Browsing: मध्यप्रदेश

जबलपुर। एमपी के जबलपुर में जहां एक ओर बारिश लगातार हो रही है वहीं दूसरी ओर अमखेरा खजरी-खिरिया बाइपास रोड पर स्थित एक बोरी के गाेदाम में आग गई। आग लगने से हड़कंप मचा रहा। गोदाम में खाली बोरियां और पालीथिन के बैग भी रखे थे जिससे आग तेजी से भड़क उठी। आग भड़कती देख आस-पास रहने वालों भी सकते में आ गए। सूचना मिलते ही दो दमकल वाहन, एक टैंकर भेजा लोगों ने आनन-फानन में नगर निगम के दमकल विभाग काे सूचना दी। सूचना मिलते ही दो दमकल वाहन रवाना किए गए बाद में एक टैंकर भी भेजा गया। करीब […]

Read More

रीवा। एमपी के रीवा में इंटरनेट मीडिया में वायरल हो रहे त्योंथर एसडीएम के वीडियो ने हंगामा मचा रखा है। वीडियो में वह धमकी देते नजर आ रहे हैं कि यह तो उनका है और उन्हें 2 मिनट के अंदर कानून सिखा देंगे। कोर्ट में एसडीएम सत्‍येंद्र जैन और अधिवक्ता राजेंद्र गौतम के बीच तीखी बहस हुई। मैंने भी एक वीडियो बनाया है, लेकिन अभी वायरल नहीं किया एसडीएम ने अधिवक्ता पर चिल्लाते हुए कहा, सही कर दूंगा, ये मेरा कोर्ट है, दो मिनट में सिखा दूंगा। इस मामले में त्योंथर एसडीएम सत्‍येंद्र जैन ने इंटरनेट मीडिया के माध्‍यम से […]

Read More

इंदौर। इंदौर में एडीपीओ रविप्रकाश पांडे और उनकी मां अरुणा पर पत्नी शैलेंद्री ने मारपीट, दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज करवाया है। आरोपित 15 लाख रुपये के लिए प्रताड़ित कर रहे थे। पांडे ने शैलेंद्री के साथ बेरहमी से मारपीट की और गला दबाकर बेहोश कर डाला। टीआई कौशल्या चौहान के मुताबिक, 37 वर्षीय शैलेंद्री की रविप्रकाश पुत्र रमाकांत पांडे (गजेटेड ऑफिसर कालोनी मूसाखेड़ी) से फरवरी 2021 में शादी हुई थी। उनकी 15 महीने की बेटी है। शैलेंद्री का आरोप है कि बेटी के जन्म के साथ रविप्रकाश और सास अरुणा का व्यवहार बदल गया। तलाक दिलवाकर अमीर घराने में शादी […]

Read More

भोपाल। देश में आज कारगिल विजय दिवस की 25वीं वर्षगांठ मनाई जा रही है। यह विशेष दिवस भारतीय सेना के उन जांबाजों को समर्पित है, जिन्‍होंने बेहद बिषम परिस्थितियों में तमाम चुनौतियों को पार करते हुए 26 जुलाई, 1999 को पाकिस्तानी सैनिकों को कारगिल से खदेड़कर दुर्गम चोटियों पर पुन: भारत का तिरंगा फहराया था। शुक्रवार को कारगिल विजय दिवस के इस खास मौके पर मुख्‍यमंत्री डॉ. मोहन यादव राजधानी में रिमझिम फुहारों के बीच अरेरा हिल्‍स पर स्‍थित शौर्य स्‍मारक पहुंचे और पुष्‍पचक्र अर्पित कर बलिदानी सैनिकों को श्रद्धांजलि दी एवं उनके पराक्रम को याद किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री […]

Read More

इंदौर। इंदौर जूनी इंदौर थाना क्षेत्र में पांच साल बच्ची से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने ऑटो रिक्शा ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित बच्ची को घर से स्कूल ले जाते समय हरकत करता था। तीन दिन पूर्व उसने बच्ची के नाजुक अंगों के साथ छेड़छाड़ की। बच्ची ने रोते हुए स्वजन को घटना बताई और इसके बाद थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई। जोन-4 के एडिशनल डीसीपी आनंद यादव के मुताबिक बच्ची पलसीकर कालोनी क्षेत्र के निजी स्कूल में पढ़ती है।तीन दिन पूर्व उसने बच्ची के नाजुक अंगों के साथ छेड़छाड़ की। बच्ची ने रोते हुए […]

