शहडोल। शहडोल जिले में सरकारी अधिकारी-कर्माचारी के ऊपर गाड़ी चढ़ाना, मारपीट कर छीना-झपटी करना आम बात हो गई। ताजा मामला शहर के अमझोर वन परिक्षेत्र से सामने आया है। यहां वन विभाग की जमीन पर कब्जा कर खेती की तैयारी करने गए एक दबंग को वन कर्मियों ने रोका तो नाराज दबंग दो वनकर्मियों पर ट्रैक्टर चढ़ाने का प्रयास करते हुए भाग निकला। कुछ देर बाद मौके पर पहुंचे दबंग के भाई ने भी वन अमले के साथ अभद्रता की और एक वनकर्मी का मोबाइल छीनकर भाग गया। इस घटना की लिखित शिकायत वन अमले की ओर से पुलिस में की […]
Browsing: राज्य समाचार
भोपाल। गोविंदपुरा के बंगाली माहल्ला विश्वकर्मा नगर में रहने वाली एक 14 वर्षीय किशोरी ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। घटना शनिवार शाम की है। किशोरी आठवीं कक्षा की छात्रा थी। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले में छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस को मृतका के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। इस वजह से फिलहाल यह पता नहीं चल सका है कि किशोरी ने यह आत्मघाती कदम क्यों उठाया। यह है मामला गोविंदपुरा थाना पुलिस के मुताबिक इलाके के बंगाली मोहल्ला में प्रियंका घरामी (14) अपने परिवार के साथ रहती थी। उसके पिता संजीव […]
राजगढ़। रेलवे के निर्माणाधीन ब्रिज पर लोहे की प्लेट चढ़ाते समय दो मजदूर गिर गए। इस हादसे में एक मजदूर की मौत ही गई व दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल मजदूर को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह है घटनाक्रम जानकारी के मुताबिक रामगंज मंडी -भोपाल रेलवे लाइन का काम इन दिनों चल रहा है। 262 किमी की इस लाइन पर जगह जगह पुल पुलियाओं का निर्माण कार्य किया जा रहा है। इसी के तहत शनिवार को जिले के खिलचीपुर के समीप फतेहपुर निर्माणाधीन रेलवे ओवर ब्रिज पर देर शाम को लोहे की […]
इंदौर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने रेडियो कार्यक्रम मन की बात में इंदौर में हुए पौधारोपण की तारीफ की है। उन्होंने कहा कि देश में स्वच्छता को लेकर मशहूर इंदौर शहर ने अब एक और उपलब्धि हासिल कर ली है। एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत शहर में एक ही दिन में 2 लाख से ज्यादा पौधे लगाकर रिकॉर्ड बनाया गया है। इंदौर में 14 जुलाई को बना था रिकॉर्ड इंदौर शहर में रेवती रेंज की पहाड़ियों में 14 जुलाई एक साथ लाखों पौधे रोपकर बड़ा रिकॉर्ड बनाया। सुबह 6 बजे से शुरू हुआ मां के नाम पर एक […]
दमोह। मध्यप्रदेश के दमोह में अपने गुरु को हरदौल अखाड़े के शिष्यों ने मुक्तिधाम में बुंदेली परंपरा से अंतिम विदाई दी। शिष्यों ने गुरु की चिता के सामने अखाड़े का प्रदर्शन किया। आपने शायद ही इस प्रकार की अंतिम यात्रा देखी हो, लेकिन बुदेलखंड में इस प्रकार की परंपरा है और शनिवार को इसका निर्वाहन अखाड़े के कलाकारों द्वारा किया गया। हरदौड़ अखाड़े के उस्ताद रहे 84 वर्षीय रामचंद्र पाठक के निधन पर उनके शिष्यों ने मुक्तिधाम में उनकी अंतिम विदाई के पहले अखाड़े का प्रदर्शन किया। बुंदेलखंड में ऐसी परंपरा है कि जब भी अखाड़े के गुरु का निधन होता है तो […]
