Browsing: मध्यप्रदेश

भोपाल: पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने भोपाल में प्रेसवार्ता के जरिए सरकार पर जमकर निशाना साधा। इस दौरान पूर्व विधायक पारस सकलेचा, पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा, विधायक नितेन्द्र सिंह राठौर, सतना विधायक सिद्धार्थ सिंह कुशवाहा उपस्थित रहे। जीतू पटवारी ने कहा कि सीएम के क्षेत्र उज्जैन में हर रोज एक मर्डर होता है। यह सरकार क्राइम, करप्शन, कर्ज की सरकार है। जीतू पटवारी ने कहा कि बीज प्रमाणीकरण अधिकारी पिछले 15 सालों से एक ही जगह पर पदस्थ हैं। बीज कंपनियां ही उनका ट्रांसफर नहीं होने देती। यह भ्रष्टाचार का मामला है। उज्जैन में एक तालाब पर गेहूं लगा हुआ […]

Read More

सागर। मध्य प्रदेश के सागर जिले में दोस्तों के साथ जन्मदिन मनाने के लिए राजघाट बांध घूमने गया युवक नहाते समय डूब गया और उसकी मौत हो गई है। सूचना पर एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंच गई थी और युवक के शव को पानी से बाहर निकाला गया पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। अभी पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है, प्राप्त जानकारी के अनुसार विवेक माल रोड़ कलेक्टर बंगले के सामने रहता था और जन्मदिन मनाने के लिए दोस्तों के साथ राजघाट घूमने के लिए गया था।  यहां पर सभी दोस्तों ने पार्टी की और […]

Read More

रीवा: मध्य प्रदेश के रीवा में एक बेहद सनसनीखेज और मानवता को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां 9 साल की बच्ची के अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझाते हुए पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। मासूम बच्ची का कातिल कोई और नहीं उसी का छोटा भाई निकला। जो मोबाइल में अश्लील फिल्म देखने का आदी था। उसके अपराध में घर के दूसरे सदस्य भी आरोपी बने है जिन्होंने उसके अपराध को छिपाने का प्रयास किया है। ये है मामला रीवा के जवा थाना क्षेत्र में दो महीने पहले एक 9 साल की बच्ची के घर वाले उसे […]

Read More

दतिया। मध्य प्रदेश के दतिया जिले में घर की लाइट ठीक कर रहे एक युवक को करंट लग गया घटना भांडेर कस्बे के वार्ड 14 की है। परिजन युवक को तत्काल झांसी मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे यहां पर उसे मृत घोषित कर दिया गया भांडेर पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार युवक बरकीसराय मोहल्ले का रहने वाला था और शुक्रवार को घर की बिजली की लाइन बिजली के पोल से ठीक कर रहा था। युवक लाइन जोड़ रहा था तभी अचानक वह करंट के संपर्क में आ गया और युवक को जोर का करंट लग गया जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो […]

Read More

छतरपुर : छतरपुर में एक मां ने अपनी 5 वर्षीय बच्ची के साथ फंदा लगाकर जान दे दी। मां ने पहले बेटी को फांसी पर लटकाया फिर खुद भी फंदा लगाया लिया। परिजनों ने जब दोनों को लटके देखा तो नीचे उतार कर टीकमगढ़ जिले के बड़ा गांव अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। जानकारी के मुताबिक, घुवारा थाना अंतर्गत वार्ड नंबर 2 में निवास करने वाले चन्द्रप्रकाश उर्फ पप्पू सोनी की 35 वर्षीय पत्नी ने 5 वर्षीय बच्ची सहित मकान के अंदर सीलिंग के छल्ले […]

Read More

बुदनी : मध्य प्रदेश के बुदनी विधानसभा में आज उपचुनाव को लेकर पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने सलकनपुर देवी मंदिर धर्मशाला में बूथ प्रभारी, और BLA के साथ टिफिन पार्टी आयोजित की…जमीनी और छोटे कार्यकर्ताओ के साथ भोजन कर उनका दिल जीत लिया। इस दौरान जीतू पटवारी ने कहा की बुदनी उपचुनाव पूरी दमदारी से लड़ेंगे और जीतेंगे। शिवराज के क्षेत्र में किसान ओर ग्रामीण परेशान हैं। बुदनी विधानसभा में बहुत जल्दी चार पांच दिन की पैदल पदयात्रा करेंगे और उचित मुआबजा दिलाने की लड़ाई लड़ेंगे। जीतू पटवारी ने कहा की आज किसी की बुराई करने नहीं आया मैं देवी दरवार में […]

