Author: Social Scan

रोडवेज बस स्टेशन के सामने हुई सनसनीखेज हत्या का पुलिस ने किया खुलासा नामजद आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल, अवैध तमंचा व कारतूस बरामद कोतवाली खटीमा क्षेत्र में हुई हत्या की गुत्थी को पुलिस ने त्वरित और निर्णायक कार्रवाई के साथ सुलझा लिया है। दिनांक 12 दिसंबर 2025 को रोडवेज बस स्टेशन के सामने मारपीट की घटना में गंभीर रूप से घायल युवक तुषार भारद्वाज की उपचार के दौरान मृत्यु हो गई थी, जबकि उसके दो साथी गंभीर रूप से घायल हुए थे। इस मामले में मृतक के परिजन की तहरीर पर थाना खटीमा में मुकदमा दर्ज किया गया था।वरिष्ठ…

Read More

उत्तराखंड के चार शहरों में अर्वेन सर्वे नक्श प्रोजेक्ट के तहत स्वामित्व का अधिकार देने के लिए भारतीय सर्वेक्षण विभाग एवं उत्तराखंड शहरीय विभाग द्वारा सर्वे किया गया था। जिसमें ऊधम सिंह नगर जिले में किच्छा, अल्मोड़ा , हरिद्वार में भगवानपुर और टिहरी गढ़वाल नरेंद्र नगर का नाम भी शामिल था, ड्रोन से सर्वे होने के बाद अब पटवारी, नगर पालिका कर्मचारियों-अधिकारियों के साथ एक टीम डोर टू डोर पहुंचकर घरों का भौतिक सत्यापन कर रही है। सत्यापन का काम पूरा होने के बाद उत्तराखंड के चार शहरों में में ग्रामीण क्षेत्रों की तर्ज पर स्वामित्व योजना के तहत स्वामित्व…

Read More

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में आयोजित 47वीं ऑल इंडिया पब्लिक रिलेशन कॉन्फ्रेंस–2025 में प्रतिभाग किया आयोजित फोटो प्रदर्शनी का अवलोकन करने के साथ ही विभिन्न हस्तशिल्प उत्पादों के स्टॉल का निरीक्षण कर स्थानीय कला एवं शिल्प को प्रोत्साहन दिया आपको बता दे देहरादून 13 से 15 दिसंबर तक 47वीं ऑल इंडिया पब्लिक रिलेशंस कॉन्फ्रेंस की मेज़बानी कर रहा है, जिसमें देशभर के जनसंपर्क एवं कम्युनिकेशन प्रोफेशनल्स भाग ले रहे हैं। पब्लिक रिलेशंस सोसाइटी ऑफ इंडिया (PRSI) द्वारा आयोजित यह सम्मेलन “विकसित भारत @2047: विकास भी, विरासत भी” थीम पर केंद्रित है। इस तीन दिवसीय आयोजन में उत्तराखंड की…

Read More

मुख्य सचिव ने विभागों को निर्देश दिए कि प्रस्तावों को मंजूरी मिलने से लेकर कार्य पूर्ण होने तक प्रत्येक स्तर की समय सीमा निर्धारित की जाए। विभागों द्वारा अपनी परियोजनाओं की विभिन्न स्तरों पर नियमित रूप से मॉनिटरिंग की जाए, ताकि कार्यों को निर्धारित समय पर पूर्ण किया जा सके। उन्होंने कार्यों की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिए जाने की भी बात कही। उन्होंने नंदा राजजात यात्रा से सम्बन्धित कार्यों को निर्धारित समय सीमा के भीतर किया जाना सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि यात्रा शुरू होने से पहले सभी कार्य पूर्ण कर लिए जाएं।मुख्य सचिव ने पेयजल विभाग की…

Read More

नयारघाटी में फरवरी माह में प्रस्तावित एडवेंचर फेस्टिवल को लेकर तैयारियां तेज़ हो गई हैं। पर्वतीय पर्यटन को नई पहचान देने की दिशा में शुक्रवार को बिलखेत का आसमान रोमांच और उत्साह से भर उठा, जब हिमालयन एयरो स्पोर्ट्स, देहरादून की टीम ने पैराग्लाइडिंग की सफल ट्रायल उड़ानें भरीं। रंग-बिरंगे पैराग्लाइडर्स को आसमान में उड़ते देख स्थानीय लोग और पर्यटक खासे उत्साहित नजर आए। जिलाधिकारी पौड़ी स्वाति एस भदौरिया नेबताया कि इन ट्रायल्स का उद्देश्य न केवल एडवेंचर फेस्टिवल की तैयारियों को परखना है, बल्कि स्थानीय युवाओं को साहसिक खेलों से जोड़कर उन्हें प्रशिक्षण के माध्यम से रोजगार के अवसर…

