नाभा: ट्रक और ऑटो रिक्शा की टक्कर के दौरान एक महिला की मौत के मामले में कोतवाली पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। शिकायतकर्ता दौलत राम पुत्र पृथी राज नाभा ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई कि वह अपने ऑटो-रिक्शा समेत सवारियों के लेकर रेलवे पुल के पास जा रहा था, तभी अज्ञात चालक ने तेज गति और लापरवाही से अपने ट्रक को वादी के ऑटो में मार दिया। इस दुर्घटना के दौरान वादी और ऑटो में सवार 3 यात्रियों को भी चोटें आईं, जिनमें से बेबी नाम की यात्री की इलाज के दौरान मौत हो […]
Browsing: पंजाब
मोगा : मोगा पुलिस ने भोले-भाले लोगों को विदेश भेजने तथा उनके विदेश जाने के लिए फंड शो करने के नाम पर कुछ इमीग्रेशन संचालकों द्वारा एक सहायक मैनेजर से कथित मिलीभगत करके 91 लाख 50 हजार रुपए की धोखाधड़ी किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने जांच के बाद कथित आरोपियों मानव बांसल, शीफू गोयल, उसकी पत्नी रीना गोयल सभी निवासी एपेक्स कालोनी मोगा तथा निधि सिडाना निवासी धर्मकोट के खिलाफ मामला दर्ज करके कैपिटल स्मॉल फाइनेंस बैंक लिमिटेड के सहायक मैनेजर शीफू गोयल तथा उसकी पत्नी रीना गोयल के अलावा मानव बांसल को गिरफ्तार कर लिया गया […]
लुधियाना : पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष और लुधियाना से सांसद अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने पत्र सौंपा है। इसमें उन्होंने इस मामले में तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है। प्रेस्टीज फाल्कन जहाज के लापता चालक दल के सदस्यों के लिए खोज अभियान यह अपील पूर्व विधायक संजय तलवार के अनुरोध पर की गई थी। यह मामला संजय तलवार द्वारा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के ध्यान में लाया गया, जिन्हें राजिंदर सिंह की पत्नी की दुखद स्थिति के बारे में बताया गया। उनके पति, मुख्य अधिकारी राजिंदर सिंह, प्रेस्टीज फाल्कन पर सवार थे, […]
नौकरी की तलाश करने वालों के लिए अहम खबर सामने आई है। दरअसल, जेल वार्डर व मैट्रन की 179 पदों पर भर्ती होने जा रही है। डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस जेलों, पंजाब, चंडीगढ़ के वार्डर की 175 पदों और मैट्रन की 4 पदों पर सीधी भर्ती निकली है। इच्छुक उम्मीदवार चुनाव बोर्ड की वैबसाइट https://sssb.punjab.gov.in पर 29 जुलाई से 20 अगस्त 2024 शाम 5 बजे तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। इसके लिए उम्र 18 से 45 साल तक की है। पीएसएसबी जेल वार्डर 2024 (only male) और 12वीं पास होना चाहिए। इसके साथ ही मैट्रन (Only Female) जोकि 12वीं पास होने चाहिए। इसके […]
जालंधर : शहर में आज हाकी टीम खिलाड़ियों द्वारा रोष प्रदर्शन किया गया। दरअसल हरियाणा में खेले गए स्टेट लेवल के हाकी टूर्नामैंट में पंजाब हाकी टीम के खिलाड़ियों ने एक बड़ी धांधली के आरोप लगाए हैं। हाकी खिलाड़ियों का कहना है कि हरियाणा में खेले गए हाकी टूर्नामैंट में उनके साथ बड़ी चीटिंग की गई है। प्रदर्शन कर रहे खिलाड़ियों ने आरोप लगाते हुए कहा कि टूर्नामैंट में हम लोगों के साथ बड़ी नाइंसाफी हुई है। उन्होंने सरकार से मांग की कि उनके साथ हुई नाइंसाफी को लेकर तुरन्त कार्रवाई की जाए।
