उज्जैन। उज्जैन में एक भाई-बहन ने मप्र लोक सेवा आयोग परीक्षा एक साथ पास की और फिर दोनों का डिप्टी कलेक्टर पद के लिए चयन हुआ। बहन की 14वीं और भाई की 21वीं रैंक आई। बहन राजनंदनी ठाकुर वर्तमान में नायब तहसीलदार है और भाई अर्जुनसिंह ठाकुर ने मप्र लोक सेवा आयोग परीक्षा के लिए टीसीएस की नौकरी छोड़ी। इंजीनियरिंग कालेज में पदस्थ प्रो. डा. वायएस ठाकुर के पुत्र अर्जुनसिंह ठाकुर व पुत्री राजनंदनी सिंह ठाकुर ने मप्र लोक सेवा आयोग की परीक्षा दी। दोनों का चयन एमपी पीएससी में हुआ। राजनंदनी की 14वीं और अर्जुनसिंह की 21वीं रैंक बनी। राजनंदनी […]
Browsing: मध्यप्रदेश
सागर। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के सिरोंजा स्थित मकान में पति-पत्नी ने सूदखोरों की प्रताड़ना के चलते आत्महत्या की थी। मृतक के पास मिले सुसाइड नोट की जांच के बाद पुलिस ने तीन आरोपितों पर मामला कायम कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। जानकारी के अनुसार 3 मई को केसली नई पानी टंकी निवासी रामविशाल शुक्ला और उनकी पत्नी वंदना शुक्ला ने सिरोंजा स्थित अपने पुराने मकान में फंदा लगाकर जान दे दी थी। दूसरे दिन पुलिस ने दंपती का शव बरामद कर मर्ग कायम किया था। मृतक रामकिशोर के पर्स में मिले सुसाइड नोट में कुछ लोगाें द्वारा पैसे के लिए […]
भोपाल। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता कमल नाथ ने कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी से उनके आवास 10 जनपथ पर मुलाकात कर चर्चा की। मुलाकात के बाद कमल नाथ ने कहा कि हमने मध्य प्रदेश और देश के मौजूदा राजनीतिक हालात पर चर्चा की। क्या हो रहा है और क्या होना चाहिए, हमने उस सब पर चर्चा की। हम देख रहे हैं कि चंद्रबाबू नायडू और नीतीश कुमार क्या करते हैं? जब उनसे पूछा गया कि क्या वह एन चंद्रबाबू नायडू और नीतीश कुमार से बात करेंगे तो इस पर कमलनाथ ने कहा, कि मैं उनसे बात नहीं […]
खरगोन। जिले के भीकनगांव में शुक्रवार को लोकायुक्त टीम ने वनरक्षक को रंगेहाथों रिश्वत लेते हुए पकड़ा है। वनरक्षक ने क्षेत्र के जेसीबी मालिक पर कार्रवाई की धौंस देकर दस हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी। रिश्वत लेने के तत्काल बाद वनरक्षक को लोकायुक्त टीम ने पकड़ लिया। जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता सिद्धार्थ गौड़ ने बताया कि वनभूमि में पट्टी की जमीन पर जेसीबी से कार्य किया जा रहा था। कांझर बीट वनरक्षक राम सिटोले ने मेरी जेसीबी मशीन पर कार्रवाई की धौंस बताई। इसके बाद कहा कि मुझे बीस हजार रुपये दो। मैंने इसकी शिकायत लोकायुक्त को मय सबूत के दी। इसके […]
झाबुआ। पुलिस अधीक्षक झाबुआ पद्म विलोचन शुक्ल द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रेमलाल कुर्वे एवं समस्त एसडीओपी के मार्गदर्शन में समस्त थाना प्रभारियों को जिले में हो रही। अवैध गतिविधियों पर सख्त कार्यवाही करने के लगातार निर्देश दिए जा रहे हैं। इसी तारतम्य में घटना गुरुवार को मुखबीर कि सूचना पर से अयोध्या बस्ती झाबुआ में आरोपित के घर पर अवैध हथियार रखे हुए है। सूचना पर कोतवाली पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही हेतु घटनास्थल पर पहुंचकर आरोपित के घर से अवैध हथियार मिले। आरोपित प्रकाश पुत्र रामचन्द्र गलानी निवासी टीचर्स काॅलोनी झाबुआ में हथियार जब्त किए। हथियार 12 बोर बंदूक 5 हाथ […]
