Browsing: मध्यप्रदेश

जबलपुर। आधारताल के कंचनपुर निवासी दो सहेलियों के अजब प्रेम की गजब कहानी प्रकाश में आई है। दोनों की दोस्‍ती कब प्रेम में बदल गई पता ही नहीं चला। सच्‍चाई पता चलने पर दूरी बनाना पड़ गया भारी। नहीं मिलने पर ऐसा बदला लिया। आपत्तिजनक बाते पता लगी तो मिलना जुलना बंद कर दिया   अधारताल के कंचनपुर निवासी दो सहेलियों के बीच बातचीत का ऐसा दौर चला कि कब दोस्‍ती प्रेम में बदल गई चता नहीं चल पाया। वाटर पार्क घूमने गईं सहेली ने कपड़े बदलते हुए वीडियो बना ली। कुछ दिनों में पता चला कि कुछ आपत्तिजनक बातें पता […]

Read More

 जबलपुर। मौसम विज्ञान केंद्र प्रभारी देवेंद्र कुमार तिवारी के अनुसार दक्षिण पश्चिमी मानूसन तेजी से आगे बढ़ रहा है। यह कर्नाटक, रायलसीमा, दक्षिण महाराष्ट्र और दक्षिण छत्तीसगढ़ तक पहुंच चुका है। इसके प्रभाव से नगर में प्री मानूसनी गतिविधियां आरंभ हो गई है। गुरुवार को नगर और आसपास के क्षेत्र में छिटपुट बूंदाबांदी हो सकती है। कुछ देर के लिए आंधी जैसी तेज हवा चल सकती है। यह स्थिति अभी 11 जून तक बने रहने का अनुमान है। बंगाल की खाड़ी में नई प्रणाली से होगी वर्षा   मौसम विज्ञानी देवेंद्र कुमार तिवारी ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में दो […]

Read More

जबलपुर। जबलपुर को वायुमार्ग से दूसरे शहरों से जोड़ने के आंदोलन की कड़ी में आज नो फ्लाइंग डे मनाया जा रहा। इस मौके पर विवेक तन्‍खा ने सांसदों से अपील की है कि जबलपुर के हित में आवाज उठाएं। लगभग दो माह से जबलपुर को विभिन्न शहरों से फ्लाइट कनेक्टिविटी दिलवाने के लिए आंदोलनरत, वायु सेवा संघर्ष समिति द्वारा आयोजित नो फ्लाइंग डे को जनता का भरपूर समर्थन प्राप्त हुआ है। समिति संयोजक हिमांशु खरे ने बताया कि आज यात्रियों से आग्रह किया गया है कि वह जबलपुर की वायु यात्रा न करें तथा विमानन कंपनियों का बहिष्कार करें। नो फ्लाइंग […]

Read More

इंदौर। इंदौर पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ा अभियान आरंभ किया है। इस अभियान में आठ थानों की पुलिस शाम‍िल रही। इस दौरान ड्रग पैडलर्स के ठिकानों पर छापामार कार्रवाई की गई। पुलिस ने 50 से ज्‍यादा ड्रग पैडलर्स को गिरफ्तार किया है। इंदौर जोन-3 में बुधवार को आपरेशन क्ला के तहत ड्रग पैडलर के विरुद्ध कार्रवाई की गई। पुलिस ने पचास से ज़्यादा पैडलर्स को पकड़कर तुकोगंज थाना में सभी से पूछताछ की। इसके साथ ही पुलिस ने बुधवार को नशे के विरुद्ध चल रहे अभियान में छात्र-छात्राओं को भी शामिल कर लिया। हाथों में तख्तियां लेकर रैली के रूप में निकले […]

Read More

इंदौर। इंदौर-खंडवा-एदलाबाद राजमार्ग के निर्माण के दौरान दोबारा सिमरोल के घरों में दरारें आने लगी है। ग्रामीण चाहते है कि ब्लास्टिंग से होने वाले नुकसान के संबंध में फिर से सर्वे करवाया जाएगा। मगर भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने ऐसा करने से साफ मना कर दिया है। राजमार्ग के लिए सिमरोल और भेरुघाट में ब्लास्टिंग से ग्रामीणों के मकानों में दरारें आ गई थी। एनएचएआइ ने आइआइटी इंदौर से सर्वे करवाया। अब ग्रामीण इसे सर्वे को गलत बता रहे है, क्योंकि सर्वे के लिए टीम सिर्फ कुछ घरों का निरीक्षण कर लौट गई। ग्रामीणों ने यहां तक आरोप लगाया कि मनमाने ढंग […]

