शिवपुरी। शिवपुरी में स्विट्जरलैंड के मार्टिन आमवस्टन व जर्मनी की उलरिके आज भारतीय रीति रिवाज से शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। यह विदेशी जोड़ा शिवपुरी के आध्यात्मिक संत गुरु डॉ. रघुवीर सिंह गौर से प्रभावित होकर शिवपुरी आया है। जोड़े में अपनी शादी को लेकर काफी उत्साह है। स्विट्जरलैंड के यूरिख में रहने वाले मार्टिन आमवस्टन (45) पेशे से लीगल ऑडिट में कंप्लायंस ऑफिसर हैं। उन्होंने बताया कि वह आध्यात्मिक संत गुरुजी डॉ. रघुवीर सिंह गौर के संपर्क में 5 साल पहले सोशल साइट्स के माध्यम से आए थे। शुरुआत में उन्होंने ध्यान के संबंध में उनसे […]
Browsing: राज्य समाचार
उज्जैन। अभिनेत्री और भाजपा नेता जया प्रदा ने शहर पहुंचकर भगवान महाकाल के दर्शन किए। दर्शन के बाद जया प्रदा ने मीडिया से बातचीत की । जया प्रदा ने कहा, “आज गुरु पूूर्णिमा के अवसर पर मैं यहां दर्शन आई हूं, मैं जब भी इंदौर आती हूं तो यहां शीश झुकाने ज़रूर आती हूं। मेरी आस्था है और भगवान शिव हमेशा साथ रहेंगे।” उन्होंने यह भी कहा कि वे यहां अक्सर आती रहती हैं। जया प्रदा अल सुबह महाकाल मंदिर पहुंची और भगवान महाकाल के दर्शन किए। उल्लेखनीय है कि भाजपा नेता और अभिनेत्री जया प्रदा पहले भी कई बार उज्जैन आकर […]
दतिया। अपनी पत्नी और उसके प्रेमी की हत्या कर पुलिस थाने में कुल्हाड़ी लेकर हाजिर होने वाले आरोपित पति को सिविल लाइन थाना पुलिस ने शनिवार को न्यायालय में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया। नई धाराओं में जिले का संभवतया यह पहला दोहरे हत्याकांड का मामला दर्ज हुआ है। इसमें बदली हुई हत्या की पुरानी धारा 302 के स्थान पर नई धारा 103 भारतीय न्याय संहिता के तहत पुलिस ने प्रकरण पंजीबद्ध किया। इधर बाइपास स्थित खाती बाबा काॅलोनी दम्मू के बाग में जिस मकान में यह दोहरा हत्याकांड हुआ है, उसके बाद आसपास निवासरत लोग अभी भी सहमे […]
बैतूल। जिले में शनिवार रात से शुरू हुई तेज वर्षा रविवार सुबह सात बजे तक जारी रही। पिछले 24 घंटे में जिले में कुल 46.8 मिली वर्षा दर्ज की गई है। सबसे अधिक वर्षा शाहपुर विकासखंड में 156 मिमी दर्ज की गई है। सतपुड़ा का जलस्तर बढ़ा तेज वर्षा से सारनी में सतपुड़ा जलाशय का जल स्तर तेजी से बढ़ गया। जिसके कारण रविवार सुबह सात बजे 14 में से 11 गेट 10 फीट की ऊंचाई तक खोल दिए गए। दो घंटे बाद सुबह नौ बजे चार गेट बंद कर दिए गए और सात गेट खुले रखकर पानी तवा नदी में […]
ग्वालियर। ग्वालियर के मोहना इलाके में छात्रा से गैंगरेप के मामले में तीसरा आरोपित अंकेश रावत भी पकड़ा गया है। तीनों आरोपितों को पुलिस ने कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया। तीसरे आरोपित अंकेश से जब पूछताछ की गई तो वह बोला कि वीडियो उसने नहीं बल्कि कृष्णा सोनी ने खुद अपने मोबाइल से बनाया था। इसके बाद उसे और सत्यम बाथम के मोबाइल पर शेयर कर दिया था। मोहना इलाके में रहने वाली नौवीं की छात्रा के साथ इंस्टाग्राम पर दोस्ती के बाद कृष्णा सोनी, अंकेश रावत और सत्यम बाथम कार से उसे अपने साथ ले […]
इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए जिला प्रशासन और नगर निगम के द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है, इसी के तहत शनिवार को शहर के कई इलाकों में मोबाइल कोर्ट के द्वारा जुर्माने की कार्रवाई की गई, इस दौरान छावनी में कार्रवाई के लिए पहुंची मोबाइल कोर्ट को लेकर व्यापारियों ने विरोध शुरू कर दिया, व्यापारियों का आरोप था की उन्होंने अपनी दुकान के अन्दर ही सामान रखा हुआ था और ऊपर लटकाया हुआ था लेकिन इसके बाद भी जबरन कार्रवाई करते 5-5 हजार रूपए का जुर्माना लगाया गया है। इस कार्रवाई के पहले निगम […]
मुरैना। मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में 6 साल की बच्ची को जहरीले सांप ने काट लिया। यह घटना धांधू का पुरा गांव की है, बच्ची की तबीयत बिगड़ने लगी थी जिसके बाद तत्काल परिजन उसको लेकर जिला अस्पताल मुरैना पहुंचे यहां पर डॉक्टरों ने बच्ची को देखते ही मृत घोषित कर दिया घटना शनिवार की है। 6 साल की बच्ची का नाम संजना है और संजना अपने घर के बाहर खेल रही थी। उस समय उसे सांप ने हाथ में काट लिया बच्ची को तेज दर्द होने लगा इसके बाद पिता गजेंद्र कुशवाहा उसे तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचा जिला अस्पताल […]
मंडला। मध्य प्रदेश के मंडला जिले के जनपद पंचायत घुघरी के अंतर्गत ग्राम देवहार बम्हनी में डायरिया की चपेट में लगभग 18 लोग आ गए हैं। उल्टी दस्त से ग्रस्त ग्रामीणों को उचित उपचार नहीं मिल पा रहा है। इस बीमारी की सूचना देवहार बम्हनी के सरपंच ने क्षेत्रीय विधायक नारायण सिंह पट्टा को दी तो उन्होंने तत्काल सीएमएचओ एवं सिविल सर्जन डॉ. विजय धुर्वे को सूचना दी। वहीं उन्होंने यह भी बताया कि घुघरी में पदस्थ बीएमओ उपलब्ध रहते नहीं और न ही फोन रिसीव करते हैं। वर्तमान में देवहार बम्हनी के ग्रामीण जो उल्टी दस्त से ग्रासित हैं वह […]
दतिया। मध्य प्रदेश के दतिया जिले में शनिवार को एक युवक ने शराब के नशे में जहर खा लिया, घटना गोराघाट थाना क्षेत्र में आने वाले गांव बडेरा की है। परिजन तत्काल युवक को दतिया के जिला अस्पताल में लेकर पहुंचे यहां पर उसे भर्ती कराया गया। लेकिन इलाज के दौरान शनिवार की शाम को युवक की मौत हो गई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मंगल पिता वृंदावन राजपूत बड़ेरा गांव में रहता था और शराब पीने की उसकी आदत थी। शराब के नशे में धुत होकर शनिवार को वह घर पर पहुंचा और किसी बात से नाराज होकर […]
मुरैना। मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में गले में फंदा डालकर रील बना रहे एक छात्र की दम घुटने से मौत हो गई है, इस घटना का वीडियो भी सामने आया है। जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, यह घटना मुरैना जिले के अंबाह थाना क्षेत्र की है। शनिवार की शाम को लेन रोड़ पर खाली पड़े प्लॉट पर कुछ बच्चे खेल रहे थे, जिसके बाद शीशम के पेड़ पर फंदा लगाकर एक बच्चा तड़पने की एक्टिंग कर रहा था और दूसरा बच्चा वीडियो बना रहा था अचानक बच्चे का दम घुटने लगता है और वैसे ही वह […]
राजस्थान में अलवर से रेवाड़ी रूट पर एक मालगाड़ी के तीन डिब्बे पटरी से उतर गए. गनीमत रही कि इस घटना में कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ है. यह मालगाड़ी अलवर मथुरा ट्रैक पर बने अलवर गुड्स स्टेशन से रवाना हुई थी. इस घटना के बाद जयपुर मथुरा और जयपुर रेवाड़ी रूट की कई ट्रेनों को रद्द कर दिया गया, वहीं कुछ ट्रेनों को रीशिड्यूल किया गया है. यह घटना शनिवार-रविवार की रात करीब ढाई बजे की है. सूचना मिलने पर जयपुर से पहुंची टीम ने ट्रैक को नार्मल करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है. जानकारी के मुताबिक अलवर […]
