शिवपुरी। करैरा थानांतर्गत कस्बे में एक फर्नीचर व्यवसायी के यहां हुई चोरी का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। चोरी की वारदात को व्यवसायी के विश्वास पात्र नौकर ने ही अंजाम दिया था। नौकर ने चोरी की वारदात को अंजाम देना स्वीकार कर लिया है। पुलिस ने चोरी गया पूरा माल बरामद कर लिया है। उल्लेखनीय है कि करैरा कस्बे में शासकीय महाविद्यालय के सामने निवासरत विकास फर्नीचर के नाम से फर्नीचर व इलैक्ट्रानिक्स का व्यवसाय करने वाले विकास गुप्ता पुत्र गणेशदत्त नगरिया 25 तारीख की रात अपने पूरे परिवार के साथ होटल हवेली में आयोजित किसी कार्यक्रम में शामिल होने […]
Browsing: मध्यप्रदेश
खंडवा। शिकारी गैंग को अवैध हथियार देने वालों को पकड़ने में पुलिस को लगातार सफलता मिल रही है । सोमवार को मोघट पुलिस ने शिकारी गैंग को हथियार बेचने वाले सरगना को गिरफ्तार किया है। मोघट टीआइ संजय पाठक ने बताया कि आरोपित जैनुल आबेदीन बंदूकवाला पुत्र इमरान निवासी बांबे रोड चांडक चौराहा हरदा द्वारा खंडवा के अजहर बख्श को हथियार मुहैया करवाए जाते थे। उन्होंने बताया कि अजहर इसके बाद हथियारों को शिकारी गैंग को बेचता था। हमारी टीम ने इसे व इसके साथी आरोपित रियाजुद्दीन निवासी सदर बाजार इंदौर को गिरफ्तार कर इनके कब्जे से एक बंदूक 12 बोर की […]
भोपाल: मध्यप्रदेश के सागर जिले के ग्राम बरोदिया नोनागिर में दलित युवती की रहस्यमयी मौत के बाद सियासत गर्मा गई है। कांग्रेस पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह, पूर्व सीएम कमलनाथ एवं कांग्रेस महासचिव ने सीएम मोहन यादव सरकार पर हमला किया है। प्रियंका गांधी ने दलित युवती की एंबुलेंस से गिरकर हुई मौत पर अब पीएम मोदी पर निशाना साथा है। पूर्व सीएम कमलनाथ और दिग्विजय सिंह ने सरकार को घेरा है। दिग्विजय सिंह ने सागर एसपी को हटाने की मांग की है, वहीं कमलनाथ ने सवाल किया है कि क्या मध्य प्रदेश में दलित होना गुनाह हो गया है। प्रियंका गांधी का आरोप- […]
मध्य प्रदेश के शराब माफिया सोम डिस्टलरीज एन्ड बेवरेज लिमिटेड के रसूख का अंदाज़ा इसी बात से लगाया जा सकता है कि प्रदेश के देपालपुर सत्र न्यायालय से कंपनी के संचालकों को सजा होने के बावजूद ना तो कंपनी की कुर्की की गई और ना नहीं इसे ब्लैकलिस्ट किया गया। इतना ही नहीं आबकारी आयुक्त ने कंपनी को एक कारण बताओ नोटिस भी जारी किया था। लेकिन नोटिस का जवाब न देने के बावजूद कंपनी का लाइसेंस रिन्यू कर दिया गया। जिससे इस मामले में भारी भ्रष्टाचार से भी इंकार नहीं किया जा सकता। फर्ज़ी दस्तावेजों के जरिये शराब के […]
रायपुर: छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में वैद्यराज के नाम से मशहूर चिकित्सक हेमचंद मांझी ने अपना पद्मश्री पुरस्कार लौटा देंगे। मांझी ने कहा कि वह जड़ी-बूटियों से इलाज करना भी बंद कर देंगे। मांझी ने फैसला नक्सलियों की धमकी के बाद लिया है। मांझी (72) को पिछले महीने देश का चौथा सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्मश्री मिला था। पुलिस ने बताया कि रविवार रात नक्सलियों ने जिले के छोटेडोंगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत चमेली और गौरदंड गांवों में दो निर्माणाधीन मोबाइल टावरों में आग लगा दी तथा वहां मांझी को धमकी देने वाले पर्चे फेंके। माओवादी पर्चे में मांझी की एक तस्वीर है […]
