Close Menu
Social Scan Local & National News in HindiSocial Scan Local & National News in Hindi
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    ब्रेकिंग न्यूज़ -
    • मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में आपूर्ति व्यवस्था पर उच्चस्तरीय बैठक
    • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री से की अहम मुलाकात
    • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ‘राजस्व लोक अदालत’ का किया शुभारम्भ
    • “देहरादून नारी निकेतन में संदिग्ध मौत: सुजाता पॉल ने उठाए गंभीर सवाल, निष्पक्ष जांच की मांग”
    • हरिद्वार की “लेडी सिंघम” पर भ्रष्टाचार के आरोप, सस्पेंशन और संपत्ति जांच की मांग, व्हाट्सएप चैट हुई वायरल…
    • मेलाधिकारी सोनिका की अगुवाई में कुंभ 2027 की भव्य तैयारी, देव डोलियों की शोभायात्रा बनेगी आकर्षण
    • डेपुटेशन से परमानेंट तक खेल! सुजाता पॉल का एमडीडीए में पोस्ट फिक्सिंग और भ्रष्टाचार पर बड़ा खुलासा
    • हरिद्वार में नाबालिग लड़कियों से बंधुआ मजदूरी का खुलासा, प्लांट हेड गिरफ्तार
    • हरिद्वार में कुंभ मेले के लिए 2 नए पुलों की मंजूरी, ट्रैफिक समस्या का होगा समाधान: सोनिका मेलाधिकारी
    • “IVARA Parkland” हरिद्वार के आगे हाईकोर्ट के आदेश भी बेमायने?
    Saturday, March 28
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    Social Scan Local & National News in HindiSocial Scan Local & National News in Hindi
    Demo
    • होम
    • उत्तराखण्ड
    • उत्तरप्रदेश
    • सहारनपुर
    • दुनिया
    • देश
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • व्यापार
    • यातायात
    • मनोरंजन
    • क्राइम
    Login
    Social Scan Local & National News in HindiSocial Scan Local & National News in Hindi
    Home»राज्य समाचार»महाराष्ट्र»टूटे मकान, डूबी सड़कें, ब्रिज तक बहे… महाराष्ट्र में तबाही लेकर आया ‘जलजला’
    महाराष्ट्र

    टूटे मकान, डूबी सड़कें, ब्रिज तक बहे… महाराष्ट्र में तबाही लेकर आया ‘जलजला’

    Social ScanBy Social ScanJuly 25, 2024Updated:January 8, 2026No Comments7 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp

    महाराष्ट्र में इस समय चारों तरफ पानी ही पानी दिखाई दे रहा है. सड़कें डूबी हुई हैं, नदियां उफान पर हैं, बांध खोल दिए गए हैं, क्या गांव, क्या शहर सभी जगह सिर्फ पानी ही पानी है. लोगों के घरों तक में पानी घुस गया है. लोग अपने घरों को छोड़ सुरक्षित स्थानों पर जा रहे हैं. मुंबई, पुणे, कोल्हापुर, ठाणे, रायगढ़, सतारा, पालघर, गढ़चिरौली, सांगली, लातूर इत्यादि महाराष्ट्र के ऐसे जिले हैं, जहां स्थिति भयावह हो गई है. सेना, NDRF, SDRF सहित पुलिस की टीमें तैनात हैं, जो बाढ़ में फंसे लोगों को निकालने में जुटी हैं. खुद डिप्टी CM अजित पवार मैदान में उतर चुके हैं. बाढ़ से पुणे की खराब स्थिति को देखते हुए वह पुणे जा रहे हैं.

    महाराष्ट्र में पिछले पांच दिनों से मूसलाधार बारिश हो रही है. 24-24 घंटे तक आसमान से पानी की बूंदें गिरना बंद नहीं हो रही हैं. हालात ये हो गए हैं, राज्य की प्रमुख नदियों का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर हो गया है. सभी बड़े बांधों के गेट खोल दिए गए हैं, जिससे पानी शहरों के साथ-साथ गांव में भी प्रवेश कर रहा है. शहरों में कॉ़लोनियां डूबी हुई हैं. बेसमेंट तक में पानी घुस गया है. बेसमेंट में खड़ी गाडियां पानी में तैरती दिख रही हैं. वहीं गांव-गिरांव की बात करें तो सिर्फ घर ही घर दिखाई पड़ रहे हैं. फसलें डूबी हुई हैं. लोग अपने-अपने घरों को छोड़कर सुरक्षित स्थानों पर जा रहे हैं.

