जबलपुर। गेहूं खरीदी में गड़बड़ी करने और अमानक गेहूं गोदाम में रखने वालों के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए कार्रवाई की है। मझौली के जगदीश वेयरहाउस के संचालक, समिति और गोदाम को किराए पर लेने वालों समेत सात लोगों को मझौली थाने में एफआइआर दर्ज की गई। एफआइआर दर्ज होने वालों में गेहूं में मिट्टी मिलाने वाले व्यक्ति का नाम नहीं कलेक्टर दीपक सक्सेना के निर्देश पर मझौली के जगदीश वेयर हाउस इंद्राना रोड मझौली में अनियमितताओं में खरीदी संस्था के अध्यक्ष, वेयर हाउस के मालिक, खरीदी केंद्र प्रभारी से लेकर गोदाम प्रभारी और सर्वेयर सहित सात आरोपियों के […]
Browsing: मध्यप्रदेश
ग्वालियर। प्रदेश के ग्वालियर शहर में नौकरी दिलाने के नाम पर एक महिला को होटल में बुलाकर दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यह भी जानकारी मिली है कि पीड़ित महिला का पति जेल में बंद है और जब महिला को घर चलाने में मुश्किल आने लगी तो वह नौकरी की तलाश कर रही थी। ऑनलाइन हुई थी युवक से मुलाकात नौकरी तलाशने के दौरान महिला की ऑनलाइन एक युवक से बात हुई थी। उसने नौकरी दिलाने के लिए उसे होटल बुलाया और उससे दुष्कर्म किया। साथ ही जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला […]
दमोह। मध्य प्रदेश के दमोह जिले के जबेरा जनपद के चंडी चौपरा गांव के एक नौजवान संकेत सिंह लोधी की 15 जून को सड़क हादसे में मौत हो गई थी, संकेत सिंह 20 साल के थे, अपनी दुकान से घर के मामूली दूरी के सफर पर हर रोज की तरह निकले ही थे की गांव के रास्ते में अचानक उनकी बाइक स्लिप हो गई, सिर पर आई गंभीर चोट से पल भर में ही दुनिया छोड़ गए, हेलमेट न पहनने की वजह से सिर पर चोट आई थी। वही चोट संकेत की मौत की वजह बनी, पिता दौलत सिंह ने […]
नीमच। मध्य प्रदेश के नीमच जिले में दो सगे भाई बुधवार की शाम को पोखर में डूब गए और उनकी दर्दनाक मौत हो गई है। यह घटना कुकड़ेश्वर थाना क्षेत्र की है, यहां पर ग्राम रामनगर में रहने वाले दो भाई सोच के लिए पोखर के किनारे चले गए थे। आपको बता दें कि रामनगर निवासी शिवलाल रावत और उनकी पत्नी नीतू बाई अपने दो बच्चों के साथ खेत पर काम कर रहे थे। तब अचानक दोनों सगे भाई पोखर के किनारे चले गए। जब काफी देर तक दोनों नहीं लौटे तो उनको तलाश ने के लिए पहुंची मां को दोनों […]
भोपाल। मध्य प्रदेश के भोपाल जिले में न्यू मार्केट में अतिक्रमण प्रभारी रिवाल्वर लेकर कार्रवाई करने के लिए पहुंच गए। जब व्यापारियों ने देखा तो व्यापारी आक्रोशित हो गए और हंगामा शुरू कर दिया। इस मामले पर अतिक्रमण प्रभारी शैलेंद्र सिंह भदोरिया ने कहा है कि रिवाल्वर उनकी पर्सनल है और रिवाल्वर से डराने का आरोप गलत है। इस मामले को लेकर न्यू मार्केट व्यापारी महासंघ ने अतिक्रमण प्रभारी और अमले पर गलत कार्रवाई करने का आरोप लगाया है। टीटी नगर थाने में इसकी शिकायत भी की है। 2 घंटे तक हंगामा चलता रहा, आपको बता दें कि शैलेंद्र भदोरिया दक्षिण […]
भोपाल: सरकार के एक बार फिर कर्ज लेने पर नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि सरकार हमेशा कर्ज लेती रहती है। लेकिन सवाल ये है कि सरकार आए बढ़ाने के लिए काम क्यों नहीं करती। कृषि अवार्ड तो लेते हैं मगर कृषि से आए कैसे बढ़ाए इसको लेकर काम नहीं करते। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि अब तक भोपाल इंदौर मेट्रो का काम पूरा क्यों नहीं हुआ सरकार यह नहीं बता पा रही है। मगर सरकार कर्ज लेकर घोटाले कर रही है। सरकार आर्थिक मामले में कमजोर है। प्रदेश आर्थिक रूप से कमजोर नहीं […]
