Browsing: मध्यप्रदेश

इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में श्री युगपुरुष धाम आश्रम के बाद फिजिकल एजुकेशन एकेडमी के 37 बच्चों की भी तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें उपचार के लिए एमवाय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिजिकल एजुकेशन एकेडमी नौलखा पर संचालित की जाती है। जहां आर्मी की ट्रेनिंग के लिए तैयारी कराई जाती है। यहां अलग-अलग शहरों से बच्चे एकेडमी हॉस्टल में रहते हैं, जहां अचानक बच्चों की तबीयत बिगड़ने लगी बताया जा रहा है पेट में इंफेक्शन के चलते फूड पाइजनिंग के बाद बच्चों को भर्ती कराया गया था। बच्चों की जानकारी के बाद कलेक्टर आशीष सिंह भी […]

Read More

मुरैना। मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में कैलारस क्षेत्र के नगर पालिका अध्यक्ष की कार ने भटपुरा क्षेत्र में एक बच्ची को टक्कर मार दी। बताया जा रहा है कि इस दौरान कार में नगर पालिका अध्यक्ष के पति बैठे हुए थे। बच्ची को तत्काल अस्पताल ले जाया गया लेकिन यहां पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। यह घटना बुधवार रात की है, बच्ची अपने दादा – दादी के साथ खेत में गई थी और खेत से दादा – दादी के साथ लौट रही थी। तभी कैलारस नगर पालिका अध्यक्ष की कार ने टक्कर मार दी और घटनास्थल […]

Read More

भिंड : मध्यप्रदेश और उत्तर प्रदेश को जोड़ने वाला चंबल नदी का एक मात्र पुल इन दिनों सुरक्षा के घेरे में है। मध्य प्रदेश की ओर से पीएनसी कंपनी ने निजी सुरक्षा गार्ड चंबल पुल के दोनों सिरों पर तैनात किए हैं। वहीं, उत्तर प्रदेश की इटावा जिले की पुलिस ने दो शस्त्र धारक जवानों को तैनात किया है। इस पुल की सुरक्षा मध्यप्रदेश और उत्तरप्रदेश की स्टेट द्वारा कराई जा रही है। बताया गया है कि चंबल पुल करीब 70 साल पुराना है। इस पुल पर ट्रैफिक का लगातार दबाव बना हुआ है। सबसे ज्यादा इस पुल को असुरक्षित करने […]

Read More

जबलपुर। मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले में गुरुवार को भीषण सड़क हादसा हुआ है। पिकअप वाहन ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। हादसे में महिला और उसकी 3 साल की बेटी और भाई के दोस्त की मौत हो गई, घटना चुहिया गांव के पास की है। पिकअप वाहन में मिर्च भरी हुई थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पिकअप वाहन को जप्त कर लिया है। मौके से पिकअप वाहन का ड्राइवर भाग गया। आपको बता दें की महिला अपनी बेटी का जबलपुर से इलाज कराकर बोरीपार गांव अपने भाई […]

Read More

ग्वालियर : उतरप्रदेश के हाथरस में हुए दर्दनाक हादसे में 121 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। इस हादसे में जान गंवाने वालों में मध्य प्रदेश के ग्वालियर के रहने वाली एक महिला भी शामिल है। 45 वर्षीय रामश्री भी हाथरस में भोले बाबा का सत्संग सुनने अपने अन्य 9 साथियों के साथ गई थी। बेटे ने जैसे ही टीवी के जरिए हादसे की जानकारी लगी तो वह परेशान हो गया। मां की तलाश में वह भी हाथरस पहुंच गया। लेकिन वहां मां नहीं मिली। इसके बाद वह अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज पहुंचा, जहां उन्हें उनकी मां का शव रखा मिला। बुधवार […]

Read More

इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में नगर निगम के पीएचई विभाग के अफसरों की लापरवाही शहर की जनता के लिए जानलेवा साबित हो रही है। नर्मदा लाइन सुधारने तथा नई लाइन डालने के लिए पीएचई ने शहर भर में गड्‌ढे खोद रखे हैं, लेकिन काम पूरा होने के बाद भी कई जगह इन्हें खुला ही छोड़ दिया गया। ऐसे में बारिश के कारण इन गड्‌ढों में पानी भर गया, जिससे लोग हादसे का शिकार हो रहे हैं।नगर निगम द्वारा खोदे गए गड्‌ढे में भरे पानी में एक मासूम डूबते-डूबते बची। दिल दहलाने वाला एक वीडियो आया है जो कि […]

