Close Menu
Social Scan Local & National News in HindiSocial Scan Local & National News in Hindi
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    ब्रेकिंग न्यूज़ -
    • मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में आपूर्ति व्यवस्था पर उच्चस्तरीय बैठक
    • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री से की अहम मुलाकात
    • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ‘राजस्व लोक अदालत’ का किया शुभारम्भ
    • “देहरादून नारी निकेतन में संदिग्ध मौत: सुजाता पॉल ने उठाए गंभीर सवाल, निष्पक्ष जांच की मांग”
    • हरिद्वार की “लेडी सिंघम” पर भ्रष्टाचार के आरोप, सस्पेंशन और संपत्ति जांच की मांग, व्हाट्सएप चैट हुई वायरल…
    • मेलाधिकारी सोनिका की अगुवाई में कुंभ 2027 की भव्य तैयारी, देव डोलियों की शोभायात्रा बनेगी आकर्षण
    • डेपुटेशन से परमानेंट तक खेल! सुजाता पॉल का एमडीडीए में पोस्ट फिक्सिंग और भ्रष्टाचार पर बड़ा खुलासा
    • हरिद्वार में नाबालिग लड़कियों से बंधुआ मजदूरी का खुलासा, प्लांट हेड गिरफ्तार
    • हरिद्वार में कुंभ मेले के लिए 2 नए पुलों की मंजूरी, ट्रैफिक समस्या का होगा समाधान: सोनिका मेलाधिकारी
    • “IVARA Parkland” हरिद्वार के आगे हाईकोर्ट के आदेश भी बेमायने?
    Sunday, March 29
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    Social Scan Local & National News in HindiSocial Scan Local & National News in Hindi
    Demo
    • होम
    • उत्तराखण्ड
    • उत्तरप्रदेश
    • सहारनपुर
    • दुनिया
    • देश
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • व्यापार
    • यातायात
    • मनोरंजन
    • क्राइम
    Login
    Social Scan Local & National News in HindiSocial Scan Local & National News in Hindi
    Home»देश»यूपी उपचुनाव जीतने का बीजेपी ने बनाया फुलप्रूफ प्लान, योगी के स्पेशल-16 लेंगे हार का बदला?
    देश

    यूपी उपचुनाव जीतने का बीजेपी ने बनाया फुलप्रूफ प्लान, योगी के स्पेशल-16 लेंगे हार का बदला?

    Social ScanBy Social ScanJuly 2, 2024Updated:January 7, 2026No Comments7 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp

    लोकसभा चुनाव 2024 में मिली हार का हिसाब बीजेपी ने उत्तर प्रदेश के उपचुनाव में करने का प्लान बनाया है. लोकसभा चुनाव में विधायक से सांसद बनने के चलते खाली हुई सीटों पर जीत दर्ज करने के लिए सीएम योगी आदित्यनाथ ने खुद मोर्चा संभाल लिया है. सीएम योगी ने 10 विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिए अपने 16 मंत्रियों की’स्पेशल टीम’ बनाई है. यूपी सरकार के मंत्रियों को एक-एक विधानसभा सीट का जिम्मा सौंपा गया, जो इसी हफ्ते से मोर्चा संभाल लेंगे. ऐसे ही जिम्मेदारी नहीं सौंपी गई बल्कि विधानसभा सीट के जातीय समीकरण के लिहाज से मंत्रियों को लगाया गया है ताकि उपचुनाव में जीत का सियासी बैलेंस बन सके.

    सपा प्रमुख अध्यक्ष अखिलेश यादव समेत यूपी के 9 विधायकों के लोकसभा सांसद चुने जाने की वजह से जो विधानसभा सीटें खाली हुई हैं, उनमें मैनपुरी की करहल, अयोध्या की मिल्कीपुर, अबेंडकरनगर की कटेहरी, मुरादाबाद की कुंदरकी, अलीगढ़ की खैर, मिर्जापुर की मझवां, मुजफ्फरनगर की मीरापुर, गाजियाबाद और फूलपुर सीट है. इसके अलावा कानपुर की सीसामऊ सीट विधायक इरफान सोलंकी को सजा होने के बाद खाली हुई है. इन 10 विधानसभा सीटों में से पांच सीट पर सपा का कब्जा रहा है तो तीन सीट बीजेपी के पास थी. इसके अलावा एक सीट पर निषाद पार्टी के विधायक तो एक सीट आरएलडी के विधायक थे. ऐसे में बीजेपी से लेकर सपा तक की साख दांव पर लगी है.

