Close Menu
Social Scan Local & National News in HindiSocial Scan Local & National News in Hindi
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    ब्रेकिंग न्यूज़ -
    • मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में आपूर्ति व्यवस्था पर उच्चस्तरीय बैठक
    • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री से की अहम मुलाकात
    • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ‘राजस्व लोक अदालत’ का किया शुभारम्भ
    • “देहरादून नारी निकेतन में संदिग्ध मौत: सुजाता पॉल ने उठाए गंभीर सवाल, निष्पक्ष जांच की मांग”
    • हरिद्वार की “लेडी सिंघम” पर भ्रष्टाचार के आरोप, सस्पेंशन और संपत्ति जांच की मांग, व्हाट्सएप चैट हुई वायरल…
    • मेलाधिकारी सोनिका की अगुवाई में कुंभ 2027 की भव्य तैयारी, देव डोलियों की शोभायात्रा बनेगी आकर्षण
    • डेपुटेशन से परमानेंट तक खेल! सुजाता पॉल का एमडीडीए में पोस्ट फिक्सिंग और भ्रष्टाचार पर बड़ा खुलासा
    • हरिद्वार में नाबालिग लड़कियों से बंधुआ मजदूरी का खुलासा, प्लांट हेड गिरफ्तार
    • हरिद्वार में कुंभ मेले के लिए 2 नए पुलों की मंजूरी, ट्रैफिक समस्या का होगा समाधान: सोनिका मेलाधिकारी
    • “IVARA Parkland” हरिद्वार के आगे हाईकोर्ट के आदेश भी बेमायने?
    Saturday, March 28
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    Social Scan Local & National News in HindiSocial Scan Local & National News in Hindi
    Demo
    • होम
    • उत्तराखण्ड
    • उत्तरप्रदेश
    • सहारनपुर
    • दुनिया
    • देश
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • व्यापार
    • यातायात
    • मनोरंजन
    • क्राइम
    Login
    Social Scan Local & National News in HindiSocial Scan Local & National News in Hindi
    Home»देश»ओडिशा में पहली बार BJP सरकार! क्या सच हुई पीएम नरेंद्र मोदी की भविष्यवाणी?
    देश

    ओडिशा में पहली बार BJP सरकार! क्या सच हुई पीएम नरेंद्र मोदी की भविष्यवाणी?

    Social ScanBy Social ScanJune 4, 2024Updated:January 7, 2026No Comments6 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp

    ओडिशा विधानसभा चुनाव 2024 की 147 सीटों पर हुई वोटिंग की काउंटिंग जारी है. शुरुआती रुझानों में नवीन पटनायक की बीजेडी आगे चल रही थी. ऐसा लग रहा था मानो बीजेडी यह बाजी मार जाएगी. लेकिन ये तो सिर्फ शुरुआती रुझान थे. जैसे ही सुबह के 10 बजे तो मामला उल्टा पड़ता नजर आया. बीजेपी ने बीजेडी को पछाड़ते हुए लगातार अपनी बढ़त बनानी शुरू कर दी. इस बीच कांग्रेस ने भी अपना खाता खोला. साथ ही निर्दलीय प्रत्याशियों ने भी दो सीटों पर अपना जलवा दिखाया.

    सुबह 11 बजे तक बीजेपी 76 सीटों पर आगे बढ़ती दिखी. जबकि, बीजेडी के रुझानों में 53 सीटों पर आगे दिखी. कुल मिलाकर 147 सीटों में से 76 सीटों पर बीजेपी का दबदबा दिखा. बीजेडी भी ऊपर आती नजर आई. लेकिन कांग्रेस दोनों ही पार्टियों से काफी पीछे रही. दोपहर साढ़े बारह बजे से एक बार फिर उलटफेर देखने को मिला.

    बीजेपी 76 से कम होते हुए दोपहर एक बजे 70 सीटों पर आ पहुंची. बीजेडी ने रफ्तार पकड़ी और 59 सीटों पर बढ़त बनाती दिखी. कांग्रेस 15 सीटों पर आगे थी. दोपहर एक बजे तक हिंजली से नवीन पटनायक 3834 वोटों से आगे रहे. लेकिन कांटाबांजी में नवीन पटनायक पीछे दिखे. यहां बीजेपी के लक्ष्मण बाग 9142 वोट से आगे थे इस सीट पर दूसरे नंबर पर AIFB के अभिराम धरुआ थे. दोपहर दो बजे तक के रुझानों में बीजेपी 74 सीटों पर आगे रही. बीजेडी 55 सीटों पर और कांग्रेस 16 पर आगे चल रही थी. दोपहर साढ़े चार बजे के रुझानों में बीजेपी ही आगे दिखी. फिलहाल बीजेपी 80 सीटों पर आगे है. जबकि, बीजेडी 48 सीटों पर है. कांग्रेस 15 और निर्दलीय 3 सीटों पर आगे है.

