उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में तीन साल की बच्ची की महिला तांत्रिक ने जान ले ली. बीमार बच्ची को इलाज के लिए महिला तांत्रिक के पास लाया गया था. इलाज के नाम पर महिला तांत्रिक ने कहा कि बच्ची के सिर पर तीन शैतानों का साया है. उन्हें निकालने के लिए वह बच्ची को जोर-जोर से पटकने लगी. यहां तक कि उसकी दोनों हथेलियां भी महिला तांत्रिक ने जला दीं. इससे बच्ची की मौत हो गई. बच्ची बच सकती थी. लेकिन परिजनों ने भी लापरवाही बरती. जब बच्ची को सर्दी जुखाम हुआ तो वो उसे डॉक्टर के पास ले […]
Browsing: उत्तरप्रदेश
उत्तर प्रदेश के उन्नाव में एक रेपिस्ट ने पहले पीड़िता के घर में घुसकर उसकी मां को गोली मारी और फिर घर के बाहर आकर उसने खुद को भी उड़ा लिया. सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस ने आरोपी के शव के पास से एक देशी पिस्टल भी बरामद किया है. पुलिस के मुताबिक आरोपी हाल ही में जमानत पर जेल से छूट कर बाहर आया था. यह वारदात सोमवार की अलसुबह गोडियन खेड़ा गांव की बताई जा रही है. पुलिस मामले की जांच कर […]
प्रयागराज के सोरांव में बदमाशों ने अपना दल एस के नेता इंद्रजीत पटेल की गोली मारकर हत्या कर दी है. सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पास्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. यह वारदात रविवार सुबह की है. पुलिस इस घटना के संबंध में एक युवक को संदेह के आधार पर हिरासत में लिया और पूछताछ के बाद उसे अरेस्ट कर लिया है. पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है. आशंका है कि इस वारदात के पीछे कोई पुरानी रंजिश है. जानकारी के मुताबिकइंद्रजीत पटेल केंद्रीय मंत्री […]
उत्तर प्रदेश के हाथरस में 2 जुलाई को एक सत्संग के दौरान भगदड़ मच गई थी. इस हादसे में 121 लोगों की मौत हो गई. घटना पर जमकर सियासत भी हो रही है. सूबे की बीजेपी सरकार विपक्ष के निशाने पर है. इस बीच, कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखा है. उन्होंने सीएम योगी से मुआवजे की राशि को बढ़ाने और दोषियों को सख्त सजा देने की मांग की है. राहुल गांधी का पत्र 2 पन्नों का है. उन्होंने लिखा कि राज्य सरकार ने जो मुआवजे की राशि तय की है वो अपर्याप्त है. मुआवजे […]
प्रयागराज में एक मिशनरी स्कूल का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. शहर के बिशप जॉनसन गर्ल्स विंग स्कूल में प्रिंसिपल की कुर्सी को लेकर जमकर हंगामा चला. वर्तमान प्रिंसिपल को कुर्सी से हटाने के लिए उनके साथ धक्का-मुक्की की गई. कुर्सी समेत उनको ऑफिस से बाहर निकालने का प्रयास किया गया. कई लोग उनके साथ उलझते नजर आए. प्रिंसिपल का मोबाइल भी छीनने का प्रयास किया गया. ये स्कूल डॉयोसिस ऑफ लखनऊ (चर्च ऑफ नार्थ इंडिया) से जुड़ा हुआ है. पीड़ित प्रिंसिपल ने मामले की शिकायत पुलिस और प्रशासनिक अफसरों से की है. पुलिस को वो वीडियो […]
उत्तर प्रदेश के बरेली से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां एक नहर में 28 साल के युवक की लाश मिलने से हड़कंप मच गया. युवक की पहचान वरुण के तौर पर हुई है. वरुण के परिजनों का आरोप है कि उसके दोस्तों ने ही उसको मारा है और उसका शव इस तरह से नहर में फेंक दिया है. वरुण का शव ग्रामीणों को नहर में तैरता हुआ मिला था जिसके बाद उन्होंने पुलिस को मामले की सूचना दी थी. नहर में तैरते शव की जानकारी लगते ही पुलिस भी अलर्ट पर आ गई. पुलिस ने अपनी जांच शुरू […]
उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में घर पर सो रहे एक सफाईकर्मी की अज्ञात हमलावर ने गोली मार कर हत्या कर दी. रात में शख्स अपने घर पर सो रहा था, इसी दौरान किसी अज्ञात ने उसे कमरे की खिड़की से गोली मार दी. गोली लगने से व्यक्ति की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई. सुबह व्यक्ति जब सोकर नहीं उठा तो घर वालों ने कमरे में जाकर देखा, इसके बाद घटना की सूचना मिली. घर पर सफाईकर्मी की गोली मारकर हत्या की सूचना होते ही गांव में हड़कंप मच गया. गांववालों ने उसके हत्या की सूचना पुलिस को […]
उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले के गांव फुलरई मुगलगढ़ी में हुए सत्संग में मची भगदड़ के मुख्य आरोपी देव प्रकाश मधुकर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. वहीं, भोले बाबा पक्ष के वकील का दावा है कि उसने पुलिस के सामने सरेंडर किया है. देव प्रकाश हादसे वाले दिन से फरार चल रहा था. पुलिस ने उस पर 1 लाख रुपये का इनाम घोषित किया हुआ था. हादसे का मुख्य आरोपी देव प्रकाश को बनाया गया था. इसी ने पूरे सत्संग आयोजन की कमान संभाली हुई थी. भोले बाबा उर्फ नारायण साकार हरि के खास सेवादार देव प्रकाश मधुकर […]
हाथरस हादसे को लेकर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि सरकार छोटी मोटी गिरफ्तारियां दिखाकर अपनी नाकामी छुपा रही है. उत्तर प्रदेश शासन-प्रशासन सैकड़ों लोगों की मौत से अपनी जिम्मेदारी का पल्ला झाड़ना चाहता है. इस घटना से किसी ने कोई सबक नहीं लिया तो ऐसी दुर्घटनाएं भविष्य में भी दोहराई जाती रहेंगी. अखिलेश ने आगे कहा कि शासन-प्रशासन किसी खास मंशा से व्यर्थ में ऐसे लोगों को गिरफ़्तार कर रहा है, जो मूल आयोजन स्थल से दूर थे और गिरफ्तारी के बाद उनको ही दोषी ठहराये जाने की तैयारी कर रहा […]
हाथरस हादसे के बाद पहली बार बाबा सूरजपाल उर्फ भोले बाबा सामने आया है. बाबा सूरजपाल ने कहा कि घटना के बाद से दुखी हूं. दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा. उन्होंने कहा कि हादसे के जिम्मेदार उपद्रवी छोड़े नहीं जाएंगे. भोले बाबा ने कहा कि प्रशासन पर भरोसा बनाए रखें. इस दुख की घड़ी में लड़ने की शक्ति दें. न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत में बाबा सूरजपाल ने कहा कि 2 जुलाई की घटना के बाद मैं बहुत दुखी हूं. भगवान हमें इस दर्द को सहने की शक्ति दें. कृपया सरकार और प्रशासन पर भरोसा रखें. बाबा सूरजपाल ने कहा […]
हाथरस हादसे के 4 दिन बाद बहुजन समाज पार्टी (बसपा) अध्यक्ष मायावती ने बाबा साकार हरि पर हमला बोला है. मायावती ने साकार हरि के खिलाफ सख्त एक्शन लेने की मांग की है. मायावती यूपी की पहली राजनेता हैं, जिसने सूरजपाल जाटव उर्फ साकार हरि के खिलाफ बयान दिया है. वो भी ऐसे वक्त में जब यूपी में विधानसभा की 8 सीटों पर उपचुनाव प्रस्तावित है. इन 8 में से कई सीटों पर बाबा साकार हरि का दबदबा है और यहां पर उनके समर्थक जीत-हार में बड़ी भूमिका निभाते हैं. बाबा साकार हरि हाथरस हादसे को लेकर सुर्खियों में हैं. […]
