Browsing: उत्तरप्रदेश

यूपी के हाथरस में हुए दिल को झकझोर देने वाले हादसे के मामले में यूपी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 6 लोगों को अरेस्ट किया है. इसमें चार पुरुष और दो महिलाएं हैं. ये सभी आयोजन समिति के सदस्य हैं और सेवादार के रूप में काम करते थे. एफआईआर में नारायण साकार उर्फ भोले बाबा का नाम नहीं है. जिम्मेदारी आयोजक की होती है. आयोजक पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया है.ये जानकारी अलीगढ़ के आईजी शलभ माथुर ने दी है. आईजी शलभ माथुर ने गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि आरोपियों के खिलाफ आईपीसी […]

Read More

उत्तर प्रदेश के हाथरस में भोले बाबा उर्फ सूरजपाल उर्फ नारायण साकार हरि के सत्संग के बाद मची भगदड़ में अभी तक 121 लोगों की मौत हो चुकी है. पुलिस ने इस हादसे को लेकर मामला दर्ज कर अपनी जांच शुरू कर दी है. सूरजपाल अभी कहां है इसका पता नहीं लग पाया है. पुलिस लगातार उसके ठिकानों पर छापेमारी कर रही है. अभी भी पुलिस के हाथ खाली हैं. इस बीच भोले बाबा को लेकर कई चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं. Tv9 भारतवर्ष से सूरजपाल की बड़ी बहन ने बातचीत की. उसके बारे में कई बातें बताईं. भोले […]

Read More

उत्तर प्रदेश के जौनपुर में एसटीएफ और वहां की लोकल पुलिस को इस बात की जानकारी थी कि चवन्नी का मूवमेंट है और किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने के लिए निकलने वाला है, उसके पास एके 47 भी होगी और साथी भी. उसे इस बात की जानकारी भी कि वह बोलेरो गाड़ी से निकलेगा. एसटीएफ के डीएसपी धर्मेश शाही जौनपुर पहुंचे और उन्होंने घेराबंदी शुरू की. इसकी बोलेरो गाड़ी को एसटीएफ के जवानों ने रोकने का प्रयास किया, लेकिन इसने पुलिसवालों पर ही गोलियों की बौछार कर दी. पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की और करीब 20 मिनटों तक दोनों […]

Read More

उत्तरप्रदेश के अमेठी से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया. यहां गांव के विकास के लिए आए करोड़ों रुपये गायब हो गए लेकिन ग्राम प्रधान को कानोंकान भनक भी नहीं लगी. बिना ग्राम प्रधान की जानकारी और साइन के गांव के दबागों ने अधिकारी की मिलीभगत से सारा पैसा निकाल लिया जिसकी जानकारी होने के बाद महिला ग्राम प्रधान के बेटे ने विरोध किया तो दबंगो ने उसकी बुरी तरह पिटाई कर दी. इसके बाद महिला ग्राम प्रधान के बेटे ने वीडियो वायरल करके प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है. पूरा मामला अमेठी के भेटुआ विकास खंड […]

Read More

उत्तर प्रदेश के हाथरस में मंगलवार को सत्संग आयोजन में भगदड़ मचने से 121 लोगों की मौत हो गई. प्रदेश और देश ही नहीं विदेश के लोगों को भी इस घटना ने झकझोर कर रख दिया है. रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने इस हादसे पर दुख जताया है. पुतिन ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को शोक संदेश भेजा है. उन्होंने लिखा, ” हादसे में मारे गए लोगों के परिजनों के प्रति मेरी सहानुभूति है. मैं हादसे में घायल लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं”. बता दें कि भोले बाबा का सत्संग में यह […]

Read More

उत्तर प्रदेश के इटावा में एक नवविवाहिता ने पति के साथ हुए मामूली विवाद के बाद फांसी लगा ली है. पति पत्नी के बीच विवाद मंदिर में एक साथ फोटो खिंचाने को लेकर हुआ था. पति ने फोटो खिंचाने से मना कर दिया था. इससे नाराज पत्नी घर लौटी और गुस्से में कमरे के अंदर पंखे से लटकर जान दे दी है. दोनों की एक साल पहले ही शादी हुई थी. सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. मामला इटावा […]

