Browsing: मध्यप्रदेश

इंदौर। माध्यमिक स्तर के स्कूलों में शिक्षकों की कमी दूर करने के लिए शिक्षा विभाग ने सोमवार को काउंसलिंग आयोजित की थी, जिसमें जिले के 2500 प्राथमिक शिक्षकों को उच्च पद का प्रभार देना था। लेकिन 500 से अधिक शिक्षक ऐसे भी रहे, जिन्होंने उच्च पद का प्रभाव लेने से साफ मना कर दिया। रात 12 बजे तक चली इस काउंसलिंग में बाकी के शिक्षकों को विषय वार अलग-अलग माध्यमिक संस्थानों के लिए प्रभार सौंपा गया। वही सुबह जब काउंसलिंग शुरू हुई थी तब सूची में कई विसंगति होने के चलते शिक्षक संगठनों में भी नाराजगी जाहिर की थी। जिसके […]

Read More

 जबलपुर। एमपी के जबलपुर में रविवार से शुरू हुई वर्षा सोमवार की सुबह तक जारी रही। तेज वर्षा में गौरीघाट और बरेला में दीवारें ढह गईं। दीवारों के नीचे दबने के कारण वृद्ध और एक युवक की मौत हो गई। लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने निवास स्‍थान पहुंचकर शोकाकुल परिजनों से भेंट कर आर्थिक सहायता की घोषणा की। वहीं महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू बोले-एक सदस्य को नगर निगम में योग्यता के अनुसार आउटसोर्स के माध्यम से नौकरी दी जाएगी वहीं आर्थिक सहायता भी दिलाई जाएगी। मृतक के स्वजन से मिले लोक निर्माण मंत्री दीवार गिरने से नर्मदा नगर […]

Read More

रीवा। मध्य प्रदेश में रीवा के हिनौता गांव में डंपर से महिलाओं पर मुरुम डालने के मामले में पुलिस ने अब तक तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है। दो फरार की तलाश जारी है। इतने के बाद भी कोई डर नहीं दिख रहा है, महिलाओं और उनके परिजनों का कहना है कि आरोपितों के साथी उन्हें जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। कांग्रेस नेताओं का एक्स पर पोस्ट तथा सीएम के निर्देश के बाद हरकत में आई पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 110 के तहत मामला दर्ज किया था। अब जान से मारने तथा गाली गलौज […]

Read More

सागर। सागर समेत आसपास के इलाकों में सोमवार सुबह से रुक-रुककर हो रही भारी बारिश से जन-जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। अंचल में नदी-नाले उफान पर हैं। बीना-कटनी रेल मार्ग पर गिरवर रेलवे स्टेशन के पास मंगलवार को सुबह पांच बजे भारी वर्षा के चलते भूस्खलन हो गया और पहाड़ का मलबा गिरकर रेलवे ट्रैक पर आ गया। अप और डाउन दोनों ट्रैक पर मलबा जमा हो गया। इससे सागर-बीना मार्ग पर रेल यातायात करीब पांच घंटे तक अवरुद्ध रहा। सूचना मिलने पर रेलवे के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और मलबा हटाने का काम शुरू किया। फिलहाल कर्मचारियों द्वारा मलबा हटाए […]

Read More

इंदौर। इंदौर में सोमवार को जुपिटर विशेष अस्पताल से एयरपोर्ट तक 57वां ग्रीन कॉरिडोर बनाया गया। इंदौर के 22 वर्षीय आयुष पंजाबी के फेफड़े चेन्नई में चार्डर प्लेन से पहुंचाए गए। जो वहां के अपोलो अस्पताल में भर्ती 73 वर्षीय महिला को नया जीवन देंगे। वहीं लिवर अस्पताल में ही भर्ती 58 वर्षीय पुरुष को ट्रांसप्लांट किया गया। यह प्रक्रिया रात एक बजे तक चली। इसके अलावा नेत्र शंकर आई बैंक एवं त्वचा चोइथराम स्किन बैंक में दान की गई। इंदौर के पागनीस पागा निवासी 22 वर्षीय आयुष पंजाबी को 18 जुलाई को सीवियर ब्रेन हेमरेज के बाद अस्पताल में […]

