Browsing: मध्यप्रदेश

इंदौर। बढ़ती उम्र लोगों पर अक्सर हावी हो जाती है। उनको घुटनों और कमर में दर्द जैसी कई दिक्कतें घेर लेती हैं। मगर कई लोग ऐसे भी होते हैं, जो इन बीमारियों को व्यायाम से हरा देते हैं। बीमारी को हराने के साथ ही भारी वजन उठाकर देश-विदेश में अपनी पहचान भी बना रहे हैं। इंदौर में चल रही राष्ट्रीय मास्टर्स पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में इसे देखा जा सकता है। शहर के निपानिया में 21 से 26 जुलाई तक हो रही इस चैंपियनशिप में ऐसी कई बुजुर्ग महिलाएं आई हैं, जिन्होंने देश-विदेश में पदक जीते हैं। पावरलिफ्टिंग के जरिये उन्होंने अपने […]

Read More

छतरपुर। मध्य प्रदेश के छतरपुर-टीकमगढ़ मुख्य मार्ग पर धसान नदी उफान पर आ गई। पुल पर भी पानी भर गया है। इसके बाद सूचना पर दोनों तरफ पुलिस और प्रशासन की टीम पहुंच गई थी। दोनों तरफ पुलिस और प्रशासन की टीम मौजूद भी है। बड़ामलहरा एसडीम प्रशांत अग्रवाल और बड़ामलहरा एसडीओपी भी अपनी टीम के साथ मौजूद हैं। इसके साथ ही नदी के आसपास बने गांव के लोगों को बताया जा रहा है की नदी के आसपास न जाएं क्योंकि अचानक धसान नदी पुल पर पानी बढ़ सकता है। प्राप्त जानकारी के अनुसार छतरपुर टीकमगढ़ जिले की सीमा धसान […]

Read More

मुरैना। मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में 55 साल के वृद्ध को डंपर ने टक्कर मार दी। आपको बता दें कि डंपर की टक्कर से वृद्ध की दर्दनाक मौत हो गई है। डंपर चालक मौके से डंपर लेकर भाग गया, घायल वृद्ध को ग्वालियर के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां पर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक का नाम बृजभूषण सिंह है और वह नंदकापुरा पोरसा का रहने वाला था। पोरसा के शासकीय सिंधिया स्कूल में वह कार्य करता था। 21 जुलाई को अपने भतीजे के साथ मोटरसाइकिल से जा रहा था और मोटरसाइकिल भतीजा चल […]

Read More

भोपाल : मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में एक युवती ने चौथी मंजिल से छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि युवती ने मोबाइल फोन पर बात करने के बाद अचानक छलांग लगा दी। आनन फानन में उसे अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने युवती को मृत घोषित कर दिया। पुलिस युवती के मोबाइल फोन जब्त कर लिया है और आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है। आत्महत्या का सनसनीखेज मामला भोपाल के हबीबगंज थाना क्षेत्र की ई-4 कालोनी का है। जहां अनीषा ओसवाल ने बंगले की चौथी मंजिल से छलांग लगा दी। अनीषा खंडवा की रहने […]

Read More

खरगोन। जिले के बनाला पुलिस थाना क्षेत्र में रात्रि गस्त के दौरान सड़क हादसे में चौकी प्रभारी का निधन हो गया, तो वहीं दो अन्य पुलिसकर्मी घायल हो गए जानकारी के अनुसार चौकी प्रभारी संजय पांडे के साथ पुलिसकर्मी आरक्षक विशाल सोलंकी व वाहन चालक हरिसिंह चौहान गश्त पर निकले थे। इस दौरान सड़क पर आगे चल रहे एक ट्रक में उनका वाहन पीछे से घुस गया। जिससे तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए और तीनों को अस्पताल ले जाया गया। जहां से चौकी प्रभारी संजय पांडे को इंदौर रेफर कर दिया गया। जहां उनकी मौत हो गई और […]

