भोपाल। मध्य प्रदेश विधानसभा में आज डॉ. मोहन यादव सरकार का पहला पूर्ण बजट पेश हुआ। विधानसभा में वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा बजट प्रस्तुत किया। इस दौरान विपक्ष की ओर से हंगामा होने लगा। विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने विपक्षी विधायकों से कहा कि आप जिस पर चर्चा की मांग कर रहे हैं, उस पर बाद में बात हो जाएगी। पहले बजट भाषण हो जाए। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने उठाया सदन में गलत जानकारी देने का मुद्दा। इसके बाद यहां हंगामा शुरू हो गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि मान्य परंपराओं का पालन करें जो विषय उठाया […]
Browsing: मध्यप्रदेश
छतरपुर। बुंदेलखंड में छतरपुर जिले को नशे के सौदागर सॉफ्ट टारगेट बना चुके हैं। जहां अफीम की खेती तक होती रही है और गांजा, शराब, नशीली दवाएं और अब नशीले इंजेक्शन तक बेचे जा रहे हैं। बाहर से आने वाले लोग जिले में नशे का बाजार चला रहे हैं। पुलिस स्थानीय स्तर पर कार्रवाई करती रही है, लेकिन इन नशे के सौदागरों का नेटवर्क ऐसा फैल चुका है कि जड़ों तक पुलिस के हाथ नहीं पहुंच पा रहे हैं। छतरपुर जिले के किशनगढ़ क्षेत्र में अफीम की खेती पकड़ी गई है। बारीगढ़, गौरिहार, भगवां, घुवारा और बक्सवाहा सहित हरपालपुर क्षेत्र में अवैध शराब […]
उज्जैन। लोकायुक्त ने बुधवार को पीएचई की सहायक यंत्री को सरकारी कार्यालय में 60 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। ठेकेदार की शिकायत पर कार्रवाई की गई। ठेकेदार ने वर्ष 2020 में जल जीवन योजना के तहत घट्टिया ब्लाक के झीतरखेड़ी व कालूखेड़ी में पानी की टंकियां बनाई थी, नल लगाए थे। कुल 80 लाख रुपये का काम किया था। काम छह माह की बजाय चार माह विलंब से दस माह में पूरा किया था। मगर अधिकारियों ने उसका अंतिम भुगतान दस लाख रुपये रोक दिया था। इसे देने के एवज में सहायक यंत्री ने अधीक्षण यंत्री के […]
कटनी। कटनी में एक जुलाई से नई दंड प्रक्रिया संहिता को अमल में लाए जाने के बाद दंडित किए जाने का यह पहला मामला है। शराब के नशे में वाहन चलाना एक ट्रक चालक व उसके मालिक को भारी पड़ा। यातायात की जुहला हाईवे चौकी पुलिस ने जांच के दौरान चालक को नशे में वाहन चलाते पकड़ा और कार्रवाई करते हुए प्रकरण न्यायालय में प्रस्तुत किया। न्यायालय ने चालक व मालिक पर 20 हजार रुपये जुर्माना लगाया है। वाहन क्रमांक सीजी 10 बीएन 9939 को रोका गया था एक जुलाई को यातायात हाईवे सुरक्षा चौकी प्रभारी सूबेदार मोनिका खड़से व चौकी […]
छिंदवाड़ा। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ तीन दिवसीय दौरे पर छिन्दवाड़ा पहुंचे। इस दौरान उनके साथ पीसीसी चिफ़ जीतू पटवारी भी मौजूद रहे। पूर्व सीएम कमलनाथ और जीतू पटवारी ने सर्वप्रथम आंचलकुण्ड दरबार पहुंचकर माथा टेका और महाराज जी का आशीर्वाद प्राप्त किया। उसके उपरांत उन्होंने हर्रई में आमसभा को सम्बोधित करते हुए भाजपा पर जमकर हमला बोला। उन्होंने बीते दिनों को याद करते हुए कहा कि 45 वर्ष पूर्व जब वे पहली बार रात करीब 11 बजे आंचलकुण्ड पहुंचे थे तब पगडंडी रास्ता हुआ करता था। पेयजल और बिजली भी नहीं थी। तब मैंने दादाजी से कहा था अगली बार जब […]