Read More

जबलपुर। मैट्रिमोनियल साइट के जरिए एक युवती ने शहर के युवक के सामने शादी का प्रस्ताव रखा और फिर उसे एक बैग भेजने का झांसा दिया। युवक झांसे में आया, तो एयरपोर्ट पर कस्टम द्वारा बैग पकड़ने और उसमें सोना और विदेशी मुद्रा होने की जानकारी दी और फिर कस्टम के नाम पर उससे ढाई लाख रुपये वसूल लिए। मामले में पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया है। कैंट पुलिस द्वारा इसकी जांच की जाएगी। मोदीबाड़ा कटंगा निवासी जगन्नाथ नंदा (38) ने संगम मैट्रिमोनियल साइट पर विवाह के लिए आईडी बनाई। 16 मई को उसे एक फोन आया। बात करने वाली युवती ने […]

Read More

दमुआ छिंदवाड़ा । छिंदवाड़ा के दमुआ में सिंचाई काम्प्लेक्स के तहत हिरदागढ़ में बनने वाले संगम 1 बांध का विरोध करने वाले प्रभावित आदिवासी समाज का चक्काजाम किया गया। धनपाल उर्फ धन्नू धुर्वे की रिहाई प्रकिया शुरू होते ही खत्म हो गया। गिरफ्तारी को असंवैधानिक बता कर प्रशासन से उसे छुड़ाने की मांग कर रहे थे लगभग दो घंटे तक दीन दयाल तिराहे पर बैठे आदिवासी समाज ने शुक्रवार को थाने में अपने साथी की रिहाई की मांग यह कहते हुए की थी कि आखिर किस अपराध में उस पर मामला बनाया गया आदिवासी समाज के लोग धन्नू धुर्वे की प्रशासन […]

Read More

देवास। देवास विकास प्राधिकरण के तत्कालीन मुख्य कार्यपालन अधिकारी आरएस अगस्थी एवं प्राधिकरण के शॉपिंग कॉम्प्लेक्स की संपत्ति एवं प्लाट खरीदने वाले के खिलाफ लोकायुक्त उज्जैन ने शिकायत के करीब 18 साल बाद गंभीर धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है। मामले की शिकायत तत्कालीन विधायक अंतरसिंह दरबार ने वर्ष 2005-06 में की थी। जांच तकनीकी आधार पर होने के बाद मामला उज्जैन लोकायुक्त भेजा गया, जिस पर पिछले दिनों प्रकरण दर्ज किया गया है। लोकायुक्त पुलिस उज्जैन के निरीक्षक दीपक शेजवार ने बताया कि वर्ष 2005-06 में देवास विकास प्राधिकरण के तत्कालीन मुख्य कार्यपालन अधिकारी आरएस अगस्थी द्वारा कलेक्टर गाइडलाइन […]

Read More

उज्जैन। उज्जैन में ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर में सोमवार से शुरू हुए सावन मास के पहले दिन तीन लाख से अधिक भक्तों ने भगवान महाकाल के दर्शन किए। रविवार-सोमवार की मध्य रात्रि 2.30 बजे मंदिर के पट खुले। सुबह पुजारियों ने भगवान महाकाल की भस्म आरती की। इस दौरान अनुमति प्राप्त भक्तों ने नंदी व गणेश मंडपम में बैठकर दर्शन किए। वहीं कार्तिकेय मंडपम् की तीन लाइनों से भक्तों को भस्म आरती के चलायमान दर्शन कराए गए। भगवान शिव की पूजा में सोमवार और सावन का विशेष महत्व भगवान शिव की पूजा में सोमवार का दिन और सावन मास का विशेष […]

Read More

जबलपुर। एमपी के जबलपुर में सावन ने आते ही शहर को तरबतर कर दिया। बीते 24 घंटे में करीब पांच इंच बारिश हो चुकी है। रात भर बादल उमड़-घुमड़ कर बरसते रहे। रविवार की रात से बारिश का जो सिलसिला शुरू हुआ मंगलवार की दोपहर तक जारी रहा। जबलपुर सहित संभाग के कटनी, नरसिंहपुर, मंडला, डिंडौरी, बालाघाट, छिंदवाड़ा सहित अन्य जिलों में आगामी तीन-चार दिनों तक इसी तरह बारिश के आसार हैं। लोगों के घरों में पानी भरने से गृहस्थी का सामान भीगा रात में हुई जोरदार बारिश से शहर के धनवंतरी, नगर, निव निवेश कालोनी, गढ़ा, गंगासागर, मदनमहल, घमापुर, जगदंबा […]