Read More

छिंदवाड़ा। मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में घर जमाई ने ससुर की कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी, यह घटना जुन्नारदेव की है। आरोपी अपनी ससुराल में ही रहता था। नशा करने के बाद ससुर उसे भला – बुरा कह देता था। इसी बात से गुस्सा होकर उसने अपने ससुर को मौत के घाट उतार दिया। घटना बुधवार की है, पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया है। दामाद कई सालों से अपने ससुर के साथ ही रहता था   जुन्ननारदेव के रहने वाले असनलाल की शादी मोहरिया गांव में बिस्तलाल धुर्वे की बेटी के साथ हुई थी। बिस्तलाल का कोई बेटा नहीं था। […]

Read More

इंदौर। मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी कहे जाने वाले इंदौर में चेन स्नेचिंग की घटना लगातार बढ़ती जा रही है। जहां एक महिला अपने बच्चे को स्कूल छोड़ने जा रही थी। इस दौरान पीछे से आए दो बदमाशों ने महिला के गले से ( मंगलसूत्र ) चेन निकाल कर फरार हो गए। वहीं (मंगलसूत्र ) चेन स्नैचिंग की पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। पुलिस द्वारा सीसीटीवी फुटेज के आधार पर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है दूसरे आरोपी की तलाश की जा रही है। दरअसल इन दिनों इंदौर में चेन स्नैचिंग और मोबाइल स्नैचिंग की घटना आम […]

Read More

बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र शास्त्री का जन्मदिन है. इस मौके पर मध्य प्रदेश के छतरपुर स्थित बागेश्वर धाम में उनके शुभचिंतकों की भारी भीड़ उमड़ने लगी है. चूंकि हाल ही में यूपी के हाथरस में सत्संग के दौरान भगदड़ की घटना हो चुकी है. इसलिए धीरेंद्र शास्त्री के जन्मदिन पर होने वाले उत्सव को लेकर मध्य प्रदेश पुलिस अलर्ट हो गई है. बुधवार की रात में ही मध्य प्रदेश पुलिस ने बागेश्वर धाम के लिए पांच जिलों की पुलिस फोर्स को तैनात कर दिया. यह पुलिस बल उत्सव के दौरान काउड मैनेजमेंट से लेकर ट्रैफिक तक की जिम्मेदारी संभालेगा. […]

Read More

भोपाल। प्रदेश में हुए नर्सिंग कालेज घोटाले को लेकर मप्र कांग्रेस की युवा इकाई ने राजधानी के बोर्ड आफिस चौराहे पर मंगलवार को सत्याग्रह का आगाज किया था। बुधवार को युवा कांग्रेस ने इस सत्याग्रह का विरोम दे दिया। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार दूसरे दिनइस सत्याग्रह में पहुंचे और युवा कांग्रेस अध्यक्ष मितेंद्र सिंह को बिस्कुट खिलाकर सत्याग्रह समाप्त कराया। इस अवसर पर उमंग सिंघार ने कहा कि मंत्री विश्वास सारंग का इस्तीफा न होने तक हमारी यह लड़ाई जारी रहेगी। गौरतलब है कि जब यह फर्जीवाड़ा सामने आया था, उस वक्त विश्वास सारंग चिकित्सा शिक्षा मंत्री थे। जारी […]

Read More

भोपाल। जिले के बैरसिया थाना इलाके में पिछले दिनों तेज रफ्तार कार पलटने से घायल हुए किशोर ने उपचार के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया। उस हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई थी। उधर, खजूरी सड़क इलाके में अज्ञात वाहन की टक्कर से एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर छानबीन शुरू कर दी है। यह है घटनाक्रम बैरसिया थाने के एसआइ हेमंत सिंह ने बताया कि 16 वर्षीय वंश पुत्र हेमंत साहू शमशाबाद का रहने वाला था। वह ग्यारहवीं का छात्र था। 30 जून को वह अपने पांच […]

