इंदौर। मुस्लिम पुरुष-महिलाओं की घर वापसी करवाने वाले हिंदू संगठन के पदाधिकारी को धमकी भरा पत्र मिला है। तुकोगंज पुलिस ने अज्ञात महिला के विरुद्ध प्रकरण दर्ज कर लिया है। आरोप है कि आरोपितों का पत्र बुर्का पहन कर आई महिला देकर गई है। विश्व हिंदू परिषद से जुड़े हैं संतोष शर्मा गोकुल रेसीडेंसी (जंजीर वाला चौराहा) में रहने वाले संतोष शर्मा, विश्व हिंदू परिषद के प्रांत प्रशासनिक प्रमुख है। उनके प्रयासों से इंदौर, मंदसौर और शाजापुर में 75 से ज्यादा मुस्लिम मतांतरण कर हिंदू धर्म (सनातन) स्वीकार चुके है। खजराना गणेश मंदिर में हुए कार्यक्रम में भी शर्मा सहभागी थे। बुर्का […]
Browsing: मध्यप्रदेश
खंडवा। मध्य प्रदेश एंटी टेररिस्ट स्क्वाड (एटीएस) ने चार जुलाई को खंडवा शहर की सलूजा कॉलोनी स्थित निवास से संदिग्ध आतंकी फैजान शेख को गिरफ्तार किया था। उसके साथ एक नाबालिग को भी गुलमोहर कालोनी से हिरासत में लेकर भोपाल ले गए थे। एटीएस ने प्रारंभिक पूछताछ के बाद नाबालिग को स्वजनों के हवाले कर दिया था। इस घटना से घबराए परिजनों ने उसे अपने रिश्तेदारों के पास दूसरे शहर में भेज दिया है। बताया जाता है कि इस संबंध में मीडिया व अन्य किसी को कोई जानकारी नहीं देने की हिदायत भी दी थी। क्षेत्र के पार्षद ने बताया […]
इंदौर। स्कूल से घर आ रही 13 वर्षीय प्रांशी की अचानक तब मौत हो गई, जब वह दौड़ते हुए घर की तरफ आ रही थी। अचानक सिर के बल गिरने के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई। मौत का कारण जानने के लिए पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाया है। इंदौर में तिलक नगर की घटना घटना तिलक नगर थाना अंतर्गत ग्रेटर ब्रजेश्वरी कॉलोनी की है। प्रांशी सेंट पाल स्कूल में 6वीं कक्षा में पढ़ती थी। गुरुवार दोपहर वेन से उतर कर घर की तरफ आ रही थी, जैसे ही घर के समीप पहुंची तो प्रांशी सिर के बल गिर […]
उज्जैन। ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर में शुक्रवार दोपहर करीब 1.30 बजे प्रतिबंधित क्षेत्र में ड्रोन उड़ता दिखाई दिया। इस पर कंट्रोल रूप से मॉनीटरिंग कर रहे कर्मचारियों ने गार्डों को इसकी सूचना दी। लोकेशन के आधार पर सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए बड़े गणेश मंदिर की गली में स्थित एक होटल की छत पर पहुंचकर हैदराबाद के तीन युवकों को पकड़ा। तीनों युवकों पर जुर्माना मिली जानकारी के मुताबिक, अवैधानिक फोटोग्राफी करने पर 1100 रुपये की रसीद काटकर बाद में युवकों को छोड़ दिया गया। मंदिर प्रशासक मृणाल मीना ने बताया मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था अलर्ट मोड पर रहती है। शुक्रवार […]
भोपाल। अमरवाड़ा विधानसभा सीट उपचुनाव के परिणाम आने के बाद मोहन कैबिनेट के मंत्रियों को जिलों का प्रभार दिया जाएगा। इसको लेकर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इस बारे में भाजपा संगठन की भी राय ली जा रही है जिससे पार्टी और सरकार, दोनों के बीच तालमेल बनाते हुए जनहित के कार्य किए जा सकें। तबादलों से रोक हटते ही ट्रांसफर-पोस्टिंग के आवेदन आना शुरू हो जाएंगे। इनमें प्रभारी मंत्री की अनुशंसा महत्वपूर्ण होती है। यही वजह है कि मुख्यमंत्री मोहन यादव जल्द ही मंत्रियों को जिलों का प्रभार सौंपेंगे। अमरवाड़ा उपचुनाव की प्रभारी बनाई गई पीएचई मंत्री संपतिया उइके को छिंदवाड़ा […]
