टांडाबरुड़। गांव की युवती के साथ ऑनलाइन धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। युवती को एक पॉर्सल में ड्रग्स होने की बात कहकर धमकी दी गई और उससे 5 लाख रुपये ठग लिए गए। पुलिस के अनुसार गांव की यह युवती खरगोन में पढ़ाई कर रही है। उससे आठ मार्च को राजस्थान के जोधपुर के रहने वाले एक व्यक्ति छोगालाल गोपाराम ने ऑनलाइन धोखाधड़ी कर पांच लाख रुपये ऐंठ लिए। युवती ने 21 मार्च को थाना टांडाबरुड़ में रिपोर्ट दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस ने आरोपित की छानबीन शुरू कर दी। पुलिस को आरोपित को पकड़ने में पहली बार असफलता हाथ लगी। दूसरी […]
Browsing: मध्यप्रदेश
इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर में एक अनाथ आश्रम में 3 बच्चों की दो दिन में मौत हो गई। यह आश्रम शहर के मल्हारगंज क्षेत्र में स्थित है। पता चला है कि यहां युगपुरुष धाम आश्रम में रह रहे 12 बच्चों की सोमवार को अचानक तबीयत खराब होने के बाद इन्हें चाचा नेहरू अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इस आश्रम में 204 बच्चे हैं। फिलहाल दो बच्चों की मौत का कारण फिट आना बताया गया है। रविवार को एक बच्चे की मौत के बाद एक बच्चे की मौत सोमवार रात में हुई। एक अन्य बच्चे ने मंगलवार सुबह दम तोड़ दिया। बच्चों […]
रतलाम। ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ को ध्यान में रखते हुए यात्रियों को सुविधा देने के उद्देश्य से रेल मंडल के विभिन्न स्टेशनों पर ठहराव के साथ गुजरने वाली 14 ग्रीष्मकालीन स्पेशल ट्रेनों के फेरे पुन: विस्तारित की गई है। सभी 14 ट्रेनें पूर्वानुसार ही चलेंगी यानी इन स्पेशल ट्रेनों के मार्ग, आगमन/प्रस्थान समय, दिन, कोच कंपोजिशन आदि में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है। ट्रेन नंबर 09622, 09654, 04712 व 09724 के बढ़े फेरों के लिए टिकटों की बुकिंग आज से पीआरएस काउंटरों और आईआरसीटीसी वेबसाइट पर शुरू हो गई है। रेलवे ने इन समर स्पेशल ट्रेनों के बढ़ाए […]
इंदौर। इंदौर में लव जिहाद का एक और मामला सामने आया है। ताजा मामले में मुस्लिम युवक ने खुद की पहचान छुपाते हुए हिंदू युवती से जान-पहचान बढ़ाई। उससे दुष्कर्म किया। इसके बाद उस पर इस्लाम को अपनाने का दबाव बनाया। खजराना पुलिस ने हिंदू युवती की शिकायत पर समीर उर्फ आशू खान के विरुद्ध दुष्कर्म,मध्यप्रदेश धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज की है। आरोपित ने पीड़िता से क्लब में दोस्ती की थी। घर आना जाना शुरू हुआ और शादी का बोलकर शारीरिक संबंध बना लिए। खजराना पुलिस के मुताबिक रामकृष्ण बाग कालोनी निवासी 24 वर्षीय युवती पति से अलग रह रही थी। पीड़िता […]
खंडवा। इंदौर- इच्छापुर हाईवे पर ग्राम मोकल गांव स्थित नव निर्मित टोल को उद्घाटन के पहले ही एक जीप चालक ने क्षतिग्रस्त कर दिया। वाहन चालक की लापरवाही से टोल पर करीब दो लाख रुपये की सामग्री को नुकसान पहुंचने की बात कही जा रही है। कंपनी के अधिकारी ने इस घटना की शिकायत पुलिस को की। पुलिस ने वाहन चालक के विरुद्ध केस दर्ज किया। घटना छैगांव माखन थाना क्षेत्र में इंदौर-इच्छापुर हाइवे स्थित टोल की है। पुलिस के अनुसार फरियादी विनेश पुत्र भंवर सिंह यादव ने शिकायत करते हुए बताया कि उनकी कंपनी का टोल प्लाजा जो मोकल गांव […]