इंदौर: मध्य प्रदेश के इंदौर शहर की बिगड़ी हुई यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए कलेक्टर आशीष सिंह ने कमर कस ली है, कलेक्टर आशीष सिंह सहित पुलिस, जिला प्रशासन और नगर निगम के सभी बड़े अधिकारी सुबह कलेक्टर आशीष सिंह के साथ कदमताल करते हुए नजर आए, कलेक्टर ने शहर के प्रमुख चौराहों का दौरा किया और यहाँ लगने वाले ट्राफिक जाम के हालातों को बारीकी से देखा, कलेक्टर आशीष सिंह ने शहर के चौराहों पर लेफ्ट टर्न चौड़ा करने,रोटरी को छोटा करने और यहां से अतिक्रमण हटाने के अहम् मुद्दों को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। कलेक्टर आशीष […]
भोपाल : मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव को पत्र लिख कर उनसे किसानों को गेहूं और धान का समर्थन मूल्य दिए जाने संबंधित आदेश लागू करने का आग्रह किया है। पटवारी ने पत्र में लिखा है कि मध्यप्रदेश विधानसभा के एक जुलाई से शुरू होने वाले सत्र के लिए बजट की तारीख तय हो गई है। सरकार अपना पहला बजट तीन जुलाई को विधानसभा के पटल पर रखेगी। भारतीय जनता पार्टी ने चुनावी घोषणा-पत्र में गेहूं पर 2700 रुपए और धान पर 3100 रुपए प्रति क्विंटल के समर्थन मूल्य का वादा किया था। ये वादा अभी […]
लांजी। जिले के बहेला थाना के मनेरी गांव में बुधवार को सुबह आठ से नौ बजे के बीच पति ने अपनी पत्नी की धारदार हथियार से हत्या कर दी। पुलिस ने सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर रक्तरंजिश हालत में शव बरामद किया। वहीं रुपझर थाना क्षेत्र के ग्राम दीनाटोला में पत्नी के साथ हुए विवाद में पति ने खेत में डालने वाली कीटनाशक दवा का सेवन कर लिया। स्वास्थ्य खराब होने पर पति को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मनेरी गांव में कैलाश हटीले 50 वर्ष के तीन बच्चे हैं बहेला थाना के मनेरी गांव में कैलाश हटीले […]
बालाघाट। ये खबर उन पालकों काे सचेत करने वाली है, जो निजी स्कूलों के आकर्षक विज्ञापनों में फंसकर अपने बच्चे का दाखिला करा देते हैं, लेकिन ये स्कूल नियमों को ताक पर रखकर संचालित हो रहे हैं। इससे हजारों बच्चों का भविष्य अधर में फंस गया है। शासकीय वीरांगना रानी दुर्गावती उमावि, बालाघाट (सीएम राइज) ने निरस्त किया ये खुलासा तब हुआ, जब सरस्वती नगर बालाघाट स्थित दिल्ली पब्लिक किड्स स्कूल (डीपीएस) और वार्ड क्रमांक-28 स्थित किड्स क्लाउड स्कूल में कक्षा आठवीं तक पढ़ने वाले छह बच्चों का प्रवेश शासकीय वीरांगना रानी दुर्गावती उमावि, बालाघाट (सीएम राइज) ने निरस्त कर दिया। […]
भोपाल। मिसरोद थाना पुलिस ने जाटखेड़ी इलाके में एक फ्लैट के कमरे से युवक का शव बरामद किया। शव करीब चार-पांच दिन पुराना होने के कारण सड़-गल गया था और उससे दुर्गंध आ रही थी। पुलिस ने मर्ग कायम कर छानबीन शुरू कर दी है। युवक इस फ्लैट में किराये से रहता था और पांच दिन से बाहर नहीं निकला था। दुर्गंध आने पर पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी थी। पुलिस ने युवक के स्वजनों को घटना के बारे में सूचना दे दी है। मिसरोद थाने के एएसआइ मुकेश बेडरे ने बताया कि मूलत: छत्तीसगढ़ का रहने वाला 32 […]