Read More

उत्तर प्रदेश के हाथरस के फुलरई गांव में साकार विश्व हरि के सत्संग में मची भगदड़ में 121 लोगों की जान जा चुकी है. भोले बाबा के नाम से विख्यात सत्संग करने वाले सूरजपाल का मुख्य आश्रम कासगंज जिले की पटियाली के गांव बहादुरनगर में है, लेकिन उनके कई आश्रम अन्य शहरों में भी हैं. ऐसा ही एक आश्रम या कहें एक मकान आगरा में भी है. साकार विश्व हरि भोले बाबा का आगरा से खास कनेक्शन है. उनका शहर के शाहगंज की केदार नगर कॉलोनी डी ब्लॉक में एक घर है. जिसमें कभी सूरजपाल उर्फ भोले बाबा रहते थे. […]

Read More

यूपी के हाथरस में दर्दनाक हादसा हुआ है. सिकंदरा राउ के रतीभानपुर में संत भोले बाबा का प्रवचन चल रहा था. इसमें भारी संख्या में लोग पहुंचे थे. पंडाल में भीषण उमस और गर्मी से लोग बेहाल थे. इसी बीचभगदड़ जैसी स्थिति बन गई. देखते ही देखते लोग एक दूसरे को कुचलते हुए निकलने लगे. इस घटना में अबतक 27 की मौत हो चुकी है. मरने वालों में 25 महिलाएं और 2 बच्चे हैं. ये संख्या बढ़ सकती है. काफी संख्या में महिलाएं, बुजुर्ग और बच्चे घायल हैं. उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इसमें से कई घायलों की […]

Read More

लोकसभा चुनाव के बाद पहली बार संसद में बोलते हुए अखिलेश यादव उत्तर प्रदेश को साधने की कोशिश करते दिखे. अखिलेश के 29 मिनट के भाषण में उत्तर प्रदेश, अयोध्या, काशी और अवधेश प्रसाद ही छाए रहे. उन्होंने इस दौरान एक शेर और एक कविता के जरिए भी सरकार को घेरने की कोशिश की. अखिलेश अयोध्या में अपनी जीत पर भी बीजेपी को खरी-खोटी सुनाने से नहीं चूके. उन्होंने अवधेश प्रसाद की जीत को भगवान राम का संदेश बताया. उत्तर प्रदेश में अब से 3 साल बाद यानी साल 2027 में विधानसभा के चुनाव होने हैं. अखिलेश यादव की पार्टी […]

Read More

उत्तर प्रदेश के हाथरस में एक सत्संग के दौरान भगदड़ मच जाने की वजह से 27 लोगों की मौत की खबर सामने आई है. यह सत्संग सिकंदराराऊ के फुलरई के रतिभानपुर में आयोजित किया गया था. भगदड़ में घायल लोगों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचाया गया है. हादसे की वजह से पूरे इलाके में हड़कंप मचा हुआ है. बताया जा रहा है कि फुलरई गांव में भोले बाबा का सत्संग आयोजित किया गया था. इसमें हजारों की संख्या में लोग पहुंचे थे. कार्यक्रम के दौरान ही भक्तों के बीच अचानक से भगदड़ मच गई. भगदड़ की वजह से 27 […]

Read More

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर से लव जिहाद का मामला सामने आया है. पश्चिम बंगाल की एक विवाहिता ने अपने ही पति के खिलाफ पुलिस के पास मामला दर्ज करवाया है. महिला का आरोप है कि यूपी के एक डॉक्टर ने पहले तो उससे अपना धर्म छुपाकर प्रेम संबंध बनाए. उससे हिंदू रीति रिवाज से शादी की. बाद में उसे देवबंद ले आया. यहां उसने महिला का जबरन धर्म परिवर्तन करवाकर उससे निकाह किया. महिला को पता चला कि ये डॉक्टर इससे पहले भी चार महिलाओं संग निकाह कर चुका है. महिला का आरोप है कि निकाह के बाद से ही […]