Read More

लामता/बालाघाट। एमपी के बालाघाट में शनिवार से लगातार रुक-रुककर बारिश हो रही है, जिससे नदी-नाले उफान पर आ गए हैं। और कई मार्ग बंद होने से आवागमन बंद है। साथ ही छोटे नाले तीन दिन से बंद है। इधर सिवनी जिले में तेज बारिश होने से भीमगढ़ जलाशय से पानी छोड़ने जाने से बालाघाट से प्रवाहित होने वाली वैनगंगा नदी में जल स्तर बढ़ने से गांवों में पानी भर गया है। घर नहीं लौटे तो वैनगंगा नदी की ओर जाकर ग्रामीणों ने देखा ग्राम राघोटोला में वैनगंगा नदी संगम घाट किनारे एक ही परिसर में श्रीराम व शिव मंदिर हैं। […]

Read More

सतना। एमपी के सतना में कोलगवां के निकट ट्रांसपोर्ट नगर हृदयविदारक घटना से एक परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। एक ही परिवार के दो सगे भाई पांच दोस्‍तों के साथ तालाब में नहाने के लिए गए थे। नहाते हुए दोनों भाई गहरे पानी की तरफ चले गए। तालाब में डूबने से छोटे की मौत हो गई जबकि जबकि बड़े की हालत गंभीर है। ट्रांसपोर्ट नगर के निर्माणाधीन तालाब में हुआ हादसा कोलगवां थाना अंतर्गत ट्रांसपोर्ट नगर के निर्माणाधीन तालाब में भरे पानी में डूब जाने से पीयूष गुप्ता पिता शिव शरण गुप्ता उम्र 14 वर्ष निवासी निधि स्कूल […]

Read More

 महू। महू तहसील के महू कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले नेऊगुराडिया गांव में सोमवार देर रात दो पक्षों में विवाद हो गाया। विवाद इतना बढ़ गया को दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। इसके साथ पथराव भी हुआ। इसमें करीब 10 लोग घायल हो गए। उन्‍हें इलाज के लिए मध्यभारत अस्पताल पहुंचाया गया। जानकर के अनुसार महू कोतवाली थाना प्रभारी संजय द्विवेदी ने बताया कि गांव में कुछ लोग खड़े हो कर बातचीत कर रहे थे तभी गांव के ही कुछ लोग कार्यक्रम से आए और वहां से गुजरने लगे। वहां पहले से मौजूद लोग आपस में गाली दे कर […]

Read More

खंडवा। खंडवा रेलवे जंक्शन में एनआई यानी नॉन इंटरलॉकिंग कार्य पूरा हो चुका है। इसके लिए खंडवा स्टेशन पर 24 जून से 22 जुलाई तक अलग-अलग समय पर मेगा ब्लाॅक लेकर कार्य किया गया। सोमवार को शाम छह बजे से रात दस बजे तक कोई भी ट्रेन स्टेशन पर नहीं ली गई। इस दौरान अंतिम चरण की टेस्टिंग की गई, जो सफल रहने पर अधिकारी-कर्मचारियों ने एकदूसरे को बधाई देकर हर्ष जताया। यह कार्य पूरा होते ही सनावद रेलवे ट्रैक अब इटारसी- भुसावल में ट्रैक से सीधा जुड़ गया है। सावन के पहले सोमवार को भुसावल मण्डल के सीमावर्ती खंडवा जंक्शन को बड़ी सौगात […]

Read More

भोपाल। मंगलवार को केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने संसद में मोदी सरकार 3.0 का पहला बजट पेश किया। इस बजट को लेकर सत्तापक्ष व विपक्ष के नेताओं की ओर से तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। मप्र के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भी इस बजट पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत के लिए जो बजट पेश किया है, उसके लिए मैं केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को बधाई देता हूं। उन्होंने कहा कि इस बजट में भारत की चमक और महंगाई दर पर कंट्रोल करने की भावना परिलक्षित होती […]

Read More

 इंदौर। इंदौर की शहरी सीमा के बाहर नेमावर रोड पर गुटकेश्वर महादेव मंदिर देवगुराड़िया है। यह प्राचीन शिव मंदिरों में शामिल है। एक समय जब पर्याप्त बारिश होने के आंकड़े जनमानस को नहीं मिलते थे, तो उस समय यहां स्थित गोमुख से निकलने वाले जल से पर्याप्त बारिश का अंदाजा लगाया जाता था। मंदिर के द्वार की कारीगरी 11-12वीं शताब्दी की है। इस प्राचीन मंदिर के बारे में अलग-अलग मान्यताएं प्रचलित हैं। इस स्थान को गरुड़ तीर्थ के नाम से जाना जाता है। 1784 में महेश्वर से इंदौर आगमन के दौरान देवी अहिल्या बाई यहां दर्शन-पूजन के लिए आई थीं। इस […]

Read More