Read More

छपारा सिवनी। छपारा तहसील के चमारी गांव के बाजार के बाइक में अचानक सांप दिखा। वह भी हेड लाइट पर बैठ गया। यह देख युवक ने किसी तरह मन काबू किया और हिम्‍मत दिखाते हुए बाइक रोकी।दरअसल, चमारी के नजदीकी इमली पठार गांव निवासी फूल श्याम धुर्वे घर से करीब आठ किलोमीटर दूर बाइक में सवार होकर चमारी स्थित बाजार पहुंचा था। यहां उस समय उसे कोई अंदाजा नहीं था कि उसकी बाइक के अंदर जहरीला सांप घुसा हुआ है। गाड़ी की पेट्रोल टंकी के पास से सांप दिखा बाजार पहुंचते ही अचानक जब गाड़ी की पेट्रोल टंकी के पास से […]

Read More

खरगोन। जिले के सनावद क्षेत्र के बकावां में खेत में काम कर रहे किसान 40 वर्षीय संजय गुर्जर पर तेंदुए ने अचानक हमल कर दिया। दोनों में कुछ देर तक संघर्ष भी हुआ। किसान चिल्लाया और फुर्ती दिखाई तो तेंदुआ भाग गया। किसान को गंभीरावस्था में सनावद अस्पताल लाया गया। यहां से जिला अस्पतला रैफर किया गया। किसान संजय ने बताया कि वह बुधवार को सुबह खेत में फसल में खाद का छिड़काव कर रहा था। इसी दौरान अचानक तेंदुए ने हमला कर दिया। उसने मेरे हाथ पर काटा। इसके बाद मुझे गर्दन पर काटना चाहा, लेकिन मैंने ताकत से उसका […]

Read More

छतरपुर : बमीठा थाना पुलिस ने बागेश्वर धाम पर चेन स्नेचिंग करने वाली सात महिलाओं को गिरफ्तार किया है। यह महिलाएं गिरोह के रूप में लोगों के बीच बैठती थी और मौका मिलने की चेन स्नेचिंग की वारदातों को अंजाम देती थी। यूपी के आगरा दिल्ली और ग्वालियर की रहने वाली इस गिरोह की सात महिला सदस्याें को बमीठा पुलिस ने पकड़ा है। जिनके पास से माल भी बरामद हुआ है। दो दिन पहले महाराष्ट्र राज्य की एक महिला की चौकी गढ़ा क्षेत्र अंतर्गत धार्मिक स्थल से सोने की चेन स्नेचिंग की सूचना पर थाना बमीठा में नवीन अपराधिक अधिनियम भारतीय […]

Read More

इंदौर। शहर के पंचकुइया स्थित अनाथ आश्रम- युगपुरुष धाम में रह रहे मानसिक दिव्यांग 5 बच्चों की पिछले तीन दिन में मौत हो चुकी है। अभी 29 बच्चों का इलाज चल रहा है। उन्हें अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया है। इनमें से भी पांच बच्चों की हालत गंभीर बनी हुई है। शुरुआती जांच में फूड प्वाइजनिंग की बात सामने आ रही है। मगर, आश्रम प्रबंधन इससे इन्कार कर रहा है। मंगलवार सुबह तीन बच्चों की मौत की सूचना मिलते ही कलेक्टर आशीष सिंह ने एडीएम राजेंद्र रघुवंशी को जांच के लिए आश्रम भेजा था। दोपहर बाद जब एक और […]

Read More

नरसिंहपुर। नरसिंहपुर की गाडरवारा पुलिस ने तंत्र-मंत्र, भूतबाधा के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले पिता-पुत्र में पिता यशवंत प्रजापति को गिरफ्तार किया है, पुत्र केशव राज उर्फ अमन प्रजापति की तलाश की जा रही है। पुलिस ने जालसाजों के पास से 5 लाख 40 हजार, 13 लाख 50 हजार का सोना, चांदी के जेवर, अर्टिगा कार, स्विफ्ट डिजायर कार, चार मोबाइल, बैंक खातों संबंधी दस्तावेज, विजटिंग कार्ड, पूजन सामग्री जब्‍त किए हैं। पुलिस को आरोपितों के घर की तलाशी लेने पर धारदार हथियार का जखीरा भी बरामद किया है, जिसमें 39 तलवारें, छोटे-बड़े 182 कटारें एवं 1 भाला शामिल हैं। पूजा […]

Read More