Browsing: मध्यप्रदेश

इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में पौधारोपण अभियान जोरों पर है। शहर के पत्रकार भी इस अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं.. इसी क्रम में रीगल स्थित पुलिस कंट्रोल रूम परिसर में पत्रकारों ने पौधारोपण किया। इस कार्यक्रम में महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने बतौर अतिथि शिरकत की दरअसल देश भर के साथ – साथ इंदौर शहर में भी हरियाली बढ़ाने और पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से पौधारोपण अभियान चलाया जा रहा है। इस सकारात्मक पहल में शहर के पत्रकारों ने भी अपना सहयोग दिया है। पत्रकारों ने रीगल स्थित पुलिस कंट्रोल रूम परिसर में विभिन्न प्रकार के पौधे […]

Read More

भिंड। मध्य प्रदेश के पूर्व नेता प्रतिपक्ष डॉ गोविंद सिंह के लहार स्थित बंगले के सीमांकन का मामला इस समय चर्चा में है, आपको बता दें कि शनिवार को फिर से डॉक्टर गोविंद सिंह के बंगले का सीमांकन शुरू किया गया। इसको लेकर पूर्व नेता प्रतिपक्ष का एक बयान भी सामने आया है, उन्होंने कहा है कि मैंने अपने जीवन में एक इंच भी शासकीय जमीन पर कब्जा नहीं किया। मैंने किसी दूसरे की जमीन पर भी कब्जा नहीं किया है इसके साथ ही पूर्व नेता प्रतिपक्ष डॉक्टर गोविंद सिंह ने लहार के भाजपा विधायक अंबरीष शर्मा पर भी आरोप […]

Read More

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में 9वीं की छात्रा के साथ दरिंदगी का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां छात्रा के साथ पहले चलती कार में गैंगरप किया गया, फिर बदमाशों ने उसका अश्लील वीडियो बनाया. हैवानों का इतनी हरकत से भी मन नहीं भरा तो उन्होंने छात्रा को वीडियो को लेकर ब्लैकमेल किया और वीडियो वायरल करने की बात कहकर उसे दोबारा बुलाना चाहा. जब छात्रा नहीं आई तो आरोपियों ने उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. आरोपी यहां भी नहीं रुकी. हैवानों ने छात्रा के रिश्तेदारों को भी उसका अश्लील वीडियो भेज दिया. पीड़िता का अश्लील […]

Read More

इंदौर। एक बार फिर सुहानी वादियों की सैर करने के लिए तैयार हो जाइए। यह मौका 20 जुलाई से मिलने जा रहा है। रतलाम मंडल पांच महीने बाद दोबारा हेरिटेज ट्रेन का संचालन पातालपानी रेलवे स्टेशन से करने जा रहा है। लेकिन यहां तक जाने के लिए फिलहाल पर्यटकों को सड़क मार्ग से होकर ही जाना होगा। पातालपानी-कालाकुंड हेरिटेज ट्रेन को लेकर पर्यटकों में अलग ही क्रेज है। शनिवार से शुरू हो रही ट्रेन के लिए बुकिंग शूरू हो गई है। इधर रेलवे ने ट्रेन संचालन के लिए सभी तैयारी पूरी कर ली है। दो दिन पहले हेरिटेज ट्रेन का ट्रायल […]

Read More

उज्‍जैन। शहर में देर रात एक प्रॉपर्टी कारोबारी को विवाद के बाद गोली मार दी गई। पुलिस के अनुसार घटना रात दो बजे की है। प्रॉपटी कारोबारी प्रकाश यादव को उनके पड़ोसी सुरेंद्र प्रताप सिंह ने अपनी लाइसेंसी बंदूक से गोली मार दी। गोली प्रकाश यादव के सीने में लगी है। सुरेंद्र रिटायर्ड फौजी हैं। मामला शहर के नागझ‍िरी क्षेत्र के हामुखेड़ी का है। पुलिस के अनुसार घटना के बाद रिटायर्ड फौजी अपने घर से फरार हो गया। पुलिस ने उसके बड़े भाई को हिरासत में लिया है। पुलिस ने बताया कि बच्‍चों को खेलने को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद यादव के […]

