दिल्ली के आईएएस कोचिंग सेंटर में हुए हादसे के बाद दिल्ली नगर निगम एक्शन मोड में आ गया है. कोचिंग सेंटर के बाहर एमसीडी बुलडोजर चला रही है. इंस्टिट्यूट के बाहर ड्रेनेज सिस्टम को ढक कर जो फुटपाथ बनाया गया है, बुलडोजर से उसको तोड़ा जा रहा है. अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है. मौके पर स्थानीय प्रशासन और पुलिस के अधिकारी मौजूद हैं. इस हादसे के बाद दिल्ली नगर निगम के कमिश्नर अश्वनी कुमार ने स्थानीय जूनियर इंजीनियर (JE) और असिस्टेंट इंजीनियर (AE) को टर्मिनेट कर दिया है. हादसे के बाद निगम की यह अधिकारियों पर पहली […]
Browsing: राज्य समाचार
महाराष्ट्र के नागपुर से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां देर रात एक कपल बिना कपड़ों के सड़कों पर घूम रहा था. लोगों ने जब इसका विरोध किया तो बिना कपड़ों के घूम रहा शख्स उनसे उलझ पड़ा. इस दौरान लोगों ने उस शख्स की पिटाई कर डाली. शख्स ने भी उनपर पथराव करना शुरू कर दिया. इस दौरान उसकी पत्नी उसी के साथ-साथ घूमती रही. जब दोनों नहीं माने तो लोगों को पुलिस बुलानी पड़ गई. पुलिस ने जब दोनों को पकड़ा तो हैरान कर देने वाली बात सामने आई. इस कारण दंपति को गिरफ्तार नहीं […]
बिहार के समस्तीपुर में एक बड़ा रेल हादसा होते-होते रह गया. बिहार से दिल्ली, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस ट्रेन जा रही थी, उसी समय उसका कपलिंक टूट गया, और देखते ही देखते ट्रेन के दो डिब्बे अलग हो गए. ट्रेन में बैठे यात्रियों के बीच अफरा-तफरी मच गई. हालांकि, ट्रेन के डिब्बों के अलग होने के बाद भी किसी तरह के कोई हताहत होने की सूचना नहीं मिली है. सोमवार को दरभंगा से नई दिल्ली जाने वाली बिहार संपर्क क्रांति ट्रेन समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर रेल खंड के खुदीराम बोस, पूसा और कर्पूरी ग्राम रेलवे स्टेशन के बीच दो हिस्सों में अलग-अलग […]
नाभा: ट्रक और ऑटो रिक्शा की टक्कर के दौरान एक महिला की मौत के मामले में कोतवाली पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। शिकायतकर्ता दौलत राम पुत्र पृथी राज नाभा ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई कि वह अपने ऑटो-रिक्शा समेत सवारियों के लेकर रेलवे पुल के पास जा रहा था, तभी अज्ञात चालक ने तेज गति और लापरवाही से अपने ट्रक को वादी के ऑटो में मार दिया। इस दुर्घटना के दौरान वादी और ऑटो में सवार 3 यात्रियों को भी चोटें आईं, जिनमें से बेबी नाम की यात्री की इलाज के दौरान मौत हो […]
मोगा : मोगा पुलिस ने भोले-भाले लोगों को विदेश भेजने तथा उनके विदेश जाने के लिए फंड शो करने के नाम पर कुछ इमीग्रेशन संचालकों द्वारा एक सहायक मैनेजर से कथित मिलीभगत करके 91 लाख 50 हजार रुपए की धोखाधड़ी किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने जांच के बाद कथित आरोपियों मानव बांसल, शीफू गोयल, उसकी पत्नी रीना गोयल सभी निवासी एपेक्स कालोनी मोगा तथा निधि सिडाना निवासी धर्मकोट के खिलाफ मामला दर्ज करके कैपिटल स्मॉल फाइनेंस बैंक लिमिटेड के सहायक मैनेजर शीफू गोयल तथा उसकी पत्नी रीना गोयल के अलावा मानव बांसल को गिरफ्तार कर लिया गया […]