पंजाब में 4 विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव से पहले आम आदमी पार्टी ने तैयारियां शुरू कर दी है। उप चुनावों के चल ते आम आदमी पार्टी प्रभारियों और सह-प्रभारियों की नियुक्ति की सूची जारी की है। जालंधर वेस्ट सीट जीतने के बाद आम आदमी पार्टी बाकी सीटों पर भी मजबूती से आगे बढ़ना चाहती है। लोकसभा चुनाव के बाद पंजाब में पांच विधानसभा सीटें खाली हो गई थीं, जिनमें से जालंधर पश्चिम सीट पर आम आदमी पार्टी ने जीत हासिल कर ली है, जबकि बाकी चार डेरा बाबा नानक, गिद्दड़बाहा, चाबेवाल और बरनाला विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होंगे। […]
जालंधर : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज घोषणा की कि 27 जुलाई को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा बुलाई गई नीति आयोग की बैठक का राज्य सरकार द्वारा बायकॉट किया जाएगा। पत्रकारों से बातचीत में मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्रीय बजट में देश के लिए अहम योगदान के बावजूद पंजाब को फंड नहीं देने पर यह फैसला लिया गया है। उन्होंने केंद्रीय बजट को ‘कुर्सी बचाओ बजट’ करार दिया और केंद्र सरकार पर गैर-भाजपा शासित राज्यों के खिलाफ राजनीतिक प्रलोभन देने का आरोप लगाया। सी.एम. भगवंत मान ने इस बात पर अफसोस जताया कि देश का […]
चंडीगढ़: पंजाब के सामाजिक सुरक्षा, स्त्री और बाल विकास विभाग द्वारा राज्य की जरूरतमंद महिलाओं को तुरंत और एमरजैंसी सहायता प्रदान करने के लिए महिला हेल्पलाइन नंबर 181 योजना चलाई जा रही है। महिला हेल्पलाइन नंबर 181 राज्य की महिलाओं के लिए वरदान साबित हो रहा है। सामाजिक सुरक्षा, स्त्री एंव बाल विकास मंत्री डा. बलजीत कौर ने यह बात कही। कैबिनेट मंत्री ने बताया कि पंजाब सरकार द्वारा राज्य की जरूरतमंद महिलाओं को तुरंत और एमरजैंसी सहायता प्रदान करने के लिए महिला हेल्पलाइन नंबर 181 योजना एक बढिया प्रयास है जिसका उदेश्य हिंसा से प्रभावित महिलाओं को 24 घंटे तुरंत […]
पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के सख्त आदेश के बाद भी शंभू बॉर्डर नहीं खुला. हाई कोर्ट ने हरियाणा सरकार को आदेश दिए थे कि एक हफ्ते के अंदर बैरिकेड हटाए जाएं और रास्ता खोल दिया जाए. 10 जुलाई को हाईकोर्ट ने ये आदेश जारी किए थे, आदेश जारी किए को एक हफ्ता बीत चुका है लेकिन शंभू बॉर्डर पर स्थित जस की तस ही बनी हुई है. दिल्ली अमृतसर नेशनल हाईवे को खुलवाने के लिए एक जनहित पिटीशन डाली गई थी जो की एडवोकेट उदय प्रताप ने डाली थी. हालांकि अब वीरवार वो कंटेंप्ट पिटिशन हाईकोर्ट में डालने वाले हैं, […]
पंजाब-हरियाणा के शंभू बॉर्डर पर किसान धरना दे रहे हैं. किसानों का धरना-प्रदर्शन आसपास के 30 गांवों के लिए परेशानी का सबब बन रहा है. बॉर्डर पर दोनों तरफ से रास्ता बंद है. गांववालों का कहना है कि अस्पताल से लेकर अन्य जरूरत के सामान के लिए उन्हें अक्सर अंबाला जाना पड़ता है. लेकिन अलग रूट से अंबाला जाने में 20 से 25 तक किमी तक अधिक दूरी तय करनी पड़ रही है. किसानों के धरने के कारण लोगों ने आवाजाही के लिए घग्गर नदी पर अस्थाई पुल बना रखा है. अगर यह पुल भी न रहा तो और मुश्किल […]