Read More

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज देहरादून के सेलाकुई स्थित सुगंध पौधा केंद्र (सेंटर फॉर एरोमैटिक प्लांट्स – CAP) पहुंचे। इस केंद्र में मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड महक क्रांति नीति 2026-2036 का शुभारंभ किया। इस क्रांतिकारी नीति के तहत राज्य में सुगंधित फसलों की खेती को बड़े पैमाने पर बढ़ावा दिया जाएगा, जिससे किसानों की आय में अभूतपूर्व वृद्धि होगी।इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने विभिन्न जिलों में 5 सैटेलाइट सेंटर्स का शिलान्यास किया, सुगंधित तेलों के निर्यात को बढ़ावा देने के लिए AMS (C-14) परीक्षण प्रयोगशाला का शिलान्यास किया तथा सैटेलाइट सेंटर भाऊवाला का लोकार्पण किया। साथ ही, सुगंध पौधा केंद्र और…

Read More

रुद्रपुर, ऊधम सिंह नगर में कुमाऊँ उदय सम्मान समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित करने के साथ ही उपस्थित जनता-जनार्दन को संबोधित किया। प्रदेश को देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए हमारी सरकार सतत प्रयासरत है। इन्हीं प्रयासों का परिणाम है कि आज उत्तराखण्ड उत्कृष्टता के नए शिखरों को स्पर्श कर रहा है। शहरों से लेकर सुदूर पर्वतीय गाँवों तक सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल और अन्य महत्वपूर्ण क्षेत्रों में बुनियादी ढाँचे को तेजी से सुदृढ़ किया जा रहा है। इस अवसर पर माननीय विधायक Shiv Arora जी, मेयर विकास शर्मा जी उपस्थित रहे।

Read More

मौसम सर्द होते ही जंगली जानवर रिहायशी इलाकों का रुख करने लगे हैं… विकासनगर के टिमली गाँव मे भी जंगल से भटक कर एक सांभर गाँव मे आ घुसा… बड़े-बड़े सिंगो वाले इस खूबसूरत जंगली जानवर को देखने के लिए लोगों की भीड़ लगनी शुरू हो गई तो…भीड़ को देखकर घबराया हुआ ये सांभर इधर-उधर दौड़ता हुए नाले में जा फसा …सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची वन विभाग टीमली रेंज की टीम ने काफी मशक्कत के बाद इस भारी भरकम सांभर का रेसक्यू कर इसे नाले से बाहर निकाल लिया … रेसक्यू के बाद इस सांभर को सुरक्षित घने…

Read More

विधानसभा क्षेत्र भीमताल में आयोजित जनसभा में बड़ी संख्या में आई देवतुल्य जनता को संबोधित कर क्षेत्र के विकास से जुड़ी ₹112 करोड़ से अधिक की 17 योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। ₹9.50 करोड़ से भीमताल-देवीधुरा सड़क का सुधारीकरण किया जाएगा। इसके अतिरिक्त भीमताल विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न क्षेत्रों में मिनी स्टेडियम, नए रोडवेज बस स्टेशन और अग्निशमन केंद्र की स्थापना की जाएगी। राज्य सरकार प्रदेश के सर्वांगीण विकास हेतु पूर्ण मनोयोग तथा प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। हमारा लक्ष्य स्पष्ट है कि उत्तराखंड की डेमोग्राफिक संरचना, सांस्कृतिक विरासत एवं सामाजिक संतुलन को सुरक्षित रखते हुए विकास…

Read More

उत्तराखंड के किसानों की आय को बढ़ाने के लिए सरकार की उत्तराखंड ग्राम में विकास समिति द्वारा द्वारा रूरल इंटरप्राइज डेवलपमेंट योजना (रीप आईएफएडी) के तहत गोबिंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में ट्रेनिंग दी जाती है। इस ट्रेनिंग में किसानों को तकनीक से जोड़कर उद्यम बनाना है ताकि किसानों भी इंटरप्राइज डेवलप कर खुद का स्टार्टअप शुरू कर पाए। सरकार द्वारा प्रदेश के 13 जनपदों से 1000 से अधिक किसानों को चिन्हित किया है, जिन्हें अलग-अलग क्षेत्र की ट्रेनिंग दी जाएगी। पंतनगर विवि के परियोजनाधिकारी डॉ अजित सिंह नैन ने बताया कि रूरल इंटरप्राइज डेवलपमेंट योजना के तहत…

