंज बाजार की है. अपराधियों ने रविवार देर शाम घटना […]
Browsing: उत्तरप्रदेश
उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां एक युवक की नई-नई जॉब लगी थी जिसकी खुशी में उसने अपने दोस्तों को पार्टी देने का प्लान बनाया. युवक ने अपने दोस्तों को पार्टी पर बुलाया और घर पर बताकर उनके साथ चला गया. जब युवक देर रात तक घर वापस नहीं लौटा तो उसके परिजनों ने पुलिस को सारा मामला बताया. पुलिस ने शख्स की तलाश शुरू कर दी. हालांकि दूसरे दिन युवक का शव एक नाले में तैरता हुआ मिला. कुशीनगर जिले के कोईरी गांव निवासी दिनेश चंद्र त्रिपाठी लोक सेवा आयोग में दीवान […]
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां पर एक शख्स ने अपनी पत्नी से विवाद के बाद पिटाई कर उसे बेटे समेत घर से बाहर निकाल दिया. यहीं नहीं, 14 साल की बेटी को घर में ही रोक कर उसके साथ रेप किया. सुबह मां और भाई फिर घर पहुंचे तो बेटी ने रोते हुए उन्हें दरिंदगी की कहानी बताई. मां की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है. गोरखपुर के चिलुआताल थाना क्षेत्र मेें एक व्यक्ति अपनी पत्नी, बेटी व एक बेटे के साथ रहता था. बीती […]
उत्तर प्रदेश की एक जेल में बंद लुटेरी दुल्हन HIV पॉजिटिव मिली. जब इस बात का पता पुलिस को लगा तो उन्होंने उन सभी लोगों का टेस्ट करवाना शुरू किया जो भी महिला के संपर्क में थे. तीन लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. अब पुलिस उन पांच दूल्हों का भी मेडिकल टेस्ट करवाएगी, जिनसे महिला ने शादी की थी. फिर उन्हें लूटकर फरार हो गई थी. जब से महिला के HIV होने का पता उन पांचों दूल्हों को लगा है, वो भी टेंशन में आ गए हैं. लुटेरी दुल्हन उत्तराखंड के रुद्रपुर की रहने वाली है. उसे यूपी पुलिस […]
उत्तर प्रदेश नोएडा से अंधविश्वास का ऐसा मामला सामने आया है जिसने इंसानियत को शर्मसार कर दिया है. यहां जादू-टोना के शक में एक महिला को कुछ लोगों ने बेरहमी से मारा-पीटा. उसकी चोटी काट दी और पेशाब भी पिलाया. इतना ही नहीं, महिला का वीडियो बनाकर उसे वायरल भी कर दिया. पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनमें दो महिलाएं शामिल हैं. पुलिस ने जब इसका कारण जानना चाहा कि आखिर उन तीनों ने महिला की पिटाई की तो उन्होंने चौंकाने वाली बात बताई. आरोपियों ने बताया कि उन्हें शक है कि महिला जादू […]
उत्तर प्रदेश में लगातार अधिकारी बनाम बीजेपी नेता का विवाद बढ़ता जा रहा है. बीजेपी प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी के साथ यूपी पुलिस की बदसलूकी का मामला सामने आया है. कल यानी शनिवार शाम राकेश अपने परिवार के साथ श्रीनगर से लखनऊ एयरपोर्ट आए. बाहर निकलने पर पुलिस ने उन्हें चेकिंग के लिए रोका. राकेश का कहना है कि पुलिस को उन्होंने अपना परिचय दिया फिर भी उनके साथ बदसलूकी हुई. ट्रैफिक सब इंस्पेक्टर आशुतोष त्रिपाठी और बाकी पुलिस वालों ने उनके साथ अच्छा व्यवहार नहीं किया. पुलिस का कहना है कि उनकी गाड़ी पर पिछले साल का पास लगा हुआ […]