शिवपुरी। गुना-शिवपुरी सांसद एवं केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के मंच पर टेंट टूट गर गिरने के मामले की प्रशासनिक जांच कराई जाएगी। जांच में इन तथ्यों की जांच कराई जाएगी कि यह महज एक हादसा था या फिर साजिश। इसके अलावा इस मामले में कहां-कहां लापरवाही रही, जिसके कारण टेंट टूट कर गिरा। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे उनके आधार पर लापरवाहों के खिलाफ आगे की कार्रवाई की जाएगी। उल्लेखनीय है कि सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया रिकार्ड मतों से जीत हासिल करने और केंद्रीय मंत्री बनने के उपरांत पहली बार अपने संसदीय क्षेत्र के दौरे पर आए थे। इसी क्रम […]
भोपाल। पवित्र अमरनाथ यात्रा के लिए बुधवार से शहर से अमरनाथ यात्रियों के जाने की शुरुआत हो गई। 29 जून से शुरू हो रही अमरनाथ यात्रा, 19 अगस्त को रक्षाबंधन पर्व तक चलेगी। भोपाल रेलवे स्टेशन से पहला जत्थे में 428 श्रद्धालु बाबा बर्फानी के दर्शन करने के लिए ट्रेन से रवाना हुए। इसमें भोपाल व आसपास के जिलों के यात्री भी शामिल हैं। लोगों ने जत्थे में शामिल यात्रियों को फूलमालाएं पहनाईं और तिलक लगाकर रवाना किया। इस दौरान रेलवे स्टेशन परिसर में शिव भक्ति और श्रीराम भक्ति का नजारा दिखाई दिया। श्रद्धालु त्रिशूल और रामलला की प्रतिमा लेकर यात्रा […]
धार, मनावर। ग्राम लुन्हेरा में बुधवार-गुरुवार की रात्रि को अज्ञात बदमाशों ने टेंट व्यवसायी के घर लूट की घटना को अंजाम दिया। व्यापारी के अनुसार करीब 25 नकाबपोश बदमाशों ने रात करीब 1 बजे के घर में घुसकर परिजनों की गर्दन पर बंदूक रखकर मारपीट की। बदमाश घर के कमरे में रखी अलमारी और पेटी का ताला तोड़कर लाखों रुपए के सोना, चांदी के जेवर, नकदी सहित दो मोबाइल ले कर फरार हो गए। टेंट व्यवसायी रूपसिंह वास्केल के पुत्र संदीप वास्केल ने बताया कि रात करीब 1 बजे करीब 25 नकाबपोश बदमाश घर के लोहे का शटर खोलकर अंदर घुसे ओर वारदात […]
सागर। सागर जिला अस्पताल में कम्प्यूटर ऑपरेटर की पोस्ट के लिए एक युवक फर्जी नियुक्ति पत्र लेकर पहुंच गया। इसका राजफाश तब हुआ, जब डाॅक्टरों ने उसका मेडिकल के पूर्व दस्तावेज देखे। युवक को यह नियुक्ति पत्र मकरोनिया में एक शख्स ने दिया था। बताया जा रहा है कि कुछ दिन पूर्व भी एक और शख्स इसी तरह का फर्जी नियुक्ति पत्र लेकर आया था। कुल मिलाकर सागर शहर में बेरोजगार युवकों को पैसे लेकर नौकरी लगवाने वाला गिरोह घूम रहा है, जो खुलेआम ठगी कर रहे हैं। यह बात मंगलवार की है, जब सागर जिला अस्पताल में मेडिकल बोर्ड बैठा हुआ […]
इंदौर। पिता की जान बचाने के लिए लिवर दान करने की नाबालिग बेटी की कोशिश ने रंग ले आई है। मध्य प्रदेश हाईकोर्ट की इंदौर खंडपीठ ने नाबालिग बेटी को अपने पिता को लिवर डोनेट करने की अनुमति दे दी है। कोर्ट ने यह भी कहा है कि पूरी सावधानी के साथ जल्द से जल्द यह सर्जरी की जाए। इसके पहले एमजीएम मेडिकल कॉलेज बोर्ड के बाद अब राज्य शासन ने भी नाबालिग को लिवर देने की अनुमति दे दी है। आज मामले की सुनवाई में राज्य शासन की रिपोर्ट पेश की गई। इसके बाद हाई कोर्ट ने नाबालिग के लिवर […]
