Browsing: राज्य समाचार

खरगोन। मध्य प्रदेश के खरगोन जिले के बिष्टान थाना क्षेत्र के समर पाठ के पास बलखड खुर्द में एक व्यक्ति अपने बच्चों के साथ तालाब में नहाने गया था, जहां पर वह डूब गया और उसकी मौत हो गई है, पुलिस ने बताया कि ग्राम बलखड खुर्द निवासी नरसिंह पिता पतलिया अपने दो बच्चों के साथ तालाब में नहाने गया था। नहाते समय वह तालाब के बीच पहुंच गया व बच्चे किनारे पर थे नरसिंह के बीच में पहुंच जाने से वह संतुलन नहीं बना पाया और डूबने लगा, जिससे उसकी मौत हो गई। पीता अपने दो बच्चे लड़की पायल […]

Read More

शहडोल : शहडोल में बदमाशों के हौंसले बुलंद है। जहां बेखौफ बदमाश खुलेआम हथियार लहराते दिखते हैं। ताजा मामला शहडोल संभागीय मुख्यालय से सामने आया है। जहां एक दबंग कबाड़ी अपनी गैंग के साथ दूसरे कबाड़ी की दुकान में हथियारों के बल पर 1 लाख रुपए लूट लिए और फरार हो गया। साथ ही उसको दुकान बंद करने की धमकी दी और कहा कि तुम्हारी वजह से मेरी कबाड़ का काम प्रभावित होता है, नहीं तो वो उसे जान से मार देगा। सारी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। खास बात यह कि पीड़ित मामले की एफआईआर […]

Read More

दिल्ली के नोर्थ ईस्ट इलाके में फरवरी 2020 में हुए दंगों के पीछे की साजिश में शामिल होने के आरोप पर जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी के छात्र उमर खालिद सलाखों के पीछे है. आज यानी सोमवार को उमर खालिद की जमानत याचिका पर दिल्ली हाई कोर्ट में सुनवाई होनी थी, लेकिन जस्टिस अमित शर्मा अब सुनवाई से हट गए हैं, जिसके चलते सुनवाई टल गई है. दिल्ली हाईकोर्ट में जस्टिस प्रतिभा एम सिंह और जस्टिस अमित शर्मा की कोर्ट में उमर खालिद की जमानत याचिका का मामला लिस्टेड था, जिस पर आज यानी सोमवार को सुनवाई होनी थी, लेकिन अब […]

Read More

राजस्थान के डूंगरपुर में ट्रेन को डिरेल करने की साजिश रची गई. असामाजिक तत्वों ने रेलवे ट्रैक पर लोहे का सरिया रख दिया. लेकिन कोई हादसा होता, इससे पहले सामने से आ रही ट्रेन के लोको पायलट की की नजर पड़ गई. उसने तत्काल ट्रेन को रोक दिया. सूचना मिलते ही रेलवे के अधिकारी मौके पर पहुंचे. उन्होंने घटनास्थल का जायजा लिया है. असारवा से जयपुर वाया उदयपुर चलने वाली ट्रेन, जिसे उदयपुर और डूंगरपुर के बीच रविवार रात 11:30 बजे के करीब डिरेल करने की कोशिश की गई. डूंगरपुर के ऋषभदेव के पास ट्रेन पहुंची, तभी ट्रैक पर लोको […]

Read More

बिहार के मुजफ्फरपुर में पुलिस और मेडिकल के छात्रों के बीज जमकर मारपीट हुई है. छात्रों ने पुलिस के ऊपर पत्थर फेंके तो पुलिस ने भी अस्पताल में घुसकर छात्रों पर लाठी चार्ज किया है. इस घटना में एक दर्जन से अधिक मेडिकल छात्र घायल हुए हैं. घटना मुजफ्फरपुर के एसकेएमसीएच मेडिकल कॉलेज में रविवार देर शाम की है.इस मामले में पुलिस ने एक तरफ उच्चस्तरीय जांच शुरू की है, वहीं दूसरी ओर मेडिकल छात्रों ने एसकेएमसीएच अस्पताल में इमरजेंसी समेत समस्त मेडिकल सेवाएं ठप कर धरना शुरू कर दिया है. सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे उच्चाधिकारियों ने छात्रों […]