    लोकसभा चुनाव में जिस तरह से नतीजे आए हैं, उसने बीजेपी की टेंशन बढ़ा दी है. यूपी की 80 लोकसभा सीटों में से 33 सीटें ही बीजेपी जीती तो उसके सहयोगियों को तीन सीट मिली है. इस तरह एनडीए को 36 सीटें मिली हैं. वहीं, सपा ने 37 सीटें जीती तो कांग्रेस को 6 सीटें मिली है. इसके अलावा एक सीट पर आजाद समाज पार्टी के चंद्रशेखर जीतने में सफल रहे हैं. इंडिया गठबंधन ने यूपी में 43 सीटें जीतकर बीजेपी को पूर्ण बहुमत से दूर कर दिया. ऐसे में अब बीजेपी उपचुनाव के जरिए अपने खोए हुए सियासी आधार को पाने और इंडिया गठबंधन के पक्ष में बने माहौल की हवा निकालने की रणनीति बनाई है.

    किस सीट पर किस मंत्री की तैनाती?

    सीएम योगी ने अपने सहयोगी दल निषाद पार्टी और अपना दल (एस) के नेताओं के साथ मंथन किया, जिसमें उपचुनाव जीतने के लिए मंत्रियों की स्पेशल टीम बनाई है. मिल्कीपुर सीट का जिम्मा मंत्री सूर्य प्रताप शाही और मयंकेश्वर शरण सिंह को सौंपा गया है. कटेहरी सीट के लिए मंत्री स्वतंत्र देव सिंह और आशीष पटेल को सौंपा गया है. सीसामऊ सीट पर सुरेश खन्ना व संजय निषाद को लगाया गया है. फूलपुर सीट की जिम्मेदारी मंत्री दयाशंकर सिंह और राकेश सचान को सौंपी गई है. ऐसे ही मीरापुर सीट पर मंत्री अनिल कुमार और सोमेन्द्र तोमर को लगाया है. कुंदरकी सीट के लिए धर्मपाल सिंह और जेपीएस राठौर को जिम्मा दिया गया है.मझवां सीट पर मंत्री अनिल राजभर, गाज़ियाबाद सीट पर मंत्री सुनील शर्मा, खैर सीट पर लक्ष्मी नारायण चौधरी और करहल सीट का जिम्मा मंत्री जयवीर सिंह को सौंपी हैं. इन मंत्रियों पर उपचुनाव जीतने का टॉस्क सौंपा है.

    सीट के समीकरण साधने का दांव

    मैनपुरी की करहल सीट से विधायक रहे अखिलेश यादव अब कन्नौज से सांसद बन गए हैं, जिसके चलते यहां उपचुनाव होने हैं. बीजेपी ने करहल सीट पर जीत की जिम्मेदारी यूपी सरकार में पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह को दी गई है. वह मैनपुरी से ही विधायक हैं और ठाकुर समुदाय से आते हैं. करहल के सियासी समीकरण देखें तो यादव के बाद ठाकुर-शाक्य और पाल तीनों समुदाय के 40-40 हजार वोट हैं. बीजेपी इस सीट पर 2022 में केंद्रीय मंत्री एसपी बघेल को चुनाव लड़ाया था. माना जा रहा है इस बार भी बीजेपी किसी ओबीसी पर दांव खेलेगी. ऐसे में ठाकुर समुदाय से आने वाले जयवीर सिंह को जिम्मादारी देकर ओबीसी-ठाकुर वोटों का बैलेंस बनाने का दांव चला है.

