ग्वालियर। अपकमिंग फिल्म भूलभुलैया-3 के सितारे सोमवार को ग्वालियर आए और ग्वालियर शहर को सराहते हुए कहा कि यह शहर बहुत अच्छा है और यहां के लोग भी अच्छे हैं। मुख्य किरदार की भूमिका निभाने वाले ग्वालियर के ही कार्तिक आर्यन ने कहा कि यहां गजब का टैलेंट है। अभी हाल में मैं चंदू चैंपियन फिल्म के चलते ग्वालियर आया था और आने वाले समय में ग्वालियर के खाते में कई प्रोजेक्ट आएंगे। कार्तिक के साथ अभिनेत्री माधुरी दीक्षित, एनिमल फिल्म से सुर्खियों में आईं तृप्ति डीमरी और राजपाल यादव भी साथ थे। ओरछा में भूलभुलैया-3 की 15 दिनों की शूटिंग […]
Browsing: मध्यप्रदेश
जबलपुर। सोमवार से विमान सेवा प्रारंभ हो गई। इंडिगो का विमान समय पर पहुंचा और मुंबई के लिए रवाना हुआ। पहले ही दिन यह विमान फुल रहा। मुंबई एयरपोर्ट से रवाना होकर विमान निर्धारित समय पर जबलपुर एयरपोर्ट पहुंचा। वर्षा के चलते वाटर सैल्यूट नहीं दिया जा सका। इंडिगो मुंबई-जबलपुर-मुंबई रूट पर एयरबस 350 का संचालन कर रहा है। 186 यात्री क्षमता वाले इस विमान में मुंबई से 183 यात्री जबलपुर आए, तो जबलपुर से 180 यात्री मुंबई के लिए रवाना हुए। शनिवार को रहेंगी दो उड़ान इस रूट पर स्पाइस जेट की साप्ताहिक उड़ान संचालित की जा रही है। यह […]
उमरिया। पर्यटन के अंतिम दिन बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के खितौली रेंज में कांटीवाह बाघिन के शावकों ने पर्यटकों को जमकर रोमांचित किया। बाघिन की टेरीटरी वाले क्षेत्र का नाम कांटीवाह है। इसलिए बाघिन का नाम भी कांटीवाह वाली बाघिन हो गया है। शावक देखते ही देखते पेड़ पर चढ़ गए अठखेलियां कर रहे यह शावक देखते ही देखते पेड़ पर चढ़ गए और उन्हें देख रहे पर्यटक रोमांचित होकर किलकारियां निकालने लगे। बाघों के लिए विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में इन शावकों की अठखेलियां देख पर्यटक विभाेर हो गए और उन्हें देर तक ताकते रहे। खुश नजर आ रहे थे […]
सबलगढ़। सबलगढ़ क्षेत्र के नंदपुरा गांव में रविवार की देर रात को दो जंगली जानवर एक भेड़ों के बाड़े में जा घुसे। जिससे जानवरों ने 19 भेड़ों को मार डाला। बाड़े में 60 भेड़ थी, जिसमें से महज 30 ही बाकी है, 10 के करीब भेड़ भी लापता हो गई थी। रात के समय परिवार ने आवाज सुनकर जानवरों को भगाया तो लोगों पर भी हमला किया। जिससे परिवार भाग गया। ग्रामीणों के मुताबिक यह हमला लकड़बग्घा का था। सुबह होने पर वन विभाग को सूचना दी गई। जानकारी के मुताबिक ग्राम पंचायत मांगरोल के पाटई वाले हनुमान मंदिर के पास बसे […]
उज्जैन। महाकाल मंदिर में श्रद्धालुओं को कुत्ते के काटने का सिलसिला थम नहीं रहा है। दिल्ली से महाकाल मंदिर में दर्शन करने आई डॉक्टर के पैर में कुत्ते ने काट लिया। अस्पताल में संचालित अस्पताल में श्रद्धालु को प्रारंभिक उपचार देकर इंजेक्शन के लिए अस्पताल भेज दिया। दिल्ली से डॉ. जूही सारस्वत अपने पति के साथ महाकाल दर्शन करने के लिए आई थी। महाकाल मंदिर में गर्भगृह में दर्शन के बाद वे महाकाल मंदिर के परिसर में अन्य मंदिरों में दर्शन कर रही थी। तभी कुत्तों के झुंड में से एक कुत्ते ने जूही के पैर में काट लिया। मंदिर के […]