उत्तर प्रदेश में 2024 के लोकसभा चुनाव में मतदाताओं की उंगलियों पर लगी स्याही अभी सुखी भी नहीं है कि उपचुनाव की सियासी हलचल तेज हो गई है. सूबे की 10 विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव को लेकर राजनीतिक बिसात बिछाई जाने लगी है. लोकसभा चुनाव में मिली हार का हिसाब बीजेपी उपचुनाव में करना चाहती है, जिसके लिए उनके सिपहसलारों ने मोर्चा संभाल लिया है. ऐसे में सबसे ज्यादा साख सपा प्रमुख अखिलेश यादव की दांव पर लगी है, क्योंकि दस में से पांच सीटें सपा विधायकों के इस्तीफे के बाद खाली हुई हैं. लोकसभा चुनाव में मिली […]
हाथरस हादसे को लेकर एक बड़ा सच सामने आया है. पुलिस की जांच में पता चला है कि भोले बाबा के सत्संग के दौरान ट्रैफिक से लेकर सुरक्षा व्यवस्था तक की जिम्मेदारी 12 हजार सेवादारों के कंधे पर थी. यहां तक कि जिन पुलिसकर्मियों को ड्यूटी पर भेजा गया था, उन्हें भी सेवादारों ने पीछे कर दिया था. इस बात को लेकर पुलिस के साथ उनकी झड़प भी हुई थी. चूंकि पुलिसकर्मियों की संख्या कम थी, इसलिए पुलिस ने उस समय खुद ही पीछे हटना मुनासिब समझा था. इस इनपुट के बाद हाथरस पुलिस ने नए सिरे से जांच शुरू […]
उत्तर प्रदेश के इटावा में शादी के एक घर में उस वक्त मातम मच गया, जब दूल्हे ने फांसी का फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया. मरने से दो घंटे पहले ही बारात लेकर लौटा था दूल्हा. दुल्हन का गृह प्रवेश हुआ. फिर दूल्हा दूसरी मंजिल पर अपने कमरे में चला गया. जब दूल्हा काफी देर तक कमरे से बाहर नहीं निकला तो उन्होंने दरवाजा खटखटाया. दूल्हे ने कोई जवाब नहीं दिया तो अनहोनी की आशंका के चलते दरवाजा तोड़ा गया. अंदर का नजारा देख हर कोई हैरान रह गया. दूल्हा फंदे से लटका हुआ था. यह देखते ही वहां चीख […]
यूपी के हाथरस में हुए दिल को झकझोर देने वाले हादसे के मामले में यूपी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 6 लोगों को अरेस्ट किया है. इसमें चार पुरुष और दो महिलाएं हैं. ये सभी आयोजन समिति के सदस्य हैं और सेवादार के रूप में काम करते थे. एफआईआर में नारायण साकार उर्फ भोले बाबा का नाम नहीं है. जिम्मेदारी आयोजक की होती है. आयोजक पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया है.ये जानकारी अलीगढ़ के आईजी शलभ माथुर ने दी है. आईजी शलभ माथुर ने गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि आरोपियों के खिलाफ आईपीसी […]
उत्तर प्रदेश के हाथरस में भोले बाबा उर्फ सूरजपाल उर्फ नारायण साकार हरि के सत्संग के बाद मची भगदड़ में अभी तक 121 लोगों की मौत हो चुकी है. पुलिस ने इस हादसे को लेकर मामला दर्ज कर अपनी जांच शुरू कर दी है. सूरजपाल अभी कहां है इसका पता नहीं लग पाया है. पुलिस लगातार उसके ठिकानों पर छापेमारी कर रही है. अभी भी पुलिस के हाथ खाली हैं. इस बीच भोले बाबा को लेकर कई चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं. Tv9 भारतवर्ष से सूरजपाल की बड़ी बहन ने बातचीत की. उसके बारे में कई बातें बताईं. भोले […]