मध्य प्रदेश के इंदौर जिले के बाणगंगा क्षेत्र में पिछले दिनों ज्वेलर्स की दुकान से सोने की अंगूठी का बॉक्स चुराने वाले दो बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पकड़े गए बदमाश ईरानी बदमाश हैं जो सोने की अंगूठी से भरा एक बॉक्स चुरा कर ले गए थे। दोनों ही बदमाशों को गिरफ्तार कर उनसे चुराई गई सोने की अंगूठियां बरामद कर ली हैं। जानकारी देते हुए एडिशनल डीसीपी राम स्नेही मिश्रा ने बताया की बाणगंगा क्षेत्र में स्थित भाविका ज्वेलर्स नामक एक ज्वेलर्स की दुकान से दो बदमाश दुकानदार को अपनी बातों में उलझाकर एक सोने की अंगूठी […]
छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ के ग्राम कुकुरमुड़ा में नागपुर से अपने घर आये युवक की डंडे से पीट पीट कर हत्या कर दी। वारदात को गांव के ही किसी युवक ने अंजाम दिया है। घटना के बाद से गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है। खैरागढ़ थाना के पुलिस अधिकारियों ने मध्यरात्रि में ही घटना स्थल पर पहुंच कर युवक के शव का पंचनामा किया। मामले में विवेचना जारी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए खैरागढ़ लाया गया है। घटना रविवार देर रात की है। जहां बाजार अतरिया के समीप ग्राम कुकुरमुडा में 24 वर्षीय युवक की डंडे से पीट-पीटकर […]
सोशल मीडिया पर भोपाल पुलिस का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें एक एएसआई अपने वरिष्ठ सब इंस्पेक्टर के आदेश की खुलेआम अव्हेलना करता दिखाई दे रहा है। दरअसल वीडियो भोपाल के कोतवाली थाना क्षेत्र का है। जहां शराब दुकान समय से पहले खुलने पर मौके पर मौजूद एस आई ने अपने अधीनस्थ ए एस आई को शराब दुकान के खिलाफ पंचनामा बनाने का आदेश दिया। लेकिन एएसआई ने अपने वरिष्ठ अधिकारी के आदेश का पालन करने से साफ इंकार कर दिया। उल्टे अपने वरिष्ठ अधिकारी से बहस करने लगा। अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल […]
उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल के विधानसभा क्षेत्र में पुलिस की मनमानी से जनता त्रस्त हो चुकी है। ऐसे ही कुछ फरियादी अपनी तकलीफ लेकर उपमुख्यमंत्री के बंगले पहुंचे। फरियादियों का कहना है कि पुलिस का अपराधियों को संरक्षण है। जिसके चलते पूरे क्षेत्र में चोरी की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। पुलिस माल बरामद करने के बाद फरियादियों को सामान भी नही लोटा रही है। साथ ही इस तरीके का व्यवहार किया जाता है कि वह दोबारा कंप्लेंट लिखने जाते ही नहीं। इन फरियादियों के आवेदन पर उपमुख्यमंत्री ने तत्काल प्रभाव से ऐसे पुलिसकर्मियों पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश […]
मध्य प्रदेश के डबरा में एक प्रेमी जोड़े को परिजनों ने तालाबानी सजा दी। मामला भितरवार थाना क्षेत्र के देवगढ़ गांव का है। जहां प्रेमिका से मिलने आए प्रेमी को परिजनों ने पकड़ लिया और रस्सी से बांधकर दोनों की जमकर पिटाई की। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वहीं अब पुलिस भी जिम्मेदारों पर कार्रवाई की बात कह रही है। जानकारी के मुताबिक, युवक सोना बाथम निवासी मोहनगढ़ अपनी प्रेमिका निवासी देवगढ़ से मिलने रविवार को गया था। तभी परिजनों ने प्रेमी और प्रेमिका को पकड़ा लिया जिसके बाद उनके साथ बर्बरता पूर्वक मारपीट […]
गुना जिले में एक युवक के साथ अमानवीय बर्ताव करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। उसके रिश्तेदारों द्वारा ही युवक का मुंडन किया गया, उसे जूतों की माला पहनाई गई और पूरे गांव में घुमाकर वीडियो बनाया गया। घटनाक्रम 24 मई का बताया जा रहा है। पीडि़त का दावा है कि आरोपियों ने उसे पेशाब भी पिलाया है। जानकारी के मुताबिक गुना जिले मावन में रहने वाला महेंद्र बंजारा बमौरी ब्लॉक के भौंरा कॉलोनी क्षेत्र में मजदूरी कर रहा था। तभी उसकी चचेरी बहन का पति रमेश बंजारा उसे कोल्डड्रिंक पिलाने के बहाने ले गए। इसके बाद बारां जिले […]