    मुंबई के निचले इलाकों में भरने लगा पानी

    भारी बारिश की वजह से राजधानी मुंबई में जन-जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. मुंबई में रुक-रुक कर कई इलाकों में बारिश हो रही है, जिस वजह से निचले इलाकों में पानी भर गया है. मुंबई के पोस्टल कॉलोनी में एक से डेढ़ फीट पानी भरा है. वहीं सड़कों पर भारी ट्रैफिक जाम देखने को मिल रहा है. लोग घंटों से सड़क जाम में फंसे हुए हैं. मुख्य तौर पर वेस्टर्न एक्सप्रेस-वे, ईस्टर्न एक्सप्रेस-वे और एसवी रोड बोरीवली से बांद्रा के बीच और अंधेरी दहिसर लिंक रोड, मुलुंड सायन LBS रोड पर भारी जाम है. वहीं लोकल ट्रेन भी 20 से 25 मिनट की देरी से सेंट्रल और मध्य लाइन में चल रही हैं.

    मुंबई में मोडक झील हुई ओवरफ्लो

    मुंबई को पानी सप्लाई करने वाली मोडक झील आज सुबह पौने 11 बजे ओवरफ्लो हो गई. वहीं मुंबई में कई अन्य झीलों से पानी की सप्लाई होती है. ये झीलें भी ओवरफ्लो हो गई हैं. ऐसे में BMC ने बड़ा निर्णय लिया है. BMC ने मुंबई में जारी पानी कटौती को वापस लेने का निर्णय लिया है. 29 जुलाई से मुंबईकरों पूरा पानी मिलेगा. बीते दिनों झीलें के घटते पानी के स्तर को देखते हुए मनपा शहर में 10 फीसदी पानी में कटौती की गई थी.

    रायगढ़ जिले में बाढ़ से बह गया पुल

    महाराष्ट्र में बारिश से हालात ये हैं कि रायगढ़ जिले के महाड़ के शिवथर कस्बे में समर्थ- शिवथर के बीच मौजूद एक पुल बह गया. हालांकि इस दौरान पुल पर कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था, इसलिए बड़ा हादसा होने से बच गया. पुल के चारों तरफ बैरिकेडिंग करके आवजाही रोक दी गई है. वहीं ताम्हिनी घाट पर लैंड स्लाइड भी हुआ, जिसके चलते मलबा हाईवे पर गिर गया. मलबे को जेसीबी से हटाया जा रहा है. वहीं जिले के कई इलाकों में नदी-नाले ओवरफ्लो हो गए हैं. रिहायशी इलाकों सहित सड़कों पर पानी भर गया है. पिछले हफ्ते भर से लगातार रायगढ़ में बारिश हो रही है. कई सड़कें और सोसाइटियों में जल सैलाब की स्थिति है. पार्किंग में खड़ी गाड़ियां तक पानी में डूबी हुई हैं.

    पुणे में बारिश से 4 लोगों की मौत

    पुणे में भारी बारिश के बीच बीती रात करीब तीन बजे भिडे पुल के पास जेड ब्रिज परिसर के नीचे 18 से 25 साल की उम्र के तीन लोगों की बिजली का करंट लगने से मौत हो गई. मृतक वहीं अपनी एक स्टाल पर काम करते थे. रात को मुथा नदी में पानी का स्तर बढ़ने के बाद वे अपनी दुकान से दूसरी जगह शिफ्ट हो रहे थे, तभी यह हादसा हो गया. पुणे में भारी बारिश से अब तक चार लोगों की मौत हो चुकी है. वहीं गुरुवार को पुणे ग्रामीण के लवासा सिटी के नजदीक मूलशी तालुका में पहाड़ी पर बने दो बंगले पर चट्टानें गिर गईं. NDRF के मुताबिक, बंगले में कुछ लोग फंसे हो सकते हैं. राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया है.

