Browsing: मध्यप्रदेश

जबलपुर। जबलपुर में नगर निगम में बजट पर शांतिपूर्वक चल रही चर्चा के दौरान कांग्रेस पार्षद हीरा शफीक कुछ वार्ड में कचरे के ढेर की फोटो खींचकर उसकी फाइल बनाकर लगाए थे। अव्यवस्था बताते हुए इसके प्रमाण स्वरूप फोटो की फाइल सदन अध्यक्ष, महापौर और निगम अधिकारी को सौंपी। इस पर भाजपा पार्षद जीतू ठाकुर ने छायाचित्र की फाइल के पेज को पलटने के लिए थूक का उपयोग होने का आरोप लगाया। भारत माता मंदिर निर्माण का मामला भी गूंजा सदन में हो-हल्ला इतना बढ़ गया कि कुछ देर के लिए सदन की बैठक को स्थगित करना पड़ा। मामले ने […]

Read More

 भोपाल। खानपान की चीजों की शुद्धता जांचने के लिए प्रदेश के सभी जिलों में चलित लैब की व्यवस्था होगी। अभी 15 जिलों में यह लैब संचालित हो रही हैं। अन्य 40 जिलों के लिए भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) से लैब मिलने वाली हैं। पूरे जिले में घूमकर लेंगी सैंपल यह लैब पूरे जिले में घूमकर सैंपल लेंगी। रहवासी क्षेत्रों में भी पहुंचेंगी, जहां लोग निगरानी के लिए खानपान की चीजों की जांच करा सकेंगे। इस लैब से मात्र निगरानी (सर्विलांस) सैंपलों की जांच की जा सकेगी, यानी जांच रिपोर्ट अमानक आने पर भी कोई वैधानिक कार्रवाई नहीं […]

Read More

 भिंड: भिंड में पेट्रोल पंप संचालक ने खुद पर फायरिंग करने वाले बदमाशों पर इनाम की घोषणा की है। ग्वालियर-इटावा नेशनल हाइवे 719 स्थित सावित्री पेट्रोल पंप पर चार जुलाई की शाम दो बाइक पर चार नकाबपोश हथियारबंद बदमाशों ने फायरिंग की थी। संचालक के हावी होने पर बदमाश मौके से भाग गए। बदमाश फायरिंग के सात दिन बाद भी पुलिस की गिरफ्त से दूर हैं। ऐसे में पेट्रोल पंप संचालक ने बदमाशों की गिरफ्तारी पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। बरोही थाना पुलिस ने बदमाशों की तलाश में पोरसा, मुरैना, ग्वालियर और दतिया में दबिश दी है। […]

Read More

छिंदवाड़ा। छिंदवाड़ा के सांसद विवेक बंटी साहू की धर्मपत्नी ने पति की जीत पर अपने बाल बालाजी में अर्पित किए। लोकसभा चुनावों में कमल नाथ के गढ़ को जीतने के लिए भाजपा प्रत्याशी की पत्नी शालिनी साहू मनोकामना की थी। भाजपा प्रत्याशी विवेक बंटी साहू की पत्नी ने भगवान वेकेंटश्वर बालाजी के सामने प्रार्थना की थी कि चुनावों में उनके पति जीते तो वे अपने बाल भगवान को अर्पित करेंगी। पति की जीत के लिए की पदयात्रा लोकसभा चुनाव में विवेक बंटी साहू की जीत के बाद बीते रोज शालिनी साहू अपने परिजनों के साथ बालाजी पहुंची और बाल अर्पित किए। […]

Read More

सागर: झांसी-लखनादौन फोरलेन पर बांदरी के पास गुरुवार दोपहर यात्रियों से भरी बस हादसे का शिकार हो गई। बस नेपाल से बेंगलुरु जा रही थी। बस में सवार नेपाल के 10 से अधिक यात्री घायल हुए हैं। जिन्हें सागर के मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। सभी घायलों की हालत स्थिर बताई जा रही है। नेपाल से बेंगलुरु जा रही थी बस जानकारी के अनुसार राजधानी एक्सप्रेस कंपनी की बस नेपाल से यात्रियों को लेकर बेंगलुरु जा रही थी। नेशनल हाइवे-44 पर बस के आगे चल रहे कंटेनर के ड्राइवर ने अचानक ब्रेक लगा दिया, जिससे पीछे से आ रही […]

