Close Menu
Social Scan Local & National News in HindiSocial Scan Local & National News in Hindi
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    ब्रेकिंग न्यूज़ -
    • “देहरादून नारी निकेतन में संदिग्ध मौत: सुजाता पॉल ने उठाए गंभीर सवाल, निष्पक्ष जांच की मांग”
    • हरिद्वार की “लेडी सिंघम” पर भ्रष्टाचार के आरोप, सस्पेंशन और संपत्ति जांच की मांग, व्हाट्सएप चैट हुई वायरल…
    • मेलाधिकारी सोनिका की अगुवाई में कुंभ 2027 की भव्य तैयारी, देव डोलियों की शोभायात्रा बनेगी आकर्षण
    • डेपुटेशन से परमानेंट तक खेल! सुजाता पॉल का एमडीडीए में पोस्ट फिक्सिंग और भ्रष्टाचार पर बड़ा खुलासा
    • हरिद्वार में नाबालिग लड़कियों से बंधुआ मजदूरी का खुलासा, प्लांट हेड गिरफ्तार
    • हरिद्वार में कुंभ मेले के लिए 2 नए पुलों की मंजूरी, ट्रैफिक समस्या का होगा समाधान: सोनिका मेलाधिकारी
    • “IVARA Parkland” हरिद्वार के आगे हाईकोर्ट के आदेश भी बेमायने?
    • “4 साल बेमिसाल पूरी तरह फेल – मनोज तिवारी का सरकार पर बड़ा हमला”
    • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिले सीएम पुष्कर सिंह धामी, उत्तराखंड आगमन का दिया निमंत्रण
    • अब कबाड़ नहीं, कमाई का जरिया है चीड़ की पत्तियां: डीएम
    Saturday, March 28
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    Social Scan Local & National News in HindiSocial Scan Local & National News in Hindi
    Demo
    • होम
    • उत्तराखण्ड
    • उत्तरप्रदेश
    • सहारनपुर
    • दुनिया
    • देश
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • व्यापार
    • यातायात
    • मनोरंजन
    • क्राइम
    Login
    Social Scan Local & National News in HindiSocial Scan Local & National News in Hindi
    Home»उत्तरप्रदेश»उत्तर भारत में लू के नए दौर का आगाज… क्या है इसका कर्क रेखा से कनेक्शन?
    उत्तरप्रदेश

    उत्तर भारत में लू के नए दौर का आगाज… क्या है इसका कर्क रेखा से कनेक्शन?

    Social ScanBy Social ScanJune 9, 2024Updated:January 7, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp

    उत्तर भारत में रविवार से लू का एक नया दौर शुरू हो सकता है. मौसम विभाग ने बताया है कि अगले कुछ दिन उत्तर-पश्चिम भारत को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ेगा. बीते 24 घंटे के दौरान मध्य प्रदेश, राजस्थान और बिहार के कुछ क्षेत्रों में अधिकतम तापमान 43-46 डिग्री के बीच दर्ज किया गया. अगले दो दिन इसमें 2-4 डिग्री सेल्सियस बढ़त की संभावना जताई गई है. आपके मन में कभी न कभी यह सवाल उठा होगा कि गर्मी के हर सीजन में क्यों इन्हीं क्षेत्रों में तापमान के नए रिकाॅर्ड बनते हैं. तो इसकी एक वजह है इनका कर्क रेखा (Tropic of Cancer) के आसपास होना.

    ज्योग्राफी में अपने पढ़ा होगा कि पृथ्वी के बीच में खींची गई एक काल्पनिक रेखा जो धरती को दो बराबर भागों में बांटती है, वो इक्वेटर कहलाती है. इसी लाइन से 23.5° नाॅर्थ में पड़ती है कर्क रेखा यानी ट्रॉपिक ऑफ कैंसर. इसी तरह इक्वेटर के नीचे 23.5° साउथ में ट्रॉपिक ऑफ कैप्रीकॉर्न लाइन होती है. भारत में ट्रॉपिक ऑफ कैंसर 8 राज्यों से होकर गुजरती है. ये हैं- गुजरात (जसदण), राजस्थान (कालिंजर), मध्य प्रदेश (शाजापुर), छत्तीसगढ़ (सोनहत), झारखंड (लोहरदगा), पश्चिम बंगाल (कृष्णानगर), त्रिपुरा (उदयपुर) और मिजोरम (चंफाई).

    इक्वेटर पर इतनी गर्मी क्यों नहीं?

    चूंकि इक्वेटर(भूमध्य रेखा) को पूरे साल में सबसे ज्यादा सूरज की रोशनी मिलती है, इसलिए यह मानना आम है कि इक्वेटर के इलाके सबसे गर्म होते होंगे. लेकिन ऐसा नहीं है. धरती पर इक्वेटर से ज्यादा ट्रॉपिक (ट्रॉपिक ऑफ कैंसर और ट्रॉपिक ऑफ कैप्रीकॉर्न) पर गर्मी पड़ती है. सहारा हो या थार रेगिस्तान, ये इक्वेटर पर नहीं बल्कि कर्क रेखा के आसपास मौजूद हैं.

    दरअसल, इक्वेटर पर सूरज की रोशनी का एक बड़ा हिस्सा क्षेत्र के वास्तविक तापमान को बढ़ाने के बजाय समुद्र और बाकी जल निकायों से पानी को इवैपोरेट करने में खप जाता है. इस वजह से इक्वेटर के महासागरों के ऊपर नम और गर्म हवा बनती है, जो फिर ऊपर उठने लगती है और बादलों की शक्ल ले लेती है. यही वजह है कि इन इलाकों में भारी बारिश देखने को मिलती है.