इंदौर की खजराना पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है जिसने स्टार चौराहे के पास एक डेटिंग एप के माध्यम से छात्र को मिलने बुलाया था और उसके साथ लूट की घटना को अंजाम दिया था। इसके बाद आरोपी ने छात्र की सोने की चेन मोबाइल और अकाउंट से 74000 भी ट्रांसफर कर लिए थे। डीसीपी अभिनय विश्वकर्मा के मुताबिक पिछले दिनों एक छात्र के साथ लूट की घटना हुई थी जिसमें डेटिंग एप के माध्यम से छात्र किसी युवक से मिलने पहुंचा था। पूरे मामले की शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस ने आरोपी की पहचान तोहिद रजा […]
ग्वालियर। ग्वालियर के बाल संप्रेक्षण गृह से फिर एक बार बाल अपचारी चकमा देकर फरार हो गए हैं। एक दो नहीं बल्कि पांच बाल अपचारी शुक्रवार अलसुबह मौका पाकर संप्रेक्षण गृह से भाग निकले। इनमें चार के ऊपर तो चोरी के आरोप हैं लेकिन एक हत्या जैसे गंभीर मामले का आरोपित भी शामिल है। इस बात का पता तब हुआ जब सुबह के समय संप्रेक्षण गृह के अन्य बाल अपचारी बाथरूम जाने के लिए निकले और उन्होंने वहां पर टूटी हुई ग्रिल देखी । उन्होंने इस बारे में वहां के प्रभारी को सूचित किया । जब छानबीन की गई तो मालूम चला कि […]
देवास। मध्य प्रदेश के देवास जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ है। यहां पर अनियंत्रित होकर एक बाइक पुलिया से नीचे गिर गई। इस हादसे में बाइक पर सवार दो युवकों की मौत हो गई है पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। अभी पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है। आपको बता दें कि सुमित और आकाश नेवरी की तरफ से आ रहे थे। इस दौरान उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई और पुलिया से नीचे गिर गई। दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए थे। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने तत्काल दोनों को एंबुलेंस की मदद से […]
मध्य प्रदेश के खरगोन जिले के दामखेड़ा कॉलोनी में दो सप्ताह पहले मां- बेटी को बंधक बनाकर लाखों रुपए की लूट की वारदात को अंजाम देने वाले गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। 13 सदस्यीय इस गिरोह में डकैती, लूट की वारदात को अंजाम देने के लिए कुख्यात बाग- टांडा गांव के लुटेरे शामिल थे। गुरुवार को मामले का खुलासा करते हुए एसपी धर्मराज मीना ने बताया कि मेनगांव थानाक्षेत्र के दामखेड़ा कॉलोनी में 23-24 मई की दरमियानी रात लूट हुई थी। आरोपियों की तलाश में पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज सहित अपराधिक रिकार्ड भी खंगाला। इस दौरान जिला अस्पताल में मोबाइल […]
अपने बच्चों को पिज़्ज़ा, बर्गर और मोमोज खाने से रोकें और उन्हें पोहा खाने के लिए प्रेरित करें, पोहे का कोई नुकसान शरीर को नहीं होता, पोहा हल्का-फुल्का होता है और जल्दी पच जाता है। विश्व पोहा दिवस के अवसर पर यह बात मध्य प्रदेश के नगरीय विकास आवास एवं संसदीय कार्य मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने पोहे खाते हुए कही है। विश्व पोहा दिवस मनाने के उद्देश्य से राजवाड़ा पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में आए सभी लोगों को निशुल्क पोहे खिलाए गए। कार्यक्रम में शामिल हुए मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, महापौर पुष्यमित्र भार्गव, विधायक रमेश मेंदोला […]