Read More

उत्तर प्रदेश के नोएडा में एक युवक 100 फीट ऊंचे टॉवर पर चढ़ गया. वो भी सिर्फ इसलिए ताकि उसका ये वीडियो वायरल हो जाए और उसके यूट्यूब के सब्सक्राइबर बढ़ जाएं. 5 घंटे तक उसने खूब हंगामा किया. स्थानीय लोगों ने उसे टॉवर से उतारने की कोशिश की लेकिन वो नहीं माना. इसके बाद पुलिस को इस बारे में सूचना दी गई. मौके पर पहुंची पुलिस ने फिर कड़ी मशक्कत के बाद युवक को नीचे उतारा. इसके बाद उसे थाने ले जाया गया. पुलिस ने उससे टॉवर पर चढ़कर हंगामा करने का कारण पूछा तो युवक ने बताया कि […]

Read More

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में शादी के बाद महिला को बच्चा न होने पर उसके ससुरालवालों ने ही उसकी हत्या कर दी. मृतक महिला को शादी के 5 साल बाद तक बच्चा नहीं हुआ. इसी बात से गुस्साए ससुरालवालों महिला की गोली मारकर हत्या कर दी. हत्या का खुलासा न हो इसके लिए महिला के ससुरालवालों ने जमीन के विवाद में ही गांव के दूसरे लोगों के खिलाफ केस दर्ज करा दिया. हत्या की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. मामले की जांच शुरू की. पुलिस ने खुलासा […]

Read More

उत्तर प्रदेश की 10 विधानसभा सीटों के लिए होने वाले विधानसभा उपचुनाव के लिए सियासी बिसात बिछने लगी है. अपना दल (कमेरावादी) ने सबसे पहले इन चुनावों के लिए सियासी कवायद तेज करते हुए बड़ा ऐलान किया है. अपना दल (कमेरावादी) की शीर्ष नेता एवं विधायक डॉ. पल्लवी पटेल ने प्रयागराज में PDM (पिछड़ा-दलित-मुसलमान) गठबंधन के घटक दलों की बैठक की और उपचुनाव के लिए अपनी पार्टी के एजेंडे का ऐलान कर दिया. सभी सीटों पर उपचुनाव लड़ेगा PDM प्रयागराज में पीडीएम की इस बैठक में कई अहम फैसले लिए गए. पल्लवी पटेल की अपना दल कमेरावादी, एआईएमआईएम और प्रगतिशील […]

Read More

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में पति की हैवानियत का मामला सामने आया है. आरोपी पति पीड़ित पत्नी के साथ नशे की गोलियां खाकर क्रूरता से संबंध बनाता है. उसके साथ मारपीट की जाती है. फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर पत्नी और सास का मोबाइल नंबर के साथ ‘मैं खाली हूं…’ लिखकर वायरल कर दिया. पीड़िता और उसकी मां के पास अश्लील मैसेज और कॉल आने लगी. पीड़ित पत्नी ने पुलिस से शिकायत की है. महिला ने अपने पति पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं. पीड़ित महिला का आरोप है कि जब उसकी शादी हुई थी, तो वह जूते-चप्पल की दुकान करता […]

Read More

उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में एक बस और ऑटो के बीच भीषण टक्कर हो गई. इस हादसे में ऑटो के अंदर बैठे लोगों में से चार लोगों की मौत हो गई है जबकि दो गंभीर रूप से घायल हैं. घायलों को इलाज के लिए हॉस्पिटल में भर्ती किया गाय है. वहीं मृतको के शवों के पुलिस ने बरामद किया है. ऑटो रिक्शा उस वक्त हादसे का शिकार हुआ है जब वह एक ट्रैक्टर ट्रॉली को ओवरटेक करने की कोशिश कर रहा था, और मोड़ होने की वजह से उसे बस दिखाई नहीं दी. जानकारी के मुताबिक यह हादसा बांगरमऊ […]

Read More