जिंदगी जीने के लिए पैसा जरूरी होता है, लेकिन पैसा कमाने के लिए शरीर का हेल्दी रहना जरूरी है, इसलिए ही कहा गया है कि ‘पहला सुख निरोगी काया और दूजा सुख घर में माया’. यानी अगर शरीर ही हेल्दी नहीं रहेगा तो पैसे या फिर किसी भी चीज का कोई मतलब नहीं रह जाता है. बीमार होने के बाद पैसा खर्च करने से बेहतर होता है कि पहले से ही सेहत का ध्यान रखा जाए और हेल्दी रहा जाए. डेली रूटीन में अगर कुछ अच्छी आदतें अपना ली जाएं तो न सिर्फ आप देखने फिट लगेंगे बल्कि अंदरूनी रूप […]
Browsing: देश
दहेज लेना और देना भले ही दंडनीय अपराध घोषित हो चुका है, बावजूद इसके दहेज के लिए महिलाओं का उत्पीड़न कम होने का नाम नहीं ले रहा. उत्तर प्रदेश के बरेली में तो दहेज का एक हैरतंगेज मामला सामने आया है. यहां दहेज में 50 हजार रुपये ना मिलने पर एक युवक ने अपनी पत्नी के ऊपर खूंखार कुत्ता छोड़ दिया, वहीं उसके एक रिश्तेदार ने पीड़िता की छोटी बहन के साथ दुष्कर्म की कोशिश की. आरोपी की हरकतों से परेशान होकर उसकी पत्नी ने पुलिस में मुकदमा दर्ज कराया है. इस मामले में आरोपी की पत्नी ने उसके अलावा […]
झारखंड के चक्रधरपुर में मंगलवार को हावड़ा से मुंबई जा रही यात्री ट्रेन पटरी से उतर गई. इस हादसे में ट्रेन के 18 कोच पटरी से उतर गए. इस दुर्घटना में 3 यात्रियों की मौत हो गई और 40 से अधिक यात्री घायल हो गए. इस हादसे की पहली वजह जो सामने आ रही है, उसमें ट्रेन के लोको पायलट की ओर से इमरजेंसी ब्रेक लगाना है. जिस जगह पर ट्रेन हादसा हुआ, वहां पहले से ही मालगाड़ी के वैगन्स खड़े थे. उन वैगन्स को प्लास्टिक से पूरी तरह से ढक दिया गया था. रेलवे से प्राप्त सूचना के मुताबिक, […]
लोकसभा चुनाव के नतीजे इस बार बीजेपी के लिए यूपी में अच्छे नहीं रहे. फिर भी सीएम योगी अपने हिंदुत्व के एजेंडे पर कायम हैं. कांवड़ यात्रा में नेम प्लेट लगवाने के फैसले पर विवाद अब भी जारी है. वैसे सुप्रीम कोर्ट ने इस पर रोक लगा दी है. अब योगी सरकार ने लव जिहाद पर नजर टेढ़ी कर दी है.यूपी में अवैध धर्मांतरण पर सरकार ने और कड़ी सजा करने का फैसला किया है. इन अपराधों में पहली बार आजीवन कारावास तक की सजा दिए जाने का प्रस्ताव है. योगी सरकार ने विधानसभा में यूपी विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन […]
पश्चिम बंगाल के एक लड़के की बहादुरी का किस्सा सनकर आप सभी अपने दांतों तले उंगलियां दबाने को मजबूर हो जाएंगे. इसकी वजह यह है कि महज बारह साल के लड़के ने अपने पिता को बचाने के लिए मगरमच्छ के मुंह में हाथ डाल दिया. हालांकि वह अपने पिता को बचा नहीं सका और मगरमच्छ उसके पिता को खींच ले गया. फिलहाल रेस्क्यू टीम उसके पिता को तलाशने की कोशिश कर रही हैं. जानकारी के मुताबिक यह पूरा मामला दक्षिण 24 परगना के पाथरप्रतिमा ब्लॉक के जिपलोट के सत्यदासपुर ग्राम पंचायत का है. सुंदरबन में 45 साल का अब्बासुद्दीन शेख […]
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और जम्मू कश्मीर प्रभारी भरत सिंह सोलंकी ने सोमवार को श्रीनगर में प्रेस कॉन्फ्रेंस की. इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी और जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा पर निशाना साधा. कांग्रेस नेता ने कहा कि बीजेपी उपराज्यपाल को यहां प्रॉक्सी शासक बनाना चाहती है. भरत सिंह सोलंकी ने हाल ही में जम्मू कश्मीर के एलजी को ज्यादा ताकत देने को लेकर केंद्र पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि इस पुनर्गठन अधिनियम के बाद राजनेता नगर निगम की ताकत बन जाएंगे. इसके साथ ही सोलंकी ने आरोप लगाया कि आतंकवाद बढ़ने से बीजेपी को चुनाव टालने […]
