Browsing: मध्यप्रदेश

डिंडौरी। जिले के अमरपुर विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत मनोरी में डायरिया से अब तक पांच लोगों की मौत होने के बाद हड़कंप मचा हुआ है। रविवार को जानकारी लगने पर कलेक्टर विकास मिश्रा, एसडीएम रामबाबू देवांगन सहित स्वास्थ्य विभाग का अमला गांव में पहुंचा। सरपंच कालिका बाई ने बताया कि अब तक पांच लोगों की मौत हो चुकी है। बताया गया कि पीड़ितों को पेट दर्द की समस्या के चलते सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमरपुर भर्ती कराया गया। यहां शनिवार रात में भी एक ग्रामीण ने दम तोड़ दिया। सरपंच ने बताया कि अब तक रघु सिंह, ममता मरावी, लूलीबाई,झम्मल बाई,गुलाब सिंह […]

Read More

मंदसौर। पति से विवाद के बाद एक महिला अपने 4 बच्‍चों के साथ कुएं में कूद गई। इस घटना में चारों बच्‍चों की मौत हो गई। घटना सुबह करीब 6 बजे हुई। पुलिस से मिली प्रारंभिक जानकारी के अनुसार यह घटना गरोठ इलाके के पीपलखेड़ा गांव में हुई। लोगों से पूछताछ में यह पता चला है कि महिला का अपने पति से किसी बात को लेकर विवाद हुआ। इसके बाद महिला ने कुएं में छलांग लगा दी। महिला ने अपनी 2 बालिकाओं और 2 बालक के साथ कुएं में छलांग लगाई। इस घटना से हड़कंप मच गया। मिली जानकारी के मुताबिक, शनिवार रात पति ने […]

Read More

भोपाल: पूर्व सांसद कंकर मुंजारे ने बालाघाट पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। शनिवार को भोपाल में पत्रकारों से चर्चा करते हुए पूर्व सांसद ने कहा कि प्रमोशन पाने के लालच में बालाघाट पुलिस ने अब तक कई फ़र्ज़ी एनकाउंटर कर दिए हैं। दरअसल बीते 8 जुलाई को बालाघाट पुलिस की हॉकफोर्स ने 14 लाख के इनामी नक्सली को एनकाउंटर में मार गिराने का दावा किया था। पुलिस के मुताबिक बालाघाट जिले के कोठियाटोला के जंगल के मुठभेड़ में हार्डकोर नक्सली सोहन उर्फ उकास उर्फ आयुत को ढेर करने का दावा एंटी नक्सल हॉकफोर्स के एडीजी जयदीप प्रसाद ने किया […]

Read More

छतरपुर : छतरपुर जिले के बमीठा थाना क्षेत्र के इमलाहा गांव में एक साइकिल पंचर की दुकान में जहां एक पंखा, दो बल्ब लगे हैं उस दुकान का एक माह का बिल 1,22,383 (एक लाख बाइस हज़ार तीन सौ तेरासी रुपए) आया है। जिसको देख गरीब दुकानदार और बिल की कीमत सुनने वाले लोगों के होश उड़ गए। हैरान कर देने मामला छतरपुर जिले राजनगर ब्लॉक के इमलहा गांव में संतोष साहू पिता लखन साहू जो कि गांव में ही एक साइकिल पंचर की दुकान खोले हुए है। जिसके नाम एक माह का बिजली का बिल सवा लाख रुपए आ […]

Read More

खातेगांव: खातेगांव पुलिस सटे खेलना, जुआ लिखना, अवैध शराब का परिवहन करने वाले, बेचने वाले, हथियार रखने वाले, लूट करने वाले, चोरी करने वाले को तो पकड़ नहीं पा रही है लेकिन यह सब एक आंदोलनकारी और जनता की आवाज उठाने पर कार्रवाई करना कितना सही है ? भारत यात्री राहुल इनानिया पर खातेगांव पुलिस द्वारा चोर, लुटेरा, जुआ सट्टेबाज और शराब का परिवहन करना अवैध हथियार रखना हत्या करना जैसे अपराध घटित करना खातेगांव पुलिस ने बताया हैं। लेकिन यह आरोप पूरी तरह से निराधार और झूठे हैं, और एक सामाजिक कांग्रेस कार्यकर्ता और हमेशा आंदोलन के सक्रिय सदस्य, […]