Read More

देर रात वन विभाग की गश्त में शामिल हुए जिलाधिकारी कहा “ग्रामीणों की सुरक्षा सर्वोपरि” लोहाघाट के मंगोली क्षेत्र में गुलदार की सक्रियता के बीच जिलाधिकारी मनीष कुमार ने ग्रामीणों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए वन विभाग को पिंजरे लगाने, ट्रैप कैमरों से निगरानी बढ़ाने और दिन-रात गश्त सुनिश्चित करने के निर्देश दिए थे। इसी बीच जिलाधिकारी देर रात स्वयं मंगोली पहुँचे और अंधेरे व ठंड के बावजूद मौके पर जाकर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने न केवल वन विभाग द्वारा लगाए गए पिंजरों और कैमरा ट्रैप की स्थिति देखी, बल्कि टीमों के साथ रात्रि गश्त में…

Read More

मानव अधिकार संरक्षण दिवस पर 13 संस्थाओं को किया सम्मानित मानव अधिकार संरक्षण के लिए कार्यरत संस्थाओं को संरक्षण दिए जाने का एक्ट में है प्रावधान: न्यायमूर्ति राजेश टंडन मानव अधिकार संरक्षण केंद्र के तत्वावधान में राजपुर रोड स्थित एक होटल में मानव अधिकार संरक्षण दिवस मनाया गया। कार्यक्रम एक विचार गोष्ठी “नए बीएस कानून और मानवाधिकारों का संरक्षण” विषय के साथ प्रारंभ हुआ। कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में मानव अधिकारों के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए कार्य कर रही 13 संस्थाओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए नैनीताल हाईकोर्ट दैनिक लोक अदालत के पीठासीन सदस्य न्यायमूर्ति…

Read More

सचिवालय में जेल विकास बोर्ड की बैठक के दौरान अधिकारियों को राज्य की सभी जेलों में ‘एक जेल-एक प्रोडक्ट‘ का विकास करने, कारागारों में निरूद्ध बन्दियों के कौशल विकास हेतु कार्यक्रम संचालित करने के निर्देश दिए। जेलों में बनाये गये उत्पादों का सरकारी कार्यालयों में उपयोग करने, जेलों में समय-समय पर भोजन व्यवस्थाओं की समीक्षा करने के साथ ही कारागारों में चिकित्सा संबंधित सुविधाओं को बेहतर करने हेतु अधिकारियों को निर्देशित किया। बैठक में माननीय वन मंत्री Subodh Uniyal जी सहित अन्य सम्मानितजन उपस्थित रहे।

Read More

हरिद्वार के बहदराबाद स्थित ATS सेंटर पर हुए सघन निरीक्षण ने फिटनेस प्रक्रिया की खामियों को उजागर कर दिया। ARTO (प्रशासन) निखिल शर्मा ने संभावित निरीक्षक आनंद वर्धन के साथ मौके पर पहुंचकर न सिर्फ फिटनेस टेस्टिंग की वास्तविक स्थिति की जांच की, बल्कि स्टाफ को कड़े निर्देश भी दिए। निरीक्षण का अंदाज़ साफ था—ढिलाई नहीं, समझौता नहीं, और वाहन जांच में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं। फिटनेस जांच में बड़ा खुलासा—28 में से 10 वाहन अनफिट घोषित निरीक्षण के दौरान सेंटर पर खड़े वाहनों की एक-एक कर बारीकी से जांच की गई। तकनीकी टीम ने 28 वाहनों…

Read More

उत्तराखंड हाई कोर्ट ने वन विभाग में कार्यरत करीब 2000 हजार आउट सोर्स कर्मचारियों का वेतन जिस हैड से आता है उस हैड में बदलाव की वजह से उनकी सेवाओ को समाप्त करने के आदेश को चुनोती देती याचिका पर सुनवाई की। मामले की सुनवाई के बाद वरिस्ठ न्यायमूर्ती मनोज कुमार तिवारी की एकलपीठ ने उस आदेश पर रोक लगाते हुए उनसे नियमित सेवा लेना को कहा है अगर पद और कार्य उपलब्ध हो। मामले के अनुसार वन विभाग में कार्यरत दिनेश चौहान व करीब तीन सौ आउट सोर्स से लगे कर्मचारियों ने उच्च न्यायलय में याचिका दायर कर कहा…

Read More

सचिवालय में वन विभाग की समीक्षा बैठक के दौरान मानव वन्यजीव संघर्ष पर लगाम लगाने के लिए वन विभाग के साथ ही शासन-प्रशासन के स्तर पर भी प्रभावी प्रयास किये जाने के निर्देश दिए। साथ ही पौड़ी में मानव-वन्यजीव संघर्ष की बढ़ती घटनाओं और इसकी रोकथाम में लापरवाही बरतने के दृष्टिगत पौड़ी के डीएफओ को तत्काल प्रभाव से हटाने के निर्देश दिये हैं। यह सुनिश्चित किया जाए कि मानव-वन्यजीव संघर्ष की घटना की सूचना मिलने के 30 मिनट के अन्दर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच जाए, इसके लिए संबंधित डीएफओ और रेंजर की जिम्मेदारी तय की जाए। साथ…

Read More