Read More

दिल्ली-एनसीआर में सोमवार सुबह की शुरुआत उमस के साथ हुई. लेकिन दोपहर तक मौसम बदल गया और बादलों की वजह से दिन में अंधेरा छा गया. पूर्वी दिल्ली सहित नोएडा के कुछ इलाकों में तेज बारिश हुई, लेकिन कालिंदी कुंज, ओखला बर्ड सेंचुरी सहित अन्य इलाकों में हल्की बूंदा-बांदी भी नहीं हुई. मौसम विभाग ने अगले कुछ घंटों में दिल्ली-एनसीआर में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है. इसमें दिल्ली, मध्य दिल्ली, पूर्वी दिल्ली, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, फरीदाबाद, गुरुग्राम में बारिश हो सकती है. बारिश का ये सिलसिला कुछ इलाकों में अगले 48 घंटों तक जारी रह सकता है. भारत […]

Read More

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल कथित शराब घोटाला मामले के चलते तिहाड़ जेल में बंद हैं. हाल ही में सीएम केजरीवाल की सेहत को लेकर एलजी विनय कुमार सक्सेना के प्रधान सचिव ने चिट्ठी लिखी थी. प्रधान सचिव ने चिट्ठी लिख कर कहा था कि केजरीवाल डाइट चार्ट के हिसाब से खाना नहीं खा रहे हैं. उन्होंने सीएम केजरीवाल पर आरोप लगाते हुए कहा, जेल में सीएम केजरीवाल जानबूझकर कम कैलोरी ले रहे हैं, जिससे उन का वजन कम हो रहा है. सीएम केजरीवाल की सेहत पर उठ रहे सवालों का जवाब देने के लिए आम आदमी पार्टी के दिग्गज […]

Read More

जबलपुर। सुप्रीम कोर्ट ने मध्‍य प्रदेश हाई कोर्ट के उस आदेश पर मुहर लगा दी, जिसके तहत टावर वैगन ड्राइवर को गुड्स ड्राइवर के समान रनिंग एलाउंस देने के निर्देश दिए गए थे। सुप्रीम कोर्ट ने रेलवे द्वारा हाई कोर्ट के आदेश के विरुद्ध विशेष अनुमति याचिका दायर की थी। सुप्रीम कोर्ट के न्यायमूर्ति हिमा कोहली व न्यायमूर्ति संदीप मेहता की युगलपीठ ने हाई कोर्ट के पूर्व आदेश को सही निरूपित किया। भोपाल निवासी पीएन विश्वकर्मा, करण सिंह, हरि सिंह व तेजराम की ओर से अधिवक्ता वृन्दावन तिवारी ने पक्ष रखा। उन्होंने दलील दी कि याचिकाकर्ता पश्चिम मध्य रेल जोन के […]

Read More

इंदौर। मध्‍य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज वायुयान द्वारा इंदौर पहुंचे। वे यहां देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के सभागृह में आयोजित गुरु पूर्णिमा के कार्यक्रम में शामिल हुए हैं। इसके पश्चात उनका आज ही वायुयान द्वारा भोपाल के लिए प्रस्थान करने का कार्यक्रम है। इससे पहले मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुरु पूर्णिमा के पावन पर्व पर समस्त देश व प्रदेश वासियों को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दी। उन्‍होंने कहा कि हमारी सरकार ने शिक्षकों के सम्मान में विश्वविद्यालयों के कुलपतियों का नाम कुलगुरू करने का ऐतिहासिक निर्णय भी लिया है। मुूख्‍यमंत्री ने कहा कि हमारे यहां कुलगुरु परंपरा […]

Read More

भोपाल। राजधानी के देहात थाना क्षेत्र रातीबड़ में रहने वाले एएसआई मोहन लाल के घर का एक वीडियो तेजी से इंटरनेट मीडिया के अलग-अलग माध्यमों पर बहुप्रसारित हो रहा है। उस वीडियो में एक महिला समेत दो लोग श्वान के बच्चे से क्रूरता करते नजर आ रहे हैं। ये दोनों एएसआई की पत्नी और बेटा बताए जा रहे हैं। एएसआई फिलहाल सीहोर जिले के एक थाने में पदस्थ हैं। श्वान के बच्चे को एएसआई के घर से कुछ पशुप्रेमियों ने रेस्क्यू करने के बाद उसे शेल्डर होम में रखवाया। घटना करीब 09 माह पुरानी है, जो वीडियो वायरल होने के बाद […]

Read More

छतरपुर : केंद्रीय मंत्री डाॅ वीरेंद्र खटीक कुछ न कुछ नया करते रहते हैं। गत दिवस छतरपुर के एक कार्यक्रम में उनका अनौखा अंदाज दिखा। जहां कार्यक्रम में शामिल हुए लोगों पर पहले फूल बरसाए उसके बाद फूलों का जो कचरा फैला उसे झाड़ू लगाकर साफ करने जुट गए। जहां मौजूद लोगों कहते रहे कि हम लगा देते हैं झांडू लेकिन उन्होंने खुद ही झाड़ू लगाते रहे। जिसका वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित होता रहा। वीरेंद्र खटीक टीकमगढ़ लोकसभा से फिर सांसद चुनकर आए हैं। छतरपुर के एक निजी होटल में वह सम्मान समारोह में शामिल हुए थे। जहां खुद ही […]

