मुरैना। बारिश के दिनों में मुरैना जिले के कईयाें गांवों में अंतिम संस्कार करना बड़ी परेशानी बन गया है। कहीं मुक्तिधाम ही नहीं, कहीं मुक्तिधाम तक पहुंचने वाला रास्ता कीचड़ में है, तो कहीं श्मशान ही जलमग्न है। ताजा मामला जौरा तहसील के हड़बांसी गांव का है, जहां अंतिम संस्कार से पहले ग्रामीणाें को श्मशान के टूटे-फूटे टिनशेड काे सही करना पड़ा, जिससे बारिश में चिता की आग न बुझे। इसके बाद शव का अंतिम संस्कार किया गया। हड़बांसी गांव में गुरुवार की सुबह एक बुजुर्ग का लंबी बीमारी के कारण निधन हो गया। बुजुर्ग के शव को दोपहर में अंतिम […]
Browsing: राज्य समाचार
देवास। देवास लोकसभा क्षेत्र के सांसद महेंद्रसिंह सोलंकी को फोन पर जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। सांसद को धमकी देने के मामले की सूचना मिलते ही पुलिस विभाग भी सक्रिय हो गया है। इस संबंध में मिली प्रारंभिक जानकारी के अनुसार सांसद महेंद्रसिंह सोलंकी को फोन पर धमकी उत्तर प्रदेश के कानपुर से किसी व्यक्ति ने दी है। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय ने बताया कि धमकी देने को लेकर जानकारी प्राप्त हुई है। पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय के अनुसार फिलहाल इस संबंध में कोई आवेदन नहीं आया है। हालांकि मामले की जांच शुरू […]
भोपाल। शिक्षा का अधिकार अधिनियम (आरटीई) के तहत प्रदेश के करीब 26 हजार निजी स्कूलों में 25 प्रतिशत सीटों पर गरीब एवं वंचित वर्ग के बच्चों को निश्शुल्क शिक्षा दी जाती है। इनकी फीस का भुगतान शासन की ओर से स्कूलों को किया जाता है। एक बच्चे के लिए करीब साढ़े पांच हजार रुपये निजी स्कूल को दिया जाता है। इसमें कई स्कूल विभाग ने अधिक फीस की मांग कर रहे हैं। वहीं कुछ स्कूलों की फीस कम है, लेकिन वे भी बराबर शुल्क लेते हैं।इसे देखते हुए राज्य शिक्षा ने स्कूलों से सत्र 2023-24 का फीस स्ट्रक्चर व बच्चों से […]
मुरैना। भू-माफियाओं ने अधिकारी-कर्मचारियों से जुगलबंदी कर सरकारी भूमि, पट्टे और भू-दान की जमीनों की खरीद-विक्री कर करोड़ों रुपये अपनी तिजोरियों में भर लिए। इन दबंग भू-माफिया के काले कारनामों का खामियाजा वह किसान भुगत रहे हैं, जिनकी जमीन सरकार ने रेल लाइन बिछाने के लिए अधिग्रहित कर ली है। रेल लाइन के लिए सेमई पटवारी हल्का नंबर 6 के 74 निजी सर्वे नंबरों में से 110 से अधिक किसानों की 18.688 हेक्टेयर जमीन जिला प्रशासन ने अधिग्रहित करके रेलवे काे दी थी। रेलवे ने इन जमीनों पर ट्रैक बनाकर पटरियां बिछाने का काम पूरा कर भी दिया है। तीन साल पहले मुरैना […]
उज्जैन। जिला अस्पताल की व्यवस्था बदहाल होती जा रही है। मरीजों को ले जाने के लिए स्ट्रेचर तक नहीं मिल रहे हैं। गुरुवार को एक युवक अपने पिता को उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर आया था। स्ट्रेचर नहीं मिलने के कारण वह पिता को पीठ पर ले गया। दौरान अस्पताल के कर्मचारी उसे देखते रहे लेकिन मदद करने नहीं आए। कर्मचारियों व अधिकारियों की लापरवाही की सजा मरीजों को भुगतना पड़ रही है। गुरुवार को गोविंद चौधरी उम्र 60 वर्ष निवासी मकड़ावन पलसोड़ा खेत पर जाते समय साइकिल फिसलने से गिरकर घायल हो गए थे। पैर में गंभीर चोट लगने […]
