रक्षाबंधन पर बहन के घर जाना हो या दिवाली पर रिश्तेदारों को मिठाई भेजना, भारत के घर-घर में अगर कोई एक ब्रांड पहचाना जाता है, तो वह ‘हल्दीराम’ है. लंबे समय से हल्दीराम के बिकने की अटकलें बाजार में फैल रही हैं. कभी खबर आती है कि टाटा ग्रुप इसे खरीदना चाहता है, तो कभी दुनिया के सबसे बड़े प्राइवेट इक्विटी फंड ‘ब्लैक स्टोन’ की इसमें रुचि जग जाती है. अब इन खबरों पर विराम लगता दिख रहा है. जी हां, ताजा खबर ये है कि ‘हल्दीराम’ अपने लिए जिस वैल्यूएशन की उम्मीद कर रहा है, वो उसे ना तो […]
Browsing: व्यापार
पिछले एक पखवाड़े में प्याज की कीमतें 30-50 फीसदी बढ़ गई हैं. जिसका का प्रमुख कारण सप्लाई का कम होना बताया जा रहा है. खास बात तो ये है कि ईद उल-अज़हा (बकरा ईद) से पहले प्याज की डिमांड में इजाफा हुआ है. वहीं दूसरी ओर कारोबारियों की ओर से प्याज के स्टॉक को होल्ड करना शुरू कर दिया है. व्यापारियों को उम्मीद है कि केंद्र सरकार कीमतों को कंट्रोल करने के लिए अपने हस्तक्षेप को कम कर सकती है. वहीं दूसरी ओर सरकारी आंकड़ों की भी बात करें तो देश की राजधानी दिल्ली में 10 दिन में प्याज की […]
भारत में गोल्ड की कीमत में लगातार दूसरे दिन गिरावट देखने को मिल रही है. खास बात तो ये है कि शुक्रवार और सोमवार गिरावट से अब तक गोल्ड 2200 रुपए से ज्यादा सस्ता हो चुका है. जानकारों की मानें तो आने वाले दिनों में गोल्ड की कीमत में तब तक तेजी देखने को नहीं मिलेगी, जब तक फेड रिजर्व की ओर से ब्याज दरों में कटौती नहीं हो जाती. नई दिल्ली से न्यूयॉर्क तक गोल्ड की कीमत के गिरने की असल वजह चीन को माना जा रहा है. वास्तव में चीन ने 18 महीने के बाद गोल्ड की खरीदारी […]
देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तीसरी बार पीएम पद की शपथ लेने बाद देश के 9 करोड़ से ज्यादा किसानों को बड़ा तोहफा दिया है. पीएम किसान सम्मान निधि की 17वीं किस्त के रूप में 20 हजार करोड़ रुपए जारी किए हैं. किसान काफी दिनों से इस किस्त का इंतजार कर रहे थे. फाइल पर हस्ताक्षर करने के बाद पीएम मोदी ने कहा कि हमारी सरकार किसान कल्याण के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध सरकार है. उन्होंने कार्यभार संभालते ही जिस पहली फाइल पर हस्ताक्षर किए वह किसान कल्याण की थी. हम आने वाले समय में किसानों और कृषि क्षेत्र […]
देश में सोना और चांदी करीब तीन हफ्तों में काफी सस्ता हुआ है. करीब 20 दिन पहले गोल्ड के जो दाम रिकॉर्ड लेवल पर थे. उससे 3400 रुपए से ज्यादा कम हो चुके हैं. वहीं दूसरी ओर चांदी के दाम में 10 दिन में 7400 से ज्यादा की गिरावट देखने को मिल चुकी है. उसका प्रमुख कारण डॉलर इंडेक्स में इजाफे को माना जा रहा है, जोकि 105 के लेवल पर पहुंच गया है. विदेशी बाजारों में शुक्रवार को गोल्ड के दाम में बड़ी गिरावट देखी गई थी. चांदी के दाम 7 फीसदी तक कम हो गए थे. जिसका असर […]
दलाल स्ट्रीट यानी बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज पर नई बहार लौट आई है. बीएसई सेंसेक्स ने शुक्रवार को पिछले सारे रिकॉर्ड को तोड़ दिया और एक नए ऑल-टाइम हाई लेवल को टच कर लिया. सेंसेक्स में एक ही दिन में 1,618.85 अंक से ज्यादा की तेजी दर्ज करके 76,793.36 पॉइंट पर बंद हुआ है. इससे चुनाव परिणाम वाले दिन यानी 4 जून को शेयर मार्केट में आई गिरावट पूरी तरह रिकवर हो गई. शुक्रवार को जहां एक तरफ देश में नई सरकार के गठन की आधिकारिक शुरुआत हो गई. वहीं सुबह में भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने द्विमासिक मौद्रिक नीति का […]