उत्तर प्रदेश के बरेली में आज सुबह साढ़े छह बजे प्लॉट पर कब्जे लेकर टाइल्स व्यापारी और बिल्डर पक्ष के बीच गोलीबारी हुई. यही नहीं, एक घंटे तक यहां गोलीबारी के अलावा आगजनी और पथराव भी देखने को मिला. इस हिंसा से राहगीर भी डर गए. उन्होंने जैसे तैसे पेड़ों के पीछे छिपकर अपनी जान बचाई. आसपास के लोगों ने तो जान बचाने के लिए अपने घर के दरवाजे तक बंद कर दिए. यह हिंसा किसी थ्रिलर मूवी की तरह थी. दोनों पक्ष कभी कार तो कभी डिवाइडर की आड़ से फायरिंग करते रहे. 1 घंटे तक यह बवाल चला. […]
मेरठ में बदमाशों ने एक सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया. यहां एक डॉक्टर को मारने आए हमलावरों की गोली लगने से इलाज कराने आया व्यक्ति घायल हो गया. घायल की हालत गंभीर बताई जा रही है, उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वहीं मौके पर दो हमलावरों को क्षेत्रवासियों ने पकड़ लिया और दोनों की जमकर पिटाई कर दी. सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह दोनों आरोपियों को भीड़ से बचाया. लोगों ने आरोपियों को काफी पीटा, यहां तक की उनके कपड़े भी फाड़ दिए. लोहिया नगर थाना क्षेत्र निवासी अय्यूब अपने पिता को लेकर डॉक्टर एमडी अहमद […]
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां पीपीगंज थाना क्षेत्र की एक महिला ने अपने पति पर गंभीर आरोप लगाए हैं. आरोप है कि पति ने महिला को नशीला पदार्थ पिलाकर सुला दिया और दोस्त से दुष्कर्म करवाया. यही नहीं, उसका अश्लील वीडियो भी बना लिया. पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने पति व उसके दोस्त के खिलाफ दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है. पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है. पीपीगंज थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला ने पुलिस को बताया कि मेरे पति का गांव के ही […]
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर के एम्स थाना क्षेत्र में विनोद वन है. यहां पर लोग वन्यजीवों को देखने व घूमने के लिए आते हैं. गुरुवार को एक युवक अपनी महिला दोस्त के साथ घूमने आया था. इस दौरान नकली पुलिस बन कुछ अपराधियों ने उसके साथ लूटपाट की. दोनों को अपराधियों ने पकड़ लिया और 5000 रुपये निकाल लिए. साथ ही यूपीआई के जरिए खाते से 4500 रुपए भी ट्रांसफर करवा लिया. पीड़ित को पहले तो लगा कि वे असली पुलिस हैं, लेकिन उनकी हरकतों से शक हो गया. इसके बाद स्थानीय थाने में शिकायत कर दी. शिकायत के बाद […]
उत्तर प्रदेश से इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आई है. लोकसभा चुनाव के बाद सुभासपा अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने सुभासपा संगठन पर बड़ा एक्शन लिया है. उन्होंने यूपी की सभी प्रदेश, मंडल, जिला, विधानसभा और ब्लॉक स्तरीय कार्यकारिणी भंग कर दी है. उन्होंने कहा है कि अब पार्टी में नई ऊर्जा के साथ नए संगठन का गठन होगा. 2027 विधानसभा के लिए नया संगठन बनेगा. सुभासपा के राष्ट्रीय महासचिव अरविंद राजभर ने इसकी जानकारी दी है. उन्होंने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जी के निर्देशानुसार सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की उत्तर प्रदेश कार्यकारिणी के साथ-साथ पूर्वांचल, मध्यांचल, बुंदेलखंड, […]