दिल्ली एनसीआर में छिटपुट बारिश का दौर जारी है. इसी के साथ हवा की गति कम होने की वजह से धूप भी चटखदार निकल रही है. इसके चलते लोग चिपचिपी गर्मी से भी परेशान है. शनिवार को ही दिल्ली में कई जगह मूसलाधार बारिश हुई. वहीं कई इलाके सूखे रहे. इसी प्रकार दिलली से सटे एनसीआर के नोएडा में भी शनिवार को हल्की बारिश हुई, वहीं गुरुग्राम में रिमझिम बारिश हुई थी. इसके चलते राष्ट्रीय राजधानी में अधिकतम तापमान 36.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. भारतीय मौमस विभाग के दिल्ली केंद्र ने रविवार के लिए भी दिल्ली एनसीआर में छिटपुट […]
बिहार के पूर्णियां से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया. यहां के एक प्राथमिक विद्यायल में पढ़ाने वाले शिक्षक ने पहले बच्ची को बुरी तरह छड़ी से पीट दिया. फिर जब बच्ची के घरवाले शिक्षक से सवाल करने आए तो शिक्षक ने उन्हें भी बेल्ट से पीट-पीटकर अधमरा कर दिया. जब सारे ग्रामीण मार खाते बच्ची की दादी की चीख-पुकार सुनकर विद्यालय की तरफ दौड़े तो आरोपी शिक्षक मौके से फरार हो गया. महिला ने बताया कि बच्ची अक्सर घर आकर शिक्षक की शिकायत करती है. मामला पूर्णियां के रूपौली प्रखंड क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय मिलिक टोला गोरियर का […]
डिप्रेशन… या अवसाद… आज के युग की एक खौफनाक सच्चाई. एक ऐसी स्थिति जिसमें फंसे इंसान को भी पता ही नहीं होता कि वह इस तरह की स्थिति से गुजर रहा है. अवसाद में रहने वाला शख्स आपको हंसता बोलता मिलता है इसलिए ये समझ पाना कई बार बहुत मुश्किल होता है कि उसके मन में क्या चल रहा है? डिप्रेशन में रहने वाले शख्स के अंदर बहुत कुछ चलता है लेकिन बाहर कुछ नहीं आ पाता. कहीं ना कहीं ये एक बड़ी वजह होती है कि अवसाद में रहने वाले इंसान किसी से बात नहीं कर पाते हैं. नहीं […]
गुजरात हाई कोर्ट ने सूरत लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के सांसद मुकेश दलाल को उनकी निर्विरोध जीत को चुनौती देने वाली 2 याचिकाओं पर समन जारी किया है. जस्टिस जेसी दोशी की कोर्ट ने दलाल को समन जारी करते हुए 9 अगस्त तक जवाब देने को कहा है. यह मामला पिछले दिनों 25 जुलाई को सुनवाई के लिए आया था. याचिकाकर्ताओं के वकील पीएस चंपानेरी ने आज रविवार को इस मामले की जानकारी दी. कांग्रेस के प्रत्याशी नीलेश कुंभानी का नामांकन खारिज होने और अन्य उम्मीदवारों के दौड़ से हट जाने के बाद, 22 अप्रैल को नामांकन […]
मुरैना। जिले में यूरिया खाद के लिए किसानों की जद्दोजहद बढ़ती जा रही है। किसान पहले टोकन के लिए घण्टों तक लाइन में लग रहे हैं, फिर खाद के लिए कतार में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार करते हैं। किसानों की इस मजबूरी को देख दलाल भी सक्रिय हो गए हैं, जो टोकन की कालाबाजारी कर रहे हैं। किसानों का एक टोकन 50 रुपये तक में बेचा जा रहा है। इस कालाबाजारी में टोकन वितरण से जुड़े कर्मचारी शामिल हैं, इसमें कोई संदेह नहीं है। शनिवार को इंटरनेट मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। यह वीडियो कृषि उपज […]
इंदौर। बारिश शुरू होते ही प्राकृतिक स्थलों की खूबसूरती और भी निखर जाती है। हरियाली की चादर ओढ़े वादियों में पसरी शांति को कलकल बहती नदियों और झरने का शोर तोड़ता है तो पत्तों को छूकर गुजरती हवा आनंद और भी बढ़ा देती है। इंदौर शहर के आसपास ऐसे कई प्राकृतिक स्थल हैं जहां हर कोई जाना चाहता है और जाता भी है। प्राकृतिक सुंदरता से आच्छादित पहाड़ियां पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करती हैं। शहर की भागमभाग जिंदगी के बीच वीकेंड में हजारों पर्यटक इन रमणीय स्थलों तक पहुंचते और मौज-मस्ती में लग जाते हैं। मौज-मस्ती के चक्कर में […]