भले ही 5 जून यानी बुधवार को शेयर बाजार में 3 फीसदी की रिकवरी देखने को मिल चुकी हो, लेकिन 4 जून को लोकसभा के नतीजों के दौरान शेयर बाजार ने साफ संकेत दिए कि उसे स्थिर सरकार की जरुरत है. मतलब साफ है कि ‘खिचड़ी’ सरकार के दौरान शेयर बाजार में अस्थिरता देखने को मिल सकती है. लेकिन आज सवाल शेयर बाजार का नहीं है. बल्कि सोने की कीमतों का है. बीते कुछ दिनों से गोल्ड के दाम में लगातार गिरावट देखी जा रही है. अब सबसे बड़ा सवाल ये है कि क्या चुनाव नतीजों और खिचड़ी सरकार के […]
मुंबईः लोकसभा चुनाव के नतीजों के रुझानों के बीच 4 जून को शेयर बाजार लहूलुहान हो गया। कारोबार के दौरान बाजार में 6000 अंक से ज्यादा की गिरावट रही वहीं निफ्टी भी 1800 अंक से ज्यादा गिरा। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 4389.73 (5.74%) अंक गिरकर 72,079.05 के स्तर जबकि निफ्टी में 1,379.40 (5.93%) अंक की गिरावट रही, ये 21,884.50 के स्तर पर बंद हुआ। बाजार में आज गिरावट की वजह से निवेशकों को 43 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा का नुकसान हो चुका है। 23 मार्च 2020 के बाद ये बाजार की सबसे बड़ी गिरावट है। तब कोरोना के […]
एग्जिट पोल और उसका असर शेयर बाजार में दिख गया है. सेंसेक्स और निफ्टी दोनों में रिकॉर्ड तेजी देखने को मिली है. 1 फरवरी 2021 के बाद शेयर बाजार में एक दिन में सबसे ज्यादा बढ़त देखी गई है. रिलायंस इंडस्ट्रीज से लेकर अडानी ग्रुप तक की कं इस सवाल का जवाब खोजने के लिए हमें 20 साल पीछे जाना होगा. जी हां, साल 2004 में चुनावी नतीजे एग्जिट पोल के तमाम आंकड़ों और अनुमानों को पलटते हुए दिखाई दिए थे और शेयर बाजार में मामूली तेजी इसलिए देखने को मिली थी क्योंकि एग्जिट पोल के अगले दिन शेयर बाजार […]
अभी सुबह-सुबह अमूल दूध के रेट बढ़ने और टोल प्लाजा टैक्स बढ़ने का झटका मिला ही था कि अब मदर डेयरी ने भी दूध के दाम में इजाफा कर दिया है. मदर डेयरी ने दूध के दाम में दो रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की है. इससे पहले अमूल ने भी अपने दूध के रेट्स में 2 रुपए प्रति लीटर का इजाफा किया है. दूध के ये नए रेट्स आज यानि 3 जून से लागू हो गए हैं. मदर डेयरी ने भी बढ़ाए रेट अमूल ने जब अपने दूध के दामों में इजाफा किया था तभी आशंका थी कि मदर […]
चुनाव परिणाम आने में 48 घंटे से भी कम वक्त बचा है. उससे पहले देश की दो सबसे बड़ी कंपनियों को मोटा नुकसान हो चुका है. जी हां, यहां बात मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज और टाटा ग्रुप की सबसे बड़ी कंपनी टीसीएस की हो रही है. पिछले हफ्ते दोनों ही कंपनियों के शेयरों में गिरावट देखने को मिली थी. जिसकी वजह से दोनों कंपनियों के मार्केट कैप में बड़ी गिरावट देखी गई. वैसे देश की टॉप 10 कंपनियों में ये 8 कंपनियों के मार्केट कैव में 2 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा की गिरावट देखी गई. लेकिन 1.33 लाख […]