    कर्क रेखा पर इतनी गर्मी क्यों है?

    इक्वेटर की गर्म हवा अपनी लगभग पूरी नमी को बादलों में छोड़कर ऊपर की ओर पोल की तरफ बढ़ती जाती है. लेकिन इस गर्म हवा, जो अब सूख भी गई है, को पोल पर जाने से Coriolis नाम की एक फोर्स रोक देती है. नतीजतन, वो उल्टा लौटकर ट्रॉपिक के सतह पर आ जाती है.

    हवा जब ऊंचाई से नीचे आती है, तो उसमें दबाव बनता है जिससे उसका तापमान बढ़ जाता है. यह ही सिद्धांत पोल से ट्रॉपिक पर आने वाली हवा में लागू होता है. चूंकि वो पहले से ही गर्म होती है, इसलिए ट्रॉपिक ऑफ कैंसर तक पहुंचते-पहुंचते वो हवा और ज्यादा गर्म हो जाती है. एक आंकड़े के मुताबिक, जब नम हवा 1 किलोमीटर नीचे उतरती है तो वह 6 डिग्री सेल्सियस अधिक गर्म हो जाती है, लेकिन सूखी होने पर वह 10 डिग्री सेल्सियस गर्म हो जाती है.

    इक्वेटर और ट्रॉपिक के तापमान में कितना फर्क होता है?

    अब ये तो समझ आ गया कि इक्वेटर की तुलना में ट्रॉपिक गर्म होता है. लेकिन इनके तापमान में कितना फर्क होता है. इसे एक उदाहरण से बेहतर समझ सकते हैं. अगर इक्वेटर पर हवा का तापमान 30 डिग्री सेल्सियस है, तो जब तक यह आसमान में 10 किलोमीटर ऊपर उठेगी, पोल की ओर यात्रा करेगी और अंततः ट्रॉपिक में उतरेगी, तब तक इसी हवा का तापमान लगभग 12 डिग्री बढ़ जाएगा. यानी हवा का तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से 42 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा हो जाएगा.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Social Scan
    • Website

    Related Posts

    Shri Guru Ram Rai Medical College में सुरक्षित नहीं है मेडिकल की पढ़ाई करने वाले छात्र और छात्राएं

    March 26, 2026
    Read More

    मुख्यमंत्री धामी ने सचिवालय में सिंचाई परियोजनाओं के अन्तर्गत रिवर प्रोटक्शन कार्य एवं डीसिल्टिंग की प्रगति की समीक्षा की

    January 30, 2026
    Read More

    मसूरी से दिल्ली-अमृतसर तक स्केट्स पर इतिहास रचने वाले दिग्गज सम्मानित, स्वर्ण जयंती पर भावुक हुए खिलाड़ी, अतीत की यादों में लौटी मसूरी

    December 16, 2025
    Read More

    Comments are closed.

    Top Posts

    रघुवर दास ओडिशा पहुंचे, राज्यपाल पद की शपथ लेने से पहले जगन्नाथ मंदिर में किए दर्शन

    October 30, 2023

    केंद्रीय विजीलैंस आयोग का विजीलैंस जागरूकता सप्ताह शुरू

    October 30, 2023

    ‘एक तो चोरी और ऊपर से सीनाजोरी’, मनीष सिसोदिया की जमानत याचिका खारिज होने के बाद BJP ने साधा AAP पर निशाना

    October 30, 2023

    “देहरादून नारी निकेतन में संदिग्ध मौत: सुजाता पॉल ने उठाए गंभीर सवाल, निष्पक्ष जांच की मांग”

    March 28, 2026
    Follow Us
    Weather

    The Social Scan is a Hindi news channel launched in 2025. It delivers 24×7 comprehensive news coverage and in-depth analysis across diverse categories, including agriculture, education, business, entertainment, art, literature, culture, media, and more.

    Editor: Mrs Nidhi Jain
    Address: 7/1148-1149, Bartala Yadgar,
    Saharanpur, Uttar Pradesh, India, Pin: 247001
    Email Us: drnidhijainsre@gmail.com

    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp Telegram
    Our Picks

    “देहरादून नारी निकेतन में संदिग्ध मौत: सुजाता पॉल ने उठाए गंभीर सवाल, निष्पक्ष जांच की मांग”

    March 28, 2026

    हरिद्वार की “लेडी सिंघम” पर भ्रष्टाचार के आरोप, सस्पेंशन और संपत्ति जांच की मांग, व्हाट्सएप चैट हुई वायरल…

    March 28, 2026

    मेलाधिकारी सोनिका की अगुवाई में कुंभ 2027 की भव्य तैयारी, देव डोलियों की शोभायात्रा बनेगी आकर्षण

    March 28, 2026
    Most Popular

    सोशल मीडिया पर उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी की धूम, फेसबुक पर 1 करोड़ हुए फॉलोअर्स

    June 3, 2024

    रूस में जिस पादरी का आतंकियों ने गला काटा उनका था इजराइल कनेक्शन! 40 साल से चर्च में दे रहे थे सेवाएं

    June 24, 2024

    हिजबुल्लाह के बाद हूती के निशाने पर इजराइल, ड्रोन अटैक के बाद तेल अवीव में दहशत, सुरक्षा पर उठे सवाल

    July 19, 2024
    © 2026 Social Scan. All rights reserved.
    • होम
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?