Read More

भोपाल : श्योपुर की विजयपुर और सीहोर की बुधनी विधानसभा में उपचुनाव से पहले मध्य प्रदेश की सियासत गरमाई हुई है। छिंदवाड़ा की अमरवाड़ा विधानसभा के उपचुनाव में करारी हार के बाद कांग्रेस दोनों ही सीटों पर कमबैक चाहती है। इसके लिए कांग्रेस ने समाजवादी पार्टी के साथ हाथ मिलाया है। दोनों ही सीटों पर समाजवादी पार्टी और कांग्रेस मिलकर चुनाव लड़ेगी। बता दें कि मध्य प्रदेश की बुधनी और विजयपुर सीट पर जल्द ही उपचुनाव होने वाले हैं। गठबंधन को लेकर सपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ मनोज यादव का कहना है कि बीजेपी को हराने के लिए एक साथ आना […]

Read More

भोपाल। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने लाड़ली बहनों के अकाउंट में 250 रुपए से ज्यादा राशि डालने के फैसले पर भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। कमलनाथ ने सोशल मीडिया पर लिखा है कि मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार प्रदेश की बहनों को ठगने में कोई कसर नहीं छोड़ रही है। मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव कह रहे हैं कि लाड़ली बहनों के एकाउंट में इस बार 250 रुपये ज़्यादा दिए जाएंगे। लेकिन वे इस बात का कोई हिसाब नहीं दे रहे कि पिछले रक्षाबंधन पर तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 450 रुपये में गैस सिलेंडर देने की घोषणा […]

Read More

बैतूल: सड़क खराब होने से परिजनों को गर्भवती महिला को करीब डेढ़ किलोमीटर बैलगाड़ी से लाना पड़ा। देरी के कारण महिला का 108 एम्बुलेंस में ही प्रसव हो गया। महिला ने बेटी को जन्म दिया। सरकार के वादे एवं विकास की पोल खोलती तस्वीर घोड़ाडोंगरी विधानसभा से सामने आई है। महिला को प्रसव पीड़ा शुरू हुई लेकिन सड़क नहीं होने के कारण परिजन करीब डेढ़ किलोमीटर तक उसे बैलगाड़ी में लेकर पहुंचे। उसके बाद 108 एम्बुलेंस में बिठाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहपुर लेकर आ रहे थे कि अत्यधिक प्रसव पीड़ा होने के कारण महिला ने 108 एम्बुलेंस में ही लाड़ली […]

Read More

कटनी। एमपी के कटनी की दतला, मोरी और बेलकुण्ड नदी उफान पर हैं।लगातार पानी गिरने से ढीमरखेड़ा में परेशानी हो रही है। प्रशासन के लोग घरों में पानी घुसने से लोगों को निकालकर सुरक्षित स्कूल व मंदिर में पहुंचा रहा है। जिले में अभी भी बारिश जारी है। थाने के भवन के बाहर तक पानी भरने से सारे रास्ते बंद जिले रातभर से वर्षा का दौर जारी है। जिले के ढीमरखेड़ा में मंगलवार से ही नदियां उफान पर थीं और कई मार्ग बंंद हो गए थे। वही 24 घंटे में लगातार वर्षा के बाद स्थिति और बिगड़ती जा रही है। […]

Read More

जबलपुर। नशे में धुत युवती ने बीच बाजार जमकर हंगामा मचाया। वह कभी चीखती-चिल्लाती कभी नाचने लगती। यह ड्राॅमा देख रांझी के व्यापारी सहम गए और दुकान बंद कर निकल गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस टीम युवती को लेकर रांझी अस्पताल गई और मेडिकल टेस्ट कराया। मामले की जांच कराई जा रही है। पूरा मामला मंगलवार दोपहर का है। इसका वीडियो वायरल होते ही पुलिस सक्रिय हो गई। जानकारी के अनुसार दोपहर एक युवती रांझी शराब दुकान के आस-पास टहल रही थी। अचानक वह आक्रामक हो गई और बीच बाजार सड़क पर आकर हंगामा करने लगी। लोगों के लिए यह अप्रत्याशित […]

Read More

उज्जैन। मध्‍य प्रदेश के उज्‍जैन जिले में दिलदहला देने वाली वारदात हो गई। यहां एक पति ने अपनी पत्‍नी की नृशंस हत्‍या कर खुद भी मौत को गले लगा लिया। पुलिस से मिली प्रारंभिक जानकारी के अनुसार यह घटना चिंतामण थाना क्षेत्र के लेकोड़ा की है। पता चला है कि लेकोड़ा में अर्जुन मोंगिया उम्र 37 वर्ष ने अपनी पत्नी धापू बाई से विवाद के बाद हथौड़ी से उसके सिर पर वार कर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद पति ने स्वयं फांसी पर लटक कर आत्महत्या कर ली। सूचना पर चिंतामण पुलिस मौके पर पहुंच गई है। पुलिस मामले की जांच में […]