    इन मंत्रियों को सौंपी जिम्मेदारी

    अंबेडकरनगर से सांसद बने लालजी वर्मा के इस्तीफे से खाली हुई कुर्मी बहुल सीट कटेहरी विधानसभा सीट की जिम्मेदारी जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह और अपना दल के नेता व मंत्री आशीष पटेल को सौंपी गई है. आशीष पटेल और स्वतंत्र देव दोनों ही कुर्मी बिरादरी के हैं. कटेहरी सीट पर कुर्मी मतदाता बड़ी संख्या में है और सपा के लालजी वर्मा इसी समुदाय से आते हैं. 2024 के चुनाव में अंबेडकरनगर ही नहीं बल्कि यूपी की तमाम सीटों पर कुर्मी वोट बीजेपी से खिसका है. कटेहरी सीट पर कुर्मी समुदाय के दो बड़े नेताओं को जिम्मेदारी सौंपकर सियासी समीकरण साधने का दांव चला है.

    कुर्मी बहुल फूलपुर सीट की कमान परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह को सौंपी गई है और उनके साथ मंत्री राकेश सचान को लगाया गया है. दयाशंकर सिंह ठाकुर जाति से आते हैं तो राकेश सचान कुर्मी समुदाय से आते हैं. इस तरह फूलपुर सीट के समीकरण के लिहाज से कुर्मी और ठाकुर मंत्री को जिम्मा सौंपा है ताकि पार्टी अपना वर्चस्व बरकरार रख सके.

    सूर्य प्रताप शाही को मिल्कीपुर विधानसभा का जिम्मा

    कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही को मिल्कीपुर विधानसभा की ज़िम्मेदारी दी गई है और उनके साथ स्वास्थ्य राज्यमंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह को लगाया गया है. इस सीट पर सबसे ज्यादा पासी वोटर हैं, उसके बाद ब्राह्मण, मल्लाह और ठाकुर हैं. सू्र्य प्रताप शाही भूमिहार समुदाय से आते हैं, जो खुद को ब्राह्मण मानते हैं. मयंकेश्वर शरण सिंह ठाकुर समुदाय से हैं. दलित सुरक्षित मिल्कीपुर सीट पर बीजेपी ने ठाकुर और भूमिहार समुदाय के मंत्री को लगाकर सियासी समीकरण साधने की कवायद मानी जा रही है. फ़ैज़ाबाद से सपा के सांसद अवधेश प्रसाद इसी सीट से विधायक थे. अयोध्या में राम मंदिर बनने के बाद भी फैजाबाद उपचुनाव हारने से बीजेपी को तंज का सामना करना पड़ा है. इसलिए अवधेश प्रसाद की मिल्कीपुर विधानसभा सीट जीतकर बीजेपी अपना दम दिखाना चाहती है, जिसके लिए सियासी दांव चला है.

    मुजफ्फरनगर की मीरापुर सीट अब तक आरएलडी के पास थी, लेकिन यहां से विधायक रहे चंदन चौहान अब बिजनौर से सांसद बन चुके हैं. मीरापुर सीट का जिम्मा आरएलडी कोटे से मंत्री बने अनिल कुमार को इस सीट की ज़िम्मेदारी दी गई है और उनके साथ राज्य मंत्री सोमेंद्र तोमर को भी लगाया गया है. अनिल कुमार दलित समुदाय से आते हैं तो सोमेंद्र तोमर गुर्जर समाज से हैं. इस सीट पर सबसे ज्यादा मुस्लिम और उसके बाद दलित और जाट व गुर्जर हैं. इसीलिए बीजेपी ने दलित और गुर्जर समुदाय के मंत्री को लगाकर मीरापुर सीट के समीकरण बनाने का प्लान किया है.

    मंत्री सुरेश खन्ना को सीसामऊ विधानसभा सीट का जिम्मा

    कानपुर की सीसामऊ विधानसभा सीट की जिम्मेदारी योगी सरकार के वरिष्ठ मंत्री सुरेश खन्ना और बीजेपी के सहयोगी दल निषाद पार्टी के मुखिया डा. संजय निषाद को सौंपी गई है. यहां पर सबसे ज्यादा मुस्लिम वोटर हैं, लेकिन दूसरे नंबर पंजाबी और ब्राह्मण हैं. बीजेपी ने यहां के सियासी समीकरण को देखते हुए पंजाबी समाज से आने वाले सुरेश खन्ना और मल्लाह समुदाय से आने वाले संजय निषाद को लगाया है. कुंदरकी सीट के लिए धर्मपाल सिंह और जेपीएस राठौर को जिम्मा दिया गया है. धर्मपाल सिंह लोध समुदाय से आते हैं तो जेपीएस राठौर ठाकुर हैं. इस तरह कुंदरकी सीट पर सियासी समीकरण बनाने के लिए ही सियासी दांव चला है.

