Browsing: राज्य समाचार

दिल्ली के राजेंद्र नगर में कोचिंग सेंटर के बेसमेंट में पानी भर जाने से 3 छात्रों की मौत को लेकर लगातार छात्र विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं. वहीं अब इसे लेकर मुखर्जी नगर में भी UPSC की तैयारी करने वाले छात्र धरने पर बैठ गए हैं. यहां कल देर शाम छात्रों का विरोध प्रदर्शन शुरू हुआ था जिसके बाद रात भर कुछ छात्र धरने पर बैठे रहे. मुखर्जी नगर में दृष्टि IAS के कॉरपोरेट ऑफिस के सामने छात्रों का प्रदर्शन जारी है. इस प्रदर्शन में छात्रों के साथ-साथ कोचिंग सेंटर में पढ़ाने वाले शिक्षक भी शामिल हैं. छात्रों और शिक्षकों […]

Read More

महाराष्ट्र के मुंबई में बहुचर्चित यशश्री शिंदे हत्याकांड में पुलिस ने कातिल दाऊद को गिरफ्तार कर लिया है. उसे लेकर पुलिस ने काफी चौंकाने वाले खुलासे भी किए हैं. पुलिस की मानें तो आरोपी दाऊद शेख इंस्टाग्राम पर सैड सॉन्ग्स पर रील बनाकर डालता था. उसके कई रील पुलिस ने देखे. पाया कि वो पहले से ही बदला लेने की चाह में था. यही नहीं, यशश्री के कत्ल के पैटर्न से भी कई चीजें इस ओर इशारा कर रही हैं कि बदले की आग में जलकर ही दाऊद ने इस वारदात को अंजाम दिया. पुलिस सूत्रों की मानें तो दाऊद […]

Read More

राजधानी दिल्ली स्थित एक कोचिंग सेंटर के बेसमेंट में पानी भरने से सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी कर रहे 3 अभ्यर्थियों की डूबने से हुई मौत की घटना के बाद कार्रवाई तेज हो गई है. घटना को लेकर अब तक 7 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है. इस बीच केंद्रीय गृह मंत्रालय (MHA) ने हादसे की जांच के लिए एक कमेटी का गठन किया है. वहीं उपराज्यपाल ने हादसे में मारे गए छात्रों के परिजनों को 10-10 लाख रुपये मुआवजा देने का ऐलान किया है. राजेंद्र नगर कोचिंग इंस्टीट्यूट के हादसे को लेकर जांच समिति के गठन की बात […]

Read More

मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले में सोमवार शाम एक बड़ी घटना घटी. बरगवां थाना क्षेत्र के कसर गांव में एक तीन साल की मासूम बच्ची अपने जन्मदिन के दिन 25 फीट गहरे बोरवेल में गिर गई. बच्ची के बोरवेल में गिरने से गांव में हड़कंप मच गया. आनन-फानन में गांव वालों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. सूचना मिलने पर पहुंची थाना पुलिस ने SDRF टीम की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया. तीन JCB मशीन लगाकर बोरवेल के पास ही एक गड्ढा खोदा जा रहा है. मौके पर सिंगरौली कलेक्टर समेत अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौजूद हैं और स्थिति पर […]

Read More

दिल्ली के ओल्ड राजेंद्र नगर में रविवार को दर्दनाक हादसा हुआ था. सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी कराने वाले कोचिंग सेंटर के बेसमेंट में तीन छात्रों की दर्दनाक मौत हो गई थी. इसको लेकर आम आदमी पार्टी सांसद संजय सिंह ने सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस की. उन्होंने कहा कि कल से पूरी दिल्ली अलग-अलग राजनीति दल और तमाम मीडिया के लोग राजेंद्र नगर के कोचिंग सेंटर की घटना पर चर्चा कर चिंता जता रहे हैं. ये घटना निश्चित रूप से दर्दनाक है. मैं प्रभु से प्रार्थना करता हूं कि जिन बच्चों की मौत हुई है, उनकी आत्मा को शांति और […]