मध्य प्रदेश के इंदौर में अनाथ आश्रम के अंदर कई बच्चों की तबीयत अचानक से बिगड़ गई. दो बच्चों की दो दिन के अंदर मौत हो गई. 12 बच्चों की हालत अभी गंभीर है. उन्हें इलाज के लिए एमवाय अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. शुरुआती जांच में सामने आया है कि बच्चों को ब्लड इंफेक्शन हुआ है. इस कारण दोनों बच्चों की मौत हुई और बाकी का अभी इलाज किया जा रहा है. मामला मल्हारगज थाना क्षेत्र का है. पुलिस इस मामले की जांच में जुटी हुई है. पुलिस ने बताया कि यहां अनाथ आश्रम में रहने वाले करण […]
दिल्ली में 1 जुलाई 2018 को दिल्ली के बुराड़ी में हुए सामूहिक सुसाइड केस तो आपको याद ही होगा. छह साल पहले हुए इस घटना में एक ही परिवार के 11 लोगों ने सामूहिक सुसाइड किया था. ठीक इसी तरह की घटना सोमवार को मध्य प्रदेश के अलीराजपुर में देखने को मिली है. यहां एक ही परिवार के पांच लोगों के शव घर के अंदर फंदे से लटके हुए मिले हैं. हालांकि अभी तक साफ नहीं हो सका है कि यह सामूहिक सुसाइड केस है या फिर 4 लोगों की हत्या के बाद सुसाइड का मामला है. फिलहाल सूचना मिलने […]
दमोह। दमोह के कोतवाली थाना अंतर्गत लोको क्षेत्र में तीन लोगों ने एक युवक पर लाठी एवं चाकू से हमला कर दिया। घायल युवक की मां युवक को घायल अवस्था में जिला अस्पताल लेकर पहुंची, उसकी गंभीर हालत को देखकर डाक्टर ने उसे जबलपुर रेफर कर दिया है। पति और तीसरे प्रेमी ने हमला कराया इस मामले में घायल राजा विश्वकर्मा की मां ममता विश्वकर्मा का आरोप है कि आरती नाम की एक महिला जो अपने दो पतियों को छोड़कर तीसरे पति अशोक के साथ रहती है। उसने अपने पति और तीसरे प्रेमी लालू से राजा पर हमला कराया। एक रिश्तेदार […]
ग्वालियर। शहर जिला कांग्रेस ने सोमवार की सुबह नीट पेपर कांड, नर्सिंग, पटवारी सहित अन्य शिक्षा घोटालों को लेकर जिलाधीश कार्यालय पर प्रदर्शन किया। शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष डा देवेंद्र शर्मा व ग्रामीण अध्यक्ष प्रभुदयाल जौहरे के नेतृत्व में मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौपा। प्रदर्शन में कांग्रेसी 100 की संख्या को भी पार नहीं कर पाये। प्रदेश कांग्रेस से आये निर्देश पर कांग्रेसी सुबह अलकापुरी चौराहे पर जमा हुए। यहां से कांग्रेस ने पटवारी, नर्सिंग घोटाले सहित अन्य शिक्षा घोटालों से जुड़ी तख्तियांं हाथों में लेकर पैदल मार्च किया।प्रदर्शनकारियों को जिलाधीश कार्यालय के प्रवेश द्वार पर रोक दिया गया। कांग्रेसियों ने […]
उज्जैन। उज्जैन के पवासा थाना क्षेत्र के नीमनवासा में स्थित गलपुरा क्षेत्र में एक घर में शनिवार सुबह गैस सिलिंडर में ब्लास्ट हो गया। इससे घर में मौजूद पति-पत्नी और 17 माह का बालक बुरी तरह झुलस गया। उपचार के लिए तीनों को जिला अस्पताल के बर्न वार्ड में भर्ती कराया गया है। पवासा थाना क्षेत्र के नीमनवासा के गलपुरा में रहने वाले छोटू पुत्र संग्राम सिंह उम्र 25 वर्ष की पत्नी पूजा उम्र 24 वर्ष ने शनिवार सुबह चाय बनाने के लिए किचन में गई थी। जहां उसने गैस चूल्हा जलाने के लिए माचिस जलाई थी। इस दौरान ब्लास्ट हो गया […]
भोपाल । मध्य प्रदेश के सभी 6 टाइगर रिजर्व बांधवगढ़, कान्हा, पेंच, सतपुड़ा, पन्ना और संजय धुबरी को एक जुलाई से पर्यटकों के लिए बंद कर दिया गया है। हालांकि कुछ टाइगर रिजर्व के बफर जोन में टाइगर सफारी पहले ही तरह ही संचालित होती रहेगी। नेशनल पार्क या टाइगर रिजर्व के कोर जोन में पर्यटक नहीं जा सकेंगे। नेशनल पार्कों और टाइगर रिजर्व में तीन महीने तक पर्यटकों के लिए यह पाबंदी लागू रहेगी। जो एक अक्टूबर को खुलेगी। प्रजनन का समय दरअसल, यह मौसम में बाघ और बाघिन के लिए बहुत महत्वपूर्ण होता है वह इस इस मौसम में […]