Read More

भोपाल। आजादी का अमृतकाल बीत जाने के बाद भी नौनिहालों को स्कूल तक का सफर 500 मीटर के दलदली रास्ते को पार करके जाना पड़े तो सरकारी सिस्टम पर यकीनन गुस्सा आता है, लेकिन उससे भी ज्यादा तरस उन बच्चों पर आता है, जो रोजाना डरते-सहमते हुए इस दलदल में पैर जमाते हुए स्कूल तक पहुंचते हैं। बारिश के मौसम में कीचड़ में तब्दील एक तरफ राज्य और केंद्र सरकार स्कूल चले अभियान के लिए करोड़ों रुपये खर्च कर रही है, वहीं पाड़ल्यामाता गांव के बीचो-बीच से आदर्श नगर कॉलोनी का कच्चा रास्ता जाता है, जो बारिश के मौसम में कीचड़ […]

Read More

उन्हेल। उज्जैन जिले के उन्हेल में मोहर्रम के जुलूस के दौरान सांप्रदायिक सौहार्द्र की मिसाल देखने को मिली। कचहरी चौक पर नगर परिषद द्वारा उस्तादों के स्वागत समारोह के दौरान बैंड की धुन पर हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। इस दौरान सभी ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। उज्जैन के पास उन्हेल में मोहर्रम के जुलूस का एक वीडियो सामने आया है। इस गंगा जमुनी तहजीब का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मुस्लिम समाज द्वारा बुधवार सुबह मोहर्रम का जुलूस निकाला जा रहा था। कचहरी चौराहे पर नगर परिषद द्वारा स्वागत किया जा रहा था। इस दौरान […]

Read More

मुरैना। जौरा तहसील के बागचीनी चौखट्टा के पास उरहेड़ी गांव में जमीन पर कुछ प्रभावशालियों का कब्जा है। हाईकोर्ट के आदेश के बाद राजस्व व पुलिस प्रशासन की टीम इस अतिक्रमण को हटाने पहुंची, इसी दौरान अतिक्रमकारियों ने हंगामा करते हुए पथराव शुरू कर दिया। हंगामा इतना बढ़ा कि पुलिस को लाठिया भांजनी पड़ीं। इस विवाद में फायरिंग की सूचना है, लेकिन पुलिस ने फायरिंग की घटना को नकारा है। हंगामे के बाद तीन महिलाओं को सड़क पर लिटाकर जाम लगा दिया। बताया गया कि हंगामे व फायरिंग में दो महिलाआें की मौत हो गई लेकिन बागचीनी थाना प्रभारी राजकुमार परमार […]

Read More

मुरैना। बारिश के दिनों में मुरैना जिले के कईयाें गांवों में अंतिम संस्कार करना बड़ी परेशानी बन गया है। कहीं मुक्तिधाम ही नहीं, कहीं मुक्तिधाम तक पहुंचने वाला रास्ता कीचड़ में है, तो कहीं श्मशान ही जलमग्न है। ताजा मामला जौरा तहसील के हड़बांसी गांव का है, जहां अंतिम संस्कार से पहले ग्रामीणाें को श्मशान के टूटे-फूटे टिनशेड काे सही करना पड़ा, जिससे बारिश में चिता की आग न बुझे। इसके बाद शव का अंतिम संस्कार किया गया। हड़बांसी गांव में गुरुवार की सुबह एक बुजुर्ग का लंबी बीमारी के कारण निधन हो गया। बुजुर्ग के शव को दोपहर में अंतिम […]

Read More

देवास। देवास लोकसभा क्षेत्र के सांसद महेंद्रसिंह सोलंकी को फोन पर जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। सांसद को धमकी देने के मामले की सूचना मिलते ही पुलिस विभाग भी सक्रिय हो गया है। इस संबंध में मिली प्रारंभिक जानकारी के अनुसार सांसद महेंद्रसिंह सोलंकी को फोन पर धमकी उत्तर प्रदेश के कानपुर से किसी व्यक्ति ने दी है। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय ने बताया कि धमकी देने को लेकर जानकारी प्राप्त हुई है। पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय के अनुसार फिलहाल इस संबंध में कोई आवेदन नहीं आया है। हालांकि मामले की जांच शुरू […]

Read More

भोपाल। शिक्षा का अधिकार अधिनियम (आरटीई) के तहत प्रदेश के करीब 26 हजार निजी स्कूलों में 25 प्रतिशत सीटों पर गरीब एवं वंचित वर्ग के बच्चों को निश्शुल्क शिक्षा दी जाती है। इनकी फीस का भुगतान शासन की ओर से स्कूलों को किया जाता है। एक बच्चे के लिए करीब साढ़े पांच हजार रुपये निजी स्कूल को दिया जाता है। इसमें कई स्कूल विभाग ने अधिक फीस की मांग कर रहे हैं। वहीं कुछ स्कूलों की फीस कम है, लेकिन वे भी बराबर शुल्क लेते हैं।इसे देखते हुए राज्य शिक्षा ने स्कूलों से सत्र 2023-24 का फीस स्ट्रक्चर व बच्चों से […]