Read More

नायन डेम में डूबने से दो नाबालिग की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार नायन डेम पर पांच नाबालिग दोपहर को नहाने गए थे। दो के डेम में डूबने पर तीन वहां से भाग गए। घर पर सूचना दी। मौके पर पुलिस व स्थानीय लोगों ने पहुंचकर दोनों डूबे हुए बालक को बाहर निकाला। बिरलाग्राम के चंबल नदी के नायन डेम पर आजादपुरा के पांच नाबालिग बुधवार की दोपहर में नहाने गए थे। इसमें से गांव रूई से अपने मामा के यहां आए कृष्णा पुत्र दिलीप उम्र 15 वर्ष व आजादपुरा निवासी चंदन पुत्र राजू उम्र 15 वर्ष पानी में डूब गए। […]

Read More

युवक की मौत के मामले को लेकर जहां बागेश्वर धाम के आयोजन पर ग्रहण लग चुका है, वही कलश यात्रा में महिलाओं के साथ हुई चेन स्नेचिंग ने इस आयोजन पर सवालियां निशान लगा दिए है। शुक्रवार को प्रख्यात कथावाचक पं धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की नरसिंहपुर के नवलगांव हनुमंत कथा का आयोजन में कलश यात्रा से प्रारंभ हुआ। लेकिन कथा के पहले ही दिन आयोजन स्थल पर पहुंची महिलाएं चैन स्नेचरों का शिकार हो गई, इस दौरान भीड़ में शामिल झपटमार महिलाओं ने श्रद्धालु महिलाओं के गले में पड़े हुए मंगलसूत्र और सोने की चैन पर जमकर हाथ साफ किये। हालत ये […]

Read More

इंदौर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के एक वरिष्ठ प्रचारक को साइबर अपराधियों ने डिजिटल अरेस्ट करके ठगी की कोशिश की। इसके लिए तीन अलग-अलग नंबरों से उनको काल करके आपराधिक मुकदमा कायम होने की बात कहते हुए कार्रवाई की धमकी दी, लेकिन प्रचारक उनकी धमकी में नहीं आए। उनकी शिकायत पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। डीसीपी कार्यालय के साइबर एक्सपर्ट साइबर अपराधियों के फोन नंबरों की जांच में जुटे हैं। सदर बाजार टीआइ रत्नाबर शुक्ला के मुताबिक, शांतिपथ निवासी संघ प्रचारक दौलतराम उर्फ सोहन जोशी ने एफआइआर दर्ज कराई है। दौलतराम ने पुलिस को बताया […]

Read More

भोपाल। देश में कांग्रेस की अगुवाई वाले यूपीए (संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन) की गठबंधन सरकार की जब भी बात आई तो दिग्गज नेता कमल नाथ की भूमिका बड़े मध्यस्थ की रहती थी। गांधी परिवार का करीबी होने के कारण कांग्रेस कमल नाथ को आगे करती और गठबंधन के दल भी उन पर भरोसा करते। इस बार कांग्रेस की अगुवाई वाला आइएनडीआइ गठबंधन बहुमत से 40 सीटों की दूरी पर है। कांग्रेस के कई नेता इस बार बहुमत पाने वाले राजग (एनडीए) के अन्य दलों को अपने पाले में लाकर सरकार बनाने की आस लगाए हुए हैं लेकिन इस परिदृश्य में कमल नाथ […]

Read More

लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजे के बाद गुरुवार को मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव दिल्ली पहुंचे. पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की. मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लंबा प्रशासनिक अनुभव है, उन्होंने इस चुनाव में भी असंभव को संभव करके दिखाया है. उन्होंने कहा कि केंद्र में तीसरी बार एमडीए सरकार बनने जा रही है. पीएम मोदी ने फिर से एनडीए को इतनी बड़ी जीत दिलाई है. एमपी के सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा कि मोदी जी के नेतृत्व में जिस प्रकार एनडीए नेताओं को मौका […]

