Browsing: मध्यप्रदेश

भिंड। सोने की मोहरें (सोने के सिक्के) और जमीन बंटवारे को लेकर सास की पीट-पीट कर हत्या करने वाली बहू, बेटा और नाती को बरासों पुलिस ने शुक्रवार-शनिवार रात करीब एक बजे चंदूपुरा सब स्टेशन के पास से गिरफ्तार किया है। घटना के बाद तीनों लोग गांव से फरार हो गए थे। और रात में पैदल-पैदल भिंड आ रहे थे। शनिवार को पुलिस ने तीनों को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें भेज भेज दिया गया है। यह है पूरा मामला बता दें कि 95 वर्षीय सुखदेवी बघेल पत्नी रामनाथ बघेल निवासी खैरोली थाना बरासों के दो बेटे हैं। बड़ा […]

Read More

बैतूल। नगर के गंज थाना क्षेत्र में पुलिस ने देसी पिस्टल और कट्टे की तस्करी करने वाले चार आरोपितों को गिरफ्तार किया है। आरोपितों के पास से तीन देसी कट्टे, एक पिस्टल,एक कारतूस बरामद किया गया है। आरोपितों में एक जिला बदर का आरोपित भी है। आरोपितों को बैतूल के शातिर बदमाश ने बेचने के लिए अवैध हथियार दिए थे। पुलिस अब अवैध हथियार की तस्करी करने वाले गिरोह का पता लगाने में जुटी हुई है। पुलिस अधीक्षक निश्चल झारिया ने इसका खुलासा करते हुए बताया कि शुक्रवार रात्रि में मुखबिर से सूचना मिली थी कि रैन बसेरा चौक के पास […]

Read More

जबलपुर। अधारताल औद्योगिक इलाके में संचालित कबाड़ के गोदाम में धमाके की घटना का रिक्रिएशन हुआ। एक बार नहीं दो बार पुलिस ने सिलसिलेवार घटना के बारे में आरोपित सूर्या बायोटेक प्रोडक्ट्स फर्म के संचालक कपिल जैन और सलिल जैन से पूछताछ की। हर बार दोनों ने अलग-अलग जानकारी दी। इस मामले में आरोपितों की रिमांड खत्म होने पर पुलिस ने शनिवार को न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उनकी पुलिस रिमांड सोमवार तक के लिए बढ़ा दी गई। पूछताछ में पुलिस का संदेह दोनों पर और गहरा गया है। पुलिस को अंदेशा है कि कपिल और सलिल कुछ […]

Read More

हरदा। शहर के छीपानेर रोड पर कीटनाशक दुकान का संचालन करने वाले एक व्यापारी ने खुद की दुकान पर ग्राहक कम आने के चलते पड़ोसी की कीटनाशक दुकान में पेट्रोल डालकर आग लगा दी। पहचान छुपाने के लिए आरोपित ने सलवार-सूट पहनकर वारदात को अंजाम दिया था। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस दोनों आरोपित तक पहुंच गई। साथी आरोपित भी कीटनाशक दुकान का संचालन करता है। थाना कोतवाली अंतर्गत छीपानेर रोड स्थित शुभम एग्रो एजेंसी पर यह वारदात 18 जुलाई की रात लगभग 3 बजे हुई थी। सीसीटीवी फुटेज में महिला के कपड़े पहले अज्ञात व्यक्ति दिखा। इसके बाद थाना […]

Read More

शिवपुरी। शिवपुरी में स्विट्जरलैंड के मार्टिन आमवस्टन व जर्मनी की उलरिके आज भारतीय रीति रिवाज से शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। यह विदेशी जोड़ा शिवपुरी के आध्यात्मिक संत गुरु डॉ. रघुवीर सिंह गौर से प्रभावित होकर शिवपुरी आया है। जोड़े में अपनी शादी को लेकर काफी उत्साह है। स्विट्जरलैंड के यूरिख में रहने वाले मार्टिन आमवस्टन (45) पेशे से लीगल ऑडिट में कंप्लायंस ऑफिसर हैं। उन्होंने बताया कि वह आध्यात्मिक संत गुरुजी डॉ. रघुवीर सिंह गौर के संपर्क में 5 साल पहले सोशल साइट्स के माध्यम से आए थे। शुरुआत में उन्होंने ध्यान के संबंध में उनसे […]

