Browsing: महाराष्ट्र

महाराष्ट्र के मुंबई में बहुचर्चित यशश्री शिंदे हत्याकांड में पुलिस ने कातिल दाऊद को गिरफ्तार कर लिया है. उसे लेकर पुलिस ने काफी चौंकाने वाले खुलासे भी किए हैं. पुलिस की मानें तो आरोपी दाऊद शेख इंस्टाग्राम पर सैड सॉन्ग्स पर रील बनाकर डालता था. उसके कई रील पुलिस ने देखे. पाया कि वो पहले से ही बदला लेने की चाह में था. यही नहीं, यशश्री के कत्ल के पैटर्न से भी कई चीजें इस ओर इशारा कर रही हैं कि बदले की आग में जलकर ही दाऊद ने इस वारदात को अंजाम दिया. पुलिस सूत्रों की मानें तो दाऊद […]

Read More

मुंबई के गोरेगांव में नेस्को एग्जिबिशन सेंटर में 26 आवारा कुत्तों की मौत हो गई. आरोप है कि इन सभी कुत्तों की मौत भूख के कारण हो गई है. यहां मौजूद सभी कुत्तों को जब खाने को कुछ भी नहीं मिला तो भूख के कारण तड़प- तड़प कर उनकी जान चली गई. इतनी ज्यादा संख्या में कुत्तों के मर जाने के कारण एग्जिबिशन सेंटर में हड़कंप मच गया. 26 कुत्तों के मौत की खबर जब पशु प्रेमियों को मिली तो उन्होंने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करने की मांग की. इस मामले में लापरवाही करने के लिए पुलिस ने नेस्को […]

Read More

महाराष्ट्र के नागपुर से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां देर रात एक कपल बिना कपड़ों के सड़कों पर घूम रहा था. लोगों ने जब इसका विरोध किया तो बिना कपड़ों के घूम रहा शख्स उनसे उलझ पड़ा. इस दौरान लोगों ने उस शख्स की पिटाई कर डाली. शख्स ने भी उनपर पथराव करना शुरू कर दिया. इस दौरान उसकी पत्नी उसी के साथ-साथ घूमती रही. जब दोनों नहीं माने तो लोगों को पुलिस बुलानी पड़ गई. पुलिस ने जब दोनों को पकड़ा तो हैरान कर देने वाली बात सामने आई. इस कारण दंपति को गिरफ्तार नहीं […]

Read More

महाराष्ट्र के नवी मुंबई के उरन से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां गुरुवार से लापता एक 20 साल की युवती का शव मिलने से हड़कंप मच गया. कॉल सेंटर में काम करने वाली यशश्री शिंदे का शव झाड़ियों से बरामद हुआ है. यशश्री के बॉयफ्रेंड पर उसकी हत्या का शक किया जा रहा है. शव की हालत खराब है. उसके पेट और पीठ पर धारदार हथियार से वार किया गया है और उसके कपड़े भी बेतरतीब तरीके से फटे हुए हैं. इस बात से केस की कड़ियां और ज्यादा उलझ गईं हैं. पुलिस इस मामले की हत्या और […]

Read More

महाराष्ट्र में इस समय चारों तरफ पानी ही पानी दिखाई दे रहा है. सड़कें डूबी हुई हैं, नदियां उफान पर हैं, बांध खोल दिए गए हैं, क्या गांव, क्या शहर सभी जगह सिर्फ पानी ही पानी है. लोगों के घरों तक में पानी घुस गया है. लोग अपने घरों को छोड़ सुरक्षित स्थानों पर जा रहे हैं. मुंबई, पुणे, कोल्हापुर, ठाणे, रायगढ़, सतारा, पालघर, गढ़चिरौली, सांगली, लातूर इत्यादि महाराष्ट्र के ऐसे जिले हैं, जहां स्थिति भयावह हो गई है. सेना, NDRF, SDRF सहित पुलिस की टीमें तैनात हैं, जो बाढ़ में फंसे लोगों को निकालने में जुटी हैं. खुद डिप्टी […]

Read More

मुंबई से सटे ठाणे पुलिस ने एक महिला को हिरासत में लिया है. उस पर आरोप है कि वह फर्जी दस्तावेजों के जरिए पाकिस्तान गई थी. उसने अपना नाम और पता गलत दिखाया. महिला करीब डेढ़ महीने पाकिस्तान में रही. वापस आने पर उसको पुलिस ने पकड़ा फिर खुद FIR दर्ज की और अब उससे पूछताछ की जा रही है. महिला दो बच्चों की मां है. उस महिला का नाम है नगमा, बदलकर उसने अपनी पहचान बनाई ‘सनम’. वह पाकिस्तान गई अपने ‘प्यार’ से मिलने, जिसे उसने ऑनलाइन निकाह कर शौहर बनाया था. कहानी दिलचस्प है. प्यार की शुरुआत कैसे […]

