Browsing: मध्यप्रदेश

जबलपुर। पाटन थाना क्षेत्र के कटरा बेलखेड़ा गांव में मंगलवार की सुबह मंदिर के बाहर रामायण का पाठ कर रहे लोगों को ट्रैक्टर चलाकर रौंदने का प्रयास किया। नरेंद्र के इरादों को भांपकर लोग वहां से भाग गए। ट्रैक्टर तेजी से मंदिर के पास खड़ी दो पहिया वाहनों से टकराया। आरोपित मौके से फरार हो गया है। कमल अपने साथियों के साथ रामायण का पाठ कर रहा था। इसी दौरान नरेंद्र लोधी ट्रैक्टर तेजी से चलाकर रौंदने के इरादे से आया। इस घटना में किसी को कोई चोट नहीं आई है दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। एक पक्ष ने […]

Read More

महू, पीथमपुर। औद्योगिक क्षेत्र पीथमपुर में गैस रिफ‍िलिंग सेंटर में अचानक आग लग गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग लगने की घटना छत्रछाया कॉलोनी में हुई। फायर ब्रिगेड के टैंकर टैंकर पानी और नगर पालिका के 10 टैंकरों के पानी के उपयोग के बाद आग पर काबू पाया जा सका। आग में दो-तीन लोगों के झुलसने की बात सामने आई है। बताया जाता है कि यहां एक भवन में गैस रिफ‍िलिंग सेंटर है। इसमें अचानक एक गैस सिलेंडर में विस्फोट हुआ। इसके बाद आग लग गई। घटना दोपहर एक बजे की बताई जा रही है। आग लगने की घटना के बाद अग्निशमन दल […]

Read More

विदिशा। हलाली डैम के पास पचमढ़ी झरने में नहाते वक्त एक कालेज छात्र की गहरे पानी में डूबने से मौत हो गई। मृतक छात्र का नाम 19 वर्षीय संभव चौधरी है, जो बिहार का रहने वाला था और भोपाल के पीपुल्स कॉलेज में बी फार्मेसी की पढ़ाई कर रहा था। होमगार्ड के एएसआइ एलएन विश्वकर्मा ने बताया कि भोपाल स्थित पीपुल्स कॉलेज के करीब आठ छात्र सोमवार को सांची का भ्रमण करने के बाद हलाली डैम पहुंचे थे। यहां पचमढ़ी झरने में नहाने के दौरान एक छात्र गहरे पानी डूब गया। रात के समय सूचना मिलने के बाद जब मौके पर […]

Read More

नरसिंहपुर। जिले के सुआतला थाना अंर्तगत आज सुबह हुए हृदय विदारक हादसे की खबर सुनकर सभी सहम गए। वाहन चालक द्वारा गुटखा थूकने के लिये जैसे ही खिड़की से अपने आधे शरीर को बाहर निकाला वैसे ही दूसरी दिशा से आ रहे ट्राले की चपेट में उसका शरीर आ गया और सिर और एक हाथ शरीर से अलग हो गए, जिसके चलते वाहन चालक की मौत हो गई। शव को कब्जे में लेकर आरोपित चालक व वाहन की तलाश जारी सुआतला थाना प्रभारी आशीष धुर्वे ने बताया कि आकाश मकासरे पिता प्रेमलाल उम्र 22 साल निवासी ग्राम तलवारा डेम जिला बड़वानी […]

Read More

शाजापुर। मध्य प्रदेश के शाजापुर जिले में एक ट्रक ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। इसके बाद बाइक में आग लग गई और बाइक चला रहे युवक की भी दर्दनाक मौत हो गई है। मृतक के पास मिले आधार कार्ड से उसकी पहचान सुरेंद्र सिंह के रूप में हुई है और वह आगर का रहने वाला था। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार सड़क पर 10 से 15 फीट तक घसीटता हुआ चला गया। आग लगने से बाइक पूरी तरह से जलकर राख हो गई है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी।  पुलिस ने […]

Read More

खरगोन : खरगोन में अवारा कुत्तों का आतंक छाया हुआ है। आलम ये है कि अब अवारा कुत्ते मासूम बच्चों के लिए खतरा बन रहे हैं। कोतवाली थाना क्षेत्र में दो साल की बच्ची को कुत्तों ने नोच नोच कर खा लिया। बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई। दर्दनाक घटना कोतवाली क्षेत्र के मांगरुल रोड का है। जहां तकरीबन आधा दर्जन आवारा कुत्तों ने खूब आतंक मचाया और दो वर्षीय मासूम बच्ची पर हमला कर दिया। मासूम लहूलुहान हो गई परिजन जब उसे अस्पताल लेकर पहुंचे तो डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना सोमवार देर शाम […]