Read More

उमरिया । एमपी के उमरिया में बांधवगढ़ के बफर जोन में सक्रिय बाघों से ग्रामीणों पर खतरा बना हुआ है। ऐसा ही खतरा प्रदेश के सभी टाइगर रिजर्व में उत्पन्न होता जा रहा है। इसकी मूल वजह है उन बाघ गलियारों का क्षतिग्रस्त होना जो एक जंगल को दूसरे जंगल से जोड़ते हैं। वन्य प्राणी और मानव द्वंद को रोकने के लिए बांधव वीर दल का गठन किया गया है। वर्षाकाल के दौरान यह खतरा और भी बढ़ सकता है बांधवगढ़ के जंगल में पचास से ज्यादा बाघ बफर में सक्रिय हैं। प्रदेश दूसरे टाइगर रिजर्व में भी हाल कुछ […]

Read More

मंदसौर। मंदसौर के निराश्रित बालिका गृह ‘अपना घर’ में रहने वाली 2 लड़कियां 20 जुलाई से फरार हैं। पुलिस दोनों को खोजने में जुटी है। इन दोनों लड़कियों को बाल कल्याण समिति ने यहां भेजा था। इसी बीच अपना घर में लगे सीसीटीवी फुटेज में दोनों लड़कियां दो बाइक पर आए चार युवकों के साथ जाते हुए दिख रही हैं। पुलिस अब बाइक नंबर के आधार पर लड़कियों को खोजने में जुटी है। लड़कियों के साथ ही आरोपितों की तलाश के लिए अलग-अलग टीमें गठित की गई हैं। पुलिस टीम अपना घर के आस-पास से लेकर लड़कियों के भागने के संभावित […]

Read More

भोपाल। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने मंगलवार को श्रावण माह में त्योहारों से जुड़ी व्यवस्थाओं की समीक्षा की। इस दौरान अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि श्रावण माह में श्रद्धालुओं के लिए धार्मिक कार्यक्रम स्थलों में किसी प्रकार की कमी न रहे। अपने जिले में निकलने वाली सवारी में सभी मंत्री पहुंचे। उज्जैन में आने वाले भक्तों की संख्या को देखते हुए सवारियों की बेहतर व्यवस्थाएं की जाएं। इसमें बैंड और डमरू दल शामिल हों। विश्व रिकॉर्ड बनाने का प्रयास करें। कांवड़ियों के विश्राम करने के लिए जगह-जगह पर शेड बनवाए जाएं। मंदसौर में सवारी निकलने के समय व्यवस्थाएं बेहतर बनाएं। […]

Read More

भोपाल। देश के आम बजट में गांव, गरीब, किसान और युवाओं पर फोकस किया है। इसका अधिक से अधिक लाभ मध्य प्रदेश को हो, इसकी तैयारियां भी शुरू हो गई हैं। दरअसल, बजट में कृषि क्षेत्र को प्राथमिकता में रखा है। प्रदेश में प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। बजट में आगामी दो वर्ष में एक करोड़ किसानों को उत्पादों के प्रमाणीकरण, ब्रांडिंग और मार्केटिंग में सहायता देने की घोषणा की गई है। साथ ही दस हजार बायो रिसर्च सेंटर बनाए जाएंगे। साप्ताहिक हाट और स्ट्रीट फूड हब बनाने की घोषणा हुई है। प्रदेश की ओर […]

Read More

भितरवार। जमीन के विवाद को लेकर पुत्र ने पिता को गोली मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए है। घटना में मां को भी गंभीर चोट आई है। दोनों को उपचार के लिए ग्वालियर भेजा गया है। जहां उनका इलाज जारी है। मामला चीनौर क्षेत्र के ग्राम भोरी का है। पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर बेटे की तलाश शुरू कर दी है। चीनौर थाना क्षेत्र के ग्राम भोरी में 60 वर्षीय रमेश पांडे रहते हैं। उनके दो पुत्र हैं। दोनों पुत्रों और पिता के बीच जमीन का बंटवारा हो चुका है। मंगलवार को रमेश […]

Read More