Read More

इंदौर में भाजपा प्रत्याशी शंकर लालवानी ने बंपर जीत हासिल कर एक नया रिकॉर्ड बनाया। कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने इंदौर में लोकसभा चुनाव की जीत का श्रेय कांग्रेस प्रत्याशी रहे अक्षय कांति बम को दिया है। विजयवर्गीय ने कहा कि इंदौर को मिली पौने बारह लाख की जीत में अक्षय कांति बम का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। सांसद शंकर लालवानी के रिकॉर्ड को अब कोई तोड़ नहीं सकता, इसका श्रेय अक्षय कांति बम को जाता है। विजयवर्गीय ने विश्व पर्यावरण दिवस पर इंदौर में एक सरकारी कार्यक्रम के मंच पर मौजूद बम को लोगों से मुखातिब कराते हुए कहा […]

Read More

इंदौर की तेजाजी नगर पुलिस ने धार जिले के बाग टांडा के शातिर चोर गिरोह को पकड़कर उनसे 1 करोड़ 21 लाख रुपए का चोरी का माल बरामद किया है। आरोपी रेकी कर चोरी की वारदात को अंजाम देते थे। उनके निशाने पर ऐसे लोग रहते थे, जो अपना मकान बेचने या किराए पर देने की योजना बना रहे होते थे। गिरोह के सदस्य मकान देखने के बहाने उनके घर में घुसते और रेकी कर लेते इसके बाद जब भी मकान सुना मिलता चोरी की वारदात को अंजाम दे डालते। यह चोर गिरोह इंदौर के 5 अलग अलग थाना क्षेत्र […]

Read More

सतना। मध्य प्रदेश के सतना जिले में गाय को बचाने के लिए गहरे कुएं में तीन ग्रामीण उतर गए थे। आपको बता दें कि एक-एक कर तीनों की मौत हो गई है। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी, पुलिस ने सभी के शवों को बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। इस दुर्घटना से गांव में शोक का माहौल है। प्राप्त जानकारी के अनुसार नागौद थाना क्षेत्र में आने वाले उमरी गांव में गाय कुएं में गिर गई थी। जिसको बचाने के लिए तीन ग्रामीण कुएं में उतर गए। इसके बाद तीनों का दम घुटने […]

Read More

भोपाल। मध्य प्रदेश के भोपाल जिले में करोंद चौराहा पर एक मोबाइल की दुकान में अचानक भीषण आग लग गई। बताया जा रहा है कि इस आग में सैकड़ों नए और पुराने मोबाइल जलकर राख हो गए हैं। 3 घंटे बाद आग पर काबू पाया जा सका, गनीमत रही पास की दुकान जलने से बच गईं हैं। यह घटना देर रात 2:30 बजे की है। आग की सूचना मिलने पर तत्काल फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंच गई थी मोबाइल की शॉप में लगी आग की लपटें 10 से 15 फीट तक ऊंची उठ रहीं थीं। लेकिन समय रहते दमकल कर्मियों ने […]

Read More

मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में एक तेल फैक्ट्री में आग लगने की घटना सामने आई है। जिस में लाखों रुपए का ऑयल जलकर खाक हो गया। वहीं पड़ोस के 2 मकान भी चपेट में आ गए हैं। घरों का सामान पूरा जलकर खाक हो गया। आपको बता दें यह पूरा मामला भावरकुआं थाना क्षेत्र के चितावद का है। जहां पर ऑयल फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने इतना विकराल रूप धारण कर लिया था। वहीं पड़ोस के मकान के अंदर 11 लोग फंस गए थे। जिन्हें बड़ी मुश्किल से बाहर निकाला गया मकान में […]

Read More

मध्य प्रदेश के इंदौर में सर्वाधिक नोटा पर वोट डलने पर गांधी भवन कांग्रेस कार्यालय पर नोटा का जश्न जन्मदिन के रूप में केक काटकर मनाया गया और इस अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इंदौर की आम जनता के प्रति अपना आभार व्यक्त किया। आपको बता दें कांग्रेस के आव्हान पर नोटा को वोट देने की अपील लोकसभा चुनाव में की गई थी। जिसके तहत 2 लाख से अधिक मत नोटा को मिले हैं। इस दौरान कांग्रेसजनों ने नोटा के देश व इंदौर मे नम्बर-1 आने पर जनता को बधाई देते हुए हाथों में तख्तियां पकड़ रखी थीं, जिस पर […]

Read More