दिल्ली IAS कोचिंग सेंटर हादसे में बड़ी लापरवाही सामने आई है. दरअसल जिस बिल्डिंग में यह हादसा हुआ है, उसके बेसमेंट में अवैध तरीके के कोचिंग सेंटर चल रहे थे जबकि इसकी इजाजत नहीं थी. बेसमेंट में बिना परमिशन के लाइब्रेरी चल रही थी, जो कानूनन सही नहीं था. जिस बेसमेंट में घटना घटी, उसका इस्तेमाल स्टोरेज पर्पस के लिए था लेकिन यहां लाइब्रेरी बनाई गई थी. बच्चे यहां पढ़ाई करते थे. फायर एनओसी के मुताबिक, एक बेसमेंट को स्टोरेज बनाने की इजाजत दी गई थी. दूसरे को पार्किंग के तौर पर इस्तेमाल करना था. जबकि बेसमेंट में लाइब्रेरी बनाई […]
Browsing: राज्य समाचार
दिल्ली कोचिंग हादसे में मृत एक छात्रा श्रेया के एक रिश्तेदार ने कोचिंग प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. रिश्तेदार धर्मेंद्र यादव ने कहा कि इतनी बड़ी घटना हो गई, उनकी बेटी मर गई, बावजूद इसके कोचिंग वालों ने उन्हें सूचित तक नहीं किया. वह खुद टीवी पर खबर देखकर यहां पहुंचे और मुर्दाघर गए. वहां पर उन्हें बेटी का शव तक नहीं दिखाया गया, बल्कि मामले को पुलिस केस बताते हुए उन्हें महज एक कागज पकड़ा दिया गया, जिसपर उनकी बेटी का नाम लिखा है. धर्मेंद्र यादव ने कहा कि उन्होंने खबर देखकर कोचिंग में फोन भी किया था, […]
लुधियाना : पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष और लुधियाना से सांसद अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने पत्र सौंपा है। इसमें उन्होंने इस मामले में तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है। प्रेस्टीज फाल्कन जहाज के लापता चालक दल के सदस्यों के लिए खोज अभियान यह अपील पूर्व विधायक संजय तलवार के अनुरोध पर की गई थी। यह मामला संजय तलवार द्वारा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के ध्यान में लाया गया, जिन्हें राजिंदर सिंह की पत्नी की दुखद स्थिति के बारे में बताया गया। उनके पति, मुख्य अधिकारी राजिंदर सिंह, प्रेस्टीज फाल्कन पर सवार थे, […]
जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में डल झील में शनिवार को तीन शव बरामद किए गए हैं. एक अधिकारी ने बताया कि शालीमार घाट के पास फोरशोर रोड पर डल झील में ये शव पाए गए हैं. उन्होंने बताया कि तीनों शव महिलाओं के हैं. पुलिस मौके पर पहुंच गई है और शवों को कानूनी और चिकित्सकीय औपचारिकताओं के लिए अस्पताल ले जाया जा रहा है. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. बताया जा रहा तीन शव में से दो शव नाबालिग के हैं. हालांकि इन शव की पहचान नहीं हो पाई है. इस बीच पुलिस साक्ष्य जुटाने के […]
दिल्ली में शनिवार शाम को बारिश के बाद कई इलाकों में पानी भर गया. स्थिति ये हो गई है कि ओल्ड राजेंद्र नगर में एक कोचिंग सेंटर के बेसमेंट में अचानक पानी भर गया. बताया जा रहा है कि घटना में एक छात्र की मौत हो गई जबकि कुछ अभी भी बेसमेंट में फंसे हुए हैं. छात्रों को बाहर निकालने के लिए एनडीआरएफ और फायर ब्रिगेड की टीम बुलाई गई है. घटना को लेकर नई दिल्ली की सांसद बांसुरी स्वराज ने बताया है कि कुछ बच्चों की मौत करंट लगने से हुई है. संख्या के बारे में मालूम नहीं है. […]