Read More

भोपाल : आपातकाल की बरसी पर सीएम मोहन यादव ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा, “आपातकाल का दौर लोकतंत्र पर बहुत बड़ा धब्बा है। ये ऐसा समय है जिसे देश आज भी याद करके सिहर उठता है। कांग्रेस ने जिस प्रकार के जख्म जनता को दिए उसके लिए कांग्रेस को माफी मांगनी चाहिए। इनके कारण कई परिवार तबाह हो गए। आपातकाल में कई परिवार तबाह हो गए। सीएम यादव ने कहा कि कांग्रेस के इसके विपरीत भाजपा ने संविधान की रक्षा को अपनी निष्ठा माना है। केवल आपातकाल के विरोध के कारण भाजपा के सारे […]

Read More

भोपाल: सीएम मोहन यादव ने इनकम टैक्स को लेकर बड़ी घोषणा की है। अब मध्य प्रदेश के मंत्री खुद अपना इनकम टैक्स भरेंगे। मोहन सरकार ने 52 साल बाद ये फैसला बदला है। खुद मुख्यमंत्री सहित सभी मंत्रीगण भी अपना इनकम टैक्स वहन करेंगे। इससे शासन पर कोई वित्तीय भार नहीं आएगा। मध्य प्रदेश सरकार की कैबिनेट की अहम बैठक मंगलवार को मंत्रालय में हुई। बैठक में कई अहम प्रस्तावों को मोहन कैबिनेट ने मंजूरी दी। कैबिनेट ने फैसला किया कि अब मंत्रियों का इनकम टैक्स सरकार जमा नहीं करेगी, इसका भुगतान अब खुद मंत्रियों को करना होगा। सरकार ने 1972 […]

Read More

मध्य प्रदेश के इंदौर में 18 जून को एक नाबालिग लड़की ने बिल्डिंग की 14वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या (Anjali Suicide Case) कर ली थी. मौत का रहस्य अभी तक बरकरार है. लेकिन इस बीच पुलिस को जांच में कुछ अहम खुलासे हुए हैं. पता चला है कि 13 साल की अंजलि बंद कमरे में घंटों तक ऑनलाइन गेम खेलती थी. जिस गेम को वो सबसे ज्यादा खेलती थी वो थी- रो-ब्लॉक्स (Roblox Game Task) . पुलिस ने बताया कि इस गेम में ऊंचाई से कूदने के टास्क दिए जाते हैं. अंजलि ने भी टास्क को पूरा करने के चक्कर […]

Read More

मध्य प्रदेश का उज्जैन महाकाल की नगरी है. महाकाल लोक के निर्माण के बाद उज्जैन प्रॉपर्टी हब बनने की ओर अग्रसर है. इस शहर की सबसे खास बात है, बेहतर सड़क कनेक्टिविटी. यही वजह है कि यहां लगभग 50 से अधिक कंपनियां अब तक निवेश कर चुकी हैं. होटल व्यवसाय भी लोगों के लिए मुनाफे का सौदा साबित हो रहा है. औद्योगिक नगर विक्रम उद्योगपुरी का निर्माण देवास रोड पर किया गया है, जो कि 442 हेक्टेयर में बना है. यहां 13000 करोड़ के उद्योग लग चुके हैं. अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही यह शहर धार्मिक नगरी के […]

Read More

देवास। जिला न्यायालय की दीवार से सटे हुए बिजली विभाग के ट्रांसफार्मर में अचानक आग लग गई। कुछ ही मिनट में आग इतनी विकराल हो गई कि आसपास के दुकानदारों को अपनी दुकानें बंद कर वहां से दूर जाना पड़ा। शहर के अंदर एबी रोड स्थित इस स्थान तक पहुंचने के लिए फायर ब्रिगेड को 30 मिनट से ज्यादा लग गए। हालांकि फायर ब्रिगेड ने आते ही करीब आधे मिनट में आग पर काबू पा लिया। सोमवार सुबह करीब 11 बजे जिला न्यायालय की दीवार के पास स्थित ट्रांसफार्मर में अचानक आग भभकी थी। कुछ ही मिनट में आग विकराल हो […]

