भोपाल। आबकारी विभाग की टीम ने बुधवार को एक कुख्यात शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है। जिसकी विभाग को लंबे समय से तलाश थी। उसके खिलाफ छोला मंदिर थाना और क्राइम ब्रांच ने 16 आपराधिक प्रकरण दर्ज किए हैं। जिसमें लगभग चार आबकारी की धारा 34(2) के बड़े प्रकरण शामिल हैं। आबकारी कंट्रोलर आरजी भदौरिया ने बताया कि कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह के निर्देश पर अवैध शराब की तस्करी करने वाले तस्करों पर नजर रखी जा रही है। इसी के तहत कैंची छोला, छोला मंदिर, हमीदिया रोड, अशोका गार्डन, स्टेशन सहित पुराने भोपाल में अवैध शराब ठिकाने लगाने वाले तस्कर कैची […]
Browsing: मध्यप्रदेश
डिंडौरी। जिले के अमरपुर पुलिस चौकी अंतर्गत ग्राम खम्हरिया के भर्रा टोला में गुरुवार की दोपहर धान की रोपाई करने के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से चपेट में आने से सास बहू की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा की कार्रवाई शुरू की जानकारी के अनुसार गुलबसिया पति गोविन्द सिंह उम्र 48 साल निवासी खम्हरिया अपनी दोनों बहू संगीता पति मानिक सिंह उम्र 23 साल और मंगली बाई के साथ खेत में धान की रोपाई कर रहे थी। दोपहर लगभग 3 बजे तेज गर्जना के साथ आकाशीय बिजली खेत में […]
अशोकनगर। पति की प्रताड़ना से तंग होकर अपने मायके में रह रही एक महिला को उसके पति ने पोस्टल डाक के माध्यम से तीन तलाक दे दिया। जब पति के द्वारा तीन तलाक का पत्र पत्नी को मिला तो पीड़ित महिला ने देहात थाना में पहुंचकर अपनी शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने महिला की शिकायत पर महिला विवाह संरचना के तहत प्रकरण दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पिछले साल हुआ था निकाह पीड़ित महिला ने बताया कि उसका निकाह 26 अप्रैल 2023 को कोलारस निवासी आदिल से हुआ था। शादी के बाद उसके सुसराल पक्ष के लोग […]
इंदौर। मध्य प्रदेश में कांग्रेस के प्रवक्ता डॉ. अमीनूल सूरी ने पार्टी के इंदौर कार्यालय गांधी भवन में भाजपा नेता कैलाश विजयवर्गीय के स्वागत पर सवाल खड़े कर दिए हैं।प्रवक्ता ने भी बात केवल पार्टी के फोरम पर रखने के बजाय खुला पत्र जारी कर दिया है। एक्स हैंडल पर पत्र डालकर उन्होंने शीर्षक दिया है- पार्टी गई तेल लेने। बता दें कि कुछ वर्ष पहले राऊ से चुनाव लड़ रहे जीतू पटवारी का एक वीडियो बड़ा चर्चित हुआ था, जब उन्होंने मतदाता से वोट की अपील करते हुए कह दिया था कि पार्टी गई तेल लेने, आप तो मुझे देखकर […]
बुरहानपुर। मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र में 2 जुलाई को महाराष्ट्र की एक महिला के साथ सनसनीख़ेज़ लूट की घटना घटित हुई थी, बुलढाना जिले के ग्राम वरवट वकाल की रहने बाली अनुपमा गुड़गिला नामक एक महिला अपनी खाद बीज की दुकान का सामान लेने बुरहानपुर अपने निजी वाहन से आईं थीं, जब रात्रि क़रीब 10 बजे वह अपने ड्राइवर गजानन और घरेलू महिला कर्मी के साथ वापस अपने गांव जा रहीं थी। तब करौली घाट पर दो अज्ञात मोटर सायकल सवारों ने उनकी गाड़ी को रोक कर पिस्टल की नोक पर सोने की चेन और […]
