Browsing: राज्य समाचार

बुरहानपुर। शिकारपुर थाना क्षेत्र में 6 वर्षीय बालिका से दुष्कर्म के बाद हत्या को लेकर शहर के नागरिकों में गहरा आक्रोश है। बुधवार दोपहर चिलचिलाती धूप और 44 डिग्री तापमान के बीच सैकड़ों की संख्या में लोग कलेक्ट्रेट पहुंचे। जहां उन्होंने ज्ञापन सौंप कर हत्यारे को फांसी की सजा दिलाने और उसका मकान तोड़ने की मांग की। बता दे कि कलेक्ट्रेट परिसर में करीब 2000 लोग पहुंच गए और जमकर नारेबाजी की। खबर अपडेट हो रही है…

Read More

दतिया। फेसबुक पर अपने आपको को जयपुर के पूर्व विधायक का पुत्र बताकर गांव के एक युवक ने भांडेर के ग्राम लिधौरा निवासी तलाकशुदा महिला से दोस्ती कर ली। पांच साल की दोस्ती में बात इतनी बढ़ी कि युवक महंगी गाड़ियों से महिला के घर पर भी आने जाने लगा। इस बीच उसने महिला के साथ शारीरिक संबंध भी बनाए। लेकिन जब शादी की बात आई तो उसने ऐसा जाल बुना, जिसमें पीड़िता का पूरा परिवार फंस गया। जिसमें दुल्हन, दूल्हे के साथ सात फेरे लेने का इंतजार ही करती रही। लेकिन न दूल्हा पहुंचा न बाराती। लेकिन यह मामला पुलिस […]

Read More

 सोनकच्छ। तहसील के ग्राम बावई में पदस्थ शिक्षक धीरज कुमार वर्मा का एटीएम कार्ड बदलकर एक आरोपित ने 62500 रुपए निकाल लिए। घटना रविवार की है जिसमें संदिग्ध आरोपित सीसीटीवी फुटेज में नजर आया है। आवेदन मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की है। जानकारी के अनुसार रविवार को शिक्षक वर्मा एमजी रोड स्थित स्टेट बैंक आफ इंडिया के एटीएम पर राशि निकालने गए थे। राशि निकालते समय उनके पीछे एक व्यक्ति काले रंग के कपड़े पहने खड़ा था। रुपये निकालने के बाद शिक्षक ने खाते में बची हुई राशि देखने का प्रयास किया, पीछे खड़े अज्ञात व्यक्ति ने शिक्षक धीरज से […]

Read More

देवास। राजाराम नगर रेल अंडरपास से आवागमन मंगलवार को शुरू कर दिया। 33 दिन आवागमन बंद रहने के बाद एक बार फिर से पटरी पार रहने वाले रहवासियों के लिए यह सुविधा शुरू हो पाई है। एक माह से ज्यादा समय तक अंडरपास की सड़क की मरम्मत करने के बाद इसे आम लोगों के आवागमन के लिए खोल दिया गया। पिछले दिनों अंडरपास के निर्माण के बाद आवागमन शुरू किया गया था। इसके कुछ ही दिन बाद सड़क से धूल के गुबार उठने लगे। कांक्रीट की सड़क की ऊपरी सतह बुरी तरह उखड़ने लगी और अंडरपास के अंदर दिनभर धूल उड़ने लगी। इसको […]

Read More

बड़वानी। जिला मुख्यालय से करीब 70 किमी दूर सेंधवा में बुधवार को एक 11 साल की बालिका के साथ एक समुदाय के युवक ने दुष्कर्म किया। बालिका को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सकल हिंदू समाज, विहिप बजरंग दल केकार्यकर्ताओं ने इस मामले में हंगामा किया और मुख्य मार्ग पर चक्काजाम करदिया। लोगों ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर कड़ी सजा दिए जाने की मांगकी। वहीं चक्का जाम व हंगामे की सूचना पर पुलिस अधीक्षक पुनीत गेहलोद मौके पर पहुंचे हैं। पुलिस अधीक्षक व लोगों के बीच चर्चा जारी है।