Read More

मंडला : आदिवासी जिले के बम्हनी, घुघरी और अंजनिया इलाके के आधा दर्जन से अधिक गांवों में इन दिनों डायरिया फैला हुआ है। अब तक इस बीमारी से उल्टी दस्त की संक्रामक बीमारी से अब तक 7 ग्रामीण बैगा आदिवासी महिला पुरुष की मौत दर्ज की जा चुकी है वहीं लगभग 150 मरीजों की सामुदायिक एवम जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घुघरी इलाके के सरिई टोला, देवहार, आमा टोला, माधोपुर, बिछिया, बम्हनी क्षेत्र के गांवों में इन दर्ज मौतों के साथ ही जिले का स्वास्थ्य महकमा सक्रिय हो गया है। अब तक स्वास्थ्य विभाग या पीएचई विभाग ने डायरिया […]

Read More

इंदौर: इंदौर के न्याय नगर में अवैध मकानों को तोड़ने की कार्रवाई को जिला प्रशासन एक बार फिर से अंजाम देगा। शुक्रवार को जिला प्रशासन ने यहां कुछ मकानों को तोड़ने की कार्रवाई की थी लेकिन रहवासियों ने सुप्रीम कोर्ट में दायर याचिका के फैसले पर 6 अगस्त को सुनवाई होने का हवाला देकर कार्रवाई को रोकने की मांग की थी। जिसके बाद जिला प्रशासन और नगर निगम की टीम ने बाकी मकानों को नहीं तोड़ा था। कलेक्टर आशीष सिंह के मुताबिक, सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के बाद 7 अगस्त को जिला प्रशासन के द्वारा न्याय नगर के 100 से […]

Read More

इंदौर : इंदौर के विजय नगर थाना क्षेत्र के चित्रा नगर स्थित होटल शिव छाया में पुलिस ने छापेमारी की, जहां से 10 लोगों को जुआ खेलते पकड़ा। पुलिस ने इनके पास से 1 लाख रुपए जप्त कर गिरफ्तार किया है। इस पूरे मामले में एसीपी कृष्णा लालचंदानी ने बताया कि मुखबिर के माध्यम से पुलिस को सूचना मिली की होटल पर कुछ लोग पार्टी कर रहे हैं और बड़े स्तर पर जुआ खेल रहे हैं। पुलिस के आला अधिकारियों ने तत्काल प्रभाव से कार्रवाई करते हुए इलाके में होटल पर दबिश देकर 10 लोगों को गिरफ्तार किया और उनके […]

Read More

ग्वालियर: ग्वालियर पुलिस ने भजन गायक धर्मेंद्र झा के सुसाइड मामले में बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस जांच में पता चला है कि भजन गायक अपनी वैवाहिक जिंदगी में खुश नहीं थे और पत्नियों से प्रताड़ित होकर उन्होंने आत्महत्या जैसा खौफनाक रास्ता अपनाया। पुलिस ने सुसाइड वीडियो और जांच के आधार पर उनकी दोनों पत्नियों के खिलाफ खुदकुशी के लिए विवश करने का मामला दर्ज कर लिया है। ग्वालियर के जनकगंज थानाक्षेत्र स्थित ढोली बुआ का पुल निवासी भजन गायक 35 वर्षीय धर्मेन्द्र झा ने 28 जून को फांसी लगाकर जान दे दी थी। शव को सबसे पहले धर्मेन्द्र की […]

Read More

ग्वालियर: ग्वालियर में किन्नर से दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां एक बदमाश ने किन्नर को बेहोश करके दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है। घटना कंपू थाना क्षेत्र के सरकारी मल्टी की है। पीड़िता ने विरोध करने का प्रयास किया तो आरोपी ने उससे मारपीट की और जान की धमकी देकर वहां से फरार हो गया।  पीड़िता ने कंपू थाने में जाकर मामले की शिकायत दर्ज कराई है। थाने पहुंची और मामले की शिकायत की। पुलिस ने उनकी शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया है। ग्वालियर के कंपू थाना क्षेत्र में रहने वाली 23 […]