    इन रुझानों से साफ दिख रहा है कि ओडिशा विधानसभा में पहली बार बीजेपी की सरकार बनने जा रही है. राज्य की 147 विधानसभा सीटों के लिए हो रही मतगणना के ताजा रुझानों के अनुसार राज्य में भारतीय जनता पार्टी सरकार बनाती दिख रही है. बीजेपी को सबसे ज्यादा उत्तर ओडिशा में बढ़त मिली है. पार्टी उत्तर ओडिशा में शानदार प्रदर्शन करती दिख रही है. बीजेपी को ओडिशा के बारगढ़, कालाहांडी, बालंगीर, पुरी, संभलपुर और क्योंझर में बढ़त मिलती दिख रही है.

    पांच चेहरों में से कोई एक बन सकता है सीएम

    अगर ओडिशा विधानसभा चुनाव में बीजेपी की सरकार बनती है तो सीएम कौन बनेगा? इस सवाल का जवाब है- सीएम रेस में कई नेताओं के नाम सामने आ रहे हैं, जिनमें 5 नाम सबसे आगे चल रहे हैं. बीजेपी की तरफ से सबसे पहला नाम धर्मेंद्र प्रधान का नाम मुख्यमंत्री उम्मीदवार के तौर पर आगे चल रहा है. बीजेपी की ओर से मुख्यमंत्री रेस में दूसरा सबसे बड़ा चेहरा संबित पात्रा का है. वह पुरी लोकसभा सीट से चुनाव भी लड़ रहे हैं. BJP की ओर से ओडिशा के संभावित मुख्यमंत्री की रेस में अपराजिता सारंगी का नाम भी चल रहा है. अपराजिता सारंगी भुवनेश्वर से मौजूदा संसद हैं. वह साल 1994 बैच के ओडिशा कैडर की पूर्व IAS हैं. अपराजिता सारंगी ने अपनी नौकरी छोड़ दी और लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए 27 नवंबर 2018 को भाजपा में शामिल हुई थीं.

    साल 2024 के लोकसभा चुनाव से ठीक पहले BJP ने ओडिशा के प्रदेश अध्यक्ष बदल दिया. वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री मनमोहन सामल को प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया. सामल ने समीर मोहंती की जगह ली है. सामल भी मुख्यमंत्री पद की रेस में सशक्त दावेदार के रूप में उभरे हैं. मुख्यमंत्री की रेस में एक नाम BJP नेता जय नारायण मिश्रा का भी है. जय नारायण मिश्रा संबलपुर विधानसभा क्षेत्र से ओडिशा विधानसभा के सदस्य हैं.

    24 साल से ओडिशा के सीएम नवीन पटनायक

    2019 के विधानसभा चुनावों में नवीन पटनायक 112 सीटें जीतकर सत्ता में लौटे थे. बीजेपी को 23 सीटों पर जीत हासिल हुई थी. ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक राज्य के ही नहीं, बल्कि देश के दूसरे सबसे ज्यादा बार सीएम पद पर रहने वाले नेता हैं. देश में पहले नंबर पर सिक्किम के मुख्यमंत्री पवन कुमार चामलिंग ने सबसे ज्यादा समय के लिए सीएम पद की शपथ ली है. चामलिंग ने दिसंबर 1994 से लेकर मई 2019 तक 24 साल 68 दिन सिक्किम में मुख्यमंत्री के तौर पर अपनी सेवाएं दीं.

    माना जा रहा था कि अगर इस बार भी ओडिशा में विधानसभा के नतीजे बीजद के पक्ष में आते हैं तो नवीन पटनायक देश में सबसे ज्यादा समय सीमा के लिए मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने वाले नेता बन जाएंगे. 04 जून 2024 तक सीएम पटनायक को मुख्यमंत्री बने हुए 24 साल 89 दिन हो चुके हैं. उन्होंने साल 2000 के मार्च माह में ओडिशा के सीएम पद की शपथ ग्रहण की थी. यह सीएम पटनायक का लगातार छठवां कार्यकाल है. लेकिन जिस तरह से नतीजे सामने आ रहे हैं उससे तो यही दिख रहा है कि राज्य में बीजेपी की सरकार बनेगी.