Read More

उज्‍जैन। अभिनेत्री और भाजपा नेता जया प्रदा ने शहर पहुंचकर भगवान महाकाल के दर्शन किए। दर्शन के बाद जया प्रदा ने मीडिया से बातचीत की । जया प्रदा ने कहा, “आज गुरु पूूर्णिमा के अवसर पर मैं यहां दर्शन आई हूं, मैं जब भी इंदौर आती हूं तो यहां शीश झुकाने ज़रूर आती हूं। मेरी आस्था है और भगवान शिव हमेशा साथ रहेंगे।” उन्‍होंने यह भी कहा कि वे यहां अक्‍सर आती रहती हैं। जया प्रदा अल सुबह महाकाल मंदिर पहुंची और भगवान महाकाल के दर्शन किए। उल्‍लेखनीय है कि भाजपा नेता और अभिनेत्री जया प्रदा पहले भी कई बार उज्‍जैन आकर […]

Read More

दतिया। अपनी पत्नी और उसके प्रेमी की हत्या कर पुलिस थाने में कुल्हाड़ी लेकर हाजिर होने वाले आरोपित पति को सिविल लाइन थाना पुलिस ने शनिवार को न्यायालय में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया। नई धाराओं में जिले का संभवतया यह पहला दोहरे हत्याकांड का मामला दर्ज हुआ है। इसमें बदली हुई हत्या की पुरानी धारा 302 के स्थान पर नई धारा 103 भारतीय न्याय संहिता के तहत पुलिस ने प्रकरण पंजीबद्ध किया। इधर बाइपास स्थित खाती बाबा काॅलोनी दम्मू के बाग में जिस मकान में यह दोहरा हत्याकांड हुआ है, उसके बाद आसपास निवासरत लोग अभी भी सहमे […]

Read More

 बैतूल। जिले में शनिवार रात से शुरू हुई तेज वर्षा रविवार सुबह सात बजे तक जारी रही। पिछले 24 घंटे में जिले में कुल 46.8 मिली वर्षा दर्ज की गई है। सबसे अधिक वर्षा शाहपुर विकासखंड में 156 मिमी दर्ज की गई है। सतपुड़ा का जलस्तर बढ़ा तेज वर्षा से सारनी में सतपुड़ा जलाशय का जल स्तर तेजी से बढ़ गया। जिसके कारण रविवार सुबह सात बजे 14 में से 11 गेट 10 फीट की ऊंचाई तक खोल दिए गए। दो घंटे बाद सुबह नौ बजे चार गेट बंद कर दिए गए और सात गेट खुले रखकर पानी तवा नदी में […]

Read More

ग्वालियर। ग्वालियर के मोहना इलाके में छात्रा से गैंगरेप के मामले में तीसरा आरोपित अंकेश रावत भी पकड़ा गया है। तीनों आरोपितों को पुलिस ने कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया। तीसरे आरोपित अंकेश से जब पूछताछ की गई तो वह बोला कि वीडियो उसने नहीं बल्कि कृष्णा सोनी ने खुद अपने मोबाइल से बनाया था। इसके बाद उसे और सत्यम बाथम के मोबाइल पर शेयर कर दिया था। मोहना इलाके में रहने वाली नौवीं की छात्रा के साथ इंस्टाग्राम पर दोस्ती के बाद कृष्णा सोनी, अंकेश रावत और सत्यम बाथम कार से उसे अपने साथ ले […]

Read More

इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए जिला प्रशासन और नगर निगम के द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है, इसी के तहत शनिवार को शहर के कई इलाकों में मोबाइल कोर्ट के द्वारा जुर्माने की कार्रवाई की गई, इस दौरान छावनी में कार्रवाई के लिए पहुंची मोबाइल कोर्ट को लेकर व्यापारियों ने विरोध शुरू कर दिया, व्यापारियों का आरोप था की उन्होंने अपनी दुकान के अन्दर ही सामान रखा हुआ था और ऊपर लटकाया हुआ था लेकिन इसके बाद भी जबरन कार्रवाई करते 5-5 हजार रूपए का जुर्माना लगाया गया है। इस कार्रवाई के पहले निगम […]