Read More

जबलपुर। मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले में दो ट्रक आपस में भिड़ गए। इसके बाद तेज धमाका हुआ और दोनों ट्रक में आग लग गई, इस हादसे में एक ड्राइवर जिंदा जल गया। दूसरे ट्रक के ड्राइवर को मौके पर मौजूद लोगों ने बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया है, यहां पर जबलपुर मेडिकल कॉलेज में उसका इलाज चल रहा है, यह घटना शनिवार रात की है। यह घटना बरेला की है। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि दोनों ही ट्रक तेज रफ्तार में थे और टकरा गए अभी घायल ट्रक ड्राइवर की पहचान नहीं हो सकी और ट्रक में कितने लोग मौजूद […]

Read More

उज्जैन: मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले में त्रिवेणी ब्रिज के पास शनिवार सुबह शिप्रा नदी में महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई थी। पुलिस ने अब इस पूरे मामले का खुलासा कर दिया है, महिला की उसके ही पति ने हत्या की थी। आरोपी ने अपने दोस्तों की मदद से महिला के शव को नदी में फेंक दिया था। इस मामले में पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है उसके दो दोस्तों की अभी तलाश जारी है। आपको बता दें कि शनिवार को इंदौर रोड़ स्थित पुराने त्रिवेणी ब्रिज के नीचे नदी में बोरे में लाश मिली थी। […]

Read More

मंदसौर। मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले में रविवार को गरोठ थाना क्षेत्र में पीपलखेड़ा गांव में एक महिला अपने 4 बच्चों को लेकर कुंए में कूद गई। इस घटना में महिला को तो बचा लिया गया लेकिन चारों बच्चों की दुखद मृत्यु हो गई। मामले की जानकारी पुलिस को लगी तो तत्काल मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों की मदद से बच्चों के शवों को कुंए से बाहर निकालकर उन्हें पोस्टमार्टम के लिए गरोठ चिकित्सालय भेजा गया। मामले को लेकर गरोठ की एडिशनल एसपी हेमलता कुरील ने बताया की, महिला अपने पति द्वारा आए दिन की जाने वाली मारपीट से परेशान थी। शनिवार […]

Read More

पति-पत्नी का साथ और प्यार जन्म-जन्मांतर का होने की बात कही जाती रही है. इसी कर्तव्य को पूरा करते हुए मध्य प्रदेश के भिंड जिले दिल को छूने वाली तस्वीर सामने आई है. वीडियो में महिला भिंड के जिला अस्पताल में अपने पति को पीठ पर लेकर उसका इलाज कराने के लिए अस्पताल के अंदर जाती हुई दिखाई दे रही है. महिला के पति के पैर में चोट लगी हुई और वो चलने में असमर्थ दिखाई दे रहा है. साड़ी पहनकर घूंघट किए हुए देश की सशक्त महिला की ये तस्वीर उसकी जिम्मेदारी और अपने पति धर्म के प्रति निष्ठा […]

Read More

मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले की अमरवाड़ा सीट पर हुए उप चुनाव में बीजेपी ने कड़ी टक्कर के बीच जीत दर्ज कर ली है. इस विधानसभा में भाजपा ने 16 साल बाद जीत दर्ज की है. साल 2008 के विधानसभा चुनाव में अमरवाड़ा से बीजेपी के प्रेमनारायण ठाकुर ने जीत हासिल की थी.शनिवार को पीजी कॉलेज में हुई काउंटिंग में काफी उतार चढ़ाव होते रहे हैं. शुरुआत चार राउंड तक भाजपा आगे रही, लेकिन इसके बाद कांग्रेस प्रत्याशी धीरन शाह ने वापसी की और 17वें राउंड तक लीड बनाए रखी. मतगणना के कुल 20 राउंड हुए. शुरुआती 4 राउंड की […]

Read More

भोपाल। कोलार थाना पुलिस ने छत्तीसगढ़ के कपड़ा कारोबारी की शिकायत पर शराब का व्यवसाय करने वाले पिता-पुत्र के खिलाफ 28 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने का केस दर्ज किया है। पुलिस आरोपितों की तलाश कर रही है। कोलार थाने के एसआइ पप्पू कटियार ने बताया कि भिलाई, छत्तीसगढ़ में रहने वाले चंद्रमणि सोनी कपड़े का कारोबार करते हैं। व्यवयास के सिलसिले में उनका भोपाल आना-जान लगा रहता है। इस दौरान उनके पूर्व परिचित परिचय रीवा निवासी शशिधर पांडे ने चंद्रमणि का परिचय रीवा में शराब का कारोबार करने वाले सतीश शुक्ला और उनके बेटे सचिन शुक्ला से कराया था। […]

