Browsing: मध्यप्रदेश

शहडोल। मध्य प्रदेश के शहडोल जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां खुशी गम में बदल गई और सड़क हादसे में चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं जिनको अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है, यह घटना शहडोल जिले के बुढार थाना क्षेत्र के नेशनल हाइवे 43 के मिश्रा क्रेसर के पास की बताई जा रही है, यहां पर जिला अस्पताल में बच्ची के जन्म से परिवार में खुशी का माहौल था। परिवार में आए नए सदस्य को देखने के लिए ऑटो चालक समेत […]

Read More

मुरैना। मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में कोचिंग संचालक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। बदमाश चेहरे पर कपड़ा बांधकर कोचिंग के अंदर आए और टीचर के साथ मारपीट की है। टीचर क्लास ले रहे थे बदमाशों ने उनको बाहर खींचने की भी कोशिश की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। यह घटना शुक्रवार शाम की है टीचर कोतवाली थाने पहुंचे और मामले की शिकायत पुलिस से की है। आपको बता दें की संदीप शुक्ला रामनगर में रहते हैं। कंसाना गली में कोचिंग इंस्टिट्यूट चलाते हैं। कोचिंग टीचर का कहना है कि आरोपी दसवीं का छात्र […]

Read More

श्योपुर: कूनो नेशनल पार्क से एक सकून देने वाली तस्वीर सामने आई है। जहां  रिमझिम फुहार के बीच मादा चीता गामिनी अपने शावकों के साथ मस्ती करती दिखी। बता दें कि सभी शावक करीब चार माह के हो गए हैं। ऐसे में अब सभी शावक अपनी मां से जंगल में रहने के गुर सीख रहे हैं। गामिनी भी अपने बच्चों पर खूब प्यार लुटा रही है। हल्की फुहार के बीच जब गामिनी अपने शावकों के साथ मस्ती करते दिखी तो इस खूबसूरत पल को वन विभाग की टीम ने कमरे में कैद किया। जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो […]

Read More

मध्य प्रदेश के जबलपुर में 11 वीं में पढ़ने वाली लड़की की हत्या उसके घर के आंगन में चाकू से गोदकर कर दी गई थी. इस घटना को घटित हुए लगभग 40 घंटे से ज्यादा का समय हो चुका है, लेकिन आरोपी अभी भी मौके से फरार चल रहा है. आरोपी लड़की की हत्या करके जंगल की ओर भाग गया. उसे पकड़ने के गांववाले उसके पीछे भागे, बाद में हत्या की सूचना पुलिस को मिली. पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है, लेकिन फिलहाल, अभी तक कोई पता नहीं चल पाया है. पुलिस जांच पर बात सामने आई है […]

Read More

भोपाल। सायबर क्राइम पुलिस की लॉस्ट सेलफोन यूनिट ने पिछले करीब एक वर्ष में गुम हुए 300 फोन अब तक जब्त किए हैं। पुलिस ने बुधवार को ये मोबाइल उनके असली मालिकों को सौंप दिए। इन सभी फोन की गुम होने की रिपोर्ट भोपाल के विभिन्न पुलिस थानों में दर्ज कराई थी, जिसकी तलाश करते हुए पुलिस ने एक वर्ष में 300 फोन को बरामद किया। नगरीय पुलिस आयुक्त हरिनारायणचारी मिश्र ने कमिश्नर कार्यालय में लोगों को उनके गुम हुए मोबाइल को सुपुर्द किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि सायबर क्राइम भोपाल की लॉस्ट सेलफोन यूनिट द्वारा 300 गुम हुए मोबाइल […]

Read More

गुना : गुना में जमीनी विवाद के मामले थमने का नाम नहीं रहे हैं। यह मामले अब इस हद तक बढ़ गए हैं, कि अब इसमें जमीन को लेकर जान लेने की स्थिति भी बनने लगी है। इस बात का खुलासा आरोन थाना के रिजोदा गांव में हुए उस विवाद से हुआ जिसमें कि होम्योपैथी डॉक्टर जयकुमार शर्मा पर एक दर्जन से ज्यादा दबंगों ने लाठी फरसों से जानलेवा हमला कर दिया। हमले में वे गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें आरोन से भोपाल रेफर कर दिया है। परिजनों का आरोप है कि पुलिस मामले में कमजोर कार्रवाई की […]