Read More

मुरैना। मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में 6 साल की बच्ची को जहरीले सांप ने काट लिया। यह घटना धांधू का पुरा गांव की है, बच्ची की तबीयत बिगड़ने लगी थी जिसके बाद तत्काल परिजन उसको लेकर जिला अस्पताल मुरैना पहुंचे यहां पर डॉक्टरों ने बच्ची को देखते ही मृत घोषित कर दिया घटना शनिवार की है। 6 साल की बच्ची का नाम संजना है और संजना अपने घर के बाहर खेल रही थी।  उस समय उसे सांप ने हाथ में काट लिया बच्ची को तेज दर्द होने लगा इसके बाद पिता गजेंद्र कुशवाहा उसे तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचा जिला अस्पताल […]

Read More

मंडला। मध्य प्रदेश के मंडला जिले के जनपद पंचायत घुघरी के अंतर्गत ग्राम देवहार बम्हनी में डायरिया की चपेट में लगभग 18 लोग आ गए हैं। उल्टी दस्त से ग्रस्त ग्रामीणों को उचित उपचार नहीं मिल पा रहा है। इस बीमारी की सूचना देवहार बम्हनी के सरपंच ने क्षेत्रीय विधायक नारायण सिंह पट्टा को दी तो उन्होंने तत्काल सीएमएचओ एवं सिविल सर्जन डॉ. विजय धुर्वे को सूचना दी। वहीं उन्होंने यह भी बताया कि घुघरी में पदस्थ बीएमओ उपलब्ध रहते नहीं और न ही फोन रिसीव करते हैं। वर्तमान में देवहार बम्हनी के ग्रामीण जो उल्टी दस्त से ग्रासित हैं वह […]

Read More

दतिया। मध्य प्रदेश के दतिया जिले में शनिवार को एक युवक ने शराब के नशे में जहर खा लिया, घटना गोराघाट थाना क्षेत्र में आने वाले गांव बडेरा की है। परिजन तत्काल युवक को दतिया के जिला अस्पताल में लेकर पहुंचे यहां पर उसे भर्ती कराया गया। लेकिन इलाज के दौरान शनिवार की शाम को युवक की मौत हो गई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मंगल पिता वृंदावन राजपूत बड़ेरा गांव में रहता था और शराब पीने की उसकी आदत थी। शराब के नशे में धुत होकर शनिवार को वह घर पर पहुंचा और किसी बात से नाराज होकर […]

Read More

मुरैना। मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में गले में फंदा डालकर रील बना रहे एक छात्र की दम घुटने से मौत हो गई है, इस घटना का वीडियो भी सामने आया है। जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, यह घटना मुरैना जिले के अंबाह थाना क्षेत्र की है। शनिवार की शाम को लेन रोड़ पर खाली पड़े प्लॉट पर कुछ बच्चे खेल रहे थे, जिसके बाद शीशम के पेड़ पर फंदा लगाकर एक बच्चा तड़पने की एक्टिंग कर रहा था और दूसरा बच्चा वीडियो बना रहा था अचानक बच्चे का दम घुटने लगता है और वैसे ही वह […]

Read More

बनवार दमोह: एमपी में दमोह के जंप जबेरा की ग्राम पंचायत मुड़ारी बस्ती के समीप छोटे तालाब में आंख मिचौली खेल रहा मगरमच्छ में फंस गया। वन विभाग ने मशक्‍कत से पिंजरे में कैद किया।वन विभाग ने उसे पिंजरे में फंसाने के लिए चारे के तौर पर मुर्गा मांस कर रखा था, लेकिन दोपहर 12 बजे से तालाब में रखे पिंजरे रखे मांस के टुकड़े खाकर मगरमच्छ पिंजरे से बाहर निकल जाता था। मगरमच्छ को रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व के सिगोरगढ़ तालाब में छोड़ा गया । दो बार भी जब मगरमच्छ पिंजरे में कैद नहीं हुआ तो… पिंजरे में लगा आटोमेटिक […]

Read More

भोपाल। दहेज में कार लाने की मांग से लगातार प्रताड़ित हो रही एक नवविवाहिता ने कुछ दिन पूर्व चारमंजिला बिल्डंग से कूदकर जान दे दी थी। जांच के दौरान मृतका के स्वजन के दर्ज किए गए बयानों में भी प्रताड़ना की पुष्टि होने पर पुलिस ने मृतका के पति और सास के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज कर लिया था। शुक्रवार को दोनों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया। वहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। महिला की चार माह पूर्व ही शादी हुई थी। बचपन में उठ गया था मां का साया कटारा हिल्स थाना पुलिस के […]

Read More