Read More

खंडवा। अवधूत संत श्रीधूनीवाले दादाजी की समाधि पर शीश नवाने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। शनिवार से ही पूर्णिमा तिथि शुरू होने पर कल भी यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु दादाजी दरबार पहुंचे। देर रात तक समाधि पर करीब एक लाख श्रद्धालुओं ने दर्शन कर लिए थे। रात 7:30 बजे जब उत्सव की महाआरती हुई तो आकर्षक विद्युत सज्जा के बीच श्रीदादाजी दरबार भीड़ से पट गया। भज लो दादाजी का नाम भज लो हरिहरजी का नाम के जयकारे से दरबार गूंज उठा। रात 12 बजे धूनीमाई में सूखे मेवे का हवन हुआ। धूनी का तापमान 60 […]

Read More

भिंड। सोने की मोहरें (सोने के सिक्के) और जमीन बंटवारे को लेकर सास की पीट-पीट कर हत्या करने वाली बहू, बेटा और नाती को बरासों पुलिस ने शुक्रवार-शनिवार रात करीब एक बजे चंदूपुरा सब स्टेशन के पास से गिरफ्तार किया है। घटना के बाद तीनों लोग गांव से फरार हो गए थे। और रात में पैदल-पैदल भिंड आ रहे थे। शनिवार को पुलिस ने तीनों को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें भेज भेज दिया गया है। यह है पूरा मामला बता दें कि 95 वर्षीय सुखदेवी बघेल पत्नी रामनाथ बघेल निवासी खैरोली थाना बरासों के दो बेटे हैं। बड़ा […]

Read More

बैतूल। नगर के गंज थाना क्षेत्र में पुलिस ने देसी पिस्टल और कट्टे की तस्करी करने वाले चार आरोपितों को गिरफ्तार किया है। आरोपितों के पास से तीन देसी कट्टे, एक पिस्टल,एक कारतूस बरामद किया गया है। आरोपितों में एक जिला बदर का आरोपित भी है। आरोपितों को बैतूल के शातिर बदमाश ने बेचने के लिए अवैध हथियार दिए थे। पुलिस अब अवैध हथियार की तस्करी करने वाले गिरोह का पता लगाने में जुटी हुई है। पुलिस अधीक्षक निश्चल झारिया ने इसका खुलासा करते हुए बताया कि शुक्रवार रात्रि में मुखबिर से सूचना मिली थी कि रैन बसेरा चौक के पास […]

Read More

जबलपुर। अधारताल औद्योगिक इलाके में संचालित कबाड़ के गोदाम में धमाके की घटना का रिक्रिएशन हुआ। एक बार नहीं दो बार पुलिस ने सिलसिलेवार घटना के बारे में आरोपित सूर्या बायोटेक प्रोडक्ट्स फर्म के संचालक कपिल जैन और सलिल जैन से पूछताछ की। हर बार दोनों ने अलग-अलग जानकारी दी। इस मामले में आरोपितों की रिमांड खत्म होने पर पुलिस ने शनिवार को न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उनकी पुलिस रिमांड सोमवार तक के लिए बढ़ा दी गई। पूछताछ में पुलिस का संदेह दोनों पर और गहरा गया है। पुलिस को अंदेशा है कि कपिल और सलिल कुछ […]

Read More

हरदा। शहर के छीपानेर रोड पर कीटनाशक दुकान का संचालन करने वाले एक व्यापारी ने खुद की दुकान पर ग्राहक कम आने के चलते पड़ोसी की कीटनाशक दुकान में पेट्रोल डालकर आग लगा दी। पहचान छुपाने के लिए आरोपित ने सलवार-सूट पहनकर वारदात को अंजाम दिया था। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस दोनों आरोपित तक पहुंच गई। साथी आरोपित भी कीटनाशक दुकान का संचालन करता है। थाना कोतवाली अंतर्गत छीपानेर रोड स्थित शुभम एग्रो एजेंसी पर यह वारदात 18 जुलाई की रात लगभग 3 बजे हुई थी। सीसीटीवी फुटेज में महिला के कपड़े पहले अज्ञात व्यक्ति दिखा। इसके बाद थाना […]

Read More