भोपाल महापौर मालती राय शुक्रवार को सिंघम अवतार में नजर आई। वे अचानक से निरीक्षण करने पहुंची जहां उन्होंने एक शेख को कचरा फेंकते रंगों हाथों पकड़ लिया। मालती राय ने कचरा फेंकने वालों के खिलाफ तुरंत कार्रवाई करते हुए उनसे उठक बैठक करते हुए माफी मंगवाई दरअसल, राजधानी के तालाबों में लोग नियमों को ताक पर रखकर लगातार कचरा फेंक रहे थे। महापौर मालती राय शुक्रवार को शहर के अलग अलग तालाबों में औचक निरीक्षण करने पहुंची। जहां उन्होंने तालाब में कचरा फेंकने वालों को जमकर फटकार लगाई। उन्होंने कचरा फेंकने वालों के कान पकड़वाए और माफी भी मंगवाई। […]
छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित जिले नारायणपुर में पुलिस कैंप पर नक्सलियों ने हमला कर दिया। घटना का लाइव वीडियो सामने आया है। हमले के बाद कैंप में अफरा तफरी का माहौल निर्मित हो गया। वीडियो में जवान मोर्चा संभालते हुए और खुद को सुरक्षित करते आए नजर आ रहे हैं। नक्सलियों द्वारा दागे UBGL फटने का वीडियो भी दिखाई दे रहा है। घटना इराकभट्टी पुलिस कैंप का है जहां नक्सलियों ने हमला किया था। घटना में जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई की जिसके बाद माओवादी उल्टे पैर भागे थे। बताया जा रहा है कि कैंप के दूसरी तरफ मौजूद काम […]
मध्य प्रदेश के रीवा जिले में गोली मारकर एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई। पोस्टमार्टम के दौरान गोली बरामद नहीं की जा सकी है। इसलिए पुलिस अब परिजनों की अनुमति लेकर अस्थियों में गोली खोजने का काम करेगी ताकि उसे साक्ष्य के तौर पर प्रस्तुत किया जा सके। आपको बता दें कि यह पूरा मामला रीवा की जवा थाना क्षेत्र अंतर्गत जनकहाई गांव का है। जहां तीन और चार मई की दरमियानी रात दो गुटों में हुए विवाद के बाद एक व्यक्ति की हत्या कर आरोपी फरार हो गए थे। जिन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वहीं जानकारी […]
मध्यप्रदेश के ग्वालियर में आज बाल संरक्षण गृह में बंद पांच बच्चे रोशनदान को तोड़कर भाग गए। पुलिस सूत्रों ने बताया कि हत्या एवं चोरी के मामलों में बाल संरक्षण गृह में बंद पांच बच्चे सुबह बाल संरक्षण गृह का रोशनदान तोड़कर भाग निकले। जब बाल संरक्षण गृह में बंद अन्य बच्चे बाथरूम की तरफ गए तो वहां उन्हें ग्रिल टूटी दिखाई दी। बच्चों ने इसकी सूचना तत्काल बाल संरक्षण कर्मी को दी तथा कर्मी ने तत्काल पुलिस को इसकी जानकारी दी। सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह सहित अन्य अधिकारी और जवान विश्वविद्यालय थाने का स्टॉफ मौके पर […]
भोपाल। आप सभी ने ड्रीम गर्ल मूवी तो जरूर देखी होगी। मूवी में एक्टर आयुष्मान खुराना लड़की की आवाज में लोगों से बात करते हैं और उनसे दोस्ती कर लेते हैं। अब ऐसा ही एक मामला मध्य प्रदेश के भोपाल जिले में सामने आया है। यहां पर एक आरोपी ने लड़की की आवाज निकाल कर कई लोगों के साथ ठगी की है। आरोपी को यह आइडिया ड्रीम गर्ल मूवी देख कर ही आया था। इसके बाद उसने सोशल मीडिया पर फर्जी आईडी बनाई और लड़कों से बातचीत शुरू कर दी और मोबाइल नंबर लेकर लड़की की आवाज में उनसे बात करने […]
जबलपुर। गोसलपुर के कटरा रमखिरिया के बरनू नदी के किनारे बुधवार को रेत खदान धसकने से तीन लोगों की दबकर मौत हो गई। इस हादसे में रेत और मिट्टी में दबकर मरने वालों में मां-बेटे समेत तीन लोग है। वहीं तीन गंभीर रूप से जख्मी हो गए। हादसा उस वक्त हुआ, जब एक ही परिवार के यह सभी लोग वहां रेत निकाल रहे थे। पुलिस द्वारा दावा किया जा रहा है कि मंदिर निर्माण के लिए रेत की निकासी हो रही थी। वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि ठेकेदार के कहने पर रेत की खोदी जा रही थी। पुलिस ने […]