    खडकवासला बांध से 40 हजार क्यूसेक पानी डिस्चार्ज किया गया

    मौसम विभाग ने अगले कुछ घंटों में पुणे शहर, भोर, वेल्हा, मावल, मुलशी, हवेली तालुका के खडकवासला क्षेत्र में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है. इस समय खडकवासला बांध से 40 हजार क्यूसेक पानी डिस्चार्ज किया गया है. इससे पुणे शहर के निचले इलाकों में जलजमाव की आशंका है. कलेक्टर डॉ. सुहास दिवासे ने नागरिकों से अपील की है कि वे सतर्क रहें और जरूरी काम होने पर ही घर से बाहर निकलें. पुणे के पालक मंत्री अजित पवार ने पुणे कलेक्टर सुहास दिवसे से बारिश की स्थिति को लेकर फोन पर बात की है. उन्होंने पुणे में हालात पर काबू पाने के निर्देश दिए हैं.

    पुणे में पावना बांध का पानी 10 प्रतिशत बढ़ा

    पुणे के पिंपरी-चिंचवड़ शहर की प्यास बुझाने वाले पावना बांध इलाके में रात भर में रिकॉर्ड तोड़ बारिश हुई है. पिछले 12 घंटों में 374 मिमी तक बारिश दर्ज की गई. मूसलाधार बारिश के कारण महज 12 घंटे में ही बांध का जल भंडारण सीधे तौर पर 10 फीसदी बढ़ गया है. बीते बुधवार शाम 5 बजे तक पावना बांध का जल संग्रहण 57.70 प्रतिशत था, जो अब बढ़कर 67.80 प्रतिशत हो गया है. वहीं ओंकारेश्वर मंदिर में पानी भर गया है. पुणे के मुलशी और ओंकारेश्वर में पर्यटन स्थलों को चार दिन के लिए बंद किया गया है.

    ठाण में उल्हास नदी खतरे के निशान के पार

    ठाणे जिले के उल्हासनगर में उल्हास नदी खतरे के निशान को पार कर गई है और जलस्तर बढ़ता ही जा रहा है. बारिश का पानी आने के कारण कल्याण और अंदरूनी इलाकों में स्थिति और खराब होती जा रही है. अगर और बारिश जारी रही तो बाढ़ आ सकती है. वहीं पालघर जिले के वसई विरार नालासोपारा इलाके में भी कई इलाकों में सड़कों पर पानी भर गया है. लोगों को इससे भारी परेशानी हो रही है. वहीं जगह-जगह बारिश के चलते सड़कें खस्ताहाल हो गई हैं, जिससे मुश्किल और बढ़ गई है. सड़कों में बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं.

    गढ़चिरौली में भी भारी बारिश

    इसके साथ ही गढ़चिरौली जिले में बुधवार रात से ही भारी बारिश जारी है. इस बारिश के कारण गढ़चिरौली-चंद्रपुर मार्ग बंद हो गया है. फिलहाल जिले की 5 मुख्य सड़कें बंद कर दी गई हैं. चार जिला सड़कें बंद कर दी गई हैं. गढ़चिरौली-चंद्रपुर-नागपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पुल को भी बंद कर दिया गया है. इसके अलावा गढ़चिरौली-आर्मरी-नागपुर राष्ट्रीय राजमार्ग को आर्मरी से बंद कर दिया गया है.

    सतारा में वेन्ना नदी के पास के गांवों में अलर्ट

    साथ ही सतारा के कन्हेर बांध से वेन्ना नदी बेसिन में 5 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है. वेन्ना नदी के पास के गांवों को सतर्कता की चेतावनी दी गई है. कन्हेर बांध के जलग्रहण क्षेत्र में पानी की आवक बढ़ने के कारण बांध प्रशासन ने जलस्तर को नियंत्रित करने के लिए यह निर्णय लिया है. फिलहाल कन्हेर बांध से रात करीब 12 बजे चारों घुमावदार गेटों से 5 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है.