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सोमवार को पश्चिम बंगाल से बीजेपी के सांसदों (लोकसभा और राज्यसभा) से मुलाकात कर राज्य की सत्ता में जल्द ही आने की बात कही. लेकिन प्रदेश की सियासत में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) में अंदरुनी लड़ाई लगातार बनी हुई है. पश्चिम बंगाल में बीजेपी का अगला प्रदेश अध्यक्ष कौन बनेगा, ये सवाल वहां पर बीजेपी की आपसी जंग की वजह से लगातार उलझा हुआ है. दरअसल, मौजूदा बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सुकांत मजूमदार का कार्यकाल खत्म हो चुका है और वो केंद्र सरकार में मंत्री भी बन गए हैं. ऐसे में उनकी जगह प्रदेश ईकाई […]
जम्मू-कश्मीर के बारामुला जिले में बड़ी घटना सामने आई. सोमवार को सोपोर इलाके में हुए एक ब्लास्ट में चार लोगों की मौत हो गई. शुरुआती जानकारी के मुताबिक, ब्लास्ट में मरने वाले में दो बच्चे भी शामिल हैं. वहीं एक अन्य घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है. जम्मू-कश्मीर पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की. अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि यह आतंकी घटना है या फिर कोई हादसा. घटना सोपोर इलाके के शेर कॉलोनी में हुई. सोमवार को एक स्क्रैप डीलर ट्रक से सामान उतार रहा था. तभी अचानक से ब्लास्ट […]
आम तौर पर कश्मीर का नाम सुनते ही आपके दिमाग में पहली तस्वीर क्या बनती है. ऊंचे-ऊंचे बर्फ से ढके पहाड़, डल झील, खूबसूरत शिकारा और सर्द मौसम, लेकिन शायद आप यकीन नहीं करेंगे कि जुलाई में श्रीनगर को इन खूबसूरत वादियों को लू लग गई है. श्रीनगर का हाल ये है कि इस वक्त ये शहर जयपुर, लखनऊ और मुंबई से भी ज्यादा गर्म है. यानी जिस वक्त भारत का बड़ा हिस्सा बारिश और बाढ़ से प्रभावित है. उस वक्त कश्मीर के बहुत सारे हिल स्टेशन जुलाई की गर्मी में हॉट स्टेशन बन गए हैं. हालत ये है कि […]
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को बजट पर चर्चा में भाग लेते हुए केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला. उन्होंने आरोप लगाया कि इस सरकार ने देश के युवाओं, किसानों और गरीबों को अभिमन्यु की तरह चक्रव्यूह में फंसा दिया है. अंबानी-अडानी का देश के बिजनेस पर कंट्रोल है. अंबानी-अडानी का नाम लेने पर स्पीकर ओम बिरला ने उन्होंने टोका. इस पर राहुल ने कहा, सर, क्या मैं उनको A1, A2 कह सकता हूं. या नंबर 3-4 चलेगा? सदन में केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए राहुल ने कहा कि सत्तापक्ष चक्रव्यूह बनाता है. कांग्रेस और विपक्ष […]
सुप्रीम कोर्ट ने आज सोमवार को दिल्ली के प्रतिष्ठित महरौली पुरातत्व पार्क के अंदर सदियों पुरानी धार्मिक संरचनाओं की सुरक्षा की मांग से जुड़ी याचिका में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) को पक्षकार बनाया है. इस पुरातत्व पार्क में 13वीं शताब्दी की आशिक अल्लाह दरगाह (1317 ई.) और बाबा फरीद की चिल्लागाह शामिल है. साथ ही कोर्ट ने भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) और नेशनल मॉन्यूमेंट अथॉरिटी (NMA) से स्टेटस रिपोर्ट तलब की है. कोर्ट में जस्टिस संजीव खन्ना और जस्टिस संजय कुमार की डिविजन बेंच दिल्ली हाई कोर्ट के उस आदेश के खिलाफ एक एसएलपी पर सुनवाई कर रही थी, जिसमें […]