Read More

भोपाल: मध्य प्रदेश का पूर्ण बजट विधानसभा में पेश हो चुका है जिस पर आज चर्चा होनी है। वहीं मंत्रिमंडल के सदस्य लगातार मुख्यमंत्री को इस बजट के लिए अपनी बधाई दे रहे हैं। इसी कड़ी में राज्य मंत्री कृष्णा गौर का कहना है कि निश्चित तौर पर यह बजट युवाओं की आस महिलाओं के विश्वास और किसानों के सर्वांगीण विकास वाला बजट है। मध्य प्रदेश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सपने को पूरा करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देगा। लाडली बहन को दी जाने वाली राशि के जवाब में कृष्णा गौर का कहना है कि कांग्रेस झूठ प्रचारित कर रही […]

Read More

ग्वालियर। शहर में खराब पड़ी स्ट्रीट लाइटों के पीछे अमले और संसाधन की कमी के अलावा एक नया कारण भी सामने आया है। शहर के एक इलाके में 100 से अधिक स्ट्रीट लाइटों को रोशन करने वाले सेंट्रलाइज्ड कंट्रोल मैनेजमेंट सिस्टम (सीसीएमएस) चोरी हो रहे हैं। शहर में स्ट्रीट लाइट का संचालन व संधारण करने वाली कंपनी एचपीएल इलेक्ट्रिकल्स ने स्मार्ट सिटी कार्पोरेशन को पत्र लिखकर जानकारी दी है कि शहर में अभी तक 16 सीसीएमएस चोरी हो चुके हैं। इन सीसीएमएस के चोरी होने के कारण 1600 से अधिक लाइटें बंद हो गईं। गत मंगलवार की देर रात भी गांधी […]

Read More

 सतना। सतना की सिटी कोतवाली पुलिस के सहयोग से पश्चिम बंगाल पुलिस ने सफलता पाई। पश्चिम बंगाल के कोलकाता विश्वविद्यालय में आते-जाते कुछ शोहदे उसे परेशान करते थे। सीएसपी ने बताया कि शेख सद्दाम अली और शेख राहुल अमीन हमला करने के मामले के आरोप थे। हमला कर हाथ काटा और सोने की चेन लूट ली अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने बताया कि तंग आकर शिकायत पुलिस से की गई, लेकिन कोई कार्रवाई तो नहीं हुई, उल्टे गत 16 मई को तीन युवकों ने बीच बाजार हमला कर हाथ काट दिया और सोने की चेन लूट ली। ट्रांजिट रिमांड पर सतना से […]

Read More

 सिवनी। राष्ट्रीय राजमार्ग- 44 में आदेगांव थाना अंतर्गत बंजारी घाट में मंगलवार को राइस ब्रान कच्चा तेल से भरा टेंकर पलट गया। सड़क में फैले तेल के कारण वाहन फिसलने लगे। एक बाइक सवार दो व्यक्ति पीछे से आ रहे ट्रक की चपेट में आ गए। हादसे में दाेनों की मौत हो गई। ग्रामीण केन और डिब्बाें में कच्चा तेल भरकर घर ले गए हादसे के बाद राइस ब्रान कच्चा तेल भरने के लिए ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी। ग्रामीणों ने प्लास्टिक केन और डिब्बाें में कच्चा तेल भर लिया और घर ले गए। अधिकारियों ने क्षेत्र के ग्रामीणों को सलाह […]

Read More

शिवपुरी। जिले में इस समय हर जगह खनन का कारोबार दिन दोगुनी और रात चौगुनी गति से पैर पसारता जा रहा है। जिसे जहां जगह मिल रही है वह प्राकृतिक संपदा और पर्यावरण को नुकसान पहुंचा कर खनन के कारोबार में जुट गया है। जिन लोगों पर इस खनन के कारोबार पर लगाम कसने की जिम्मेदारी है, वह इन खनन माफियाओं के सायलंट पार्टनर बनकर अवैध कारोबार को देखकर भी अनदेखा कर रहे हैं। खोड़ के पहाड़ को चारों तरफ से खाेदना शुरू इसी का परिणाम है कि शिवपुरी विधानसभा क्षेत्र में आने वाले ग्राम खोड़ में भी माफिया सक्रिय हो गया […]