सीहोर। मध्य प्रदेश के सीहोर जिले में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी। इसके बाद युवक ने अपने चाचा और पड़ोसियों को इस बात की जानकारी दी, महिला का शव देखकर लोगों ने तत्काल मामले की जानकारी पुलिस को दी आष्टा थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई थी और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना बेदखेड़ी गांव की है। यहां पर रहने वाले अर्जुन ने अपनी पत्नी सरिता की हत्या कर दी। अर्जुन गांव में ही बाल काटने की दुकान चलाता है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पति – पत्नी के चरित्र पर शक करता […]
छतरपुर: उत्तर प्रदेश के हाथरस में सत्संग के दौरान मची भगदड़ में सवा सौ से ज्यादा लोगों की मौत होने के बाद बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने अपने जन्मदिन के कार्यक्रम में न आने की अपील किया है। उन्होंने एक वीडियो जारी किया है जिसमें अपने अनुयायियों से घरों में रहने की अपील की है। दरअसल, 4 जुलाई को पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का जन्मदिन है। इस सिलसिले में धाम की तरफ से सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी किया गया है। जिसमें उन्होंने कहा है कि “4 जुलाई को मेरे जीवन की आयु के एक […]
इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में चाचा नेहरू अस्पताल में भर्ती युग पुरुष धाम आश्रम के बच्चों का हाल जानने मुख्यमंत्री के निर्देश पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और मंत्री तुलसी सिलावट पहुंचे, जहां उन्होंने बीमार बच्चों के चल रहे उपचार के संबंध में डॉक्टर से जानकारी ली, तो वहीं अस्पताल प्रबंधन से भी इन बच्चों के समूचे इलाज में कोई भी कसर ना छोड़े जाने को लेकर निर्देशित किया। गौरतलब है की मल्हारगंज स्थित युगपुरुष धाम आश्रम के कई बच्चों के बीमार होने का मामला प्रकाश में आया था। जिसकी संभावित वजह फूड पॉइजनिंग और इन्फेक्शन को माना जा […]
ग्वालियर: पूर्व मंत्री इमरती देवी के खिलाफ सोशल मीडिया पर असम्मानजनक पोस्ट करने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। डबरा सिटी थाना पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ आईटी एक्ट सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि डबरा की मीट मार्केट क्षेत्र में रहने वाले लल्ला बाथम ने अपने फेसबुक अकाउंट से पूर्व मंत्री इमरती देवी के खिलाफ जातिगत टिप्पणी की थी। इतना ही नहीं अशोभनीय कमेंट भी किया था। पोस्ट वायरल होने के बाद पूर्व मंत्री इमरती देवी ने सिटी थाने में आवेदन दिया था। जिस पर डबरा सिटी […]
भोपाल: मध्य प्रदेश के वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने बुधवार को विधानसभा में 2024-25 के लिए प्रदेश का बजट पेश किया। सदन में नर्सिंग घोटाले को लेकर कांग्रेस विधायकों के बीच वित्त मंत्री ने बजट पेश किया। इस बजट में पुलिस विभाग में नौकरियों के साथ साथ शिवराज सरकार की पुरानी योजनाओं पर बंपर पैसा लगाने की बात कही है। इस बजट में 16 फीसदी की बढ़ौतरी की गई है। वित्त मंत्री ने कहा कि आगामी पांच वर्षों में बजट का आकार दोगुना, पूंजीगत निवेश को बढ़ाना, सड़क, सिंचाई एवं बिजली सुविधाओं का विस्तार, गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं, रोज़गार सृजन हेतु […]
इंदौर। देश भर में कांग्रेस सांसद और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के हिंदूओ को हिंसक बताने वाले बयान पर विरोध जारी है, इसी कड़ी में बुधवार को हिंदूवादी संगठन ने राहुल गांधी की शवयात्रा निकाली और पुतले को कब्रिस्तान में दफनाना चाहा लेकिन पुलिस ने उनको रोक दिया,और हिंदु जांगरण मंच ने राहुल के पुतले को नजदीक गड्ढे में गाढ़ दिया। आपको बता दें राहुल गांधी के बयान का विरोध लगातार बढ़ता ही जा रहा है। लोकसभा में हिन्दुओं पर दिए गए बयान को लेकर विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है, इंदौर में हिंदू जागरण मंच ने आज राहुल गांधी […]
ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में बीएसएफ की एक महिला आरक्षक अपनी सहेली के साथ एक महीने से गायब है। आकांक्षा जबलपुर की रहने वाली है और शाहाना खातून के साथ 1 महीने से गायब है, दोनों की पोस्टिंग बीएसएफ टेकनपुर मुख्यालय में है। आकांक्षा की मां उर्मिला निखर अपने बेटे नीरज के साथ ग्वालियर एसपी ऑफिस पहुंची और उन्होंने पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों से मदद की गुहार लगाई है। आकांक्षा की मां का कहना है कि उनकी बेटी को अगवा कर लिया गया है। आकांक्षा की मां ने उनकी बेटी को अगवा करने का आरोप शाहाना और उसके […]
मध्य प्रदेश के इंदौर में मल्हारगंज थाना क्षेत्र में स्थित एक आश्रम में 5 बच्चे मौत की नींद सो चुके हैं. वहीं, 38 बच्चे अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रहे हैं. मामला शहर के श्री युग पुरुष धाम आश्रम का है जहां 5 दिव्यांग बच्चों की अचानक तबीयत खराब होने के बाद मौत हो गई. हालांकि, अभी तक मौत की वजह की जानकारी नहीं मिल पाई है. प्रशासन पूरे मामले की जांच में जुटा है. इस घटना के कारणों का पता लगाने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने एक उच्च स्तरीय जांच कमेटी गठित किया है. एक के बाद […]
मध्य प्रदेश विधानसभा में मानसून सत्र के दूसरे दिन बहुचर्चित नर्सिंग घोटाले को लेकर सदन में जमकर हंगामा हुआ. उपनेता प्रतिपक्ष हेमंत कटारे ने सदन में नर्सिंग घोटाले का मुद्दा उठाया और सत्तारूढ़ भाजपा सरकार पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि नर्सिंग काउंसिल के जरिए लंबे समय से फर्जी कॉलेजों को मान्यता दी जा रही है, जिस पर सरकार ने सिर्फ दिखावे के लिए कार्रवाई की. प्रदेश में स्वास्थ्य शिक्षा विभाग के आला अधिकारी ऐसे नर्सिंग कॉलेज चलाते पाए गए, जिनके पास कैंपस तक नहीं था. कुछ कॉलेज तो चंद कमरों में चलते पाए गए, जिसके बाद मध्य प्रदेश नर्सिंग […]
मध्य प्रदेश सरकार ने लोकपथ मोबाइल एप का शुभारंभ कर राज्य की जनता को अनोखी सौगात दी है. इस मौके पर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा- आशा है इस तकनीकी नवाचार से प्रदेश की जनता को लाभ होगा और परिवहन विभाग को भी कार्रवाई करने में सुविधा मिलेगी. मोबाइल एप की शुरुआत करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि 40 हजार किलोमीटर में लोकनिर्माण विभाग को सजगता दिखाने और जनता के हित में काम करने का मौका मिलेगा. मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि नई तकनीक से हम जितना जुड़ेंगे, उसमें सम्मिलित रहेंगे, उतना ही जनता के कल्याण के लिए […]
मध्य प्रदेश के जबलपुर में एक सिरफिरे आशिक ने दिल दहलाने वाली वारदात को अंजाम दिया है. यह बदमाश एक नाबालिग लड़की से एक तरफा प्यार करता था. अचानक उसने ओमती नगर थाने के सामने एक कार में उस लड़की को किसी अन्य व्यक्ति के साथ बैठे देख लिया. इसके बाद आरोपी आपे से बाहर हो गया. वह दौड़ते हुए कार के पास गया और चाकू निकालकर पहले लड़की के ऊपर कई वार किए. वहीं जब लड़की अचेत हो गई तो आरोपी ने उसका गला रेत दिया. वारदात को अंजाम देकर आरोपी मौके से फरार हो गया, लेकिन घटना की […]