Read More

 समराला के नजदीक गांव चेहलां में बुधवार सुबह श्रद्धालुओं से भरी टूरिस्ट बस हाईवे पर खड़े ट्राले से टकरा गई। हादसे में 2 महिलाओं की मौत हो गई, जबकि 15 लोग घायल हो गए। मृतकों की पहचान मध्य प्रदेश के इंदौर की रहने वाली मीनाक्षी (51) और सरोज बाला (54) के रूप में हुई है। ऋषभ ने बताया कि वे लोग इंदौर के रहने वाले हैं। बस में सवार सभी लोग किसान परिवार से संबंध रखते हैं। सभी धार्मिक तीर्थ स्थलों की यात्रा करने के लिए टूरिस्ट बस में निकले थे। वे केदारनाथ धाम की यात्रा करने के बाद मंगलवार रात को हरिद्वार से […]

Read More

, देवास। तापमान बढ़ते ही शहर का सियासी पारा भी चढ़ता जा रहा है। कभी भाजपा बनाम कांग्रेस होने वाली सियासत अब भाजपा बनाम भाजपा होती जा रही है, क्योंकि कांग्रेस पूरी तरह बिखरी हुई है। राजनीतिक लड़ाई ने शहर की सियासत को नई दिशा में मोड़ दिया है, जिसे लेकर अब नई बहस छिड़ी है। हालात ऐसे बन रहे हैं कि कांग्रेस की तर्ज पर संगठन बाद में, नेता पहले हो रहे हैं। सियासत के बदलते रूख को भांपकर कुछ नेता भी अवसर को भुनाने में लगे हैं, सुर बदलने लगे हैं। कभी किसी और के आगे-पीछे घूमते थे तो […]

Read More

झाबुआ। 15 मई को आंबा माछलिया के निधि पार सिंह बिलवाल उम्र 2 वर्ष को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया था। इस दौरान उसके शरीर पर दागने के निशान थे। बच्ची को निमोनिया संक्रमण हो गया था। उसके स्वजन पहले उपचार के लिए उसे तांत्रिक के पास ले गए थे। जहा तांत्रिक ने ठीक करने के नाम पर उसके शरीर के कई स्थानों पर दागा था। बच्ची के उपचार के लिए 10 दिनों तक यह क्रिया चलती रही। जब बच्ची गंभीर हुई तो उसे 15 मई को जिला अस्पताल उपचार के लिए लाया गया। स्थिति गंभीर होने के कारण उसके […]

Read More

सतना जिले के कोठी थाना अन्तर्गत क्षेत्र के ग्राम दिदौध के ऊबक भटिया के पास खून से लथपथ हालत में युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। उसका सिर बुरी तरह पत्थर से कुचला गया था। शव की शिनाख्त के बाद पता चला कि युवक ग्राम दिदौध के ऊबक भटिया का रहने वाला था। मृतक युवक का नाम पवन कुशवाहा बताया जा रहा है, फिलहाल पूरे मामले की जांच नागौद एसडीओपी विदिता डागर एवं कोठी थाना प्रभारी रुपेंद्र राजपूत के नेतृत्व में की जा रही है। घटना की जानकारी देते हुए एसडीओपी नागौद विदिता डागर ने बताया कि मामले […]

Read More

विदिशा के बंटीनगर क्षेत्र में आज सुबह रेल पटरी पर एक प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने कूदकर मौत को गले लगा लिया। आत्महत्या के कारण फिलहाल अज्ञात है। दोनों के शव रेल पटरी पर आसपास ही पड़े थे। हादसे में युवक का एक हाथ और गर्दन कट कर अलग हो गए, जबकि युवती का सिर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। घटना मंगलवार सुबह की बताई जा रही है। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों के शव जब्त कर जिला अस्पताल पीएम के लिए भेजा गया है। वही जानकारी आने के बाद प्रेमी युगल के साथ काम […]

