Close Menu
Social Scan Local & National News in HindiSocial Scan Local & National News in Hindi
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    ब्रेकिंग न्यूज़ -
    • मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में आपूर्ति व्यवस्था पर उच्चस्तरीय बैठक
    • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री से की अहम मुलाकात
    • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ‘राजस्व लोक अदालत’ का किया शुभारम्भ
    • “देहरादून नारी निकेतन में संदिग्ध मौत: सुजाता पॉल ने उठाए गंभीर सवाल, निष्पक्ष जांच की मांग”
    • हरिद्वार की “लेडी सिंघम” पर भ्रष्टाचार के आरोप, सस्पेंशन और संपत्ति जांच की मांग, व्हाट्सएप चैट हुई वायरल…
    • मेलाधिकारी सोनिका की अगुवाई में कुंभ 2027 की भव्य तैयारी, देव डोलियों की शोभायात्रा बनेगी आकर्षण
    • डेपुटेशन से परमानेंट तक खेल! सुजाता पॉल का एमडीडीए में पोस्ट फिक्सिंग और भ्रष्टाचार पर बड़ा खुलासा
    • हरिद्वार में नाबालिग लड़कियों से बंधुआ मजदूरी का खुलासा, प्लांट हेड गिरफ्तार
    • हरिद्वार में कुंभ मेले के लिए 2 नए पुलों की मंजूरी, ट्रैफिक समस्या का होगा समाधान: सोनिका मेलाधिकारी
    • “IVARA Parkland” हरिद्वार के आगे हाईकोर्ट के आदेश भी बेमायने?
    Sunday, March 29
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    Social Scan Local & National News in HindiSocial Scan Local & National News in Hindi
    Demo
    • होम
    • उत्तराखण्ड
    • उत्तरप्रदेश
    • सहारनपुर
    • दुनिया
    • देश
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • व्यापार
    • यातायात
    • मनोरंजन
    • क्राइम
    Login
    Social Scan Local & National News in HindiSocial Scan Local & National News in Hindi
    Home»देश»लोकसभा चुनाव के बाद पहले टेस्ट में ही BJP ‘फेल’, उपचुनाव के नतीजे बढ़ाएंगे टेंशन
    देश

    लोकसभा चुनाव के बाद पहले टेस्ट में ही BJP ‘फेल’, उपचुनाव के नतीजे बढ़ाएंगे टेंशन

    Social ScanBy Social ScanJuly 13, 2024Updated:January 8, 2026No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp

    7 राज्यों की 13 सीटों पर नतीजे आ चुके हैं. इनमें से 2 राज्यों की 5 में से 4 सीटों पर कांग्रेस, बंगाल की चारों सीटों पर टीएमसी और पंजाब की एक सीट पर आम आदमी पार्टी ने जीत दर्ज की है. वहीं BJP को इस उपचुनाव में बड़ा झटका लगा है. पार्टी सिर्फ हिमाचल की हमीरपुर समेत 2 सीट पर ही जीत दर्ज कर पाई है. वहीं बिहार के रुपौली में JDU और RJD दोनों ही पार्टी को मुंह की खानी पड़ी है. यहां ये निर्दलीय उम्मीदवार शंकर सिंह ने बाज़ी मारी है. वहीं तमिलनाडु की विक्रवंडी सीट पर DMK ने जीत दर्ज की है.

    लोकसभा चुनाव के बाद पहला लिटमस टेस्ट

    7 राज्यों की 13 सीटों में से बीजेपी के खाते में सिर्फ 2 सीट आई है. वहीं विपक्षी दलों को 10 सीटों पर जीत मिली है. बिहार की रुपौली सीट पर निर्दलीय उम्मीदवार ने जीत दर्ज की है. कुल मिलाकर माना जा सकता है कि इस उपचुनाव में NDA गठबंधन की बड़ी हार हार हुई है. वहीं I.N.D.I.A. गठबंधन के दल भले ही कुछ सीटों पर एक-दूसरे के खिलाफ चुनावी मैदान में उतरे लेकिन इसका फायदा बीजेपी को नहीं मिल पाया.

    उपचुनाव के नतीजों से बढ़ी बीजेपी की चिंता?

    7 राज्यों के विधानसभा उपचुनाव के नतीजों ने बीजेपी की चिंता को बढ़ा दिया है. जहां एक ओर बीजेपी लोकसभा में अपने दम पर बहुमत हासिल नहीं कर पाई वहीं अब विधानसभा में मिली बड़ी हार से पार्टी को बड़ा धक्का लगा है. उपचुनाव में बीजेपी सिर्फ 2 सीट जीत पाई है, वहीं बंगाल में जिन 3 सीटों पर बीजेपी ने 2021 के विधानसभा चुनाव में जीत हासिल की थी उन्हें भी गंवा दिया है. अगर बिहार की बात करें तो यहां NDA और INDIA गठबंधन दोनों को हार का सामना करना पड़ा है. रुपौली में न तो सीएम नीतीश कुमार का जादू चला और न ही 5 बार की विधायक बीमा भारती ही कुछ खास कमाल दिखा पाईं.

    13 सीटों पर पहले क्या थे समीकरण?