Read More

ट्रेनी IAS पूजा खेडकर विवाद में एक-एक कर उनके झूठ की परतें खुलती जा रहीं हैं. इस पूरे मामले में रोजाना हो रहे खुलासों ने पूरे देश को हैरान कर दिया है. पूजा खेडकर के झूठ अब उन पर ही भारी पड़ रहे हैं. फर्जी विकलांगता सर्टिफिकेट के बाद अब उनके माता-पिता के तलाक के दावे की भी पुलिस जांच होगी. पूजा खेडकर ने IAS बनने के लिए ना जाने कितने पैंतरे आज़माए. विकलांगता सर्टिफिकेट, अलग-अलग दस्तावेज में अलग-अलग जानकारी, माता-पिता के तलाक की थ्योरी, शून्य आय समेत ना जाने कितने झूठ पूजा ने बोले लेकिन आखिरकार उनके सारे दावों […]

Read More

इस समय विवादों में घिरी IAS पूजा खेडकर की मुश्किलें खत्म होने का नाम ही नहीं ले रही हैं. पूजा और उनके परिवार वालों के साथ-साथ अब इस मामले से जुड़े बाकी लोगों पर भी इसकी गाज गिरना शुरू हो गई है. पूजा ने फर्जी दिव्यांगता सर्टिफिकेट जमा किया था, जिसे लेकर पुणे के कलेक्टर ने जांच करने का आदेश दिया है. अपने लिए वीआईपी ट्रीटमेंट मांगकर खुद विवादों में घिरी पूजा की मुश्किलें अब और भी बढ़ती दिख रही हैं. पुणे के कलेक्टर ने पूजा के फर्जी दिव्यांगता सर्टिफिकेट के जांच का आदेश दिया है. ये जांच दिव्यांगता सर्टिफिकेट […]

Read More

अंधश्रद्धा निर्मूलन समिति के संस्थापक श्याम मानव के एक दावे से महाराष्ट्र की सियासत में एक बार फिर भूचाल आ सकता है. श्याम मानव ने कहा है कि, “इससे राज्य की राजनीति में हलचल पैदा हो रही है. उनके दावे के मुताबिक अजित पवार, उद्धव ठाकरे, अनिल परब और आदित्य ठाकरे को झूठे मामले में जेल भेजा जाना था. लेकिन तत्कालीन गृह मंत्री अनिल देशमुख ने इनकार कर दिया जिसके चलते उन्हें खुद जेल में तेरह महीने बिताने पड़े. इस बीच एनसीपी के शरद पवार गुट के नेता अनिल देशमुख ने कहा है कि श्याम मानव का दावा सही है. […]

Read More

लोकसभा चुनाव के बाद अब इस साल के अंत में कुछ राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों पर सभी की नजर लगी है. इसमें सबसे अहम चुनाव महाराष्ट्र में माना जा रहा है. वहां पर राजनीतिक हलचल तेज हो चुकी है. राज्य के सभी राजनीतिक दल अपनी-अपनी तैयारियों में लगे हैं. इस बीच आज सोमवार को मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और पूर्व मुख्यमंत्री शरद पवार के बीच लंबी मुलाकात हुई. यह बैठक मुंबई के मालाबार हिल इलाके में राज्य सरकार के गेस्ट हाउस सह्याद्री में हुई. दोनों नेताओं के बीच करीब एक घंटे तक बैठक चली. सूत्रों से मिली जानकारी के […]

Read More

भारत में ऐसे लाखों-करोड़ों लोग हैं, जो रोजी-रोटी के लिए अपना घर छोड़कर कोई न कोई शहर चले जाते हैं. कुछ दिल्ली जाते हैं तो कुछ मुंबई, लेकिन वहां रहना आसान नहीं होता. लोगों को कई चुनौतियों का सामना करना पड़ता है, जिसमें कमरे का महंगा किराया, महंगा ट्रांसपोर्ट समेत और भी कई सारी चीजें शामिल हैं. वैसे दिल्ली में रहना तो फिर भी थोड़ा आसान है, लेकिन मुंबई में रहना हर किसी के लिए संभव नहीं है. हाल ही में एक जोमैटो डिलीवरी बॉय ने मुंबई के रहने के अपने संघर्षों को सोशल मीडिया पर वीडियो के जरिए शेयर […]