पूरा आषाढ़ निकल गया, लेकिन दिल्ली-एनसीआर में अब तक गर्मी और उमस से राहत नहीं मिली. शनिवार की रात भी दिल्ली एनसीआर के लोगों को गर्मी और उमस की वजह से काफी परेशानी का सामना करना पड़ा. रविवार की अल सुबह नोएडा और दिल्ली के कुछ एक इलाकों में हल्की फुल्की बारिश तो हुई, लेकिन ज्यादातर हिस्से सूखे ही रहे. इससे मौसम में कोई विशेष बदलाव नहीं आया है. हालांकि मौसम विभाग ने सोमवार से तीन दिनों तक बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग के मुताबिक इस समय वातावरण में आद्रता 70 फीसदी से ज्यादा है. चूंकि […]
कुल्लू/रामपुर: श्रीखंड महादेव यात्रा पर जा रहे एक और श्रद्धालु की मौत हो गई है। मृतक श्रद्धालु की पहचान सिद्धार्थ शर्मा (31) निवासी पुत्र विजय शर्मा निवासी रामपुर बुशहर के रूप में की गई है। जानकारी के अनुसार सिद्धार्थ श्रीखंड महादेव यात्रा के दौरान लंगर की सामग्री सेवा के लिए ले जा रहा था। जब बराहटी नाला के समीप पहुंचा तो अचानक उसका पैर फिसल गया, जिससे वह करीब 50 मीटर गहरी खाई में जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया। सिद्धार्थ को कड़ी मशक्कत के बाद खाई से निकालकर सिंहगाड़ बेस कैंप तक पहुंचाया गया। इसके बाद पहले उसे निरमंड अस्पताल […]
भारत में ऐसे लाखों-करोड़ों लोग हैं, जो रोजी-रोटी के लिए अपना घर छोड़कर कोई न कोई शहर चले जाते हैं. कुछ दिल्ली जाते हैं तो कुछ मुंबई, लेकिन वहां रहना आसान नहीं होता. लोगों को कई चुनौतियों का सामना करना पड़ता है, जिसमें कमरे का महंगा किराया, महंगा ट्रांसपोर्ट समेत और भी कई सारी चीजें शामिल हैं. वैसे दिल्ली में रहना तो फिर भी थोड़ा आसान है, लेकिन मुंबई में रहना हर किसी के लिए संभव नहीं है. हाल ही में एक जोमैटो डिलीवरी बॉय ने मुंबई के रहने के अपने संघर्षों को सोशल मीडिया पर वीडियो के जरिए शेयर […]
हरियाणा में इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी ने अपनी तैयारियां शरू कर दी हैं. दिल्ली-पंजाब की तरह AAP अब हरियाणा में भी सेम मॉडल लाने की कोशिश कर रही है. शनिवार को पंचकूला के इंद्रधनुष ऑडिटोरियम में AAP ने पांच गारंटी लांच की हैं. इस कार्यक्रम के लिए पंजाब के सीएम भगवंत मान, सुनीता केजरीवाल और राज्यसभा सांसद संजय सिंह पहुंचे. बता दें कि सीएम केजरीवाल शराब घोटाला मामले में अभी भी तिहाड़ जेल में बंद हैं. दिल्ली-पंजाब में पार्टी का प्लान सफल होने के बाद पार्टी ने हरियाणा में भी यही मॉडल लॉन्च […]
बनवार दमोह: एमपी में दमोह के जंप जबेरा की ग्राम पंचायत मुड़ारी बस्ती के समीप छोटे तालाब में आंख मिचौली खेल रहा मगरमच्छ में फंस गया। वन विभाग ने मशक्कत से पिंजरे में कैद किया।वन विभाग ने उसे पिंजरे में फंसाने के लिए चारे के तौर पर मुर्गा मांस कर रखा था, लेकिन दोपहर 12 बजे से तालाब में रखे पिंजरे रखे मांस के टुकड़े खाकर मगरमच्छ पिंजरे से बाहर निकल जाता था। मगरमच्छ को रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व के सिगोरगढ़ तालाब में छोड़ा गया । दो बार भी जब मगरमच्छ पिंजरे में कैद नहीं हुआ तो… पिंजरे में लगा आटोमेटिक […]