धार। नगर पालिका की वित्तीय स्थिति पहले ही कमजोर है। इस पर भोजशाला का सर्वे का बोझ भी आन पड़ा है। भोजशाला सर्वे के लिए बैरिकेड्स लाइटिंग, सीसीटीवी कैमरे, टेंट से लेकर कम्प्यूटर आदि का इंतजाम किया था। इस पर करीब सवा करोड़ रुपये से अधिक खर्च हो चुके हैं, लेकिन इसका भुगतान अभी तक प्राप्त नहीं हुआ है। बता दें कि नगर पालिका ने धार कलेक्टर को पांच जून को इस बारे में एक पत्र भी लिखा था। इसमें भुगतान करवाए जाने की मांग की गई थी। पत्र में कहा गया कि यह राशि उपलब्ध करवाई जाए, ताकि संबंधित ठेकेदारों […]
भोपाल : लोकसभा में हिंदूओं पर दिए बयान को लेकर सीएम मोहन ने राहुल गांधी पर निशाना साधा है। इस विवादित बयान को लेकर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि राहुल गांधी के बयान कि मैं घोर भर्त्सना करता हूं। डॉ यादव ने कहा कि लोकतंत्र के सबसे बड़े मंदिर के अंदर नेता प्रतिपक्ष ने जिस प्रकार से हिंदू समाज को लज्जित करने का बयान दिया है, हिंदुओं को हिंसक बताना उनके कुत्सित मानसिकता के परिचायक के रूप में सामने आया है। हिंदुस्तान के अंदर भारत दुनिया का एक मात्र देश है। जहां हिंदुओं की सबसे बड़ी आबादी है। […]
इंदौर: इंदौर के मल्हार आश्रम में अचानक एक साथ कई बच्चों की तबीयत बिगड़ गई जिन्हें आनन फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया। 12 बच्चों में से 1 की मौत हो गई। बच्चों की मौत के बाद प्रदेश भर में हड़कंम मच गया। जानकारी लगते ही कलेक्टर आशीष सिंह मल्हार आश्रम पहुंचे हैं। आश्रम का निरीक्षण करने के बाद कलेक्टर ने बताया कि 12 बच्चे अस्पताल में भर्ती कराये गए हैं जिनमें से एक बच्चे की अस्पताल देर रात मौत हो गई। डॉक्टरों के अनुसार शुरुआती जांच में फ़ूड पाइजनिंग का मामला लग रहा है। टीम जांचने में लगी हुई है सबसे पहले […]
श्योपुर: राजस्थान के करौली में मध्य प्रदेश के श्योपुर के 9 लोगों की सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसे में 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी लोग करौली के कैला देवी दर्शन के लिए गये थे। सभी मृतक जिले के ढोढर थाना क्षेत्र के बलवानी पंचायत में स्थित भूतकचा गांव के रहने वाले बताए जा रहे हैं। राजस्थान के करौली एसपी ब्रजेश ज्योति उपाध्याय ने बताया कि करौली-मंडरायल मार्ग स्थित डूंडापुरा मोड़ के पास तेज रफ्तार कार और ट्रक की आमने-सामने की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार का आगे का हिस्सा पूरी तरह […]
उज्जैन: सोमवार को संसद में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने हिंदुओं को लेकर टिप्पणी की, जिसको लेकर देशभर में सियासी पारा चढ़ा हुआ है। राहुल के इस बयान पर जहां लोकसभा में खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खड़े होकर आपत्ति जताई। वहीं उज्जैन में नागा साधुओं ने भी अब इस बयान को लेकर विरोध व्यक्त किया है। यहां संतों से राहुल गांधी से माफ़ी मांगने की मांग कर चेतावनी दे दी। हिंदू हिंसक वाले बयान को लेकर मंगलनाथ मंदिर रोड पर दिगम्बर अखाड़ा के संतों ने एकत्रित होकर राहुल गांधी के खिलाफ नारेबाजी कर दी। संतों ने राहुल गांधी सहित […]
मध्य प्रदेश की राजधानी में एक नई नवेली दुल्हन ने अपने ही ससुर और सास पर गंभीर आरोप लगाए हैं. पीड़िता का कहना है कि शादी के बाद उसका पति विदेश चला गया. ससुर की उस पर पहले से ही गंदी नजर थी. पति के जाते ही ससुर ने उसके साथ रेप किया. जब बहू ने इस बारे में अपनी सास को बताया तो उसने मदद करने के बजाय उसे ही धमकी दे डाली. सास ने कहा कि घर में रहना है तो सभी को खुश रखना पड़ेगा. सास के मुंह से ऐसी बातें सुनकर विवाहिता के होश उड़ गए. […]