ग्वालियर। श्री सनातन धर्म मण्डल के चुनाव अब 11 को नहीं 10 अगस्त शनिवार को होंगे।चुनाव कार्यक्रम जारी करते हुए इसकी घोषणा निर्वाचन अधिकारी अरविंद दूदावत ने शनिवार को की।जबकि मंडल की साधारण सभा ने 11 अगस्त को चुनाव कराना तय किया था। चुनाव अधिकारी का कहना है कि विधान के अनुसार साधारण सभा को चुनाव की तारीख तय करने का अधिकार नहीं है,यह अधिकारी विधान ने निर्वाचन अधिकारी को दिया है। इस चुनाव में अध्यक्ष, संयुक्त अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, प्रधानमंत्री, संयुक्त प्रधानमंत्री, धर्ममंत्री, समाज कल्याण मंत्री, स्वास्थ्य मंत्री, शिक्षा मंत्री, कोषाध्यक्ष, सह-कोषाध्यक्ष आंतरिक लेखा परीक्षक एवं 13 कार्यकारिणी सदस्यों के […]
जबलपुर। गढ़ा बाजार क्षेत्र के नागरिकों को बंदरों की धमाचौकड़ी से निजात नहीं मिल पा रही है। वानरों की टोली अब इतनी बेखौफ हो गई है कि घरों में घुसकर फ्रिज खोलकर उसमें रखी खाद्य सामग्री खाने से भी नहीं हिचक रहे। छोटे जैन मंदिर के पास रहने वाले अशोक पटेल के घर पर उस वक्त एक लाल मुंह का बंदर घर के भीतर आ गया और जब स्वजन भोजन कर रहे थे। बंदर ने निर्भीकता से फ्रिज का दरवाजा खोलकर इत्मीनान से फ्रिज में रखी मूंगफली का पैकट और आधा दर्जन केले निकाल कर चंपत हो गया। वहीं आस-पास बंदरों […]
उज्जैन। महाकाल दर्शन के लिए आई एक महिला अपने स्वजन से बिछड़ गई थी। महिला को उसके स्वजन के मोबाइल नंबर पता नहीं थे। उसे यह भी जानकारी नहीं थी कि वह कहां ठहरी है। इस पर पुलिस ने उसके गांव के थाने का नंबर पता कर वहां से परिजनों के नंबर लिए और उनसे संपर्क किया। इसके बाद महिला को रेलवे स्टेशन पर उसके सुपुर्द किया। एएसआई चंद्रभानसिंह ने बताया कि नीलम देवी पत्नी साधु यादव उम्र 35 वर्ष निवासी ग्राम धागवा जगदीश थाना धारिया सूजान जिला कुशीनगर उत्तर प्रदेश शनिवार दोपहर साढ़े 12 बजे थाने पहुंची थी। जहां उसने […]
ग्वालियर। 45 हजार बच्चों को हेपेटाइटिस बी से बचाने के लिए जन्म के 24 घंटे के भीतर टीका लगाकर संक्रमण से बचाव का काम डिलीवरी पाइंट पर किया जाता है। मां से बच्चे में होने वाले संक्रमण को रोकने के लिए यह टीका लगाया जाता है। इसके अलावा डेढ़, ढाई और साढ़े तीन माह में बच्चे को पेंटावेलेंट इंजेक्शन लगाया जाता है। यह हेपेटाइटिस समेत पांच बीमारियों से बच्चों को सुरक्षा देता है। इंजेक्शन सभी स्वास्थ्य केन्द्रों व आंगनबाड़ी केन्द्रों पर उपलब्ध है। वैश्विक स्तर पर हेपेटाइटिस को लेकर आम जागरुकता बढ़ाने के उद्देश्य से प्रत्येक वर्ष की तरह इस बार […]
इंदौर। नौकरीपेशा लोगों के लिए देवी अहिल्या विश्वविद्यालय (डीएवीवी) ने सेंटर ऑफ डिस्टेंस एजुकेशन एंड ऑनलाइन एजुकेशन (सीडीओई) से संचालित एमबीए-एमसीए में प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। पंजीयन के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन ने पहली बार में ऑनलाइन आवेदन की व्यवस्था रखी है। यहां तक कि पैमेंट भी पोर्टल के माध्यम से हो सकेगा। अब विभाग ने आवेदन के लिए सितंबर तक समयावधि रखी है। उसके बाद काउंसिलिंग करवाई जाएगी। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) ने दूरस्थ शिक्षा को लेकर नियमों में बदलाव किया है। इससे तीन वर्षीय एमबीए पाठ्यक्रम को दो वर्षीय कर दिया है। साथ ही सालभर में दो मर्तबा […]