Read More

ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में गुरुवार को भीषण सड़क हादसा हुआ है। ग्वालियर में पुरानी छावनी क्षेत्र में हाईवे पर ऑटो में ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी, इस हादसे में ऑटो सवार नरेश उनकी पत्नी उषा बेटा राहुल और भतीजी अंकिता की दर्दनाक मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि सभी लोग मुरैना जिले के रहने वाले थे ऑटो ड्राइवर भी गंभीर रूप से घायल हुआ है। नरेश और उनका परिवार कार्यक्रम में शामिल होने के लिए भिंड गए थे और वहां से लौट रहे थे, गुरुवार की सुबह तेज रफ्तार ट्रक ने ऑटो में टक्कर […]

Read More

भोपाल। मध्य प्रदेश में बाघों की मौत पर राजनीति तेज हो गई है, पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने बाघों की मौत की रिपोर्ट पर सरकार पर निशाना साधा है और X पर लिखा है कि मध्यप्रदेश वन्य प्राणियों के लिये भी असुरक्षित प्रदेश बनता जा रहा है। टाइगर स्टेट मध्यप्रदेश में पिछले 6 महीनों में 23 बाघों की मौत हुई है, जिसमें से अकेले बांधवगढ में 12 बाघों की मौत हुई है। वर्ष 2024 में देश में अब तक कुल 75 बाघों की मौत हुई है जिसमें अकेले मध्यप्रदेश में 23 बाघों की मौत हुई है। देश में कुल बाघों की मौत […]

Read More

सागर। मध्य प्रदेश के सागर जिले में चलती कार में अचानक आग लग गई घटना बुधवार की है। आपको बता दें की यह घटना गौरझामर थाना क्षेत्र की है। कार में धुआं उठते देख कार सवार लोग गेट तोड़कर बाहर निकले देखते ही देखते आग ने भीषण रूप ले लिया था और कार पूरी तरह से जलकर राख हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और फायर फाइटर को सूचना दी गई।  प्राप्त जानकारी के अनुसार कार के ड्राइवर को बोनट से धुआं निकलता हुआ दिखाई दिया था। जिसके बाद सभी लोग कार से बाहर आ गए। कुछ […]

Read More

भोपाल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक पेड़ मां के नाम अभियान चलाया है। इस अभियान के अंतर्गत देशभर में पौधारोपण किया जा रहा है.. एमपी में साढ़े पांच करोड़ पौधे लगाने का संकल्प राज्य सरकार ने लिया है। इसी अभियान के अंतर्गत आज भोपाल में सीएम डॉ मोहन यादव ने DGP सुधीर सक्सेना सहित वरिष्ठ पुलिस अधिकारी और उनके परिवार की मौजूदगी में रुद्राक्ष का पौधा लगाया। सीएम के साथ वरिष्ठ पुलिस अधिकारी, जवान, कर्मचारी और उनके परिवारजनों ने पौधा लगाया। अटल बिहारी वाजपई सुशासन संस्थान के पास 23वीं एवं 25वीं वाहिनी विशेष सशस्त्र बल के […]

Read More

इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर जिले के युगपुरुष धाम आश्रम में हुई बच्चों की मौत के मामले में बड़ी संख्या में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर प्रदर्शन किया, इस दौरान कार्यकर्ताओं ने मानव श्रृंखला बनाकर इस घटना को लेकर विरोध दर्ज कराया, कांग्रेस का आरोप है की युगपुरुष धाम आश्रम में हुई घटना को लेकर प्रशासन गंभीर नहीं है। अब तक पुलिस और प्रशासन ने बच्चों की मौत के मामले में कोई सख्त कार्रवाई नहीं की है और ना ही आश्रम संचालकों की गिरफ्तारी की गई है।कांग्रेस का आरोप है की इस आश्रम के संचालक के साथ […]