    सांगली जिले के श्मशान घाट में भी बाढ़ का पानी घुस गया है. अमरधाम श्मशान घाट में कृष्णा नदी का पानी घुस गया है. इसलिए आज से अमरधाम श्मशान घाट को बंद कर दिया गया है. साथ ही सांगली में सूखे की स्थिति से निपटने के लिए प्रशासन भी तैयार नजर आ रहा है. सूखाग्रस्त क्षेत्रों में पानी उपलब्ध कराने के लिए सिंचाई योजना शुरू की गई है.

    पुणे रवाना हुए डिप्टी CM अजित पवार

    मुंबई सहित पुणे और बाकी MMRA रीजन में लगातार हो रही बारिश के चलते डिप्टी सीएम अजीत पवार ने मंत्रालय कंट्रोल रूम में जाकर परिस्थितियों का जायजा लिया और विभागीय कमिश्नर और कलेक्टर, एसपी से बात की. साथ ही निर्देश दिया कि लोगों को जल्द से जल्द जरूरत पड़ने पर मदद पहुंचाई जाए और उनकी सुरक्षा निश्चित की जाए. वहीं पुणे की खराब स्थिति को देखते हुए अजीत पवार पुणे के लिए रवाना हुए हैं. वह खुद पुणे में रहकर बचाव कार्य का नेतृत्व करेंगे.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Social Scan
    • Website

    Related Posts

    इंस्टाग्राम रील और कत्ल के पैटर्न से दिखी आशिक की सनक… यशश्री के कातिल दाऊद शेख का खुला चिट्ठा

    July 30, 2024
    Read More

    मुंबई में भुखमरी से 26 आवारा कुत्तों की मौत, खाना देने वाले को गार्डों ने भगा दिया

    July 29, 2024
    Read More

    नागपुर की सड़कों पर बिना कपड़ों के घूम रहा था कपल, नहीं माने तो बुलानी पड़ी पुलिस, फिर…

    July 29, 2024
    Read More

    Comments are closed.

    Top Posts

    रघुवर दास ओडिशा पहुंचे, राज्यपाल पद की शपथ लेने से पहले जगन्नाथ मंदिर में किए दर्शन

    October 30, 2023

    केंद्रीय विजीलैंस आयोग का विजीलैंस जागरूकता सप्ताह शुरू

    October 30, 2023

    ‘एक तो चोरी और ऊपर से सीनाजोरी’, मनीष सिसोदिया की जमानत याचिका खारिज होने के बाद BJP ने साधा AAP पर निशाना

    October 30, 2023

    मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में आपूर्ति व्यवस्था पर उच्चस्तरीय बैठक

    March 28, 2026
    Follow Us
    Weather

    The Social Scan is a Hindi news channel launched in 2025. It delivers 24×7 comprehensive news coverage and in-depth analysis across diverse categories, including agriculture, education, business, entertainment, art, literature, culture, media, and more.

    Editor: Mrs Nidhi Jain
    Address: 7/1148-1149, Bartala Yadgar,
    Saharanpur, Uttar Pradesh, India, Pin: 247001
    Email Us: drnidhijainsre@gmail.com

    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp Telegram
    Our Picks

    मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में आपूर्ति व्यवस्था पर उच्चस्तरीय बैठक

    March 28, 2026

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री से की अहम मुलाकात

    March 28, 2026

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ‘राजस्व लोक अदालत’ का किया शुभारम्भ

    March 28, 2026
    Most Popular

    सोशल मीडिया पर उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी की धूम, फेसबुक पर 1 करोड़ हुए फॉलोअर्स

    June 3, 2024

    रूस में जिस पादरी का आतंकियों ने गला काटा उनका था इजराइल कनेक्शन! 40 साल से चर्च में दे रहे थे सेवाएं

    June 24, 2024

    हिजबुल्लाह के बाद हूती के निशाने पर इजराइल, ड्रोन अटैक के बाद तेल अवीव में दहशत, सुरक्षा पर उठे सवाल

    July 19, 2024
    © 2026 Social Scan. All rights reserved.
    • होम
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?