Read More

पूरे देश में नीट एग्जाम लीक होने को लेकर हंगामा मचा हुआ था, जिसके बाद अब देश में CSIR नेट एग्जाम 25 से 27 जुलाई तक आयोजित किए जा रहे हैं. इस एग्जाम में पेपर लीक जैसी कोई घटना सामने न आए इस चीज को लेकर सरकार सतर्क हो गई है. इसी बीच आज यानी 26 जुलाई को उत्तर प्रदेश पुलिस ने पेपर लीक करने वाले बड़े रैकेट का पर्दाफाश किया और सर्च ऑपरेशन चलाया. इस ऑपरेशन में एग्जाम में हुई धांधली सामने आई, बाहर से पेपर हल कराया जा रहा था, जिसके चलते पुलिस ने नकल कराने के आरोप […]

Read More

मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में स्थित बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की शादी को लेकर चर्चाएं फिर से शुरू हो गई हैं. क्या वो शादी करेंगे या नहीं, हर कोई यह जानना चाहता है. धीरेंद्र शास्त्री के गुरु रामभद्राचार्य चाहते हैं कि वो शादी करें. लेकिन बागेश्वर बाबा धीरेंद्र शास्त्री के माता-पिता के गुरु दंडी स्वामी श्री महाराज नहीं चाहते कि वो शादी करके दांपत्य बंधन में बंध जाएं. इस बीच अब नई खबर सामने आई है. पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के माता-पिता के गुरु दंडी स्वामी श्री महाराज जो कि काशी में अस्सी घाट पर […]

Read More

जबलपुर। एमपी के जबलपुर के पाटन में कटरा बेलखेड़ा के संदीप चौधरी पत्‍नी कासे लेकर ससुराल से लौट रहे थे, लेकिन सास-ससुर की बातों से आहत थे। संदीप ने लौटते समय जहरीला पदार्थ खा लिया। जहर खाने के साथ स्वजनों ने युवक का वीडियो बनाया जिसमें वह अपनी मौत की वजह सास-ससुर की बेइज्जती करना बताया। घटना 21 जुलाई की है। चार दिन बाद संदीप के पिता ने पाटन पुलिस को सूचना दी। पीएम रिपोर्ट भी देखी जाएगी, शिकायत दर्ज नहीं करवाई एएसपी सूर्यकांत शर्मा ने बताया कि संदीप की मौत की जांच शुरू कर दी गई है। मेडिकल कॉलेज […]

Read More

उज्जैन। सेंटपाल स्कूल मार्ग पर बने ट्रांसपोर्ट के गोदाम में एक युवक की हत्या हो गई। तीन बदमाशों ने युवक का गला काट दिया और भाग निकले। युवक का बुधवार रात को ही बदमाशों से विवाद हुआ था। गुरुवार शाम को वह स्टील फेब्रिकेशन का कार्य कर घर लौटा था। फोन आने पर वह दोस्तों के पास गया था। पुलिस आरोपितों की तलाश में जुटी है। चिमनगंज पुलिस ने बताया कि अभय उर्फ मोटू पुत्र कुंदनलाल सेन उम्र 23 वर्ष निवासी ढांचा भवन स्टील फेब्रिकेशन का काम करता था। गुरुवार सुबह करीब वह दस बजे काम पर गया था। यहां से […]

Read More

सागर/बीना। गोरखपुर से पुणे की ओर जा रही पुणे साप्ताहिक एक्सप्रेस में यात्रियों के उपर चाय गिरने के बाद अफरा-‘तफरी मच गई। तीन यात्री झुलस गए और दो घबराकर ट्रेन से कूद गए। इससे उनकी मौत हो गई। मामले में जीआरपी, आरपीएफ सहित भानगढ़ थाना पुलिस जांच कर रही है। जानकारी अनुसार ट्रेन नंबर 15029 गोरखपुर से पुणे जाने वाली पुणे एक्सप्रेस सुबह करीब 7 बजे के आसपास करोंदा स्टेशन के पास से निकल रही थी। इसी दौरान एक वेंडर चाय बेचने के लिए जनरल कोच में आया। वेंडर ने लापरवाही पूर्वक थर्मस को पकड़ा हुआ था और उसका ढक्कन अचानक […]

Read More