Read More

छिंदवाड़ा। एमपी के छिंदवाड़ा में लोनी बर्रा जानकी मंदिर के महंत कनक बिहारी दास महाराज के खाते से 90 लाख रुपये निकाल लिए गए हैं। वसीयत में उन्होंने स्पष्ट लिखा है कि उनके ना रहने पर श्याम सिंह को उनका उत्तराधिकारी माना जाए। महंत कनक बिहारीदास ने राम मंदिर निर्माण के लिए 111 करोड़ रुपये दान में देने का संकल्प लिया था। चांद के सेंट्रल बैंक ने भी इस वसीयत के आधार पर चीजों के निपटारे किया था, लेकिन चौरई एसबीआई ने वसीयत को न मानते हुए भुगतान कर दिया है। चौरई एसबीआई के मैनेजर पंकज शर्मा ने रीना रघुवंशी निवासी कोलार […]

Read More

भोपाल। मध्य प्रदेश में कांग्रेस विधायक रहते भाजपा में शामिल हुए कैबिनेट मंत्री रामनिवास रावत के विरुद्ध कांग्रेस की ओर से नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार द्वारा प्रस्तुत दलबदल कानून के तहत सदस्यता समाप्त करने का आवेदन निरस्त कर दिया है। आवेदन पर विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर कोई निर्णय लेते इसके पहले ही रावत ने विधानसभा की सदस्यता से त्यागपत्र दे दिया था, जिसे आठ जुलाई को इसे स्वीकार कर लिया गया। इसके बाद सदस्यता समाप्त करने के आवेदन का कोई औचित्य नहीं रह गया था इसलिए इसे निरस्त कर दिया। लोकसभा चुनाव के समय मुरैना जिले की विजयपुर विधानसभा […]

Read More

 धार। शहर से सात किलोमीटर दूर ग्राम लबरावदा में स्थित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय के दसवीं के एक छात्र पर छात्रावास अधीक्षक संजीव राठी द्वारा गुप्तांग पर वार किए जाने का आरोप लगाया गया है। इस घटना और अन्य समस्याओं को लेकर गुरुवार को सभी छात्र पैदल चलकर कलेक्टर कार्यालय पहुंचे। करीब चार घंटे के बाद कार्रवाई के आश्वासन पर माने और वहां से लौटे। सूचना अधिकारियों को लगी तो रास्ते में एसडीएम, सीएसपी सहित अन्य अधिकारी पहुंचे और छात्रों को रोकने की कोशिश की, लेकिन उन्होंने अधिकारियों की नहीं सुनी। अधिकारियों ने कहा कि हम बस की व्यवस्था कर देते […]

Read More

रतलाम। स्टेशन रोड पुलिस ने दिलबहार चौराहे के पास बने होटल सुख सागर से उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के चार युवकों को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि होटल के एक कमरे में वो नकली शैंपू बना रहे थे। पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से कई ब्रांडेड कंपनियों के खाली और भरे डिब्बे, पैकिंग करने की हॉटगन, प्लास्टिक की पन्नियां, नमक के पैकेट, केमिकल की केन, टब, बाल्टी आदि सामग्री जब्त की गई है। वे इस सामग्री की मदद से नकली शैंपू को बनाते और ब्रांडेड कंपिनयों के नाम वाली बोतल में भरकर पैक करते थे। दबिश के […]

Read More

कटनी। मध्‍यप्रदेश के कटनी में एनकेजे के जुहली गांव में कुएं में जहरीली गैस के रिसाव से चार युवकों की मौत हो गई। चारों लोग पंप सुधारने के लिए कुएं में उतरे थे। उतरे ही बेहोश हो गए थे। अचानक साथ के लोगों के बेहोश होने के कारण पांचवा व्यक्ति अंदर नहीं आ गया और बाहर निकलकर गांव पहुंचा। साथ ही लोगों व पुलिस को जानकारी दी। उमरिया से टीम बुलाई गई है। एनकेजे पुलिस सहित एसडीएम मौके पर पहुंचे और चारों को कुएं से बाहर निकाला गया। जब तक जान जा चुकी थी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जिले के […]