Read More

इंदौर:  इंदौर में एक युवक का टीआई के केबिन में सिगरेट पीते वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। इसके साथ ही थाने की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। दरअसल ये वीडियो इंदौर के जूनि इंदौर थाने का है। जहां एक युवक थाना में आता है और बेखौफ टीआई के केबिन में घुस जाता है। वह बड़े मजे से सिगरेट का धुंआ उड़ाता नजर आ रहा है। वीडीओ में युवक अपने आप को डीएसपी बता रहा है और थाने का दौरा करने की बात […]

Read More

मुरैना। मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में अंबाह थाना क्षेत्र में आने वाले गीलापुरा गांव में गुरुवार को सरकारी जमीन पर बनाए गई खेत की मेढ़ को लेकर एक ही परिवार के दो पक्षों में विवाद हो गया और विवाद में दोनों तरफ से फायरिंग शुरू हो गई। गोली लगने से चाचा – भतीजे की मौत हो गई है और दूसरे पक्ष के एक वृद्ध व्यक्ति को गोली लग गई थी। जिस ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया है। घटना की सूचना मिलते ही अंबाह थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। इस घटना में अभिषेक शर्मा और उसके चाचा […]

Read More

मंडला: मंडला के पहटसराय गांव में तीन साल पहले गुम हुए शख्स का नरकंकाल मिला है। पुलिस ने यह नरकंकाल जमीन से खोदकर निकाला है। मृतक के जूते और कपड़ों की निशानदेही पर पहचान हुई है। शराब ना पिलाने पर एक आरोपी ने अन्य आरोपियों के राज उगले और मौत का सच सामने आया। पुलिस ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। करंट लगने से हुई मौत, डर के मारे दफना दिया जनवरी 2021 में मृतक और आरोपी ने अपने खेतों में जंगली जानवरों के शिकार के लिए करंट का तार बिछाया था जिसकी चपेट में मृतक भी आ गया और […]

Read More

बुदनी: पूर्व मुख्यमंत्री एवं केंद्रिय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के बुदनी क्षेत्र की बीट भिलाई में वन माफियाओं के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं कि वनरक्षक की जान के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। ताजा मामला बीट भिलाई से सामने आया,  जहां अतिक्रमण हटाने गया वनकर्मी माफिया द्वारा बिछाए तार की चपेट में आ गया जिसमें करंट दौड़ रहा था। दरअसल वन विकास निगम द्वारा अवैध रूप से वन भूमि पर किए गए अतिक्रमण को हटाने की मुहिम चलाई जा रही है, तीन दिनों से लगातार भिलाई क्षेत्र में वन विकास निगम द्वारा भिलाई के कक्ष क्रमांक 452 में […]

Read More

छतरपुर: साहब मुझे बचा लो मेरी पत्नी के 5 पति, सबको फंसाया अब मेरी बारी है। छतरपुर एसपी ऑफिस में एक अनोखा मामला सामने आया है जिसमे फूलचंद कुशवाहा ने आवेदन दिया है कि उसकी पत्नी के कई पति है और सभी को किसी न किसी मामले में फंसा चुकी है और अब मेरी बारी है। आवेदन में फूलचंद कुशवाहा ने बताया कि विनीता उर्फ बृजेश उर्फ सलमा ने मुझे अपनी प्रेम जाल में फंसा कर 2011 में विवाह किया था विवाह के पश्चात आवेदक को पता चला कि विनीता ब्यूटी पार्लर का व्यवसाय करती है। इस व्यवसाय की आड़ […]

Read More

इंदौर: देश के गृह मंत्री अमित शाह 14 जुलाई को इंदौर पहुंचेंगे। इस दौरान वे एक पेड़ मां के नाम अभियान के साथ ही पीएम एक्सीलेंस कॉलेज का शुभारंभ भी करेंगे। गृहमंत्री के इंदौर आगमन और कार्यक्रम को लेकर पुलिस और जिला प्रशासन के द्वारा लगातार तैयारी की जा रही है। गुरूवार को इंदौर कलेक्टर आशीष सिंह ने जिले के सभी शासकीय और निजी कॉलेजों के प्राचार्य के साथ बैठक की और गृहमंत्री के इंदौर में होने वाले कार्यक्रम को लेकर जानकारी दी। कलेक्टर ने कार्यक्रम में सभी को छात्रों और प्रोफेसर की सहभागिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है। […]

Read More