    राज्यों की इन 13 सीटों में से बंगाल की 3 सीट पर बीजेपी के पास थीं. वहीं 2 सीट पर कांग्रेस और 8 पर अन्य का कब्जा था. इन सीटों पर उपचुनाव से सबसे ज्यादा फायदा कांग्रेस और टीएमसी को हुआ है. कांग्रेस ने 13 में से 8 सीट पर उम्मीदवार उतारे थे, पार्टी ने इनमें से 5 सीटों पर जीत दर्ज की है. वहीं बंगाल में ममता दीदी का दबदबा बरकरार है. यहां उनकी पार्टी ने राज्य की चारों सीटों पर उपचुनाव जीता है. इसके अलावा पंजाब में आम आदमी पार्टी अपनी सीट बचाने में कामयाब रही है, वहीं सबसे ज्यादा चौंकाने वाला नतीजा बिहार की रुपौली सीट का रहा है, यहां निर्दलीय प्रत्याशी शंकर सिंह ने आरजेडी की बीमा भारती और जेडीयू के कलाधर मंडल को हार का स्वाद चखाया है.

    बंगाल में बीजेपी को बड़ा झटका

    बंगाल की राणाघाट दक्षिण, बगदा और रायगंज सीट पर बीजेपी ने 2021 विधानसभा चुनाव में जीत हासिल की थी, लेकिन अब पार्टी को इन तीनों सीटों पर हार का मुंह देखना पड़ा है. बंगाल की इन तीनों सीटों पर बीजेपी विधायकों के इस्तीफे की वजह से उपचुनाव हुए, बीजेपी विधायकों ने इस्तीफा देकर टीएमसी का दामन थाम लिया था. टीएमसी ने इनमें से 2 उम्मीदवारों को उपचुनाव में मौका दिया और जीत हासिल की.

    दलबदलुओं के लिए कड़ा संदेश

    उपचुनाव में बंगाल को छोड़कर बाकी सभी राज्यों में दल बदलने वालों का बुरा हाल हुआ है. हिमाचल की तीनों सीटों पर निर्दलीय विधायकों के इस्तीफा देने और बीजेपी में शामिल होने की वजह से उपचुनाव हुए, लेकिन इनमें से सिर्फ एक सीट पर ही बीजेपी जीत हासिल कर पाई. वहीं उत्तराखंड की बद्रीनाथ और पंजाब की जालंधर सीट पर भी दलबदलुओं के हार का मुंह देखना पड़ा है. इसी तरह से बिहार की रुपौली सीट पर 5 बार से विधायक रहीं बीमा भारती को जनता ने कड़ा सबक सिखाया है. लोकसभा चुनाव में पूर्णिया सीट से उन्हें हार का सामना करना पड़ा था वहीं विधानसभा चुनाव में तो उनका और बुरा हाल हुआ है. जेडीयू छोड़ आरजेडी में आईं बीमा भारती उपचुनाव में तीसरे स्थान पर रहीं.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Social Scan
    • Website

    Related Posts

    मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में आपूर्ति व्यवस्था पर उच्चस्तरीय बैठक

    March 28, 2026
    Read More

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री से की अहम मुलाकात

    March 28, 2026
    Read More

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ‘राजस्व लोक अदालत’ का किया शुभारम्भ

    March 28, 2026
    Read More

    Comments are closed.

    Top Posts

    रघुवर दास ओडिशा पहुंचे, राज्यपाल पद की शपथ लेने से पहले जगन्नाथ मंदिर में किए दर्शन

    October 30, 2023

    केंद्रीय विजीलैंस आयोग का विजीलैंस जागरूकता सप्ताह शुरू

    October 30, 2023

    ‘एक तो चोरी और ऊपर से सीनाजोरी’, मनीष सिसोदिया की जमानत याचिका खारिज होने के बाद BJP ने साधा AAP पर निशाना

    October 30, 2023

    मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में आपूर्ति व्यवस्था पर उच्चस्तरीय बैठक

    March 28, 2026
    Follow Us
    Weather

    The Social Scan is a Hindi news channel launched in 2025. It delivers 24×7 comprehensive news coverage and in-depth analysis across diverse categories, including agriculture, education, business, entertainment, art, literature, culture, media, and more.

    Editor: Mrs Nidhi Jain
    Address: 7/1148-1149, Bartala Yadgar,
    Saharanpur, Uttar Pradesh, India, Pin: 247001
    Email Us: drnidhijainsre@gmail.com

    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp Telegram
    Our Picks

    मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में आपूर्ति व्यवस्था पर उच्चस्तरीय बैठक

    March 28, 2026

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री से की अहम मुलाकात

    March 28, 2026

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ‘राजस्व लोक अदालत’ का किया शुभारम्भ

    March 28, 2026
    Most Popular

    मनचलों की एक न चली! महिला पुलिसकर्मी से बदसलूकी पड़ी भारी, जड़े कई थप्पड़

    July 12, 2024

    यूपी में हार का ठीकरा किसके सिर फूटा,15 पेज की रिपोर्ट क्या दे रही संकेत?

    July 18, 2024

    ‘जो नाम लिख गया, अब नहीं हटेगा’, सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर ये क्या बोल गए मुजफ्फरनगर के दुकानदार?

    July 22, 2024
    © 2026 Social Scan. All rights reserved.
    • होम
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?