अयोध्या में रामलला (Ram Mandir Ayodhya) की प्राण प्रतिष्ठा करवाने वाले पंडित लक्ष्मीकांत दीक्षित (Pandit Laxmikant Dixit) का निधन हो गया है. लक्ष्मीकांत दीक्षित लंबे समय से गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे. उन्होंने 86 साल की उम्र में वाराणसी में अंतिम सांस ली. उनकी मौत से हर जगह शोक की लहर है. लक्ष्मीकांत दीक्षित वाराणसी के मीरघाट स्थित सांगवेद महाविद्यालय के वरिष्ठ आचार्य थे. इस विश्वविद्यालय की स्थापना काशी नरेश के सहयोग से की गई थी. आचार्य लक्ष्मीकांत की गिनती काशी में यजुर्वेद के बड़े विद्वानों में होती थी. महाराष्ट्र से आकर काशी में बसे थे इतना ही नहीं […]
उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ से एक वीडियो सामने आया है जिसमें कुछ लोग थाने के अंदर डीजे बजाकर डांस करते हुए दिखाई दे रहे हैं. आरोप है कि कुछ लोग जमीनी विवाद की शिकायत लेकर थाने पहुंचे थे और इसी दौरान डीजे पर गाने चलाकर वहीं पर डांस करने लगे. दबंगों की यह हरकत वीडियो के जरिए सामने आई तो पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया. पुलिस ने तुरंत मामले में कार्रवाई की और डीजे गाड़ी को जब्त कर लिया है. पुलिस ने बताया कि जांच में सामने आया है कि यह वीडियो दादों थाने का है, जिसे दबंगों ने […]
धर्मनगरी अयोध्या और तीर्थराज प्रयाग से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। दोनों ही जिलों में प्रदेश सरकार VVIP अतिथि गृहों का निर्माण कराने जा रही है। शुक्रवार को सीएम योगी आदित्यनाथ ने दोनों अतिथि गृहों के निर्माण स्थल, ले-आउट, सुविधाओं और साज-सज्जा आदि के संबंध में प्रस्तुतीकरण को लेकर राज्य संपत्ति विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। इस बैठक में सीएम ने कहा कि श्री राम जन्मभूमि मंदिर स्थापना के बाद अयोध्या में कई माननीय राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल, सहित देश-दुनिया से अनेक विशिष्ट-अति विशिष्ट अतिथियों का आगमन हो रहा है। इनके प्रवास के लिए सुरक्षा व सुविधा […]
उत्तर प्रदेश के इटावा जिले के उदी मोड़ रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का लोको पायलट आधा घंटे हॉर्न बजाता रहा और डिप्टी स्टेशन अधीक्षक नींद में सोते रहे. इस लापरवाही से कोई बड़ी अप्रिय घटना भी घटित हो सकती थी. इस बड़ी लापरवाही के मामले में डिप्टी स्टेशन अधीक्षक को आगरा रेलवे डिविजन अधिकारी ने नोटिस के बाद अब विभाग की ओर से चार्जशीट दी गई है. डेढ़ महीने पहले पटना-कोटा एक्सप्रेस ट्रेन का लोको पायलट आगे बढ़ने के लिए ग्रीन सिग्लन मांगता रहा लेकिन ड्यूटी पर तैनात डिप्टी एसएस नींद आने के कारण आधा घंटे तक सोते रहे. मामले […]
यूपी में हर तरह की परीक्षा में धांधली और पेपर लीक रोकने के लिए योगी सरकार ने कड़े कदम उठाने का फैसला लिया है. सरकार ने नई गाइडलाइन्स जारी की है. इस पॉलिसी को गुरुवार को जारी कर दिया गया है. सीएम योगी के निर्देश पर बनी इस नीति में तय किया गया है कि एक भर्ती परीक्षा की जिम्मेदारी चार अलग-अलग एजेंसियों को दी जाएगी. उत्तर प्रदेश समेत देशभर में परीक्षाओं के पेपर लीक के मामलों के बाद यूपी सरकार बेहद सख्त रुख अपना रही है. भर्ती परीक्षा पेपर लीक होने से रोकने और धांधली खत्म करने के लिए […]