विदिशा। जिले के ग्यारसपुर थाना क्षेत्र में स्थित ग्राम मणिपुर के निकट नेशनल हाईवे 146 पर एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां एक बाइक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार पिता और उसके छोटे पुत्र की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं एक बड़ा बेटा गंभीर घायल हो गया। उसे इलाज के लिए विदिशा जिला चिकित्सालय में रेफर किया गया है। पुलिस ने मर्ग कायमी के बाद छानबीन शुरू कर दी है। घर लौटते वक्त हुआ हादसा मृतक के रिश्तेदार दिघोरा सरपंच महाराज सिंह अहिरवार ने बताया कि विजय अहिरवार (35 वर्ष) अपने दोनों बच्चों के […]
बालाघाट। बालाघाट सहित पड़ोसी जिला सिवनी में बारिश का दौर जारी है। सिवनी में मानसून अत्यधिक मेहरबान होने से संजय सरोवर जलाशय (भीमगढ़ बांध) का जल संग्रहण क्षेत्र एक बार फिर लबालब हो गया है। छह दिन बाद शनिवार को तीसरी बार भीमगढ़ बांध के गेट खोले गए हैं। इसके बाद बालाघाट जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गया है। इससे पहले दो बार भीमगढ़ बांध के गेट खोले जा चुके हैं, जिन्हें हालात सामान्य होने के बाद दोबारा बंद कर दिया गया था। कलेक्टर डाॅ. गिरीश कुमार मिश्रा ने वैनगंगा नदी क्षेत्र से संबंधित विभागों को अलर्ट रहने के निर्देश […]
मांडू। मानसून की सक्रियता से इन दिनों मांडू में प्रकृति ने अपना अद्भुत सौंदर्य बिखेर दिया है। यहां जमीन पर उतरे बादलों को देख सैलानी अभिभूत है। सैलानियों का कहना है कि वह मांडू नहीं, जन्नत की सैर कर रहे हैं। यहां के ऐतिहासिक महलों के साथ अद्भुत प्राकृतिक सौंदर्य, ऊंचे पहाड़ों व गहरी खाइयों से उठती धुंध और बहते झरने पर्यटकों को मंत्रमुग्ध कर रहे हैं। रविवार को हजारों सैलानियों ने मांडू का भ्रमण किया। मांडू और मानसून का गहरा नाता दरअसल मांडू और मानसून का आपस में गहरा नाता है। वर्षा की बूंदें जैसे ही मांडू से टकराती है। […]
रायपुर। छत्तीसगढ़ के हसदेव अरण्य में पर्यावरण क्षरण के संबंध में लोकसभा प्रश्न के उत्तर में प्रधान मुख्य वन संरक्षक कार्यालय ने पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय में वन महानिरीक्षक (वन्यजीव प्रभाग) को एक विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत की है। जिसमें साल 2023 तक, परसा ईस्ट के बासेन कोयला खदान में खनन के लिए प्रतिपूरक उपायों के रूप में, वनीकरण, खदान सुधार और स्थानांतरण प्रयासों के लिए कुल 53,40,586 पेड़ लगाए गए हैं। इन नए लगाए गए पेड़ों में से लगभग 40,97,395 जीवित पेड़ हैं। वहीं खनन के लिए 94,460 पेड़ों का विदोहन किया गया है। आम आदमी पार्टी के पंजाब […]
जबलपुर। मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले में 8 साल का बच्चा अचानक एक उफनते नाले में बह गया, यह घटना जबलपुर जिला मुख्यालय से 35 किलोमीटर दूर कटंगी थाना क्षेत्र की है। बच्चा पैर फिसलने के कारण गहरे नाले की तरफ चला गया था, मौके पर मौजूद लोगों ने उसको बचाने की कोशिश की लेकिन तब तक वह पानी में समा चुका था। इस घटना की सूचना पर कटंगी थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और गोताखोरों को भी बुलाया गया और बच्चे को तलाशा गया। लेकिन एक घंटे तलाशने के बाद भी बच्चा कहीं नहीं दिखाई दिया। एसडीआरएफ की टीम […]