जबलपुर। डुमना एयरपोर्ट में 27 जून को टर्मिनल भवन में केनोपी फटने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। जबलपुर के बाद 28 जून को दिल्ली और फिर 29 जून को गुजरात के राजकोट एयरपोर्ट में लगी केनोपी फट गई। ऐसे में इसकी डिजाइन को लेकर सवाल उठ रहे हैं। वर्षा के जल की बराबर निकासी नहीं होने से केनोपी पर पानी भरा और उसके भार से केनोपी फट गई। गोपनीय रिपोर्ट केनोपी (फेबरिक शेड) फटने से जुड़ी जांच की यह रिपोर्ट पूरी तरह से गोपनीय रखी गई है। अथारिटी के पास पूरी रिपोर्ट अफसरों ने तैयार कर भेजी है। अब […]
भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के हनुमानगंज थाने में नए कानून भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की तहत पहली एफआईआर गाली गलौज की धारा 296 में दर्ज की गई। इस प्रकार की घटना होने पर पहले आईपीसी की धारा 294 के तहत मामला दर्ज होता था। नए कानून में इस धारा में तीन महीने का कारावास या जुर्माना भी लगा सकता है। इसके साथ दोनों के तहत सजा दे सकती है। इस प्रकार के प्रकरण में सिर्फ धारा बदली है, सजा करीब-करीब बराबर ही है। रात 12.05 मिनट की है घटना हनुमानगंज गंज पुलिस के मुताबिक ईसरानी मार्केट थाना हनुमानगंज निवासी […]
भोपाल। मध्य प्रदेश विधानसभा मानसून सत्र की शुरुआत हंगामेदार रही। विधानसभा में नर्सिंग कॉलेज घोटाले को लेकर हंगामा कांग्रेस के सदस्यों ने स्थगन प्रस्ताव पर चर्चा करने की मांग उठाई। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा कि यह लाखों बच्चों के भविष्य से जुड़ा हुआ विषय है। मंत्रियों और अधिकारियों ने गड़बड़ी की है। इस पर काम रोककर चर्चा कराई जानी चाहिए। वहीं सरकार की ओर से संसदीय कार्य मंत्री कैलाश विजयवर्गी ने कहा कि नियम यह है कि जो विषय न्यायालय के समक्ष विचाराधीन होता है, उसे पर सदन में चर्चा नहीं कराई जाती है। इस पर नेता प्रतिपक्ष में […]
लांजी बालाघाट। वन परिक्षेत्र पश्चिम लांजी सामान्य के अंतर्गत ग्राम बगदेही में चीतल का शिकार करने के आरोप में वन विभाग ने पांच आरोपित सहित एक नाबालिग को हिरासत में लिया है। शिकारियों के कब्जे से मांस, सींग, खाल और कुल्हाड़ी जब्त की गई। आरोपितों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। लांजी का ग्राम बगदेही घने जंगल से सटा हुआ है। ऐसे मेें अनेक वन्य प्राणी जैसे खरगोश, चीतल, जंगली सूअर आदि विचरण करते हुए बगदेही की तरफ आ जाते हैं। यहां के ग्रामीण ऐसे वन्य प्राणियों का शिकार लंबे समय से करते आ रहे […]
जबलपुर। मुख्यमंत्री डा़ मोहन यादव के नेतृत्व में बनी सरकार मार्च में अपना अंतरिम बजट पेश कर चुकी है। अंतरिम बजट चार माह के खर्च चलाने का लेखा-जोखा मात्र था, लेकिन इसके जरिए मुख्यमंत्री डा़ मोहन यादव ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प को साकार करने की दिशा में एक कदम बढ़ाया था। राज्य के विकास के लिए 4 हजार से ज्यादा सुझाव दिए हैं अब अगले कुछ साल प्रदेश में कोई बड़ा चुनाव नहीं है, ऐसे में इस बार का बजट लोकलुभावन रहने की संभावना कम ही है। बजट से पहले राज्य के वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा […]