Read More

मुरैना। कॉलेज परीक्षाओं में धड़ल्ले से नकल ही नहीं चल रही, बल्कि फर्जी परीक्षार्थी भी बैठाए जा रहे हैं। मामला कुछ यूं है कि जो छात्रा एक साल से लापता है और स्वजन ढूंढने में लगे हैं, उसी छात्रा की जगह कोई युवक परीक्षा दे रहा था। जो छात्रा लापता है उसी की छोटी बहन ने यह फर्जीवाड़ा पकड़ा। मामला थाने तक पहुंचा, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। मुरैना गांव के दाऊजी रोड पर संचालित एसडीएमजे काॅलेज का यह पूरा घटनाक्रम है। इस काॅलेज में प्राइवेट काॅलेज महात्मा ज्योतिबा फुले का सेंटर बनाया गया है। बहन ने ही मचाया हंगामा मंगलवार को […]

Read More

 ब्यावरा। भोपाल रोड पर बाईहेड़ा के पास मंगलवार रात कुएं पर मोटर पम्प चुराने का प्रयास कर रहे दो युवकों को ग्रामीणों ने पकड़ लिया और जमकर धुनाई कर दी। युवकों को खेत पर बांध दिया गया था। इसका वीडियो भी वायरल हो गया। बड़ी संख्‍या में जमा हुए लोग इस दौरान बाईहेड़ा सहित आस-पास के गांवों के लोग बड़ी संख्या में वहां जमा हो गए और उन्होंने भी पीट-पीटकर युवकों को घायल कर दिया। जानकारी के अनुसार ब्यावरा निवासी दो युवक बाईहेड़ा के पास कुएं पर मोटर पम्प चुराने का प्रयास कर रहे थे। तभी गांव के लोगों ने […]

Read More

मुरैना, अंबाह। अंबाह कस्बे के करौली माता मंदिर रोड पर मंगलवार को बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने एक ऑटो को पकड़ा। इसमें बोरो में पशुओं के कंकाल सहित खाल व अन्य अंग भरे हुए थे। आटो उत्तरप्रदेश का था। सूचना मिली थी कि ऑटो में सवार लोग गोवंश के कंकाल को ले जा रहे हैं। इस पर ऑटो को जब्त कर तीन लोगों को हिरासत में लिया गया। इसके बाद पशु चिकित्सक से परीक्षण कराया तो वाहन में गोवंश के कंकाल भी मिले। जिस पर पुलिस ने इस मामले में आरोपितों के खिलाफ बुधवार को मप्र गोवंश वध प्रतिषेध अधिनियम की धाराओं […]

Read More

शिवपुरी। न्यायालय परिसर के बाहर बुधवार की देर शाम एक युवक ने पत्‍नी द्वारा अपने बच्चे मांगने पर अपनी पत्नी सहित ससुर व साले की लाठियों से पिटाई कर दी। इस मामले की शिकायत पुलिस को दर्ज कराई गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार तेंदुआ थाना क्षेत्र के ग्राम कुंडाराई निवासी किरण जाटव की शादी गूगरीपुरा निवासी अविनाश जाटव से हुई थी। दोनों के बीच विवाद के चलते किरण ने अपने ससुराल वालों पर दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज करवा दिया। उक्त प्रकरण में बुधवार को कोलारस न्यायालय में तारीख लगी […]

Read More

शिवपुरी। अंतरराज्‍यीय बदमाश और एक लाख दस हजार रुपये के इनामी पारदी गिरोह के सरगना सूरज पारदी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उल्लेखनीय है कि सूरज पारदी ने उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र में इत्र व्यापारी विमलेश तिवारी के यहां 29 जून 2023 को डकैती की वारदात को अंजाम देकर 50 लाख रूपये के सोने-चांदी के जेवर, 7 लाख रुपये नकद व एक लाइसेंसी रिवाल्वर लूटी थी। उक्त डकैती की वारदात में सूरज पारदी मोस्ट वांटेड अपराधी था। उत्तर प्रदेश के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक कानुपर ने सूरज पारदी की गिरफ्तारी पर एक लाख रुपये का इनाम […]

Read More