Read More

सीहोर। नगर के कोतवाली थाना क्षेत्र में स्थित छोटी ग्वालटोली निवासी 26 वर्षीय नवविवाहिता ने अपने मायके में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसका विवाह लगभग सात माह पूर्व भोपाल में हुआ था। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। सुसाइड नोट न मिलने की वजह से फिलहाल खुदकुशी की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मृतका कैंसर रोग से पीड़ित थी और इसी वजह से सदमे में रहती थी। हाल ही में आई थी मायके पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार छोटी ग्वालटोली निवासी स्वर्गीय राधेश्याम यादव […]

Read More

भोपाल। पुराने शहर के शाहजहांबाद थाना इलाके में शुक्रवार देररात नूरमहल रोड स्थित बाग मुंशी हुसैन खां तालाब में एक कार गिर गई। हालांकि हादसा होते ही आसपास मौजूद लोगों ने युवक को सुरक्षित कार से बाहर निकाल लिया। इससे अनहोनी टल गई। बाद में क्रेन की मदद से कार को बाहर निकाल लिया गया। हालांकि इस मामले में थाने में कोई शिकायत नहीं की गई है। शाहजहांबाद थाना पुलिस के मुताबिक हादसा शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात करीब डेढ बजे हुआ। घटना के समय हल्की वर्षा भी हो रही थी। तभी नूरमहल रोड पर एक कार सड़क किनारे से फिसलते हुए […]

Read More

बनवार दमोह। मध्य प्रदेश के दमोह में बनवार थाना क्षेत्र के हटरी गांव में एक मगरमच्छ का आतंक देखने को मिला। यहां व्यारमा नदी में शनिवार की सुबह अपने पिता के साथ नहाने के लिए गए एक आठ साल के बच्चे को मगरमच्छ नदी के अंदर खींच ले गया। यह घटना इतने कम समय में हुई कि बच्चे का पिता चाहकर भी अपने जिगर के टुकड़े को नहीं बचा पाया। नदी में काफी देर तक बच्चे की तलाश की गई। इधर एसडीआएफ की टीम मौके पर पहुंच कर तलाश में जुटी है। वहीं जिस जगह शनिवार को घटना हुई, वहीं पास […]

Read More

भोपाल। अशोका गार्डन थाना क्षेत्र में एक युवक ने पड़ोस की एक युवती से पहले इंटरनेट मीडिया के माध्यम से दोस्ती की और फिर उसे बहला-फुसलाकर दूसरे शहर ले गया। वहां उसने होटल में युवती के साथ दुष्कर्म किया। इधर, युवती के स्वजनों की शिकायत पर पुलिस सक्रिय हुई और रायसेन जिले के बाड़ी-बरेली की एक होटल से आरोपित को गिरफ्तार किया। साथ ही युवती को बरामद कर उसके परिवार के सुपुर्द कर दिया। पुलिस के अनुसार 18 वर्षीय रेहान खान सुभाष कालोनी में रहकर मजदूरी करता है। पीड़िता भी पड़ोस में अपने परिवार के साथ किराये से रहती है। इसी […]

Read More

मंदसौर। मंदसौर जिले के सुवासरा तहसील मुख्यालय से 15 किमी दूर ग्राम धानडाखेड़ा के पास कालीसिंध नदी में शुक्रवार को करीब 50 से अधिक कंजरों ने स्टापडेम तोड़ने का प्रयास किया। इसके बाद आसपास के ग्रामीणों ने ही पत्थर फेंककर कंजरों को भगाया। जवाब में उन्होंने फायर भी किए। ग्रामीणों के ज्यादा संख्या में पहुंचने पर कंजर भाग गए। इसी स्टापडेम में बने इंटकवेल से ही सुवासरा में पेयजल सप्लाई होता है। राजस्थान से कुछ लोग कथा सुनने धानडाखेड़ा आए, उन्होंने कंजरों द्वारा स्टापडेम को तोड़ने की जानकारी ग्रामीणों को दी। इसके बाद कुछ ग्रामीण नदी पर स्थित नगर परिषद के […]

Read More