इंदौर। मध्य प्रदेश हाई कोर्ट की इंदौर खंडपीठ ने प्रदेश सरकार से पूछा है कि उसके पास बदहाल हो रही स्वास्थ्य सेवाओं से निपटने के क्या इंतजाम हैं। सरकारी अस्पतालों में डाक्टरों के पद खाली क्यों पड़े हैं और इन्हें भरने की क्या योजना है। एक भी स्वास्थ्य केंद्र मानकों पर खरा नहीं हाई कोर्ट ने प्रदेश सरकार से यह जवाब उस जनहित याचिका की सुनवाई करते हुए मांगा है, जिसमें प्रदेश की बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं का मुद्दा उठाया गया है। याचिका में कहा गया है कि प्रदेश में एक भी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ऐसा नहीं है जो मानकों पर खरा […]
शिवपुरी। बैराड़ थानांतर्गत कालामढ़ निवासी एक नवविवाहिता बुधवार को उपचार के बहाने जिला अस्पताल आई और वहां पर पति को चकमा देकर अपने प्रेमी के साथ भाग गई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर गुमशुदगी कायम कर मामले की विवेचना शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार कालामढ़ बैराड़ निवासी नवप्रीत पुत्र पममाल जाटव की शादी दो माह पूर्व ग्राम कन्हार थाना पारागढ़ जिला मुरैना निवासी मुकेश पुत्र प्रेम नारायण जाटव के साथ हुई थी। शादी के बाद वर्तमान में नवप्रीत अपने मायके कालामढ़ बैराड़ आई हुई थी। मायके में उसने 17 जुलाई को बीमारी का बहाना बनाया और इलाज के […]
जबलपुर। एमपी के जबलपुर में राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक-30 पर तेज गति से आ रहा एक ट्रक सड़क किनारे खड़े हाइवा से टकरा गया। टक्कर के साथ ही ट्रक में आग लग गई। धधकते ट्रक में सवार चालक और उसका सहायक जिंदा जल गए। यह घटना शुक्रवार की अलसुबह पनागर थाना क्षेत्र में ग्राम बम्हनौदा के पास हुई। हादसा इतना भयावह रहा कि आग बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड को बुलवाना पड़ा। मौके पर पहुंची पुलिस ने वाहनों के बीच फंसे दोनों शवों को निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया। ट्रक क्रमांक यूपी 70 टीपी 9495 उत्तरप्रदेश के प्रतापगढ़ से नागपुर की […]
मुरैना। बारिश के दिनों में मुरैना जिले के कईयाें गांवों में अंतिम संस्कार करना बड़ी परेशानी बन गया है। कहीं मुक्तिधाम ही नहीं, कहीं मुक्तिधाम तक पहुंचने वाला रास्ता कीचड़ में है, तो कहीं श्मशान ही जलमग्न है। ताजा मामला जौरा तहसील के हड़बांसी गांव का है, जहां अंतिम संस्कार से पहले ग्रामीणाें को श्मशान के टूटे-फूटे टिनशेड काे सही करना पड़ा, जिससे बारिश में चिता की आग न बुझे। इसके बाद शव का अंतिम संस्कार किया गया। हड़बांसी गांव में गुरुवार की सुबह एक बुजुर्ग का लंबी बीमारी के कारण निधन हो गया। बुजुर्ग के शव को दोपहर में अंतिम […]
मंदसौर। अच्छी बारिश की कामना के लिए हर साल जिलेभर में लोग तरह-तरह प्रथा करते हैं। इस साल बारिश की खेंच के कारण शहर से लेकर जिलेभर में कई तरह के हल खोजे गए कि इंद्रदेव को प्रसन्न किया जाए। कोई सार नहीं मिलने से अब कुछ लोगों ने श्मशान में गधों से हल जुतवा दिया। उन्होंने यहां नमक और उड़द की बोवनी की है। इसके बाद गधों पर बैठकर सवारी भी निकाली गई। मान्यता है कि ऐसा करने से अच्छी बारिश होती है। गुरुवार शाम सात बजे मंदसौर में महू-नीमच राजमार्ग स्थित बड़े पुल के नीचे मुक्तिधाम पर एक अनोखा […]
ग्वालियर : ग्वालियर के हजीरा थाना इलाके में किन्नर पर फायरिंग को लेकर पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। किन्नर पर फायरिंग करने वाला कोई और नहीं बल्कि एक पलक नाम की किन्नर ही निकली जिसने अपने बाउंसर कालू यादव को 5 लाख की सुपारी दी थी। पुलिस ने तीन आरोपियों को पहले ही पकड़ा था। आपको बता दें कि 18 मई को हजीरा थाना क्षेत्र के इंदिरा नगर में सोनम किन्नर को जान से मारने की नीयत से फायरिंग की गई थी। घटना का सीसीटीवी भी सामने आया था। बताया जा रहा है कि दो गुटों में बधाई मांगने को […]