छतरपुर। मध्य प्रदेश के छतरपुर में रविवार की सुबह गधे-गधाईया के विवाह कराने का मामला सामने आया है। जहां यह शादी शहर के बीच बाजार गांधी चौक बाजरा में कराई गई। इस दौरान यहां के लोगों ने मज़ाकिया अंदाज़ में और गधा-गधईया पक्ष की भूमिका में नजर आए और इस सब के साक्षी बने। इतना नहीं इस दौरान गधों को मिठाई खिलाई और बांटी, ढ़ोल-नगाड़े बजे और गाजे बाजे के साथ जमकर नाच हुआ। लोगों की मानें तो पहले मेढ़क और मेढकी के विवाह कराये जाते थे जिससे अच्छी बारिश होने लगती थी, पर इस बार ट्रेक चेंज कर दिया […]
सिवनी। जिला मुख्यालय सिवनी से बालाघाट की तरफ जाने वाले मार्ग में धारना के समीप ग्राम कोडिया में रविवार को तड़के एक यात्री बस व बोलेरो वाहन की भिड़ंत हो गई। इस घटना में बोलेरो वाहन में सवार दो लोगों की मौत हो गई है तथा दो लोग गंभीर घायल हो गए हैं। बरघाट थाना प्रभारी मोहनीश बैस ने बताया कि सूत्र सेवा यात्री बस जो कि बालाघाट से सिवनी की तरफ आ रही थी। वहीं विपरीत दिशा से आ रहे बोलेरो वाहन कोडिया में आमने सामने से टकरा गए। इस घटना में बोलेरो में सवार दो लोगों की मौत […]
रायसेन। मध्य प्रदेश के रायसेन जिले में हिनोतिया गांव में एक युवक के शव को परिजनों ने चारपाई पर लेटाकर घोड़ा पछाड़ नदी को पार किया और घर पर लेकर पहुंचे यह मामला शनिवार का है बताया जा रहा है कि युवक के सीने में दर्द था और उसको परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे थे। यहां पर डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया जिसके बाद एम्बुलेंस से युवक के शव को घर लाया जा रहा था, लेकिन नदी किनारे तक ही एंबुलेंस पहुंच सकी इसके बाद ग्रामीणों ने अपनी जान जोखिम में डाली और चारपाई पर शव को रखकर […]
दिल्ली के ओल्ड राजेंद्र इलाके में एक कोचिंग सेंटर के बेसमेंट में पानी भरने से तीन छात्रों की मौत का मामला तूल पकड़ लिया है. घटना के अगले दिन यानी रविवार को तैयारी करने वाले छात्र करोल बाग मेट्रो स्टेशन के सामने विरोध प्रदर्शन करने लगे. छात्रों को वहां से हटाने के लिए पैरामिलिट्री फोर्स बुलाई गई. बताया जा रहा है कि प्रदर्शन कर रहे कई छात्रों को हिरासत में भी लिया गया है. मिली जानकारी के मुताबिक, पुलिस और फोर्स ने प्रदर्शनकारी छात्रों को तितर-बितर कर रोड आवाजाही शुरू करा दी है. प्रदर्शनकारी छात्रों ने कोचिंग सेंटर पर लापरवाही […]
कॉम्पटेटिव एग्जाम की तैयारी करने के लिए स्टूडेंट अपने घर और शहर से दूर देश की राजधानी दिल्ली में आते हैं. कड़ी मेहनत और लगन से दिल्ली में रहकर तैयारी करने वाले बहुत से छात्रों का यूपीएससी, स्टेट पीसीएस और वन-डे एग्जाम्स में सेलेक्शन भी होता है. हर साल हजारों की संख्या में दिल्ली रुख करने वाले छात्रों को इस तैयारी में गाइडेंस की जरूरत पड़ती है. ऐसे में सेलेक्शन और बेहतर भविष्य का सपना आंखों में संजोए छात्र बड़े ही उत्साह में कॉम्पटेटिव एग्जाम्स की प्रतिष्ठित और लोकप्रिय कोचिंग संस्थाओं में एडमीशन भी लेते हैं. इन कोचिंग संस्थानों में […]
दिल्ली के ओल्ड राजेंद्र नगर स्थित एक प्रतिष्ठित कोचिंग संस्थान के बेसमेंट में पानी भरने और इसमें फंसने से तीन छात्रों की मौत के बाद अब दिल्ली फायर सर्विस ने बयान जारी किया है. दिल्ली फायर सर्विस के डायरेक्टर अतुल गर्ग ने इस हादसे के लिए कोचिंग सेंटर में लगे लोहे के गेट को जिम्मेदार बताया है. उन्होंने कहा कि यह गेट सड़क पर बहने वाले पानी को रोकने के लिए लगा था. सड़क से गुजर रहे एक ट्रक के दबाव की वजह से यह गेट टूट गया और सड़क पार बहता हुआ सारा पानी बेसमेंट में गिरने लगा. दिल्ली […]