मुरैना। मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में दुमदार गांव में तीन छात्रों की तालाब में डूबने से मौत हो गई है, घटना जौरा क्षेत्र की है, तीनों एक ही स्कूल में पढ़ते थे और नहाने के लिए तालाब में गए थे। इसके बाद तीनों तालाब में डूब गए घटना बुधवार शाम की है तीनों दोस्त बालपुर गांव में रहकर पढ़ाई कर रहे थे। जब अन्य लड़के तलाब पर पहुंचे तो उनकी नजर छात्रों के कपड़ों पर पड़ी जिसके बाद अपने साथ पढ़ने वाले तीनों दोस्तों के कपड़ों को लड़के पहचान गए और उन्होंने तत्काल तीनों के घर वालों को इस मामले […]
इंदौर : एक समय था जब युवा अपने करियर के तौर पर राजनीति को न के बराबर चुनते थे लेकिन आज बड़ी संख्या में युवा राजनीति को अपने करियर के रूप में देखना पसंद करते हैं। खासकर वे युवा जो देश एवं समाज के लिए कुछ करना चाहते हैं। यह कहना है भारतीय जनता पार्टी इंदौर महानगर के मीडिया प्रभारी रितेश तिवारी का। वे भी उन युवाओं में से एक हैं जिन्होंने सामाजिक कार्यों के साथ ही राजनीति को अपना करियर चुना है। उनका मानना है कि बड़े सुधार सामाजिक आंदोलनों और राजनीतिक इच्छाशक्ति दोनों से ही संभव हो सकते हैं। […]
जबलपुर। मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले में 18 साल के एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई, युवक का नाम अरहान था और बताया जा रहा है कि पुराने विवाद के चलते उसकी हत्या की गई है। हत्या को अंजाम देने वाले दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए। सूचना पर मौके पर हनुमानताल थाना पुलिस पहुंच गई थी और पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए शव भेज दिया गया है। युवक के घर पर मोहर्रम की तैयारी चल रही थी ,इस दौरान शादाब और नौशाद नाम के युवक आए और विवाद करने लगे थे। विवाद के बाद युवक के […]
गुना। मध्य प्रदेश के गुना जिला अस्पताल के कैदी वार्ड में उपचार के लिए भर्ती कुख्यात अपराधी हथकड़ी ढीली कर फरार हो गया। इस मामले के सामने आते ही गुना पुलिस में हड़कंच मच गया है। फरार बदमाश को पकडऩे के लिए पुलिस की कई टीमें रवाना की गई हैं। जानकारी के अनुसार गुना जिले के धरनावदा थाना क्षेत्र निवासी तेगा पुत्र माखन पारदी जिला जेल गुना में बंद था। उसे 16 जुलाई को स्वास्थ्य खराब होने पर जिला अस्पताल लाया गया था। तेगा की निगरानी में एक एएसआई सहित 5 पुलिसकर्मी तैनात किए गए थे। इसके बावजूद गुरुवार तड़के […]
पन्ना : पन्ना जिले के सलेहा थाना अंतर्गत ग्राम कल्दा में बारात में खाना खाने के बाद अचानक से कई लोग बीमार हो गए। सभी बीमारों को आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सलेहा में भर्ती कराया गया। जहां हालत में सुधार न देखते हुए सभी 16 बच्चों को पन्ना के जिला अस्पताल रेफर किया गया। जहां उनका इलाज चल रहा है। वहीं परिजनों का कहना है कि बारात कलदा से मैहर गई थी बच्चों ने वहां पर दावत में खाना खाया और अचानक से उल्टी दस्त होने लगे। डॉक्टर का कहना है कि फूड पॉइजनिंग के कारण यह बच्चे बीमार हुए […]
इंदौर: इंदौर के खजराना गणेश मंदिर में आज फिर मुस्लिम धर्म छोड़कर एक बार फिर बड़ी संख्या में हिंदू धर्म अपनाया है। बता दे कि बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज की युवक, युवतियों के साथ ही महिलाओं ने हिंदू धर्म अपनाया है। तकरीबन 18 लोगों ने आज इंदौर के खजराना गणेश मंदिर में दर्शन कर मुस्लिम धर्म को छोड़कर हिंदू धर्म में वापसी की है। फिलहाल इस दौरान कई महिलाओं ने मुस्लिम समाज की विभिन्न कुरीतियों के बारे में भी जानकारी दी। घर वापसी को लेकर पिछले दिनों विश्व हिंदू परिषद के नेता को एक धमकी भरा खत मिला था। […]