रतलाम। रिंगनोद थाना क्षेत्र के कलालिया रोड से पुलिस ने 12 दिन पहले पांच युवकों को जुआ खेलते पकड़ने के मामले ने नया मोड़ ले लिया है। पकड़े गए युवकों ने पुलिस थाने के निजी वाहन चालक (दलाल) के जरिए पुलिसकर्मियों पर अवैध वसूली का आरोप लगाया है। एक युवक का आरोप है कि उनसे पहले पचास हजार रुपये की मांग की। उसके बाद में 20 हजार रुपये देने के लिए कहा। दो युवकों ने दलाल के बैंक खाते में 12 हजार रुपये ऑनलाइन भेज दिए। इसके बाद और रुपयों की मांग की जा रही है। मामला संज्ञान में आने पर […]
टीकमगढ़। मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिले में गुरुवार को एक महिला को सांप ने काट लिया। इसके बाद महिला की मौत हो गई, परिजन महिला को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे यहां पर डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया था। इसके बाद परिजन अस्पताल के परिसर में ही झाड़ फूंक कराने में जुट गए। मामले का पता कोतवाली थाना पुलिस को चला कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों को समझाया गया शाम को महिला के शव का पोस्टमार्टम कराया गया। कोतवाली थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार यूपी के ललितपुर जिले की रहने वाली महिला उषा देवी […]
उज्जैन: आज की यूथ में रील्स बनाने का इतना क्रेज है कि कभी कभी वे अपनी जान के साथ साथ दूसरों की जान भी खतरे में डाल देते हैं। ऐसा ही एक मामला उज्जैन से सामने आया है। जहां दो युवकों ने कार पर स्टंट करते वीडियो बनाया। ऐसे में युवकों ने अपनी जान तो खतरे में डाली ही बल्कि रोड पर चलने वाली अन्य गाड़ियां भी इससे प्रभावित हुई। वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने कार्रवाई की। दरअसल गुरुवार रात करीब 11:20 बजे गुजरात पासिंग बलेनो कार नागझिरी थाना क्षेत्र में देवास की ओर जा रही थी। कार के […]
इंदौर: इंदौर में हमेशा से विवादों में रहा नाइट कल्चर अब बंद हो गया है। मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव की मंशा अनुसार इंदौर कलेक्टर आशीष सिंह ने यह फ़ैसला लिया है। इसके लिए बाकायदा निर्देश जारी कर दिए हैं। जिसमें रात्रिकालीन बाज़ार और दुकानें खोले जाने के आदेश को निरस्त कर दिया गया है। दरअसल, शुक्रवार को मुख्यमंत्री मोहन यादव ने इंदौर कलेक्टर के साथ वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से हुई चर्चा की थी जिसमें इस बात के संकेत दिए थे। मुख्यमंत्री ने रातभर तक खुले रहने वाले बाजार में लगातार सामने आ रही अपराधिक घटनाओं की समीक्षा की। इस दौरान […]
शमशाबाद: 8 जुलाई को पुलिस को सूचना मिली कि काछीखेड़ा व डंगरबाड़ा के बीच जंगल के किनारे सफेद प्लास्टिक की बोरी में एक अज्ञात लाश मिली है जिसके सिर व दोनों पैर बोरी से बाहर निकले पड़े हैं पुलिस ने मौके पर फारेंसिक टीम को बुलाकर जांच कराई गई। जांच में पाया गया कि मृतक के सिर पर गहरी चोट व शरीर में जगह जगह चोटे हैं जो किसी अज्ञात आरोपी द्वारा हत्या करने के उद्देश्य से पहुंचाई गई और साक्ष्य छुपाने की नियत से मृतक के शव को जंगल में फेंक दिया। उक्त घटना पर थाना शमशाबाद में मामला […]
इंदौर: इंदौर में हमेशा से विवादों में रहा नाइट कल्चर अब बंद हो सकता है। शुक्रवार को मुख्यमंत्री मोहन यादव ने इंदौर कलेक्टर के साथ वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से हुई चर्चा में इस बात के संकेत दिए हैं। मुख्यमंत्री ने रातभर तक खुले रहने वाले बाजार में लगातार सामने आ रही अपराधिक घटनाओं की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने कलेक्टर आशीष सिंह को बीआरटीएस इलाके को रातभर खुला रखने के आदेश पर दोबारा विचार करने के आदेश दिए है। कलेक्टर आशीष सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री ने बैठक में इस बात पर भी जोर दिया है कि बीआरटीएस के आसपास के […]