महाराष्ट्र के नवी मुंबई के उरन से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां गुरुवार से लापता एक 20 साल की युवती का शव मिलने से हड़कंप मच गया. कॉल सेंटर में काम करने वाली यशश्री शिंदे का शव झाड़ियों से बरामद हुआ है. यशश्री के बॉयफ्रेंड पर उसकी हत्या का शक किया जा रहा है. शव की हालत खराब है. उसके पेट और पीठ पर धारदार हथियार से वार किया गया है और उसके कपड़े भी बेतरतीब तरीके से फटे हुए हैं. इस बात से केस की कड़ियां और ज्यादा उलझ गईं हैं. पुलिस इस मामले की हत्या और […]
बिहार की क्षेत्रीय पार्टी राष्ट्रीय जनता दल के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव शनिवार को दरभंगा पहुंचे. जहां उन्होंने वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी के पिता जीतन सहनी के घर जाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी. उन्होंने जीतन सहनी की मौत पर गहरी संवेदना व्यक्त की और बिहार की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए. आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने कहा है कि यह जगजाहिर है कि अपराधियों ने नंगा नाच कर बिहार में कानून व्यवस्था की धज्जियां उड़ा दी हैं. जिस तरह से अपराधियों ने मुकेश सहनी के पिता की बेरहमी से हत्या की है, वह बेहद दुखद है. उन्होंने कहा कि जीतन […]
दिल्ली में पीएम नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में नीति आयोग की बैठक हुई, बैठक में क्या हुआ? क्या फैसले लिये गये? बैठक में शामिल विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने क्या कहा? इस पर चर्चा बहुत ही कम हुई. इंडिया गठबंधन के स्टैंड से अलग विपक्षी पार्टी शासित राज्यों में केवल पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी इस बैठक में शामिल हुईं और उन्हें बोलने के लिए समय नहीं देने का आरोप लगा कर बैठक से बॉयकॉट कर गईं. ममता बनर्जी के बॉयकॉट के साथ ही वह चर्चा के केंद्र में आ गईं और दिन भर के लिए सुर्खियों में रहीं. […]
आपने आजतक फटाफट अंग्रेजी बोलना सीखे या फिर झटपट अंग्रेजी बोलना सीखे जैसे बोर्ड तो कई सारे देखे होंगे, लेकिन क्या कभी आपने दिनदहाड़े अंग्रेजी सीखाने वाला इंस्टिट्यूट देखा है? मध्य प्रदेश के बुरहानपुर में एक शराब ठेकेदार ने अपनी दुकान के सामने एक ऐसा बोर्ड लगाया है जिसे देखकर ना सिर्फ लोग पेट पकड़-पकड़कर हंस रहे हैं बल्कि आपत्ति भी जता रहे हैं. हैरानी की बात ये है कि ये किसी इंस्टीट्यूट का बोर्ड है भी नहीं. ये बोर्ड एक शराब की दुकान के लिए लगाया गया है जिसपर अब जिले के कलेक्टर ने आपत्ति जताई है. शराब ठेकेदार […]
दिल्ली से सटे गाजियाबाद के मुरादनगर में कावड़ियों के तांडव का एक और मामला सामने आया. गाजियाबाद-मेरठ हाईवे पर कांवड़ियों ने एक कार में जमकर तोड़फोड़ की और फिर कार को पलट दिया. कार चालक पर आरोप था कि उसने एक कांवड़िये को टक्कर मार दी थी जिससे कांवड़ खंडित हो गई थी. कावड़ खंडित होने से आक्रोशित कांवड़ियों ने कार में तोड़फोड़ कर सड़क पर जमकर हंगामा किया. गाजियाबाद-मेरठ हाईवे पर मुरादनगर के पास कांवड़ियों से एक कार के टकराने के बाद गुस्साए कांवड़ियों ने कार में तोड़फोड़ कर हाइवे पर जाम लगा दिया. इतना ही नहीं गुस्साए कांवड़ियों […]