Read More

ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री और हिंजली के विधायक नवीन पटनायक बीजेडी संसदीय दल के नेता चुने गए हैं. संसदीय दल का नेता एक पद है, जो संबंधित पार्टी के राज्यसभा और लोकसभा सांसदों के नेता होते हैं. हालांकि, नवीन पहले नेता नहीं हैं, जो सांसद न होते हुए भी संसदीय दल के नेता चुने गए हैं. नवीन से पहले हाल ही में ममता बनर्जी संसदीय दल की नेता चुनी गई थीं. ममता बनर्जी बंगाल विधानसभा की सदस्य और राज्य की मुख्यमंत्री हैं. इन दोनों की नियुक्ति के बाद एक बड़ा सवाल सियासी गलियारों में उठ रहा है. वो ये कि […]

Read More

मुंबई में भारी बारिश अब मुसीबत बनती जा रही है. शुक्रवार रात से जारी बारिश से जानमाल का नुकसान हुआ है. मुंबई के ग्रैंड रोड़ इलाके में एक जर्जर इमारत की बालकनी का हिस्सा गिर जाने से एक महिला की मौत हो गई. हादसे में चार लोग घायल हुए हैं. इमारत की ऊपरी मंजिल पर कई लोग फंस गए. फायर ब्रिगेड और पुलिस की मदद से सभी का रेस्क्यू किया गया है. 6 महीने पहले मुंबई नगर निगम ने इस इमारत को जर्जर घोषित किया था. घटना शनिवार सुबह करीब 11 बजे की है. रात भर हुई बारिश के बाद […]

Read More

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से पहले राज्य चुनाव आयोग ने एनसीपी शरद पवार गुट को बड़ी राहत दी है. चुनाव आयोग ने राष्ट्रवादी शरद पवार गुट के चुनाव चिह्न ‘तुरही वादक’ को बरकरार रखा है, जबकि चुनाव आयोग ने ‘पिपानी’ और ‘तुतारी’ चुनाव चिह्नों को फ्रीज करने का फैसला किया है. शुक्रवार को एनसीपी (सपा) नेता जयंत पाटिल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में राज्य चुनाव आयोग द्वारा जारी पत्र को पढ़ा. राज्य चुनाव आयोग ने एक पत्र जारी कर कहा कि 30 नवंबर, 2019 की अधिसूचना के परिशिष्ट 3 में क्रमांक 172 पर मुक्त प्रतीक ‘बिगुल’ (पिपानी) और क्रमांक 173 पर ‘तुतारी’ […]

Read More

महाराष्ट्र में आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में सरकारी आवास ‘वर्षा’ पर गुरुवार को शिवसेना पार्टी की अहम बैठक हुई. बैठक में खुद मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे शामिल हुए. इस बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव की रणनीति पर चर्चा की गई. बैठक करीब 4 घंटे तक चली. इस बैठक में शिवसेना के सभी विधायक, मंत्री और अन्य प्रमुख अधिकारी मौजूद थे. इस बैठक में फैसला लिया गया कि विधानसभा चुनाव में शिवसेना कुल 110 सीटों पर उम्मीदवार उतारने की तैयारी कर रही है. एकनाथ शिंदे ने हर विधायक से अपने-अपने निर्वाचन क्षेत्र पर ध्यान देने की […]

Read More

महाराष्ट्र के पुणे में एक बार फिर ड्रिंक एंड ड्राइव मामला सामने आया है. पुणे के मांजरी मुंढवा रोड पर एक गाड़ी ने मुर्गियां ले जा रहे टेंपो को टक्कर मारी दी. घटना के बाद पता चला कि गाड़ी चला रहे सौरभ गायकवाड़ शराब के नशे में थे. इनके पिता एनसीपी (शरद पवार गुट) के पूर्व नगरसेवक बंडू गायकवाड़ हैं. इस हादसे में हो गए हैं. साथ ही सौरभ गायकवाड़ भी जख्मी हो गए हैं.मुर्गियां ले जा रहे टेंपो के ड्राइवर और क्लीनर घायल ये हादसा मंगलवार सुबह पुणे के मांजरी मुंढवा रोड यानी केशवनगर के जेड कॉर्नर पर हुआ. […]

Read More