Read More

मुरैना। भू-माफियाओं ने अधिकारी-कर्मचारियों से जुगलबंदी कर सरकारी भूमि, पट्टे और भू-दान की जमीनों की खरीद-विक्री कर करोड़ों रुपये अपनी तिजोरियों में भर लिए। इन दबंग भू-माफिया के काले कारनामों का खामियाजा वह किसान भुगत रहे हैं, जिनकी जमीन सरकार ने रेल लाइन बिछाने के लिए अधिग्रहित कर ली है। रेल लाइन के लिए सेमई पटवारी हल्का नंबर 6 के 74 निजी सर्वे नंबरों में से 110 से अधिक किसानों की 18.688 हेक्टेयर जमीन जिला प्रशासन ने अधिग्रहित करके रेलवे काे दी थी। रेलवे ने इन जमीनों पर ट्रैक बनाकर पटरियां बिछाने का काम पूरा कर भी दिया है। तीन साल पहले मुरैना […]

Read More

उज्जैन। जिला अस्पताल की व्यवस्था बदहाल होती जा रही है। मरीजों को ले जाने के लिए स्ट्रेचर तक नहीं मिल रहे हैं। गुरुवार को एक युवक अपने पिता को उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर आया था। स्ट्रेचर नहीं मिलने के कारण वह पिता को पीठ पर ले गया। दौरान अस्पताल के कर्मचारी उसे देखते रहे लेकिन मदद करने नहीं आए। कर्मचारियों व अधिकारियों की लापरवाही की सजा मरीजों को भुगतना पड़ रही है। गुरुवार को गोविंद चौधरी उम्र 60 वर्ष निवासी मकड़ावन पलसोड़ा खेत पर जाते समय साइकिल फिसलने से गिरकर घायल हो गए थे। पैर में गंभीर चोट लगने […]

Read More

इंदौर। मध्य प्रदेश हाई कोर्ट की इंदौर खंडपीठ ने प्रदेश सरकार से पूछा है कि उसके पास बदहाल हो रही स्वास्थ्य सेवाओं से निपटने के क्या इंतजाम हैं। सरकारी अस्पतालों में डाक्टरों के पद खाली क्यों पड़े हैं और इन्हें भरने की क्या योजना है। एक भी स्वास्थ्य केंद्र मानकों पर खरा नहीं हाई कोर्ट ने प्रदेश सरकार से यह जवाब उस जनहित याचिका की सुनवाई करते हुए मांगा है, जिसमें प्रदेश की बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं का मुद्दा उठाया गया है। याचिका में कहा गया है कि प्रदेश में एक भी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ऐसा नहीं है जो मानकों पर खरा […]

Read More

शिवपुरी। बैराड़ थानांतर्गत कालामढ़ निवासी एक नवविवाहिता बुधवार को उपचार के बहाने जिला अस्पताल आई और वहां पर पति को चकमा देकर अपने प्रेमी के साथ भाग गई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर गुमशुदगी कायम कर मामले की विवेचना शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार कालामढ़ बैराड़ निवासी नवप्रीत पुत्र पममाल जाटव की शादी दो माह पूर्व ग्राम कन्हार थाना पारागढ़ जिला मुरैना निवासी मुकेश पुत्र प्रेम नारायण जाटव के साथ हुई थी। शादी के बाद वर्तमान में नवप्रीत अपने मायके कालामढ़ बैराड़ आई हुई थी। मायके में उसने 17 जुलाई को बीमारी का बहाना बनाया और इलाज के […]

Read More

जबलपुर। एमपी के जबलपुर में राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक-30 पर तेज गति से आ रहा एक ट्रक सड़क किनारे खड़े हाइवा से टकरा गया। टक्कर के साथ ही ट्रक में आग लग गई। धधकते ट्रक में सवार चालक और उसका सहायक जिंदा जल गए। यह घटना शुक्रवार की अलसुबह पनागर थाना क्षेत्र में ग्राम बम्हनौदा के पास हुई। हादसा इतना भयावह रहा कि आग बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड को बुलवाना पड़ा। मौके पर पहुंची पुलिस ने वाहनों के बीच फंसे दोनों शवों को निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया। ट्रक क्रमांक यूपी 70 टीपी 9495 उत्तरप्रदेश के प्रतापगढ़ से नागपुर की […]

Read More