Read More

बिहार के वैशाली में एक ट्रक और ऑटो की भीषण टक्कर में 5 लोगों की मौत हो गई है वहीं कई लोग घायल बताए जा रहे हैं. सभी मृतक हाजीपुर के प्रसिद्ध बूढ़ी मैया मंदिर से पूजा अर्चना करके वापस लौट रहे थे. इसी दौरान यह भीषण हादसा हुआ है. हादसे की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को नजदीकि हॉस्पिटल में इलाज के लिए भर्ती करवाया है. वहीं मृतकों की पहचान कर ली गई है. सभी मृतक मुजफ्फरपुर के मोतीपुर के रहने वाले हैं. जानकारी के मुताबिक यह हादसा लालगंज मानिकपुर रोड पर वैशाली थाना क्षेत्र […]

Read More

दिल्ली के ओल्ड राजेंद्र नगर कोचिंग सेंटर हादसे के बाद एमसीडी एक्शन मोड में आ गया है. हादसे के बाद एमसीडी कमिश्नर ने दो टूक कहा था कि जहां-जहां अवैध बेसमेंट हैं, उनका सर्वे करके कार्रवाई करेंगे. तमाम कोचिंग सेंटर पर कार्रवाई हुई है. इसी कड़ी में नेहरू विहार के वर्धमान मॉल के बेसमेंट में चल रहे विकास दिव्यकीर्ति के दृष्टि (विजन) कोचिंग सेंटर को सील कर दिया गया है. दृष्टि (विजन) कोचिंग सेंटर के साथ ही दिल्ली नगर निगम ने कुछ और कोचिंग सेंटर्स पर भी कार्रवाई की है. ये सभी सेंटर बेसमेंट में चल रहे थे. इनको दिल्ली […]

Read More

भोपाल : मध्य प्रदेश कांग्रेस के दिग्गज नेता आरिफ का अकील का निधन हो गया है। वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे। सोमवार को उन्होंने अंतिम सांस ली। पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने अकील के निधन पर दुख जताया है। आरिफ अकील पहली बार 1990 में विधायक बने थे। वे भोपाल की उत्तर विधानसभा सीट से 6 बार विधायक रहे हैं। वे दो बार मध्य प्रदेश सरकार में मंत्री भी बने। उन्होंने अल्पसंख्यक कल्याण, जेल और खाद्य विभाग का पदभार संभाला था। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने आरिफ अकील के […]

Read More

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव नई दिल्ली से भोपाल लौटकर सीधे स्टेट हैंगर से बाढ़ नियंत्रण कंट्रोल रूम पहुंचे। उन्होंने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ चर्चा कर प्रदेश में अति वर्षा और बाढ़ की स्थिति की जानकारी ली और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव विगत तीन दिनों से प्रदेश में जारी वर्षा की स्थिति को लेकर लगातार अधिकारियों के संपर्क में हैं, राजस्व विभाग के अधिकारियों को भी विगत दो दिनों शुक्रवार व शनिवार को निर्देशित किया गया है कि नागरिकों को अति वर्षा और बाढ़ की स्थिति में किसी को भी परेशानी का सामना न करना पड़े। मुख्यमंत्री डॉ. […]

Read More

मुरैना : मुरैना तेज रफ्तार से जा रहे कंटेनर ने कावड़ियों के ट्रैक्टर ट्रॉली को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रॉली पलट गई, जिसने बैठे दो कावड़ियों की मौत हो गई, वही एक दर्जन से अधिक कावड़िया घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया है, घटना के बाद आक्रोशित कावड़ियों ने हाईवे पर जाम लगा दिया, जिसे मौके पर पहुंची पुलिस की समझाइश के बाद खोला गया। आपको बता दें कि, जिले के सिहोनिया थाना क्षेत्र के गड़िया गांव से शुक्रवार को दो दर्जन से अधिक लोग सोरौ मां […]

Read More

बुरहानपुर : मध्य प्रदेश के बुरहानपुर में शराब दुकान के पास लगा हुआ एक अजीबोगरीब पोस्टर इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। पोस्टर की खास बात यह है कि इसमें दिनदहाड़े में अंग्रेजी बोलना सीखने का दावा किया। साथ ही ठेके का रास्ता दिखाया गया है। पोस्टर पर लिखा है ‘दिनदहाड़े इंग्लिश बोलना सीखें’। इस पोस्टर को लेकर ठेका संचालक पर कड़ी कार्रवाई भी की गई है। प्रशासन का मानना है कि इस पोस्टर को देखकर राहगीर खासकर युवा और छात्र काफी भ्रमित हो रहे हैं। इसलिए ठेकेदार पर मोटा जुर्माना ठोका गया है। शिक्षा के साथ भद्दा […]