Read More

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने हिंसा प्रभावित किर्गिस्तान में रह रहे मध्यप्रदेश के विद्यार्थियों से फोन पर बात की और उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिलाया। डॉ यादव ने विद्यार्थियों से बात करके कहा कि केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार उनकी चिंता कर रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थानीय स्तर पर विवाद के कारण किर्गिस्तान में अशांति की स्थिति निर्मित हुई है। बातचीत में विद्यार्थियों ने मुख्यमंत्री डॉ यादव को बताया कि सभी विद्यार्थी हॉस्टल में रह रहे हैं और वहां उन्हें कोई परेशानी नहीं है। डॉ यादव ने विद्यार्थियों रोहित पांचाल, रवि सराठे और विवेक शर्मा से […]

Read More

इंदौर के चंदन नगर में तीन तलाक का मामला सामने आया है। पीड़िता ने आरोप लगाया कि पति और सास-ससुर ने बेटी होने पर परेशान किया और दहेज में रुपयों की मांग की। डिमांड पूरी न होने पर पति उसे मायके छोड़ आया। जब पत्नी वापस लौटी तो पति ने उसे घर में नहीं घुसने दिया और मारपीट कर के भगा दिया। इसी बीच पति ने फोन पर तीन बार तलाक कहकर रिश्ता तोड़ लिया। पीड़िता ने इसकी शिकायत चंदन नगर थाने में की है। वही पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी 2019 में हुई। शादी के कुछ […]

Read More

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के बेटे की कंपनी के साथ 12 लाख रुपए की ठगी का मामला सामने आया है। ठगी के आरोप कंपनी के प्रोक्योरमेंट मैनेजर शिवम गुप्ता और साथी वेंडर्स पर लगे है। पुलिस ने मामला दर्ज करके आरोपियों से पूछताछ शुरू कर दी है। कंपनी के डायरेक्टर सिंधिया के बेटे महाआर्यमन सिंधिया और उनके पार्टनर सुर्यांश जैन हैं। हाईपर ग्रोसर प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के मैनेजर उत्कर्ष हंडे निवासी जीवाजी गंज ने जनकगंज थाने में एक शिकायती आवेदन दिया था। शिकायत में बताया गया है कि कंपनी माय मंडी एप के माध्यम से सब्जी और फल की खरीद फरोख्त का […]

Read More

छतरपुर के सटई थाना अंतर्गत आने वाली पड़रिया चौकी क्षेत्र के ग्राम रौरा की एक विवाहित महिला दिन-दहाड़े किसी अज्ञात युवक के साथ भाग गई है, जिसके बाद से उसका पूरा परिवार परेशान है। महिला लगातार अपने पति से फोन पर बात कर रही है लेकिन सही जानकारी नहीं देने के कारण परिवार वाले उसे खोज नहीं पा रहे हैं। मंगलवार को महिला के पति ने एसपी ऑफिस में आवेदन देकर पत्नी को खोजने की मांग की है। ग्राम रौरा निवासी नरेश रजक ने बताया कि वह मजदूरी का काम करता है। गत 10 मई को वह मजदूरी करने गया था, […]

Read More

मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले के चौरई थाने में पदस्थ थाना प्रभारी संजय भलावी का जबलपुर में सोमवार रात शराब के नशे में हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। दरअसल चौरई थाना प्रभारी संजय भलावी ने शराब के नशे में अपने जबलपुर निवास पर कॉलोनी के बहार खड़ी 8 गाड़ियों की शीशे तोड़ दिए। मौके पर मौजूद लोगों ने इस घटना का वीडियो बना लिया। आपको बता दें कि सोमवार को ही चौरई थाना प्रभारी छुट्टी पर अपने निजी निवास जबलपुर पहुँचे थे। जहां देर रात वह अपना वाहन घर के अंदर पार्क कर रहे थे, लेकिन नशे में होने […]

Read More