ग्वालियर। शहर में एलइडी लाइटों के खराब होने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। रात के समय मुख्य मार्गों पर अंधेरा पसरा रहता है। वर्षा के मौसम में ज्यादा दिक्कतें हो रही हैं। ऐसी ही समस्याओं को लेकर सोमवार को वार्ड क्रमांक 58 की पार्षद अपर्णा पाटिल का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने स्मार्ट सिटी कार्पोरेशन के कार्यालय में जमीन पर बैठकर धरना दिया। पार्षद का कहना था कि उनके वार्ड में 500 से ज्यादा स्ट्रीट लाइटें खराब पड़ी हुई हैं। कई बार शिकायतें करने के बाद भी कोई सुनवाई नहीं की जा रही है, जिसके कारण मजबूरन धरना […]
भोपाल। शहर सरकार का वार्षिक बजट मंगलवार को महापौर मालती राय द्वारा नगर निगम परिषद की बैठक में पेश किया गया है। महापौर मालती राय आइएसबीटी स्थित नगर निगम कार्यालय के सभा कक्ष में परिषद की बैठक में बजट भाषण पढ़ रही हैं। इससे पहले सुबह साढ़े ग्यारह बजे परिषद की बैठक शुरू हुई। निर्धारित व्यवस्था के अनुसार पहले एक घंटे के लिए प्रश्नकाल शुरू हुआ। इसमें नेता प्रतिपक्ष शबिस्ता जकी ने सत्तापक्ष पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने अनियमित ढंग से वर्क आर्डर जारी करने को लेकर सवाल उठाया। नेता प्रतिपक्ष शबिस्ता जकी के सवाल का जवाब एमआईसी सदस्य जितेंद्र शुक्ला […]
सतना। भरहुत नगर स्थित इलेक्ट्रॉनिक्स गोदाम में सोमवार सुबह आग लग गई। आग से सामान जलने का अनुमान है। कोलगवां थाना अंतर्गत रिहायशी कॉलोनी भरहुत नगर में भीष्म सचदेवा की एक बिल्डिंग है। ऊपर सचदेवा रहते हैं, जबकि नीचे उन्होंने इलेक्ट्रिक और इलेक्ट्रॉनिक्स आइटमों का गोदाम बना रखा है। लपटें गोदाम के साथ ही ऊपरी माले तक पहुंचने लगीं सुबह करीब साढ़े 9 बजे सचदेवा ने ही गोदाम से धुआं निकलते देखकर पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। जब तक दमकल मौके पर पहुंचती आग ने विकराल रूप धारण कर लिया।आग की लपटें गोदाम के साथ ही ऊपरी माले तक […]
महू। महू तहसील में पातालपानी से प्राकृतिक सौंदर्य की यात्रा कराने वाली हैरिटेज ट्रेन शुरू होने वाली है, लेकिन पातालपानी जाने के लिए कोई साधन नहीं है। इसके लिए महू से पातालपानी तक मीटरगेज लाइन को ब्रॉडगेज में बदलने का कार्य किया जा रहा है। महू से पातालपानी स्टेशन पर बनने वाले प्लेटफार्म के पहले तक ट्रैक डालने का कार्य पूरा हो चुका है। इस हिस्से में रविवार को रेलवे अधिकारियों द्वारा पातालपानी से डॉ. आंबेडकर नगर स्टेशन तक पांच किलोमीटर के ट्रैक पर 110 किमी की गति से डीजल लोको इंजन चलाकर स्पीड ट्रायल किया गया। ट्रायल में डीजल लोको […]
देवास। जिले के दूरस्थ अंचल नेमावर थाना क्षेत्र के गांव खारदा में पुलिस ने जुए के अड्डे पर दबिश दी। जुए का अड्डा खेत पर बने एक मकान में संचालित होता था। नेमावर पुलिस ने सोमवार देर रात दबिश देकर यहां से 29 जुआरियों को दबोचा। इनके पास से 1.74 लाख रुपये सहित तीन कार व अन्य सामग्री जब्त की गई। जुआरी देवास जिले के अलावा सीहोर, हरदा, रायसेन, नर्मदापुरम जिलों से भी जुआ खेलने आए थे। इनके खिलाफ जुआ एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। नेमावर थाना टीआई सुरेखा निमोदा ने बताया नकद राशि व जब्त तीन कार की […]