शामली। उत्तर प्रदेश के शामली में गांव कुडाना में एक महिला के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि पीड़िता के ऊपर पड़ोसी ने गंदा पानी फेंक दिया था। जब उसने विरोध किया तो पड़ोस के दो सगे भाइयों ने पिटा और अंगुली चबा डाली। महिला के बेटे को भी पीटा महिला का बेटा बीच-बचाव में आया तो आरोपी ने उसके साथ भी मारपीट। पीड़िता ने थाने में दोनों भाइयों के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है। आरोपियों की तलाश में पुलिस ने दबिश दी, लेकिन दोनों घर से फरार हो गए। घर के आंगन में काम कर रही […]
भोपाल। मध्य प्रदेश के भोपाल जिले में लांबाखेड़ा क्षेत्र में स्थित एक अगरबत्ती की फैक्ट्री में भीषण आग लग गई बताया जा रहा है कि यह फैक्ट्री कांग्रेस नेता गोविंद गोयल की है। फतेहगढ़ फायर स्टेशन की दमकल टीम ने आग पर काबू पाया है यह आग किन कारण के चलते लगी है फिलहाल इसका पता नहीं चल पाया है। शनिवार सुबह तक अगरबत्ती के बुरादे और अन्य सामान से धुआं निकलता दिखाई दे रहा था आपको बता दें कि भोपाल के लांबाखेड़ा इलाके में पूजा पाठ नाम से अगरबत्ती की फैक्ट्री है। फैक्ट्री में भीषण आग लग गई थी बताया […]
भोपाल। मध्य प्रदेश के वन मंत्री रामनिवास रावत से ठगी की कोशिश की गई है। भाजपा संगठन मंत्री का का पीए बनकर रामनिवास रावत से पैसे मांगे गए, मंत्री ने इस मामले की शिकायत साइबर क्राइम में की है जिसके बाद एक संदिग्ध ठग को हिरासत में भी लिया गया है। मंत्री रामनिवास रावत को फोन आया था फोन करने वाले ने खुद को भाजपा के संगठन महामंत्री का पीए बताया और 5 लाख रुपए की डिमांड की गई। जब मंत्री ने इसको क्रॉस चेक किया तो पूरा मामला सामने आ गया। इस मामले में मंत्री ने साइबर क्राइम में शिकायत […]
सीहोर: मध्य प्रदेश के सीहोर में भारी बारिश के चलते बड़ा हादसा हो गया। जहां शनिवार सुबह चरखा लाइन के सराफा बाजार वाले मार्ग पर स्थित एक मकान भरभरा कर गिर गया। जिसमें दो महिलाएं दब गईं। एक महिला मलबे से बाहर निकल गई जबकि दूसरी को निकालने के लिए प्रसाशन ने रेस्क्यू शुरू किया है। बारिश और सकरा मार्ग होने के चलते रेस्क्यू ऑपरेशन में परेशानी आ रही है। फिलहाल मौके पर प्रसाशन पुलिस और नगर पालिका की टीम मौजूद है। जानकारी के मुताबिक, 80 वर्षीय चंद्रकला शर्मा अपनी बेटी और पोते के साथ चरखा लाइन स्थित जैन मंदिर के […]
उज्जैन। (विशाल सिंह): मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले में शनिवार को बदमाशों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गई, इस दौरान एक बदमाश को गोली लगी है, घायल हुए बदमाश को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जबकि उसका एक अन्य साथी को भी पुलिस ने पकड़ा है, वह भी भागने के दौरान गिर गया और घायल हो गया। आपको बता दें कि गुरुवार रात को माधव नगर थाने के आरक्षक अजय जाटव अन्य पुलिस कर्मियों के साथ फ्रीगंज में रात्रि गश्त पर थे। इस दौरान वह एसएस अस्पताल की गली से निकल रहे थे तभी उनको कुछ बदमाश भागते हुए […]
जशपुर : छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में जंगली हाथी के हमले में दो सगे भाइयों की मौत हो गई। अधिकारियों शनिवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि जशपुर के तपकरा वन परिक्षेत्र के अंतर्गत केरसई गांव में शुक्रवार देर रात जंगली हाथी के हमले में दो सगे भाइयों कोकडे राम (45) और पड़वा राम (43) की मौत हो गई। अधिकारियों के मुताबिक, जंगली हाथियों ने देर रात लगभग तीन बजे केरसई गांव में हमला बोला और वहां मकानों को तोड़ना शुरू कर दिया। उन्होंने बताया कि जब दोनों भाई जान बचाने के लिए वहां से भागने लगे, तब एक […]