भोपाल: देश का दिल मध्य प्रदेश अब औद्योगिक शक्ति के रूप में देशभर में स्थापित होने की तैयारी कर रहा है, मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने साल 2025 को औद्योगिक वर्ष के रूप में मनाने की घोषणा की है वहीं पिछले दिनों उज्जैन और मुंबई में इन्वेस्टर समिट में 1.60 लाख करोड़ का निवेश प्रस्तावित है। जिससे करीब 2 लाख लोगों को रोजगार मिलेगा साथ ही 20 जुलाई को जबलपुर में रीजनल इन्वेस्टर्स समिट होने जा रही है, इसमें भी करोड़ों का निवेश मध्य प्रदेश आने की पूरी उम्मीद है। मध्य प्रदेश में आर्थिक विकास को गति देने के लिए […]
इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में डिजिटल अरेस्ट के मामले की शिकायत क्राइम ब्रांच में लगातार सामने आ रही है बैंक के रिटायर्ड अफसर के बाद अब असिस्टेंट प्रोफेसर को व्हाट्सएप पर डिजिटल अरेस्ट करके रखा और 1 लाख रुपए ठग लिए। दरअसल क्राइम ब्रांच में यह पहला मामला है जो की व्हाट्सएप के माध्यम से वीडियो कॉल कर महिला को ठगा गया है। क्राइम ब्रांच एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने बताया असिस्टेंट प्रोफेसर को व्हाट्सएप पर अनजान नंबर से फोन आया। फोन करने वाले ने क्राइम ब्रांच मुंबई का अधिकारी बनकर बात की और कहा कि तुम्हारे नाम का […]
दतिया। मध्य प्रदेश के दतिया जिले में आने वाले चीना गांव में खेत की रखवाली करने गए एक बुजुर्ग को सांप ने काट लिया,आपको बता दें कि तत्काल बुजुर्ग को अस्पताल ले जाया गया। यहां पर बुधवार की शाम को इलाज के दौरान बुजुर्ग की मौत हो गई है, सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। थरेट थाना क्षेत्र की यह घटना है थरेट थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। चीना गांव में रहने वाले रामबाबू दोपहर में खाना खाने के बाद अपने खेत पर चले गए थे। यहां पर उनके पैर में सांप ने काट लिया तत्काल […]
भोपाल: राजधानी भोपाल में व्यापारी के साथ सवा करोड़ की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। मामला राजधानी के कोहेफिजा थाने का है। जानकारी के मुताबिक कोहेफिजा थाना क्षेत्र में रहने वाले व्यापारी रवि आडवाणी के साथ राकेश भाटिया, गौरव भाटिया, विवेक खमसेरा और नितिन पारेख नाम के व्यक्तियों ने BGIL कंपनी के शेयर बेचने के नाम पर एक करोड़ 25 लाख एक हज़ार रुपये अपने खातों में ट्रांसफर करवाये। चारों आरोपियों ने पीड़ित रवि आडवाणी से कहा था कि 15 दिनों के अंदर कंपनी के सवा करोड़ रुपये कीमत के शेयर ट्रांसफर कर दिए जाएंगे। लेकिन समय बीतने के बाद […]
सिंगरौली: कांग्रेस में एक बार फिर फूट देखने को मिली है। जहां कांग्रेस विंग की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा और सिंगरौली जिले से आने वाली कांग्रेस की वरिष्ठ नेत्री मधु शर्मा का यह गुस्सा अपनी ही पार्टी की महिला विंग की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा पर फूटा है। मधु शर्मा ने अलका लांबा पर उन्हें अपमानित करने का आरोप लगाए हैं, जिसके बाद से कांग्रेस के नेतृत्व और रीति नीति को लेकर फिर से सवाल खड़े हो रहे हैं। बैठक में हुए बवाल के वायरल वीडियो को लेकर भाजपा ने निशाना साधा है। भाजपा ने कहा है कि कांग्रेस में ऐसे […]