Read More

खरगोन। खरगोन जिला मुख्यालय से 50 किमी दूर बैड़िया क्षेत्र के भुलगांव व बलिया अंबा पहाड़ी क्षेत्र में जोरदार बारिश हुई। इसके चलते नदी-नालों में बाढ़ आ गई। गांव बलिया अंबा के पहाड़ी चीतल नदी में भी बाढ़ा का रौद्र रूप देखने को मिला। यहां छात्रा नदी पार कर रही थी। बाढ़ आने से वह घबराई। नदी किनारे खड़े युवक बाढ़ में जा पहुंचा और छात्रा को सकुशल नदी पार कराया। गुरुवार को दोपहर में तेज बारिश हुई। इसे लेकर सभी गांवो में सूचना दी गई थी कि नदी में पानी का स्तर बढेगा। कोई नदी नाले पार नहीं करें। […]

Read More

भिण्ड। मध्य प्रदेश के पूर्व नेता प्रतिपक्ष डॉ गोविंद सिंह ने गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर आरोप लगाते हुए कहा है की लहार में मेरी कोठी को राजनीति के चलते तोड़ने की साजिश की जा रही है। बीते कुछ दिन में भिंड जिले में राजनीति गरमाई हुई है। पूर्व नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह की कोठी की सीमांकन कर नपती की गई थी। 5 दिन बाद गोविंद सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया स्वंय एवं जन समस्याओं को लेकर 9 अगस्त को लहार में एक जन आंदोलन करेंगे और भिंड कलेक्टर को ज्ञापन सौंपेंगे। जन आंदोलन में कांग्रेस के कई वरिष्ट […]

Read More

भिंड। मध्य प्रदेश के भिंड-ग्वालियर नेशनल हाईवे पर रफ्तार का कहर देखने को मिला है, यात्री पिकअप वाहन और डंपर की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत में दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई और 10 लोग घायल हो गए, गंभीर रूप से घायल 6 लोगों को ग्वालियर रेफर किया गया है, प्राप्त जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले से भिंड जिले के गोहद इलाके में मजदूरी करने कुछ लोग आ रहे थे, मजदूरों से भरा पिकअप वाहन  हाइवे 719 पर पहुंचा ही था गोहद थाना इलाके में डंपर से जोरदार भिड़ंत हो गई। जिसमें रंजीत नाम के व्यक्ति […]

Read More

भोपाल। मध्य प्रदेश में भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रभात झा का निधन हो गया है, बताया जा रहा है कि गुरुवार को उन्होंने गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में अंतिम सांस ली है प्रभात झा बिहार के रहने वाले थे। प्रभात झा मध्य प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष भी रहे थे और पार्टी के राज्यसभा सदस्य भी रहे, प्रभात झा भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पद पर भी रहे थे। कई दिनों से भाजपा नेता प्रभात झा का गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में इलाज चल रहा था। भोपाल के अस्पताल में उनसे मिलने के लिए मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव और प्रदेश भाजपा […]

Read More

कटनी। मध्य प्रदेश के कटनी जिले में एनकेजे थाना क्षेत्र में आने वाले जुहली गांव में मोटर निकालने के लिए एक युवक कुएं में उतर गया था, जिसको बचाने के लिए तीन अन्य किसान भी कुएं में उतर गए और जहरीली गैस की चपेट में आने से चारों बेहोश हो गए थे। सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई थी। यहां पर एक घंटे तक रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया और युवकों को बाहर निकल गया और अस्पताल भेजा गया लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। एनकेजे थाना पुलिस का कहना है कि यह पूरी घटना […]

Read More

मंदसौर : मध्य प्रदेश में जहां भारी बारिश से कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात है वहीं, मंदसौर में गधों को गुलाब जामुन खिलाए गए। मानसून आने के बावजूद भी यहां अच्छी बारिश नहीं हो रही थी। इसलिए अच्छी बारिश की कामना के गधों से नमक की बुआई की गई थी और हल चलवाया गया था। अब जब मान्यता पूर्ण हुई तो गधों को गुलाब जामुन खिलाए गए। बताया जा रहा है कि पिछले साल भी बारिश नहीं हुई थी, तब भी इसी तरह मान्यता का पालन किया गया और फिर गधों को गुलाब जामुन खिलाए गए थे। मानसून के बाद भी […]

Read More