राष्ट्रीय राजधानी से सटे गाजियाबाद में पॉवर कारपोरेशन के विजिलेंस ड्यूटी में लगी एक कार कांवड़ियों के लिए आरक्षित लेन में घुस गई. इस दौरान इस कार ने अपनी लेन में चल रहे कई कांवड़ियों को टक्कर भी मार दिया. इससे गुस्साए कांवड़ियों ने ना केवल बुरी तरह से कार में तोड़फोड़ की, बल्कि कार को सड़क पर पलट भी दिया. घटना के दौरान मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने कार चालक को अरेस्ट कर लिया है. इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है. यह मामला दिल्ली मेरठ हाईवे पर आरआरटीएस के दुहाई स्टेशन के पास […]
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों और उपमुख्यमंत्रियों की बैठक की अध्यक्षता की. बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत भाजपा के आला नेता उपस्थित थे. राजस्थान के सीएम भजन लाल शर्मा, त्रिपुरा के सीएम माणिक साहा, उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ, गुजरात के सीएम भूपेंद्र पटेल, उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी, मध्य प्रदेश के सीएम मोहन कुमार यादव, मणिपुर के सीएम एन बीरेन सिंह, असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा, अरुणाचल प्रदेश के सीएम पेमा […]
पीएम नरेंद्र मोदी ने बीजेपी शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों और उपमुख्यमंत्रियो को कहा कि केंद्र सरकार की योजनाओं को अपने अपने राज्यों में 100 फीसदी जमीन पर उतारें और केंद्र सरकार की योजनाओं में कोई बदलाव ना करें. पीएम मोदी ने रविवार को बीजेपी शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्रियों के साथ बैठक में ये बातें कहीं. पीएम ने कहा कि केंद्र सरकार कोई भी योजना सोच समझकर और जनता पर पड़ने वाले प्रभाव को देखकर तैयार करती है, ऐसे में उसमें कोई फेरबदल, जोड़/घटाना ना करें. पीएम ने कहा कि केंद्रीय योजनाओं को अपने अपने राज्यों में लागू करने […]
शनिवार शाम को दिल्ली के एक कोचिंग संस्थान के बेसमेंट में पानी भर जाने से 2 लड़कियों और एक लड़के समेत तीन छात्रों की मौत हो गई. कोचिंग संस्थान ओल्ड राजिंदर नगर में स्थित है, जिसे राष्ट्रीय राजधानी में कोचिंग हब कहा जाता है. इस हादसे में मरने वाले तीन छात्रों में से एक छात्र केरल का था, एक छात्रा उत्तर प्रदेश की थी, जबकि दूसरी छात्रा मूल रूप से बिहार के औरंगाबाद की रहने वाली थी और उसका परिवार वर्तमान में तेलंगाना में रहता है. ये तीनों छात्र अपने घरों से दूर दिल्ली आए थे और यूपीएससी की परीक्षा […]
मॉनसून सत्र में शुक्रवार को हुई लोकसभा बैठक के प्रश्नकाल में केरल के थॉमस चाझिकादन ने ‘रीज़नल सुप्रीम कोर्ट’ पर सरकार से सवाल किया था. थॉमस ने कानून और न्याय मंत्री से सवाल किया था कि क्या सरकार को लीगल फ्रेटरनिटी की ओर से चेन्नई में सुप्रीम कोर्ट के स्थायी खंडपीठ की स्थापना का अनुरोध मिला है. आइए जानते हैं कि संविधान के अनुच्छेद 130 में सुप्रीम कोर्ट को लेकर क्या कहा गया है. सांसद थॉमस से पहले भी कई मौकों पर दक्षिण भारत की तरफ से ‘रीज़नल सुप्रीम कोर्ट’ की मांग की गई है. आम राय है कि सुप्रीम […]