Read More

श्योपुर  : श्योपुर में 6 आरोपियों ने आदिवासी महिला के घर पर फायरिंग कर दी। गनीमत यह रही कि, फायरिंग में किसी की जान नहीं गई लेकिन, गोली का छर्रा लगने से एक महिला गंभीर रुप से घायल हो गई है, जिसे विजयपुर अस्पताल से ग्वालियर के लिए रेफर किया गया है। बताया जा रहा है कि लंबे समय से जमीनी विवाद चल रहा था। इसी के चलते दबंगों ने फायरिंग की। मामले की जानकारी मिलने के बाद विजयपुर पुलिस ने जांच शुरु कर दी है। मामला विजयपुर थाना इलाके के अंबेड़कर नगर कॉलोनी का है। जहां जसोदा बाई आदिवासी […]

Read More

उज्जैन: सावन के दूसरे सोमवार को महाकाल मंदिर में बाबा के दर्शन के लिए रविवार रात 1 बजे से ही भक्त लंबी कतारें लगनी शुरू हो गई। 2.30 बजे भस्म आरती के लिए पट खोले गए। बाबा का भांग, चंदन, सूखे मेवों से श्रृंगार किया गया। महाकाल ने सावन के दूसरे सोमवार को अर्धनारीश्वर स्वरूप भक्तों को दर्शन दिए। आज शाम 4 बजे बाबा महाकाल नगर भ्रमण पर प्रजा का हाल जानने निकलेंगे। सावन के पहले सोमवार को 5 लाख से अधिक भक्तों ने दर्शन किए थे, आज भी ऐसी ही संभावना है। भस्म आरती में चलत और परमिशन लेकर […]

Read More

इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में प्रशासन ने पर्यटक स्थलों पर प्रतिबंधित आदेश जारी किए गए हैं, जिससे किसी की जान माल को नुकसान ना हो पर पार्टी बनाने वाले युवा मान नहीं रहे हैं, इसी कड़ी में सिमरोल और मानपुर पुलिस ने छापा मारते हुए 4 व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया है। आपको बात दें भारी बारिश को देखते हुए प्रशासन ने पयर्टक स्थलों पर प्रतिबंधित आदेश जारी किये गए है फिर भी पार्टी बनाने युवा वहां पहुंच रहे है। इस मामले में ग्रामीण डीसीपी उमाकांत चौधरी ने बताया पुलिस को सुचना मिली की सिमरोल […]

Read More

इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर के परदेशीपुरा थाना क्षेत्र में रविवार देर रात युवक ने पारिवारिक कारणों के चलते फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त की है, जिसका लाइव वीडियो सामने आया है, पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। दरअसल कल देर रात परदेशीपुरा थाना क्षेत्र में रहने वाले मनोज नमक युवक ने अपनी पत्नी से चल रहे पारिवारिक विवाद के कारणों के चलते फांसी लगाकर सुसाइट किया है, जिसका वीडियो भी सामने आया है, मृतक ने फांसी लगाने के दौरान अपनी पत्नी को वीडियो कॉल किया था परिजनों का आरोप है मृतक की पत्नी […]

Read More

शाजापुर। मध्य प्रदेश के शाजापुर जिले के वार्ड क्रमांक 28 ईदगाह रोड़ पर उज्जैन लोकायुक्त पुलिस ने एक पटवारी को रंगे हाथों रिश्वत लेते हुए पकड़ लिया है। जैसे ही पटवारी ने फरियादी से रिश्वत ली उसके बाद पटवारी ने लोकायुक्त की टीम को सामने देख लिया था और खेत में दौड़ लगा दी, लोकायुक्त पुलिस ने भी पटवारी के पीछे दौड़ लगा दी और पटवारी को पकड़ लिया। पटवारी के खिलाफ भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। लोकायुक्त पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शाजापुर जिले के हरण गांव के रहने वाले प्रेम सिंह गुर्जर ने लोकायुक्त […]

Read More