कथित तौर पर पिछले तीन साल सात माह से अधिक समय तक सिर्फ नर्मदा जल ही ग्रहण रहे दादा गुरु की साधना पर स्वास्थ्य विभाग शोध करेगा। शोध के दौरान ये पता लगाने का प्रयास किया जाएगा कि आखिर नर्मदा जल में ऐसे कौन से तत्व हैं जिसके सेवन से कोई व्यक्ति इतने लंबे समय तक बिना अन्न ग्रहण किए जीवित रह सकता है। इसी सिलसिले में मंगलवार को कलेक्टर दीपक सक्सेना ने मदन महल स्थित शिमला हिल्स में दादा गुरु से सौजन्य भेंट की। इस दौरान संचालनालय लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा द्वारा जारी निर्देशों पर चर्चा की। ये भी अवगत […]
जबलपुर। शहर में एक नाबालिग ने अपने दोस्त के साथ मिलकर रिश्तेदार के घर में चोरी की। जेवर बेचकर कार और एक मोबाइल फोन खरीद लिया। पुलिस ने दोनों को हिरासत में लिया है। चोरी किए गए जेवरात बेचकर उससे मोबाइल फोन और कार खरीदी। आरोपित ज्यादा दिन तक पुलिस से बच नहीं पाए और पुलिस ने दोनों को दबोच लिया। उनके कब्जे से जेवरात, कार और मोबाइल फोन जब्त कर लिया गया। रिपोर्ट 25 मई को माढ़ोताल थाने में दर्ज कराई गई माढ़ोताल थाना प्रभारी विपिन ताम्रकार ने बताया कि 19 मई को शारदा नगर माढ़ोताल निवासी मधु पटेल […]
जबलपुर। राष्ट्रीय राजमार्ग से लगे खजरी खिरिया बाइपास में फरार 30 हजार का इनामी हिस्ट्रीशीटर शमीम कबाड़ी कबाड़खाने में विस्फोट के बाद सीधे नागपुर की तरफ भाग गया था। वहां उसने परिचित कबाड़ी नागपुर निवासी करीम सत्तार पटेल से 50 हजार रुपये लिए थे। इतना ही नहीं वह वहां होटल में रुका। नागपुर से ही उसने जबलपुर में चल रही पुलिस की कार्रवाई पर नजर रखी। इसके लिए लगातार इंटरनेट मीडिया और समाचार पत्रों से देखता रहा। बाद में वहां से भाग निकला। मामले में गिरफ्तार किए गए करीम को अधारताल पुलिस ने रविवार को न्यायालय में पेश किया, जहां से […]
जबलपुर। सीधी के मझौली में 25 से ज्यादा आदिवासी महिला, युवती और छात्राओं से सीरियल दुष्कर्म करने वाला आरोपित अमरवाह का 30 साल का बृजेश प्रजापति तीन साल पहले तक जबलपुर की स्टील फैक्ट्री में काम करता था। यहां से लौटने के बाद उसने यूट्यूब पर आवाज बदलने वाले मैजिक एप की जानकारी ली। एप के जरिए आवाज बदलकर फोन करता महिलाएं-युवतियां और छात्राओं को एप के जरिए आवाज बदलकर फोन करता। उन्हें किसी सरकारी योजना का लाभ देने का झांसा देकर दस्तावेजों की खानापूर्ति के लिए शाम को बुलाता। सरकारी योजना का लाभ देने का झांसा देता था मुख्य आरोपित […]
जबलपुर। सिद्धिदात्री नर्मदा तटीय पुण्यभूमि संस्कारधानी जबलपुर से महज 45 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है-ग्राम पटोरी। यहां द्वापर के युगंधर भगवान श्रीकृष्ण की 500 एकड़ की जमींदारी हैं। इस भूमि पर निर्मित मंदिर अत्यंत भव्य-दिव्य और नयनाभिराम है। यह बेशकीमती संंपदा सरकारी दस्तावेज में श्री राधा कृष्ण मंदिर ट्रस्ट के नाम से दर्ज है। 1923 में संतान पाने के लिए उन्होंने हर संभव धार्मिक अनुष्ठान किए थे अभिनव श्रीराधा-कृष्ण मंदिर का निर्माण कराने वाली मझौली निवासी गंगा प्रसाद मिश्र की धर्मपत्नी द्रौपदी बाई मिश्राइन की कोई संतान नहीं थी। संतान पाने के लिए उन्होंने हर संभव धार्मिक अनुष्ठान किए […]