Read More

रायसेन। मध्यप्रदेश के रायसेन जिले में औबेदुल्लागंज में देऱ रात शराब से भरी कार पलट गई। इस हादसे में कार सवार 2 युवक बुरी तरह घायल हो गए। तो वहीं घटना का पता चलते ही आसपास के लोगों में शराब लूटने की होड़ मच गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया और भीड़ पर काबू पाया। दरअसल, यह पूरी घटना औबेदुल्लागंज थाना क्षेत्र की है जहां रविवार रात शराब से भरी तेज रफ्तार कार अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। इस दुर्घटना में कार सवार दो युवक घायल हो गए। वहीं स्थानीय लोगों ने हादसे […]

Read More

ग्वालियर : मध्यप्रदेश के युवा व क्रिकेट को बढ़ोतरी देने वाला अबतक सबसे शानदार क्रिकेट टूर्नामेंट एमपीएल का समापन रविवार रात्रि ग्वालियर में जबलपुर लॉयंस व ग्वालियर चीता के बीच एक हाई स्कोरिंग मुक़ाबले के साथ हुआ। इस मुकाबले में पहले बैटिंग करने वाली टीम जबलपुर ने 33 रन से जीत हासिल की। इसके साथ ही जबलपुर की टीम ने एमपीएल का खिताब भी अपने नाम कर लिया। मैच देखने उमड़ी लोगों की भीड़ ग्वालियर के नए अंतरराष्ट्रीय माधव राव सिंधिया स्टेडियम में एमपीएल में मैच देखना ग्वालियर, भिंड, मुरैना के लोगों के लिए एक अलग अनुभव रहा। एमपीएल अंतरराष्ट्रीय मापदंडो […]

Read More

इंदौर। पश्चिम रेलवे ने एक अहम फैसला लेते हुए इंदौर से चल रही तीन स्पेशल ट्रेनों के संचालन की अवधि का विस्तार कर दिया है। इसके मुताबिक इंदौर-पुणे साप्ताहिक स्पेशल और इंदौर-हजरत निजामुद्दीन द्विसाप्ताहिक एक्सप्रेस अब दिसंबर तक चलेगी, जबकि महू-इंदौर-पटना एक्सप्रेस सितंबर तक चलती रहेगी। पहले ये तीनों ट्रेन जून तक चलाने की घोषणा हुई थी, लेकिन लगातार अच्छी बुकिंग मिलने के कारण इनकी अवधि में विस्तार किया गया है। पश्चिम रेलवे पीआरओ खेमराज मीना द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, ट्रेन नंबर 09324 इंदौर पुणे स्पेशल 25 दिसंबर और 09325 पुणे-इंदौर स्पेशल अब 26 दिसंबर तक चलाई जाएगी। इसी […]

Read More

धार। धार जिले के थाना गंधवानी में सिंघाना रोड स्थित इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप पर डकैती की योजना बनाते 8 सशस्त्र आदतन इनामी बदमाशों को पुलिस ने घेराबंदी कर गिरफ्तार करने में सफलता मिली है। 2 डकैत अंधेरे का फायदा उठाकर कर फरार हो गए जिनकी सरगर्मी से तलाश की जा रही है । आरोपियों के कब्जे से 2 नग देशी और 12 बोर कट्टे मिले हैं। वहीं  2 जिंदा कारतूस , दो नग धारदार लोहे के फालिया, 2 लठ्ठ, 1 लोहे की सब्बल,1 लोहे की कुल्हाड़ी व घटना में उपयोग की जा रही बोलेरो वाहन कुल मश्रुका कीमत 5 लाख […]

Read More

भोपाल। मध्य प्रदेश के भोपाल जिले में भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है, घटना कमला पार्क क्षेत्र की है। दो लोगों की अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत हो गई थी। जबकि एक युवक ने अस्पताल में दम तोड़ दिया, पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है श्यामला हिल्स थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार यश श्रीवास्तव, झल्ला जाट निवासी शिवनगर और संदीप नगर निवासी हिनोतिया तीनों दोस्त थे। रविवार को तीनों पॉलिटेक्निक चौराहा पर जा रहे थे। झल्ला जाट बाइक चला रहा था किलोल पार्क […]

Read More