    पटनायक ने कहां से दाखिल किया नामांकन

    नवीन पटनायक ने ओडिशा में दो विधानसभा सीटों से अपना नामांकन दाखिल किया था. इसमे पहली कांटाबांजी विधानसभा सीट है और दूसरी हिंजली विधानसभा सीट शामिल है. हिंजली विधानसभा सीट सीएम पटनायक की पांरपरिक सीट रही है. कांटाबांजी विधानसभा सीट पर नवीन पटनायक के खिलाफ भाजपा ने लक्ष्मण बाग को टिकट दिया है. कांग्रेस ने संतोष सिंह सलूजा को चुनाव मैदान में उनके खिलाफ उतारा है. हिंजली से तो नवीन पटनायक जीत रहे हैं. लेकिन कांटाबांजी में नवीन पटनायक काफी पीछे हैं. इस सीट से बीजेपी के लक्ष्मण बाग जीत रहे हैं.

    BJD-भाजपा ने दो बार गठबंधन में सरकार बनाई

    भाजपा और BJD ने दो विधानसभा चुनाव (2000 और 2004) गठबंधन में लड़ा था. उस समय BJD, NDA की सबसे भरोसेमंद पार्टी मानी जाती थी. साल 2000 में BJD ने 68 और भाजपा ने 38 सीटें जीती थीं. 147 में से 106 सीटों के साथ दोनों पार्टियों ने पहली बार गठबंधन की सरकार बनाई और कांग्रेस को सत्ता से बेदखल किया. 2004 के चुनाव में भाजपा और BJD ने कुल 93 सीटें जीतीं. दोबारा सत्ता में आई.

    BJD ने 2009 में 11 साल का गठबंधन तोड़ा

    2009 विधानसभा चुनाव से पहले BJD ने भाजपा से 11 साल पुराना का गठबंधन तोड़ लिया. BJD चाहती थी कि भाजपा विधानसभा चुनाव में 163 सीटों में से 40 पर चुनाव लड़े, जबकि भाजपा 63 सीटों पर लड़ना चाहती थी. 2019 में BJD ने 112 सीटें जीतीं. भाजपा 23, कांग्रेस 9 और अन्य के खाते में दो सीटें आईं. 2024 के चुनाव में भी भाजपा और BJD के गठबंधन के कयास लगाए जा रहे थे, लेकिन सीट शेयरिंग पर सहमति नहीं बन पाई. इस बार भाजपा की ओर से खुद प्रधानमंत्री मोदी 10 से ज्यादा सभाएं-रैलियां कर चुके हैं. वे हर रैली में कह चुके हैं कि 4 जून को नवीन बाबू रिटायर होंगे और 10 जून को BJP का CM शपथ लेगा.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Social Scan
    • Website

    Related Posts

    मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में आपूर्ति व्यवस्था पर उच्चस्तरीय बैठक

    March 28, 2026
    Read More

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री से की अहम मुलाकात

    March 28, 2026
    Read More

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ‘राजस्व लोक अदालत’ का किया शुभारम्भ

    March 28, 2026
    Read More

    Comments are closed.

    Top Posts

    रघुवर दास ओडिशा पहुंचे, राज्यपाल पद की शपथ लेने से पहले जगन्नाथ मंदिर में किए दर्शन

    October 30, 2023

    केंद्रीय विजीलैंस आयोग का विजीलैंस जागरूकता सप्ताह शुरू

    October 30, 2023

    ‘एक तो चोरी और ऊपर से सीनाजोरी’, मनीष सिसोदिया की जमानत याचिका खारिज होने के बाद BJP ने साधा AAP पर निशाना

    October 30, 2023

    मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में आपूर्ति व्यवस्था पर उच्चस्तरीय बैठक

    March 28, 2026
    Follow Us
    Weather

    The Social Scan is a Hindi news channel launched in 2025. It delivers 24×7 comprehensive news coverage and in-depth analysis across diverse categories, including agriculture, education, business, entertainment, art, literature, culture, media, and more.

    Editor: Mrs Nidhi Jain
    Address: 7/1148-1149, Bartala Yadgar,
    Saharanpur, Uttar Pradesh, India, Pin: 247001
    Email Us: drnidhijainsre@gmail.com

    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp Telegram
    Our Picks

    मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में आपूर्ति व्यवस्था पर उच्चस्तरीय बैठक

    March 28, 2026

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री से की अहम मुलाकात

    March 28, 2026

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ‘राजस्व लोक अदालत’ का किया शुभारम्भ

    March 28, 2026
    Most Popular

    “सहसपुर में सरकारी जमीन पर अवैध कब्जों पर चिंता, विधायक पुंडीर ने CM धामी से की शिकायत”

    December 10, 2025

    देहरादून में विजय दिवस समारोह, सीएम धामी ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि, परिजनों को किया सम्मानित

    December 16, 2025

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हेमवती नंदन बहुगुणा स्टेडियम, अल्मोड़ा में सांसद खेल महोत्सव का किया शुभारंभ …..

    December 22, 2025
    © 2026 Social Scan. All rights reserved.
    • होम
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?