भोपाल: भोपाल में नीर नवजीवन परियोजना के शुभारंभ के दौरान बीजेपी के पूर्व राज्यसभा सदस्य रघुनंदन शर्मा ने अपने ही संगठन और सरकार पर तीखा प्रहार किया है। शर्मा ने सीएम डॉ. मोहन यादव से भरे मंच से कहा कि जैसे ये छोटी सी झील के शुद्धिकरण का अभियान चलाया जा रहा है। ठीक उसी प्रकार आपको मध्यप्रदेश के शासन और प्रशासन में भी बहुत शुद्धिकरण का अभियान चलाना है। वहां भी बहुत गंदगी है जो नजर नहीं आती है वो भी पानी के नीचे छिपी गंदगी है मैं प्रार्थना करता हूं कि आप उस गंदगी को दूर करेंगे। रघुनंदन […]
दमोह। मध्य प्रदेश के दमोह जिले में आकाशीय बिजली गिरने से पति-पत्नी की दर्दनाक मौत हो गई है, यह घटना बनवार चौकी क्षेत्र में आने वाले हरदुआ गांव की है। घटना गुरुवार शाम की है, एक युवक घायल हुआ है जिसको अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करा दिया गया है। सूचना पर बनवार चौकी पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। प्राप्त जानकारी के अनुसार बुजुर्ग पहाड़ी सिंह अपनी पत्नी प्रेम रानी के साथ बारिश से बचने के लिए पेड़ के नीचे चले गए थे। जिसके बाद अचानक आकाशीय बिजली गिर गई। इस दौरान पेड़ के नीचे टेक सिंह नाम का युवक […]
पन्ना: पन्ना जिले के सिमरिया थाना अंतर्गत 28 वर्षीय महिला प्रियंका पटेल ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि मृतका की जांघ में तीन लोगों के नाम लिखे हुए हैं, वहीं घटना के बाद गुस्साए परिजनों ने सिमरिया चौराहे पर लाश रखकर चक्का जाम कर दिया। परिजनों का कहना है कि कुछ लोगों के द्वारा महिला को लगातार परेशान किया जा रहा था, जिसकी शिकायत भी की गई थी, लेकिन कोई कार्यवाही न होने की वजह से महिला ने फांसी लगाकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। परिजनों की मांग है कि उक्त लोगों की नामजद […]
ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में सिकरौदा तिराहा पर शुक्रवार को भीषण सड़क हादसा हुआ है। एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। ट्रक 20 मीटर तक हाइवे पर बाइक को घसीटता हुआ ले गया बाइक सवार भाई – बहन और डेढ़ साल के भांजे की दर्दनाक मौत हो गई है। 3 साल की बच्ची गंभीर रूप से घायल है, जिसको इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि मृतक अपनी बहन को घर पर छोड़ने के लिए जा रहा था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और […]
मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में आज बड़ा गोलीकांड हुआ. अंबाह थाना क्षेत्र के गीलापुरा गांव में सरकारी जमीन जोतने को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए. पहले तो दोनों पक्षों में मारपीट हुई, फिर बंदूकें लगने लगीं. इस दौरान गोली लगने से एक पक्ष के चाचा-भतीजे की मौत हो गई तो वहीं दूसरे पक्ष से एक व्यक्ति गोली लगने से घायल हो गया. सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने आनन-फानन में घायल हो अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन इलाज के दौरान उसने भी दम तोड़ दिया. पुलिस इस घटना की जांच-पड़ताल में जुटी है, लेकिन सबसे बड़ा सवाल ये […]