भारतीय रिजर्व बैंक ने हाल ही में सोने की जमकर खरीदारी की है. साथ ही केंद्रीय बैंक ने ब्रिटेन में खरीदकर रखा गया 100 टन से ज्यादा का सोना देश में अपने भंडार में ट्रांसफर किया है. 33 साल बाद ये पहला मौका है जब सेंट्रल बैंक ने अपने भंडार में इतना सोना जमा किया है. यानी भारत द्वारा खरीदा गया सोना अब इंग्लैंड की तिजोरियों में नहीं रहेगा. बल्कि अब उसे भारतीय रिजर्व बैंक के वॉलेट्स में रखा जाएगा. आंकड़ों के मुताबिक मार्च के अंत में RBI के पास 822.1 टन सोना था. इसमें से 413.8 टन सोना रिजर्व […]
एशिया के दिग्गज कारोबारी मुकेश और नीता अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं. अनंत-राधिका की शादी से पहले उनका वेडिंग कार्ड सामने आया है. अनंत-राधिका 12 जुलाई को मुंबई के बीकेसी स्थित जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में शादी करेंगे. शादी पारंपरिक हिंदू वैदिक रीति से की जाएगी. पहले कहा गया था कि अनंत-राधिका की शादी लंदन के लग्जरी होटल स्टोक पार्क में होगी. हालांकि बाद में पुष्टि की गई कि शादी कहीं और नहीं बल्कि अंबानी के ही जियो वर्ल्ड सेंटर में होगी. न्यूज एजेंसी ANI ने ट्वीट के जरिए […]
एशिया के सबसे अमीर इंसान मुकेश अंबानी एक बार फिर मार्केट में उथल-पुथल लाने जा रहे हैं. अभी तक टेलीकॉम और रिटेल सेक्टर में बड़े बदलाव करने के बाद अब वह क्विक कॉमर्स सर्विस मार्केट में भी जबरदस्त एंट्री कर सकते हैं. ऐसे में निश्चित तौर पर मार्केट में पहले से मौजूद टाटा ग्रुप के बीबी नाउ, जोमैटो के ब्लिंकइट, स्विगी के इंस्टामार्ट और जेप्टो जैसी सर्विस को कड़ी चुनौती मिलेगी. आखिर क्या है मुकेश अंबानी का प्लान? दरअसल रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले से जियो मार्ट के माध्यम से राशन की होम डिलीवरी सेक्टर में काम करती है. फिर भी अभी […]
भारत के सबसे अमीर अंबानी परिवार में इस समय अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी की तैयारियां चल रही हैं. इस कपल की दूसरी प्री-वेडिंग होने जा रही है 29 मई से 1 जून 2024 के बीच इटली और फ्रांस में. इस फंक्शन के लिए अंबानी परिवार के लोग पहुंचने लग गए हैं. इस बीच मुकेश अंबानी के भाई अनिल अंबानी को भी मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया. अनिल अंबानी अपनी चाइनीज इलेक्ट्रिक कार BYD Seal से एयरपोर्ट पहुंचे और यहां से वो इटली के लिए उड़ान भरने वाले थे. इसके वीडियो और शॉर्ट्स वायरल हो रहे हैं, जिसके […]
एशिया के दिग्गज कारोबारी मुकेश अंबानी के छोटे बेटे-बहू अनंत और राधिका का दूसरा प्री-वेडिंग फंक्शन आज यानी 28 मई से इटली में शुरू होने जा रहा है. अम्बानी परिवार अपनी शानो-शौकत में कोई कमी नहीं छोड़ता. अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट का दूसरा प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन भी इससे अछूता नहीं रहने वाला है. पहले प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन ने पूरे देश का ध्यान अपनी ओर खींच लिया था. उम्मीद है कि अब सरप्राइज सेकंड प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन भी उतना ही शानदार होगा. अनंत अंबानी का दूसरा प्री-वेडिंग फंक्शन 7000 करोड़ के लग्जरी क्रूज शिप पर होने वाला है. इसके अलावा फंक्शन में 800 […]