इंदौर: इंदौर के विजयनगर थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े बंदूक के दम पर बैंक लूट की वारदात को अंजाम देने वाले फरार आरोपी को पुलिस ने उत्तर प्रदेश के एटा से गिरफ्तार कर लिया है। वहीं अब पुलिस उसे इंदौर लेकर आई है लूट की वारदात को अंजाम देने के कारणों के बारे में पूछताछ करेगी। प्रारम्भिक तौर पर यह बात सामने आई है कि नौकरी नहीं मिल पाने और कर्ज से आरोपी परेशान था। पूरा मामला इंदौर के विजयनगर थाना क्षेत्र का है। बता दे विजयनगर थाना क्षेत्र में पिछले दिनों एक बदमाश ने बैंक लूट की वारदात को अंजाम […]
जबलपुर : जबलपुर में दर्दनाक हादसा हो गया जहां तेज रफ्तार ट्रक खड़े ट्रक से जा टकराया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों ट्रकों आग लग गई। हादसे में ट्रक चालक और परिचालक की झुलसने से मौत हो गई। दर्दनाक सड़क हादसा जिले के पनागर थाना इलाके के बमनोदा बायपास हुआ है, जहां खड़े ट्रक को पीछे से आ रहे ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने ही दोनों ट्रकों में आग लग गई, जिससे ट्रक के अंदर बैठे ट्रक चालक और परिचालक जिंदा जल गए। तेज रफ्तार ट्रक यूपी से क्रेन लोड कर जबलपुर आ रहा था। हादसे की […]
भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बृहस्पतिवार को स्वर मेघ के अंतर्गत प्रस्तुत बैंड कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने मध्य प्रदेश पुलिस के लिए बड़े ऐलान किए। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश पुलिस को सशक्त बनाने के लिए संसाधनों की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। इसके लिए बजट में साढ़े दस हजार करोड़ रुपए की व्यवस्था की गई है। प्रदेश में पुलिस कर्मियों के लिए 25 हजार आवास इस वर्ष बनाने का लक्ष्य है, जिसमें से 12 हजार आवास बना लिए गए हैं। प्रदेश के हर जिले में स्वतंत्र रूप से पुलिस बैंड दल कार्य करेगा। स्वर मेघ के […]
धमतरी: ऐसी बहुत सी हिंदी फिल्में है जिसमें हीरो हीरोइन के अफेयर में मां-बाप उनके प्रेम संबंधों के खिलाफ होते हैं और ऐसे में प्रेमी कैसे न कैसे जुगाड़ लगाकर प्रेमिका से मिलने का रास्ता निकाल ही लेता है…ठीक वैसे ही छत्तीसगढ़ के धमतरी में भी एक प्रेमी के रास्ते में प्रेमिका के माता-पिता रोड़ा बन गए हैं। उन्होंने लड़की का फोन भी छीन लिया है और दोनों के मिलने के सारे रास्ते भी बंद कर दिए हैं। ऐसे में बेचारे प्रेमी ने अनोखा रास्ता अपनाया है। जिसे जानकर हर कोई हैरान है। जी हां प्यार में पागल इस प्रेमी […]
शहडोल: शहडोल जिला मुख्यालय में नगरपालिका का दोहरा चेहरा देखने को मिला, जहां नगरपालिका द्वारा शहर के हृदय स्थल कहे जाने वाले राजेंद्र टॉकीज के सामने स्थित केवल चार दुकानों पर लगे शेड पर बुलडोजर चला कर इति श्री कर लिया, जबकि वही से लगे अन्य दुकानों सहित शहर में ऐसे सैकड़ों दुकानें आज भी मौजूद है जहां शेड लगे है लेकिन नपा इस ओर कार्यवाही नहीं कर रहा, नपा के इस दोहरी नीति वाली कार्यवाही से लोगों में काफी रोष है, वही शेड अतिक्रमणमुक्त कार्यवाही करने पहुंचे नपा के कर्मचारियों का कहना था कि सीएम हेल्पलाइन की शिकायत पर […]