    मझवां सीट पर मंत्री अनिल राजभर को सौंपी गई है, जो राजभर समुदाय से आते हैं. इस सीट पर निषाद और ब्राह्मण वोटर बड़ी संख्या में है. बीजेपी यहां राजभर के बड़े नेता को लगाकर ओबीसी को साधने का दांव चला है. गाज़ियाबाद सीट की कमान मंत्री सुनील शर्मा को सौंपी गई है, जो ब्राह्मण समुदाय से आते हैं. इस सीट पर वैश्य और ब्राह्मण मतदाता बड़ी संख्या में है. अतुल गर्ग सांसद बनने के बाद यह सीट खाली हुई है. बीजेपी ने ब्राह्मण-वैश्य समीकरण को साधने के लिहाज से सुनील शर्मा को जिम्मा सौंपा है.

    खैर विधानसभा सीट अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है. बीजेपी ने इस सीट का जिम्मा योगी सरकार के मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी को सौंपी है, जो जाट समुदाय से आते हैं. खैर सीट पर सबसे बड़ी संख्या जाट समुदाय की है, जिसके चलते ही लक्ष्मी नारायण चौधरी को सौंपी है. दलित और जाट समीकरण बनाने के लिहाज से ही बीजेपी ने दांव खेला है. ऐसे में देखना है कि बीजेपी ने सीट के लिहाज से भले ही राजनीतिक बिसात बिछा दी हो, लेकिन जीत में उसे तब्दील करना आसान नहीं है?

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Social Scan
    • Website

    Related Posts

    मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में आपूर्ति व्यवस्था पर उच्चस्तरीय बैठक

    March 28, 2026
    Read More

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री से की अहम मुलाकात

    March 28, 2026
    Read More

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ‘राजस्व लोक अदालत’ का किया शुभारम्भ

    March 28, 2026
    Read More

    Comments are closed.

    Top Posts

    रघुवर दास ओडिशा पहुंचे, राज्यपाल पद की शपथ लेने से पहले जगन्नाथ मंदिर में किए दर्शन

    October 30, 2023

    केंद्रीय विजीलैंस आयोग का विजीलैंस जागरूकता सप्ताह शुरू

    October 30, 2023

    ‘एक तो चोरी और ऊपर से सीनाजोरी’, मनीष सिसोदिया की जमानत याचिका खारिज होने के बाद BJP ने साधा AAP पर निशाना

    October 30, 2023

    मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में आपूर्ति व्यवस्था पर उच्चस्तरीय बैठक

    March 28, 2026
    Follow Us
    Weather

    The Social Scan is a Hindi news channel launched in 2025. It delivers 24×7 comprehensive news coverage and in-depth analysis across diverse categories, including agriculture, education, business, entertainment, art, literature, culture, media, and more.

    Editor: Mrs Nidhi Jain
    Address: 7/1148-1149, Bartala Yadgar,
    Saharanpur, Uttar Pradesh, India, Pin: 247001
    Email Us: drnidhijainsre@gmail.com

    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp Telegram
    Our Picks

    मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में आपूर्ति व्यवस्था पर उच्चस्तरीय बैठक

    March 28, 2026

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री से की अहम मुलाकात

    March 28, 2026

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ‘राजस्व लोक अदालत’ का किया शुभारम्भ

    March 28, 2026
    Most Popular

    मनचलों की एक न चली! महिला पुलिसकर्मी से बदसलूकी पड़ी भारी, जड़े कई थप्पड़

    July 12, 2024

    यूपी में हार का ठीकरा किसके सिर फूटा,15 पेज की रिपोर्ट क्या दे रही संकेत?

    July 18, 2024

    ‘जो नाम लिख गया, अब नहीं हटेगा’, सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर ये क्या बोल गए मुजफ्फरनगर के दुकानदार?

    July 22, 2024
    © 2026 Social Scan. All rights reserved.
    • होम
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?